下載應用程式
73.33% यंग मास्टर मो, आर यू डन किसिंग? / Chapter 44: तुममें अब भी ताकत है?

章節 44: तुममें अब भी ताकत है?

編輯: Providentia Translations

जी नुआन का शरीर वास्तव में अतिशय ठंडा था। पहले, उसने मजबूत दिखने की पूरी कोशिश की थी। अब जब उसका दृढ़ संकल्प टूट गया था, वह कंबल के अंदर सिकुड़ गई और इसे छिपाने की कोशिश छोड़ दी।

उसका शरीर काँप रहा था, फिर भी उसकी नजर मो जिंगशेन के शरीर पर टिकी रहने पर मजबूर थी। केवल जब मो जिंगशेन दरवाजे तक गया- आंटी छें के द्वारा लाया हुआ भूरी चीनी का पानी लाने के लिए – तब जाकर उसने अपनी नज़रों को थोड़ा हटाया। 

मासिकधर्मी समय की पीड़ा जैसी चीजें…मो जिंगशेन को प्रकट करना...

वास्तव में, उसे इस बात से इतनी शर्म आ रही थी कि उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह अपना चेहरा कहाँ छिपाए।

"तो, वास्तव में कौन है जो हमें नुकसान पहुँचाना चाहता है?" जी नुआन ने पूछा, और फिर रुक गयी। "या सही कहा जाए तो जो मुझे मारना चाहता है?"

मो जिंगशेन ने भूरे चीनी के पानी को उसे पकड़ाया। "पैसे देकर हत्या करवानेवाले धनी परिवारों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। भविष्य में, जी घर पर कम ही जाना।"

जी नुआन दंग रह गयी लेकिन वह आखिरकार समझ भी गयी।

आज का मामला संभवतः उन लोगों के साथ जुड़ा हुआ था जिनकी जी परिवार के साथ शत्रुता थी। आखिरकार, जिसने कार के लिए फोन किया वह जी मेंगरान था जो स्थिति से पूरी तरह से अनजान थी। यदि उस व्यक्ति ने जी मेंगरान के फोन कॉल के माध्यम से कार्रवाई की थी, तो वे संभवतः जी परिवार के बारे में बहुत कुछ जानते थे। साथ ही, उन्हें जी मेंग्रेन और जी नुआन की गतिविधियों के बारे में भी बहुत अच्छे से पता होगा।

क्या यह शेन हेरु हो सकती थी? अगर उस पर यह काम करने के लिए दबाव भी डाला गया हो, तो वह परिणाम की परवाह किए बिना ऐसा काम नहीं कर सकती थी। आखिरकार, उसके पास अब भी कई अमीर परिवारों का समर्थन था। सभी संबंधों को तोड़ने के लिए यह सही समय नहीं था। इसलिए, यह मामला संभवतः उससे संबंधित नहीं था।

फिर यह कौन हो सकता था? क्यों? उसे मारने के लिए?

भूरी शक्कर का पानी देखकर उसने उसे उठाया और एक घूंट पी लिया। हालाँकि इसे पीने के बाद उसने बहुत गर्माहट महसूस हुई, लेकिन इससे उसके पेट में ऐंठन के दर्द को आराम नहीं मिला।

आधे घंटे के बाद भी, जी नुआन के पेट में दर्द हो रहा था। मो जिंगशेन का ध्यान ना जाए इसलिए वह इसे सहन करती रही।

मो जिंगशेन ने देखा कि किस तरह उसका चेहरा पीला पड़ गया था और उसने उसके कंबल को खोल दिया और अंदर घुस गया।

उसने सीधे पीछे से जी नुआन के चारों ओर अपनी बाँहों को लपेट लिया, उसे अपने आलिंगन का सहारा दिया। पहले जी नुआन कहना चाहती थी कि वह ठीक है, लेकिन वह धीरे-धीरे उसकी बाहों में शिथिल होने से खुद को रोक नहीं सकी।

जिंगशेन की हथेली गर्म और मजबूत थी। उसे मना करने की अनुमति दिए बिना, उसने उसके पेट पर हाथ रखकर दबाया। उसी समय, उसने उसके चारों ओर कंबल ओढ़ दिया और फिर उसके बर्फ से ठंडे हाथों को धीरे से पकड़ लिया। एक पल के बाद, उसने अपनी आँखें नी नुआन को देखने के लिए नीची कीं, जो अभी भी निद्राग्रस्त नहीं लग रही थी। "क्या अभी भी बहुत दर्द हो रहा है?"

