下載應用程式
63.11% गुड मॉर्निंग , मिस्टर ड्रैगन ! / Chapter 219: यह वास्तव में इतना कष्टदायक नहीं है

章節 219: यह वास्तव में इतना कष्टदायक नहीं है

編輯: Providentia Translations

तांग ज़ुई ने तुरंत घड़ी, जिस पर खून लगा था, उसको सु कियानक्सुन को सौंप दिया। युवती ने उसे लेने के लिए धीरे से अपना हाथ बढ़ाया और उसे अपनी छाती से लगा कर राहत में अपनी आँखें बंद कर लीं।

जब लॉन्ग सिजु युवती को देख रहे थे, तब उनकी छाती भावनाओं से भड़क रही थी। वह वास्तव में उसका जांघिया उतार कर उसके नितम्ब पे मारना चाहते थे। 'वह इस तरह एक समय में भौतिक संपत्ति के बारे में कैसे चिंता कर सकती है?'

लॉन्ग सिजु ने युवती के चारों ओर अपनी बाहें कस दीं और तेजी से पूछताछ कक्ष से बाहर चले गए।

जब गु मियां ने लॉन्ग सिजु को बेहोश सु कियानक्सुन के साथ पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते हुए देखा, तो वह किसी और की परवाह किए बिना उनकी ओर बढ़ गयी। फिर उसने जबरन लॉन्ग सिजु का हेलीकॉप्टर में पीछा किया।

तांग जुई और सी मैनचेंग भी पुलिस स्टेशन से बाहर आ गए थे। जब तांग जुई ने अपनी लापरवाह पत्नी को देखा, तो वह भावहीन हो कर उसे देखते हुए हेलीकॉप्टर में सवार हो गए।

इस समय, गु मियां को इस बात की परवाह करने का समय नहीं था कि तांग ज़ुई उसके बारे में क्या सोच रहे हैं। उसने लॉन्ग सिजु की बाहों में पड़ी सु कियानक्सुन को बेचैनी से देखा।

... ..

अस्पताल के अंदर।

सु कियानक्सुन के शरीर पर सभी घाव केवल सतही थे। उसके हाथों पे चोटों का सबसे बुरा असर पड़ा और वह इतने दर्द में थी कि जब डॉक्टर उसका इलाज़ कर रहा था तो वह कांप रही थी।

 लॉन्ग सिजु उसे पकड़े हुए थे। उसने एक बात कहे बिना वार्ड छोड़ दिया जब डॉक्टर ने उसके शरीर पर सभी घावों का इलाज कर लिया था।

लॉन्ग सिजु के वार्ड से जाने के बाद ही गु मियां ने सु कियानक्सुन के अस्पताल के बिस्तर के पास जाने का साहस किया। आंसू उसकी गाल पर गिर गए जब उसने सु कियानक्सुन के सूजे हुए चेहरे के साथ-साथ उसकी पट्टी बंधी हुई उँगलियों को भी देखा, जो गाजर की तरह दिख रहीं थीं।

... ..

वार्ड के बाहर, लॉन्ग सिजु ने एक के बाद एक सिगरेट पी। बगल में कचरे का डब्बा सिगरेट के बचे हुए भाग से गंदा हुआ पड़ा था। जब तांग ज़ुई और सी मैनचेंग ने यह देखा, तो उन्होंने एक दूसरे को देखा। सी मैनचेंग ने फिर तांग जुई को लॉन्ग सिजु को कुछ सलाह देने के लिए इशारा किया।

तांग ज़ुई के पास उनके पास जाने और कहने के अलावा कोई चारा नहीं था, "ज्यू, उस लड़की के सभी घाव सतही हैं। वह कुछ आराम करने के बाद ठीक हो जाएगी। यह सब ठीक हो जाएगा।"

"हाँ, ज्यू। उसकी चोटें ज्यादा बुरी नहीं हैं।"

उत्तेजित होकर, लॉन्ग सिजु ने दोनों को चुप कराने के लिए अपना हाथ उठा कर इशारा किया। तांग ज़ुई और सी मैनचेंग ने एक दूसरे को देखा और बात करना बंद कर दिया।

... ..

