Download App
48.33% द लॉन्ग अवेटेड मिस्टर हान / Chapter 29: एक महत्वपूर्ण सुराग: "उभरती हुई कलाकार"

Chapter 29: एक महत्वपूर्ण सुराग: "उभरती हुई कलाकार"

Editor: Providentia Translations

लू मान ने धीरे से दरवाजा खोला,इस डर से कि कहीं आवाज़ से उसकी माँ जाग ना जाये।

ज़िया किंगवेई को शांतिपूर्ण सोते हुए देखकर, लू मान ने कसम खाई कि वो कभी किसी को अपनी माँ को फिर से चोट नहीं पहुँचाने देगी।

थोड़ी देर चुपचाप उसे देखने के बाद, लू मान घर लौट आयी।

यह घर ज़िआ किंगवेई का पुराना घर था।

लू कियुआन के साथ उसके तलाक के बाद, ज़िया क्विंगयांग सहन नहीं कर सकती थी कि,लू कियुआन ज़िया किंगवेई को अपनी कोई भी बड़ी संपत्ति दे।

कौन जानता था कि उसने चुपके से लू कियुआन को क्या पट्टी पढ़ाई थी।

इस प्रकार,अंत में, तलाक के बाद ज़िया किंगवेई को वह पुराना अपार्टमेंट मिला जिसमें वे तब रहते थे, जब उनके हालात अच्छे नहीं थे।

हालाँकि,ज़िया किंगवेई,लू कियुआन से संबंधित कुछ भी देखना नहीं चाहती थी, जिससे उसे लू कियुआन की याद आए।

इसलिए,उसने उस घर को बेचने का फैसला किया। हालांकि,उस समय संयोग से ज़िया किंगवेई को दिल का दौरा भी पड़ गया था। इसलिए,उन्हें और भी छोटे अपार्टमेंट में जाना पड़ा।

उस समय, संपत्ति की कीमतें उतनी ज्यादा नहीं थीं,जितनी की अब हैं। पुरानी इमारतों में आमतौर पर छह मंजिलें होती थीं,लेकिन उनमें लिफ्ट नहीं होती थी। इस प्रकार,छठी मंजिल सबसे सस्ती थी।

पैसे बचाने के लिए, ज़िया किंगवेई छठी मंजिल पर एक अपार्टमेंट खरीदना चाहती थी।

हालांकि,ज़िया किंगवेई के स्वास्थ्य के कारण, लू मान ने पहली मंजिल पर घर खरीदने के लिए जोर दिया।

बिक्री के बचे हुए पैसे का इस्तेमाल ज़िया किंगवेई की बीमारी के इलाज के लिए किया गया था।

अब,आठ साल बाद उस घर में लौटने पर,लू मान घर के सामने कदम रखते ही रोने लगी।

पिछली बार जब वो यहाँ आयी थी, तो उसे सिर्फ एक धूल से भरा हुआ और खाली घर मिला था, साथ में यह बुरी खबर थी कि उसकी माँ की मृत्यु हो गई थी।

हालांकि,इस बार, उसकी माँ अभी भी जीवित थी और अस्पताल में इलाज करवा रही थी।

जब तक ज़िया किंगवेई उसके आसपास थी, उसे हमेशा अपनेपन का अहसास रहता था।

उसके पिछले जीवन में, घर की चाबी हमेशा उसके बैग में रहती थी।

इस जीवन में भी,लू मान ने आदतन अपने बैग में चाबी की तलाश की।

हा! वो सही थी। उसे घर की चाबी मिल गयी।

उसे बाहर निकालकर उसने दरवाजा खोला।

उसने घर को साफ किया और एक अंडे को उबाल लिया, जिसे उसकी भद्दी आँख और चेहरे पर रगड़ने से सूजन कम हो गई।

अंत में, जब वो वापस अपने आरामदायक बिस्तर पर लेटी, तो लू मान ने एक गहरी साँस ली।

यह बहुत अच्छा एहसास था। इस जीवन में,वो अपने घर में शांति से सो सकती है।

ऐसा इसलिए था,क्योंकि उसके पिछले जीवन में, उससे पूछताछ चल रही थी। इस डर से कि ज़िया किंगवेई चिंता करेगी,वो हमेशा लू निवास में रहती थी।

