Download App

Chapter 13: हवा के झोंके की तरह सरल

Editor: Providentia Translations

निंग शुकियान अपनी बेटी के साथ अपने कमरे में वापस आ गई, रास्ते में उसका लंबा चेहरा खींजता हुआ दिखा। नौकरों ने उसे देखा और सर्दियों कि सिसकियों कि तरह चुप हो गए। वे उसका अभिवादन करने से भी डरते थे।

कुछ पुराने नौकर आपस में बाते करने लगे और एक -दूसरे से फुसफुसाए, "क्या आप जानते हैं कि मैडम इतनी नाराज क्यों हैं?"

"मिस शिन्या के साथ कुछ हुआ होगा। जबसे वो वेन परिवार में लौट आई हैं, मैडम उससे खुश नहीं हैं।"

"स्वर्गीय मैडम बहुत अच्छी थी। जब वो आसपास होती थीं, वेन हवेली में सबकुछ व्यवस्थित और उनकी देखरेख में सुचारू रूप से होता था। उन्होंने कभी पुरस्कार देने में भेदभाव नहीं किया और कभी भी नौकरों के साथ बुरा व्यवहार नहीं किया और न ही दंड दिया।"

"ये सही है! ये मैडम हमेशा नौकरों पर गुस्सा निकालती है। वो हमेशा झूठे आरोप लगाती है और अभिनय करने की कोशिश करती है, जैसे कि वो एक सहज व्यक्ति है, हमारी दिवंगत मैडम की नकल करने की कोशिश करती है।"

"लेकिन मास्टर वेन ये ले लेते हैं। हमें अब से हमारे शब्दों में सावधान रहना चाहिए! अन्यथा, अगर वो हमें गपशप करते हुए सुनेगी, तो कौन जानता है कि वो किस बुरी योजना को अंजाम देगी? क्या आपको मदर जांग की घटना याद है? उन्होंने सिर्फ मैडम के लिए कुछ बुरा कहा था और उन्हें नौकरी छोड़कर जाने के लिए कहा दिया गया। यहां तक ​​कि बूढ़े मास्टर वेन भी मदद करने में असमर्थ थे।"

वापस कमरे में, निंग शुकियान ने चिंता के साथ वेन यूया को सलाह दी। "यूया, वो छोटी कुतिया शिन्या गैंगस्टर लोगों के साथ सड़कों पर बढ़ी हुई है। वो घमंडी और नीच है। भविष्य में उसके साथ बहस न करें। हम वास्तव में नहीं जानते कि वो क्या करने में सक्षम है। मां को डर है, वो आपको चोट पहुंचाने के लिए कुछ कर सकती है!"

वेन यूया ने खुद के लिए खेद महसूस किया और रोना शुरू कर दिया। "मां, मैं अभी उसे ऐसे ही जाने नहीं दे सकती हूं। उस छोटी कुतिया शिन्या को इस योग्य कैसे बनती जा रही है कि वो दादाजी से प्यार और ध्यान पाने में सक्षम हो गई है? जबकि वो अभी-अभी वेन परिवार में लौटी है, और इतनी जल्दी प्यारी हो गई। मैं 15 साल से वेन परिवार में रह रही हूं, और फिर भी, मुझे कुछ नहीं मिला। पिता भी उसके प्रति पक्षपाती हैं। मेरा मासिक भत्ता केवल 10,000 युआन है, जबकि वो शिन्या, जिसने ठगों की जिंदगी बसर की है उसे 30,000 युआन का मासिक भत्ता दिया जा रहा है।"

निंग शुकियान ने जोर से आह भरी। वेन शिन्या के अंदर वेन परिवार का खून बहता है, इसके अलावा और क्या कारण हो सकता है? निंग शुकियान ने वेन परिवार में शादी की जब यूया केवल चार महीने की थी। यहां तक ​​कि उन्होंने यूया के परिवार का नाम बदलकर वेन रख दिया। 15 साल हो गए थे। वेन यूया ने पहले से ही खुद को वेन परिवार का असली वारिस मान लिया था। उसकी मानसिकता बदलना बहुत मुश्किल था।

वेन शिन्या का रूप और स्वभाव उसकी स्वर्गीय मां से मिलता जुलता था, इसने निंग शुकियान को असहज कर दिया था। इसके अलावा, वो चिढ़ गई थी कि वो उस दिन वेन शिन्या पर बढ़त हासिल नहीं कर पाई। उसने बोलना जारी रखा, "यूया, वो अभी वेन परिवार में लौट आई है और अभी अपने समय के चरम पर है। यदि आप उसके खिलाफ जाएंगी, तो आप हार जाएंगी। इस समय उसे अपना रास्ता बनाने दें। कुछ समय बाद वो अपने असली रंग दिखाएगी और दादाजी के प्यार और ध्यान को खोना शुरू कर देगी।"

वेन यूया वास्तव में आश्वस्त नहीं थी। "परंतु…"

निंग शुकियान ने धीरे से उसके आंसू पोंछे। "मूर्ख बच्चा, एक मुर्गी एक मुर्गी ही रहती है, वो कभी भी मालकिन नहीं बन सकती। एक संपन्न परिवार का एक सच्चा वारिस होने के लिए, एक व्यक्ति को एक अच्छा व्यक्तित्व और स्वभाव प्राप्त करना होता है। शिन्या के पास क्या विशेषताएं हैं?"

