下載應用程式
40.2% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 39: एक व्यक्ति के जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव

章節 39: एक व्यक्ति के जीवन का सबसे दर्दनाक अनुभव

編輯: Providentia Translations

यी यून ने बार-बार एलीफेंट निगल तकनीक के बारह चालों का प्रदर्शन किया। किसी अंजान कारण से, यह अत्यंत थकाने वाली थी। यी यून की अर्ध-चेतन अवस्था में, थकावट महसूस होने से पहले उसने पांच बार चालें दोहराईं!

यी यून ने अपनी आँखें खोली और अपने पेट को जलता हुआ महसूस किया, ऐसा लगा जैसे आग जल रही हो!

भारी मात्रा में रक्त और ऊर्जा की उसके पेट को आपूर्ति की गई थी!

एक सामान्य व्यक्ति के भोजन के बाद उसके पेट में रक्त प्रवाह होता है। यह पाचन प्रक्रिया की सहायता के लिए होता है।

यी यून भी ऐसे ही सामान्य स्थिति में था, सिर्फ यह सौ गुनी ज्यादा थी।

यी यून को लगा कि अगर वह चाहे तो उसके पेट के भीतर उसके पूरे शरीर के रक्त को संगठित किया जा सकता है। यहां तक ​​कि धातु के नाखून और कांच को भी पचाया जा सकता है!

गुआनिन मिट्टी खाने से फूला हुआ वाला उसका एहसास पूरी तरह से गायब हो गया था। उनके पेट के भीतर मजबूत सिकुड़ने और ढीले होने की प्रक्रिया के कारण, गुआनाइन मिट्टी के थक्के भी अलग हो गए थे।

यी यून ने जब अपना सिर उठाया तो उसने देखा कि हर कोई उसे देख रहा है। झांग युकियान के चेहरे पर मुस्कान थी। और जहाँ तक योद्धा तैयारी शिविर से लोगों का सवाल था, उन्हें केवल चकित, ईर्ष्या और शत्रुता के रूप में वर्णित किया जा सकता था।

उस समय, लियान चेंगयु मुस्कुराते हुए यी यून के पास गया।

"यी यून, मुझे मानना होगा।" यी यून हैरान था क्योंकि लियान चेंगयु ने जब ये कहा। लियान चेंगयु ने यी यून के कंधे को भी अच्छी तरह से थपथपाते हुए कहा, "यी यून, सच बात यह है की मैं सोच रहा था की तुम भाग्य के कारण पास हो गए थे। लेकिन तुमने अभी खुद को साबित किया है। मैं इसके लिए तुमसे माफी मांगता हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है की तुम्हारे पास इतनी बड़ी प्रतिभा है! "

लियान चेंगयु अपनी प्रशंसा के साथ कंजूस नहीं था। "अतीत में, जड़ी-बूटियों को चुनने के लिए आप का इस्तेमाल आपकी प्रतिभा का दुरूपयोग था। अब से, आप योद्धा तैयारी शिविर में प्रवेश कर सकते हैं। लियान आदिवासी कबीले आपको संवारने पर ध्यान केंद्रित करेगी!"

"यह बहुत बुरा है कि राज्य का चयन कुछ ही हफ्तों में होना है। आपकी प्रतिभा को ना समझ सकने में और अपना समय बर्बाद करने के लिए आप मुझे दोषी ठहरा सकते हैं l मार्शल आर्ट्स का अभ्यास करने के लिए केवल इतना ही समय बचा है, इसमें यह संभव नहीं है कि आप राज्य के चयन को पास कर सकें।"

"लेकिन यह ठीक है। अगर तुम्हारा यह बेवकूफ भाई एक राज्य योद्धा बन जाता है, तो मैं निश्चित रूप से तुम्हारी मदद करूंगा। मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि तुम इस विशाल जंगल को छोड़ सकोगे। जब समय आएगा, तुम हमारे लियान आदिवासी का समर्थन कर सकोगे और नाम कमा सकोगे।" हम बड़े पैमाने पर शहर की ओर भी पलायन कर सकते हैं! " लियान चेंगयु ने ईमानदारी से कहा। उसकी आँखों ने छल की थोड़ी सी भी मात्रा नहीं दिखाई दी थी।

यदि यी यून लियान चेंगयु को अच्छी तरह से नहीं जानता होता, तो शायद वह मूर्ख बन जाता!