जी नुआन ने अपना सिर पीछे कर लिया; जब जी नुआन ने उसे देखा तो उसकी आँखें आँसुओं से चमक रही थीं। "सब ठीक है, आज एक विशेष परिस्थिति में हूँ। क्योंकि समुद्र का पानी ठंडा था इसलिए अभी तक दर्द हो रहा है।"

मो जिंगशेन अपने उदर को धीरे-धीरे रगड़ता रहा। "मैंने एक डॉक्टर को बुलाया है। यदि तुम सो नहीं पा रही, तो डॉक्टर द्वारा अपनी जाँच होने तक सोने की प्रतीक्षा करो।"

"डॉक्टर को बुलाने की कोई आवश्यकता नहीं है, यह सिर्फ मासिक धर्म की ऐंठन है। वास्तव में डॉक्टर को इतनी देर रात को आने के लिए परेशान करने की कोई आवश्यकता नहीं है। अगर कल भी दर्द होता है, तो मैं दवा लेने के लिए कल अस्पताल चली जाऊँगी।" जी नुआन ने हड़बड़ी से उठ कर बैठने की कोशिश की।

नतीजतन, -क्योंकि वह केवल एक तौलिया पहने हुए थी – वह तौलिया उसके हिलने के कारण गिर गया।

मो जिंगशेन ने उससे नजरें मिलाई। चीनी मिट्टी के बरतन जैसी त्वचा, और कुछ निशान जो उसने उसपर पिछली रात जी परिवार के घर पर छोड़े थे, वे सब दिखने लगे।

हालाँकि, क्योंकि जी नुआन के पास उसकी महान चाची उसकी रक्षा के लिए थी, इसलिए उसने ज्यादा नहीं सोचा। उसकी नजरें अविश्वसनीय रूप से मासूम थीं। उसने ऐसा अभिनय किया जैसे उसने केवल एक कोट ही गिराया हो।

"आज दोपहर, तुमने बताया नहीं था कि तुम हवाईजहाज से कल सुबह इंग्लैंड जाने वाले हो?" जी नुआन ने तौलिए को लेकर कोई चिन्ता नहीं की, कंबल को लापरवाही से अपने शरीर को ढंकने के लिए खींच लिया।

हाल ही में, Mo Corporation के पास एक परियोजना थी जिसपर एक ब्रिटिश साझेदार के साथ चर्चा करनी थी। मो जिंगशेन को कल दो से तीन दिनों के लिए व्यापार यात्रा के लिए इंग्लैंड जाने की जरूरत थी।

वह लगभग इस बारे में भूल गई थी। शुक्र है कि उनके साथ कुछ भी ज्यादा बड़ा नहीं हुआ, इसलिए इससे उसके काम के कार्यक्रम में कोई रुकावट नहीं आई।

 "सब ठीक है। मैं कल विमान में सो सकता हूँ।" उसकी गहरी आँखें उस पर थीं जबकि उसके हाथों ने उसके गाल पर चुटकी ली। "आज श्रीमती मो ने जो डर महसूस किया वह हल्का नहीं था। मुझे यहाँ रुककर उसकी रखवाली करनी है।"

जी नुआन यह कहना चाहती थी कि वह इतनी नाजुक नहीं थी, लेकिन उसके शब्दों ने उसे बहुत सहज महसूस कराया।

जी नुआन ने उसकी गर्दन के चारों ओर अपनी बाहें लपेटनी चाही, लापरवाही से हिलती हुई उसने उसके ठंडे होठों को चूमने के लिए पहल की। जी नुआन के होंठ थोड़े ठंडे थे, बिल्कुल जिंगशेन की तरह। हालाँकि, एक पल में, उसके आवेशपूर्ण चुंबन ने एक गहन आग लगा दी। उनकी जीभ आपस में लिपट गयी। उसने अपने सिर को झुकाकर उसकी गर्दन को पकड़े हुए, उसे सीधे अपने आगोश में दबा लिया। उनका चुंबन और गहरा हो गया।

उनके होंठ आखिरकार गरम हो गए। उसी के साथ, उनके शरीर के अन्य हिस्से भी गर्म हो गए।

जी नुआन को गहराई से चूमा गया था और साँस की कमी के कारण उसे थोड़ा पीछे की तरफ झुकना पड़ा। उसके सामने वाले व्यक्ति ने बिस्तर पर उसे दबाने का अवसर ले लिया। कामुक और गर्म चुंबन की वजह से वह थोड़ी संभ्रमित हो गयी।

इसके अलावा, उसने जिंगशेन के निचले शरीर को अपने ऊपर दबाए जाने का अनुभव किया!

केवल जब जी नुआन को एहसास हुआ कि उसने इस बार माहौल के बदलाव पर ध्यान नहीं दिया है। इससे पहले, वह वास्तव में बहुत रक्षाहीन थी ...

"एक मिनट रुको!" जी नुआन अचानक जिंगशेन के होंठों पर फुसफुसाई, जबकि उसके हाथ उसकी छाती को सामने से रोके हुए थे। यह स्थिति बहुत अच्छी नहीं लग रही थी। जिंगशेन ने उसे तब तक चूमा जब तक उसकी जीभ सुन्न नहीं हो गई। यहाँ तक कि बात करते वक्त भी जी नुआन को अपनी जीभ सुन्न महसूस हो रही थी। "मौत से बचने और इतने लंबे समय तक तैरने के बाद, मेरा शरीर ऐसा लग रहा है कि यह खुद ही हार मान लेगा ..."