वेन यूया ने अपना सिर हिला दिया। "लेकिन ये ऐसे कौशल हैं, जिन्हें कोई भी प्राप्त कर सकता है। उसने बताया कि दादाजी उसे शिष्टाचार के बारे में सिखाने के लिए एक शिक्षक को नियुक्त करेंगे, बताया कि नहीं?"

निंग शुकियान मक्कारी से हंसी। "मूर्ख बच्चा, अगर ये सीखना आसान था, तो समाज में उच्च और नीच के बीच कोई अंतर नहीं होता। एक संपन्न परिवार के एक वारिस के अच्छे चरित्र और स्वभाव को प्रदर्शित करने के लिए, उसे कम उम्र से ही इन चीजों को प्राप्त करना होता है। ये एक सरल कौशल नहीं है, जिसे कोई भी आसानी से प्राप्त कर सकता है।"

वेन यूया ने एक छोटे से बच्चे की तरह निंग शुकियान की बांह थाम ली। "मुझे परवाह नहीं है कि वो मुर्गी या फीनिक्स है, मैं बस उस छोटी कुतिया को फिर से देखना नहीं चाहती। मां, कृपया उससे छुटकारा पाने का एक तरीका सोचें!"

निंग शुकियान ने आंखे सिकोड़ी। "आप एक छोटे बच्चे की तरह क्यों व्यवहार कर रही हैं? वो, आखिर, वेन परिवार की एक संतान है। हम उसे आसानी से कैसे निकाल सकते हैं?"

वेन यूया कुछ सुनना नहीं चाहती थी। बोली, "मां, आपने देखा कि उसने आज मेरे साथ कैसा व्यवहार किया। वो हर तरह से मेरे खिलाफ हो गई है और यहां तक कि मुझ पर चाकू भी फेंका। अगर वो यहीं रहती है तो ऐसा न हो कि मैं अपने हाथ या पैर खो दूं।"

वेन यूया ने याद किया कि जब वे जो-रैमस्ट में थे, किस तरह वेन शिन्या उसकी ओर चली, उसका दम घुट गया था। ये वैसा था जैसे वो उसके नियंत्रण में थी। वेन शिन्या के हर कदम ने भावनात्मक रूप से उसे यातना दी थी। उस भावना का वर्णन करने के लिए कोई शब्द नहीं थे। वो जानती थी कि जीवन में वेन शिन्या उसकी विरोधी थी।

एक बार जब निंग शुकियान अपने कमरे में वापस आ गई, तो उसे भावुकता से गले लगा लिया गया।

निंग शुकियान ने चिंतित स्वर के साथ उनके भावुक क्षण को बाधित किया। "हावेन, मैं आज मैडम जू से मिली। उन्होंने मुझे शिन्या से संबंधित एक अफवाह बताई। मुझे डर है कि इससे वेन परिवार की प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।"

"उसके बारे में, क्या?" वेन हावेन ने पूछा।

"आप जानते हैं कि जू झेनयू कौन है, है ना? वो जू परिवार का दूसरा बड़ा बेटा है!

"मिस्टर जू अपने अनियंत्रित व्यवहार के लिए अच्छी तरह से जाना जाता था। वो राजधानी के अमीर प्लेब्वॉय में से एक है।

"मैडम जू ने मुझे बताया कि मिस्टर जू ने शायद शिन्या को ब्लैक संडे नामक एक क्लब में देखा है। वो बहुत नशे में थी। राजधानी के हर शहर में अफवाह है कि वो कितनी घमंडी और अनियंत्रित है।", वेन हावेन के संदेह के बारे में निंग शुकियान बिल्कुल भी चिंतित नहीं थी कि वो वेन शिन्या के साथ अच्छी तरह से व्यवहार नहीं कर सकती है। कई कारण में से एक ये था कि वो इस बात से अवगत थीं कि वेन हावेन अपनी बेटी को कितना नापसंद करता था। एक और कारण ये था कि वो रूया के साथ अच्छे संबंध रखती थी, तो ये कैसे हो सकता था कि वो रूया के साथ तो घुल-मिल सकती थी लेकिन वेन शिन्या को बर्दाश्त नहीं कर सकती थी।