एक आदमी के दिल को उसके चेहरे से आंकना असंभव है। यदि कोई व्यक्ति जो अपने सच्चे इरादों को छिपाने में अच्छा था, और यदि वह चाहता, तो उसके चेहरे की अभिव्यक्ति से यह बताना असंभव होगा कि वह वास्तव में क्या सोच रहा था।

लियान चेंगयु वास्तव में ऐसा कर रहा था।

यी यून समझ गया था कि वह इस समय झांग युकियान के सामने एक नाटक कर रहा था।

जैसे ही झांग युकियान छोड़ कर जायेंगे, लियान चेंगयु अपने असली रंग प्रकट करेगा।

लियान चेंगयु उसकी उन्नति को कैसे सहन कर सकता है?

यी यून ने दिल से मुस्कुराते हुए लियान चेंगयु से कहा, "धन्यवाद यंग मास्टर लियान, मैं आपको निराश नहीं करूंगा।"

यी यून को बेफक़ूक़ बनते देखकर, लियान चेंगयु मुस्कुरा पड़ा। उसे उम्मीद नहीं की थी कि इस बारह वर्षीय की खाल के नीचे उसके खुद से अधिक समृद्ध अनुभव वाला एक वयस्क था।

लियान चेंगयु ने झांग युकियान की ओर मुड़ने से पहले प्रोत्साहन के कुछ शब्दों के साथ कहा, "लॉर्ड झांग, मैं एक बेवक़ूफ़ छात्र हूं। मेरी धारणा मेरे छोटे भाई, यी यून की तरह अच्छी नहीं है। मैंने अभी भी एलिफेंट स्वोलो तकनीक में महारत हासिल नहीं की है। क्या लॉर्ड झांग कृपया इसे हम छात्रों के लिए फिर से प्रदर्शित कर सकते हैं? "

चूंकि उसने बाद में इसका हिसाब करने का फैसला किया था, लियान चेंगयु ने सतह पर विनम्रता दिखाई। लेकिन झाओ टाईज़ु और उसके साथियों के लिए उन शब्दों को सुनने के बाद, उनकी तो जैसे सांस ही रुक गयी थी।

"युवा मास्टर लियान ।।।"

झाओ टाईज़ु चिंतित था। लियान चेंगयु यी यून के बारे में इतना अच्छा कैसे सोच सकता है? वह उन शब्दों को कैसे कह सकता है?

"चुप रहो। आप सभी लोग बेकार हो। सारी जनजाति का राशन और मांस आपको प्रदान किया गया था, लेकिन आप आज इस एलीफेंट स्वॉलिंग तकनीक को भी नहीं सीख सके। यह बहुत अपमानजनक है। यदि आप इसे अच्छी तरह से अभ्यास नहीं करते हैं, तो क्या आप वास्तव में गुआनिन मिट्टी खाने से अपने पेट के फटने से मरना चाहते हैं?"

जिस क्षण लियान चेंगयु ने कहा "मरना", झाओ टाईज़ु और उसके साथियों ने अचानक अपने भाव बदल दिए। सही है, यह मजाक नहीं है। यदि वे इसे अच्छी तरह से नहीं सीखते हैं, तो उन्हें परिणाम को भुगतना होगा!

मामलों को उपयुक्त ढंग से लियान चेंगयु को सँभालते देख, और शब्दों की उनके अच्छे चयन को देख, झांग युकियान ने भी सिर हिलाया। लियान चेंगयु में प्रतिभा और अच्छा नेतृत्व, दोनों क्षमता थीं। वह एक प्रतिभाशाली व्यक्ति था।

झांग युकियान ने कहा, "इस हाथी को निगलने की तकनीक के लिए, लकड़ी और गुआनिन मिट्टी खाना सिर्फ शुरुआती चरण है। यदि आप मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप विनाशकारी ऊर्जा या खजाने के साथ खाने की सामग्री भी आज़मा सकते हैं जो पचाने में बेहद मुश्किल होती हैं। कौशल के अभ्यास का प्रभाव अच्छा होगा। "

ये शब्द केवल लियान चेंगयु और यी यून के लिए थे। झांग युकियान के दृष्टिकोण से, केवल लियान चेंगयु और यी यून में विशाल जंगल को छोड़ने और एक सच्चे योद्धा बनने की क्षमता थी l