"एन, तो?" जिंगशेन ने उसे चूमना जारी रखा। वह बार बार उसकी गर्दन को चूम रहा था।

जी नुआन के होंठ कांपने लगे। "तो ... तुममे वास्तव में अभी भी ताकत है?"

आदमी की हरकतें थम गईं। उसने जी नुआन पर एक नजर डाली; उसकी गहरी आँखें उसके शब्दों के कारण और भारी दिखाई दीं। उसके हाथ उसकी कमर के चारों ओर कस गए, उसे अपने करीब खींचते हुए और वह उसे और अधिक चुंबन देने लग गया जैसे कि साबित करने के लिए कि उसकी ताकत हमेशा की तरह भरी हुई थी।

जी नुआन चिल्लाई, "आह, आह, आह ... नहीं, नहीं, मत करो ... दर्द हो रहा है ..."

उसके ऊपर का आदमी आखिरकार उसकी बातों के कारण रुक गया। उसने अपना सर नीचे किया और जी नुआन को विनती करनेवाली मुखाकृति के साथ अपना पेट पकड़े हुए देखा।

इससे पहले दिन में जब जी नुआन ने खुशी से अपनी मासिकधर्मी अवधि के आगमन की घोषणा की थी, तो उसने पहले ही इस महिला को अनुशासित करने की योजना बना ली थी, जो प्रसन्नता से आकाश में लगभग उड़ रही थी।

अंत में, इस तरह की कठिनाई का अनुभव करने के बाद, यह छोटी महिला पूरी तरह से विभिन्न भावनाओं में डूबी हुई थी। बिस्तर पर निस्सहाय बैठी हुई, ऐसा लग रहा था जैसे वह कत्ल करने के लिए खुद को उसके सामने पेश कर रही हो।

मो जिंगशेन ने एक लंबी साँस छोड़ दी, यह महसूस करते हुए कि वह संयम जिसपर वह हमेशा गर्व करता था, देर-सबेर, सब उस पर प्रयोग कर खत्म हो जाएगा।

"श्री मो।, डॉक्टर किन आयें है।" दरवाजे से आंटी छें की आवाज आई।

मो जिंगशेन ने उसे छोड़ दिया। उसने उसे एक पायजामा दिया- जो अत्यंत पुराने प्रकार का था – और उसे पहनने के लिए कहा।

"मिस जी को केवल अपनी मासिकधर्मी अवधि के दौरान ठंड का अनुभव हुआ है। कुछ दिनों तक दवा लेने से और गर्म रहने के बाद, कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।"

वह डॉक्टर - जिसे मो जिंगशेन ने आधी रात को बुलाया था – को शिकायत करने का समय भी नहीं मिला जब उसे उसकी पत्नी को, जो अपनी मासिकधर्मी अवधि में थी, जाँचने के लिए मजबूर कर दिया गया था।

जी नुआन ने किन सीटींग को पहचान लिया। वह हाई शहर के किन परिवार के दूसरे युवा मास्टर थे। युवावस्था से ही, उन्हें चिकित्सा में रुचि थी, इसलिए उन्होंने चिकित्सा के लिए अपना व्यवसाय छोड़ दिया। आज, वह देश के प्रसिद्ध सार्विक चिकित्सकों में से एक थे और चिकित्सा विश्वविद्यालय में औषधीय व्यवस्थापन के लिए अतिथि उपदेशक थे।

मो जिंगशेन के भावनरहित और उदासीन चरित्र और बहुत कम बोलने की उसकी आदत के कारण, उसके पास मुश्किल से कोई दोस्त था। लेकिन यह होनहार युवा गुरु डॉक्टर किन उसके कुछ दोस्तों में से एक था।

"उसके पेट में दर्द हो रहा है, क्या इसे कम करने के लिए कोई उपाय हैं?" मो जिंगशेन की भौहें थोड़ा सिकुड़ गयी।

किन सिटिंग की पलकें फड़फड़ाईं। वह जिंगशेन को ऐसे घूर रहा था जैसे कि वह कोई अजीब प्राणी हो।

मो जिंगशेन जैसा कोई व्यक्ति वास्तव में वहाँ खड़ा था और उससे पूछ रहा था कि इस महिला की मासिकधर्मी अवधि की ऐंठन को कैसे हल किया जाए ...

क्या सूरज पश्चिम से उग रहा था?


Load failed, please RETRY

禮物

禮品 -- 收到的禮物

    每周推薦票狀態

    Rank -- 推薦票 榜單
    Stone -- 推薦票

    批量訂閱

    目錄

    顯示選項

    背景

    EoMt的

    大小

    章評

    寫檢討 閱讀狀態: C44
    無法發佈。請再試一次
    • 翻譯品質
    • 更新的穩定性
    • 故事發展
    • 人物形象設計
    • 世界背景

    總分 0.0

    評論發佈成功! 閱讀更多評論
    用推薦票投票
    Rank NO.-- 推薦票榜
    Stone -- 推薦票
    舉報不當內容
    錯誤提示

    舉報暴力內容

    段落註釋

    登錄