वेन हावेन हमेशा अपनी प्रतिष्ठा के प्रति संवेदनशील थे। निंग शुकियान को सुनने के बाद उनका चेहरा खट्टा हो गया। "जब पिता ने उसे पाया, तो मैंने देखा कि वो पिछले 15 सालों से कैसे रह रही थी और उसे वेन परिवार में वापस आने के लिए सहमत नहीं था। लेकिन पिता उसे परिवार का हिस्सा बनाने के लिए अपनी बात पर कायम थे। हम सभी जानते हैं कि ब्लैक संडे किस तरह की जगह है। ब्लैक संडे ऐसा क्लब है जो बुराइयों से भरा है। अगर मीडिया को इस बारे में पता चला, तो मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि वे हमारे बारे में क्या लिखेंगे, वेन परिवार की प्रतिष्ठा को नष्ट कर देंगे।"

निंग शुकियान मुस्कराई। वेन हावेन की प्रतिक्रिया के साथ संतुष्ट, उसने कहा, "हावेन, शिन्या अभी भी एक बच्ची है... वो अंदर से बुरी नहीं है, शायद उसका व्यवहार थोड़ा अनियंत्रित है। मुझे लगता है कि अगर हम उसका अच्छी तरह से मार्गदर्शन करते हैं, तो वो सक्षम हो जाएगी..."

वेन हावेन ने उग्र रूप से उसे रोक दिया, "आपको उसके लिए बोलने की जरूरत नहीं है। पिछले 15 सालों से उसकी परवरिश को देखिए। धोखा और चोरी करना, झगड़े में पड़ना... ये सब गैंगस्टर का व्यवहार है। उसके पास वेन परिवार की मालकिन की तरह गुणवत्ता और स्वभाव नहीं है।"

निंग शुकियान ने अभिनय किया जैसे कि उसने समस्या की गंभीरता को समझा। उसने घबराई हुई आवाज में कहा, "फिर हम क्या करेंगे? रूया की गलत तरीके से स्वीकृति की पिछली घटना ने पहले ही वेन परिवार की प्रतिष्ठा पर एक बदसूरत प्रभाव डाला है। इस बार यदि शिन्या अच्छा व्यवहार नहीं दिखा पाती है तो हम निश्चित रूप से उच्च समाज में हंसी का पात्र बन जाएंगे।"

उसने अपने शब्दों से कील ठोक दी थी। एक संपन्न परिवार हमेशा अपनी प्रतिष्ठा को सबसे अधिक महत्व देता है। वेन हावेन चिड़चिड़े हो गए। "हम संभवतः उसे दिनभर घर पर बंद नहीं रख सकते और बाहर जाने से रोक नहीं सकते, है ना?" उसने कहा।

निंग शुकियान ने शानदार विचार व्यक्त किया। "अगर इसे विदेश भेजा जाए तो? उसे नए सिरे से शुरू करने दें। शिन्या के पास माध्यमिक शिक्षा पूरी करने का मौका नहीं था और वो विश्वविद्यालय जाने में सक्षम नहीं है। अन्य देशों की शिक्षा प्रणाली हमारे से बहुत अलग है। उसे अपना अनुभव दें। कुछ वर्षों के लिए उसके पर्यावरण में बदलाव होगा और उसे अपनी सभी बुरी आदतों को मारने का मौका मिलेगा।"

वेन हावेन ने सोचा कि ये एक बढ़िया विचार है। "हां, आप सही हैं। मैं कल पिताजी के साथ इस पर चर्चा करूंगा," वो सहमत हुए।

निंग शुकियान की आंखे खुशी से चमक उठीं। उसने कहा, "शिन्या के लिए अकेले विदेश में रहना मुश्किल होगा। रहन-सहन का खर्च अधिक है। हम उसके भत्ते पर कंजूसी नहीं कर सकते।"

पैसे के साथ, भटक जाने का पर्याप्त अवसर होगा।

"हां बिल्कुल।"


Load failed, please RETRY

Gifts

Gift -- Gift received

    Weekly Power Status

    Rank -- Power Ranking
    Stone -- Power stone

    Batch unlock chapters

    Table of Contents

    Display Options

    Background

    Font

    Size

    Chapter comments

    Write a review Reading Status: C13
    Fail to post. Please try again
    • Translation Quality
    • Stability of Updates
    • Story Development
    • Character Design
    • World Background

    The total score 0.0

    Review posted successfully! Read more reviews
    Vote with Power Stone
    Rank NO.-- Power Ranking
    Stone -- Power Stone
    Report inappropriate content
    error Tip

    Report abuse

    Paragraph comments

    Login