下載應用程式
96.66% वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव / Chapter 58: 'मालिक' के साथ पहली मुलाकात

章節 58: 'मालिक' के साथ पहली मुलाकात

編輯: Providentia Translations

यूयू ... ओह, भगवान ! कोई उसे उससे दूर नहीं ले जा सकता था!

उसी वक़्त युन शीशी ने महसूस किया कि, दोपहर हो चुकी थी। यूयू ने जब सुबह उसे नहीं देखा होगा, तो वो बहुत परेशान हो गया होगा।

उसने तुरंत अपनी जेब में फोन निकालने के लिए हाथ डाला, लेकिन उसे याद आया कि, उसने अपने पहले वाले कपड़े नहीं पहने थे। फोन गायब था।

वो उसे ढूंढने के लिए फिर से कमरे में जाने लगी,लेकिन सेक्रेटरी ने उसे रोक दिया।

"मिस युन, आप क्या करने की कोशिश कर रही हैं?"

"मैं अपने फोन की तलाश कर रही हूं।" सेक्रेटरी ने बहुत ध्यान रखा कि,युन शीशी से उसके बेटे का जिक्र ना करे,नहीं तो वो उसका नाम सुनकर ही घबरा जाती।

ली लैन ने एक बैग में से एक नया फोन निकाला और युन शीशी को दे दिया। उसने फिर मुस्कुराते हुए कहा,"यह आपका फोन है। कार्ड अंदर है।"

फोन एप्पल का नवीनतम मॉडल था। उसमें एक बड़ी स्क्रीन, एक तेज 4 जी नेटवर्क और यहां तक कि एक फिंगरप्रिंट लॉक भी था। इसकी कीमत कुछ हजार युआन थी।

वो अपने लिए एक नया फोन खरीदने का सोच ही रही थी, जिसकी कीमत कुछ सौ युआन थी, और वो कभी भी ऐसे फोन पर पैसा नहीं उड़ा सकती थी,जिसपर कुछ हजार युआन खर्च हों।

"मेरे लिए?"वो हैरान रह गयी। उसे फोन क्यों दिया गया?

"हाँ। आपका पुराना फोन टूट गया, इसलिए डायरेक्टर ने आपके लिए यह भेजा है। कृपया इसे स्वीकार करें!"

युन शीशी स्तब्ध थी। उसका फोन कैसे टूट सकता था? कल रात तक तो वह ठीक से काम कर रहा था। वो नहीं जानती थी कि, म्यू याज़हे ने उसका पुराना फोन फेंक दिया था।

वो परेशान थी। 

उसने मन ही मन सोचा कि, क्या वो आदमी जिसके साथ उसने रात बितायी, यही डायरेक्टर था।

ली लैन उसकी सेक्रेटरी थी। अगर यह वही आदमी नहीं होता, तो यह महिला उसका ध्यान रखने के लिए, यहाँ नहीं होती।

देखा जाए तो,उसने उस आदमी को कभी भी देखा नहीं था।

छह साल पहले, उस रात उसकी आंखों पर पट्टी बंधी हुई थी, इसलिए उसने उस आदमी का चेहरा नहीं देखा था।

वो सिर्फ मंद चांदनी के नीचे उसका लंबा और चौड़ा छाया चित्र बना सकती थी।

लंबा, चौड़ा, और हैंडसम - उसका शेप एकदम सही था, और लगभग देवताओं जैसा था।

हालाँकि,वो रात उसके लिए एक बुरा सपना था,जिसे वो पिछले छह वर्षों में नहीं भूल पायी थी।

छह साल तक उसे लगातार बुरे सपने आते रहे,क्योंकि वो उस शर्मनाक अतीत को भूलने की पूरी कोशिश कर रही थी। अगर उसके पास यूयू नहीं होता, तो वो शायद अभी तक उस घटना से उभर नहीं पाती।

वो खुद को समझाती रही कि, सब कुछ बीत चुका है; फिर भी वो इससे आहत थी।

इसलिए,पिछले छह सालों में, हालांकि उसके पास लड़कों की कमी नहीं थी,लेकिन उसने उन सभी को हमेशा किनारे में रखा।

उसे किसी मर्द की जरूरत नहीं थी! यूयू उसके लिए काफी था। यूयू उसके बाकी के जीवन का सहारा था!

इसलिए,चाहे कुछ भी हो, वो यूयू की रक्षा करेगी। वो उस आदमी को, यूयू को उससे दूर ले जाने की इजाजत नहीं देगी!

हालांकि, ऐसा लग रहा था जैसे उसे बिजली का झटका लग गया हो,जब उसने आखिरकार 'डायरेक्टर' को देखा।

वो उस शख्स से मिलने के लिए बिलकुल तैयार नहीं थी, लेकिन फिर भी उसे उससे मिलने जाना पड़ा।

लम्बी बेंटले का दरवाजा उसके लिए खोला गया...। सेक्रेटरी ली ने विनम्रतापूर्वक उसे कार में बैठने का आग्रह किया।

"मिस युन, प्लीज गाड़ी में बैठें।"

पीछे की सीट पर एक आदमी शान से बैठा था। उसने युन शीशी की ओर नहीं देखा, बल्कि आगे की ओर बेरुखी से देख रहा था। उसकी गौरवमयी और शिष्ट आकृति के कारण वो एक राजा के समान दिख रहा था।

युन शीशी ने उसे एक नजर में ही पहचान लिया।

क्या यह वही... खरबों की सम्पत्ति वाला 'एम्प्लायर' था?


Load failed, please RETRY

禮物

禮品 -- 收到的禮物

    每周推薦票狀態

    Rank -- 推薦票 榜單
    Stone -- 推薦票

    批量訂閱

    目錄

    顯示選項

    背景

    EoMt的

    大小

    章評

    寫檢討 閱讀狀態: C58
    無法發佈。請再試一次
    • 翻譯品質
    • 更新的穩定性
    • 故事發展
    • 人物形象設計
    • 世界背景

    總分 0.0

    評論發佈成功! 閱讀更多評論
    用推薦票投票
    Rank NO.-- 推薦票榜
    Stone -- 推薦票
    舉報不當內容
    錯誤提示

    舉報暴力內容

    段落註釋

    登錄