सु कियानक्सुन ने उठते ही गु मियां को देखा। वह जल्दी से गु मियाँ को देख कर मुस्कुराई, लेकिन गु मियाँ तुरंत फूट-फूट कर रो पड़ीं। "अपने शरीर पर सभी घावों को देखो। आप अभी भी कैसे मुस्कुरा सकतीं हैं?"

"मैं ठीक हो जाउंगी, मूर्ख। मेरी तरफ देखो, मैं अभी ठीक हूं।" सु कियानक्सुन गु मियां के आंसुओं को पोछने के लिए अपने हाथ को उठाने वाली थी, जब उसने अपनी मोटी पट्टी बंधी उंगलियों को देखा।

"आपको कैसा लग रहा है? क्या यह बहुत कष्टदायक है?" गु मियां वास्तव में पहले सदमे में थी जब उसने सु कियानक्सुन से खून से खूनी उंगलियों को देखा था।

"यह इतना बुरा नहीं है। यह वास्तव में इतना कष्टदायक नहीं है।" सु कियानक्सुन ने अपनी मोटी पट्टी बंधी हुई उंगलियां उठाईं, जो गाजर जैसी दिख रहीं थीं, और उन्हें एक कड़वी और आत्म-हीनता नज़र से देखा।

"यह कैसे कष्टदायक नहीं होगा? मैं आपके हाथों को देखकर ही दर्द महसूस कर सकती हूं। अब उन्हें ज्यादा न हिलाएं। मैं डॉक्टर से कहती हूँ कि वे आएं और एक बार देख लें।"

"इसकी कोई ज़रूरत नहीं है। मैं वास्तव में ठीक हूँ।"

जैसा कि सु कियानक्सुन बैठने वाली थी, किसी ने वार्ड का दरवाजा खोल दिया। लॉन्ग सिजु भावरहित चेहरे के साथ अंदर आ गए।

जब सु कियानक्सुन ने उन्हें देखा, तो उसका दिल धड़क गया। उसे अचानक घड़ी याद आ गई। 'वह फिर कहाँ चली गयी?'

"घड़ी, घड़ी!" युवती ने बेचैनी से घड़ी ढूंढ़ने के लिए चारों ओर देखा, और वह अपने घायल हाथों को इधर-उधर घुमा रही थी।

"चुप रहो!" लॉन्ग सिजु बिस्तर की ओर गए और अपनी बाहें उसके चारों ओर लपेट दी। लॉन्ग सिजु की अचानक गर्जना ने युवती को भयभीत कर दिया और उसने उत्सुकता से उनकी ओर देखा।

लॉन्ग सिजु उसे भी देख रहे थे। इससे पहले कि लॉन्ग सिजु धीरे से अपनी निगहें उस पर से हटाते और उसे अपनी बाहों में उठा कर वार्ड से बाहर जाते, उनकी आंखें कुछ सेकंड के लिए मिली थीं।

"युवा मास्टर, कलाई-"

"यदि आप एक और शब्द बोलने की हिम्मत करेंगी, तो मैं आपको वापस पुलिस स्टेशन भेज दूंगा!" लॉन्ग सिजु ने गुस्से में उसे धमकी दी।

सु कियानक्सुन तुरंत चुप हो गयी।

गु मियां उन्हें उत्सुकता से देखा। 'सु कियानक्सुन अभी भी घायल है। लॉन्ग सिजु उसे कहां ले जा रहे हैं?'

जैसा कि वह उनका पीछा करने वाली थी, तांग ज़ुई ने अचानक उसकी कलाई पकड़ ली। इससे गु मियां हैरान हो गयी और उसने घबराते हुए उन्हें देखने के लिए अपना सिर उठाया।


Load failed, please RETRY

禮物

禮品 -- 收到的禮物

    每周推薦票狀態

    Rank -- 推薦票 榜單
    Stone -- 推薦票

    批量訂閱

    目錄

    顯示選項

    背景

    EoMt的

    大小

    章評

    寫檢討 閱讀狀態: C219
    無法發佈。請再試一次
    • 翻譯品質
    • 更新的穩定性
    • 故事發展
    • 人物形象設計
    • 世界背景

    總分 0.0

    評論發佈成功! 閱讀更多評論
    用推薦票投票
    Rank NO.-- 推薦票榜
    Stone -- 推薦票
    舉報不當內容
    錯誤提示

    舉報暴力內容

    段落註釋

    登錄