यहाँ तक कि ज़िया किंगयांग और लू क्वी ने भी उसे नहीं निकाला; इस डर से कि कहीं वो भाग ना जाए।

हालांकि,उन्हें नहीं पता था कि, लू मान एक ईमानदार और सच्ची इंसान थी। भले ही उसे गलत तरीके से आरोपी बनाया गया था, क्योंकि पुलिस ने उसे ढूंढ लिया था,फिर भी उसने भागने का नहीं सोचा। उसने केवल उनका सहयोग करने के बारे में सोचा क्योंकि उसे विश्वास था कि,वे अभी भी उसकी बेगुनाही साबित कर सकते हैं।

इसके अलावा,अगर वो वहाँ से चली जाती तो उसकी माँ का क्या होता?

ऐसा इसलिए था,क्यूंकि लू मान के खुद के पिता ने ज़िया क्विंगयांग और उसकी बेटी के साथ मिलकर उसे फँसाने का प्लान बनाया था।

उसके जीवन में केवल दो आदमी थे और उन दोनों ने ही उसे धोखा दिया था।

लू मान ने अपनी पलकें झपकायीं और अपनी आँखें बंद कर लीं। उसकी आँखों में आँसू थे,फिर भी वे गिरे नहीं।

वो अब उन लोगों के लिए नहीं रोएगी जो इसके लायक नहीं हैं।

शांत होकर, लू मान ने अपना फोन निकाला और इंटरनेट पर सर्फ किया। वो टैंग ज़ी द्वारा लिखा समाचार देखना चाहती थी।

दरअसल,टैंग ज़ी ने उसकी बात मानी। उसने सिर्फ इतना बताया कि,लू हानली गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल भेजा गया था।

हालाँकि उनकी जान बच गयी, फिर भी वो बेहोश हैं।

शुक्र है कि दूसरे पत्रकारों ने भी साथ दिया। जो लोग उस दिन लू क्वी से मिलने की उम्मीद में थाने के बाहर इंतजार कर रहे थे, वे उसे देख नहीं पाए,हालांकि,उन्हें डर था कि टैंग ज़ी किसी ऐसी खबर को लीक कर देगा जो उनके पास नहीं थी,इसलिए उन्होंने जल्दी से खबर जारी की कि,लू क्वी को मामले की जांच के लिए पुलिस थाने ले जाया गया था।

इस मौके का फायदा उठाते हुए,टैंग ज़ी ने एक महत्वपूर्ण सुराग दिया: "उभरती हुई कलाकार"।

उसने फिर एक छाया-चित्र की तस्वीर को लेख में जोड़ दिया।

इंटरनेट पर तरह- तरह के कमैंट्स आने लगे। इस खबर के साथ कि लू क्वी से शायद पुलिस पूछताछ कर रही है, साथ में "उभरती कलाकार" शब्दों को पढ़कर, कई लोगों ने लू क्वी के बारे में बात करना शुरू कर दिया।

जबकि अन्य महिला हस्तियां थीं जिनके बारे में भी अनुमान लगाया जा रहा था,लेकिन ज़्यादातर लोग लू क्वी के बारे में ही बात कर रहे थे।

दूसरी ओर,सभी मशहूर हस्तियों के फैंस ने अपने पसंदीदा कलाकारों के लिए लड़ाई शुरू कर दी, और अफवाहों का खंडन करते हुए, अन्य महिला हस्तियों पर इलज़ाम लगाना शुरू कर दिया।


Load failed, please RETRY

Gifts

Gift -- Gift received

    Weekly Power Status

    Rank -- Power Ranking
    Stone -- Power stone

    Batch unlock chapters

    Table of Contents

    Display Options

    Background

    Font

    Size

    Chapter comments

    Write a review Reading Status: C29
    Fail to post. Please try again
    • Translation Quality
    • Stability of Updates
    • Story Development
    • Character Design
    • World Background

    The total score 0.0

    Review posted successfully! Read more reviews
    Vote with Power Stone
    Rank NO.-- Power Ranking
    Stone -- Power Stone
    Report inappropriate content
    error Tip

    Report abuse

    Paragraph comments

    Login