उन्होंने झाओ टाईज़ु और उसके साथियों की ओर रुख करते हुए कहा, "आपके लिए, हालाँकि आपके पास उन सभी खजानों को खाने का अवसर नहीं होगा, लेकिन अगर आप एलिफेंट स्वॉल्विंग टेक्नीक में महारत हासिल कर लेते हैं, तो अकाल के दौरान सुरक्षित रूप से आप घास की जड़ें और पेड़ की छाल खाने में सक्षम होंगे। यह आपके अस्तित्व के लिए एक बड़ा वरदान होगा। यहां तक ​​कि इस थोड़ा सा सीखना भी आपके लिए बेहद मूल्यवान होगा। "

"मैं इसे फिर से करूंगा। गति बहुत धीमी होगी। ध्यान से देखिये। हाथी निगलने की तकनीक में सक्षम होने के लिए सभी अपने आप पर निर्भर होंगे !"

उस के साथ, झांग युकियान फिर से शुरु हो गए।

वह वास्तव में धीमा हो गए थे, लेकिन फिर भी झाओ टाईज़ु और उसके साथी उसे समझने में असमर्थ थे।

उस रात का परिणाम लियान आदिवासी कबीले के शौचालयों से आया था।

कुछ लोग कहते हैं कि जीवन में सबसे दर्दनाक स्थिति दस्त का अनुभव करते समय बाथरूम खोजने में विफलता होती है। अंत में उन्हें अपनी पैंट में ही करनी पड़ेगी।

लेकिन झाओ टाईजु और उसके साथियों के लिए, यह क्या कहा जाएगा?

केवल जिन लोगों ने झाओ टाईज़ु के एहसास को महसूस किया हो, उन्हें ही पता चल सकता है की पैंट में भी कर देने में चरम आनंद था।

उस रात, लियान आदिवासी कबीले के एकमात्र डॉक्टर ने जुलाब का एक बड़ा बर्तन उबाला। योद्धा तैयारी शिविर के प्रत्येक सदस्य ने इसे पिया, लेकिन तब भी जो कुछ उन्होंने खाया था, उसे निकलने में सफल नहीं हो सके थे।

अंतिम उपाय के रूप में, उन्हें झांग युकियान के शब्दों का पालन किया था। उन्होंने उल्टी करने के लिए अपनी उंगलियों का इस्तेमाल किया। जब उन्हें एहसास हुआ कि उनकी उंगलियां नहीं थीं, तो उन्होंने बांस की सीखों का इस्तेमाल किया था।

बांस की छड़ें उनके मलाशय में डाली जा रही थीं ...

वह भावना थी ... "स्वर्गीय"।

वास्तव में, खुदाई के लिए एक बांस की छड़ी का उपयोग करना आसान नहीं था। किसी व्यक्ति के लिए यह एक अत्यंत कठिन कार्य था, क्योंकि वे देख नहीं सकते थे।

अंतिम उपाय के रूप में, उन्हें एक दूसरे की "मदद" करनी थी। उन्हें अपने पिछवाड़े को दिखाना था, एक दुसरे की मदद करने के लिए…

वह दृश्य बहुत सही था कि यी यून इसके बारे में सोचना नहीं चाहता था।

एक दोस्त के लिए पिछवाड़े को ताड़ना कोई बड़ी बात नहीं थी। लेकिन एक दोस्त को दुसरे की गंदगी निकलने में मदद करना, यही सच्चा प्यार था।

बस उनका रुदन सुनाई दे रहा था, क्योंकि कोई भी इस तरह के संहार की कल्पना नहीं कर सकता था। बांस की छड़ें कोई और चीज अगर छेद देती तो…

दूसरे दिन, झाओ टाईजु और उसके साथियों के चेहरे के भाव नरम थे और वे नरम-पैर से चल रहे थे। वे पूरी रात सो नहीं पाए थे क्योंकि वे लगातार शौचालय जा रहे थे। जुलाब पीने के बाद भी जो कुछ निकलता था, वह होता था पीला तरल पदार्थ, जैसे कि बांस की छड़ें ... किसी भी दर्द से इसकी तुलना नहीं की जा सकती थी। हालांकि, वे आभारी थे कि उन्होंने बहुत अधिक गुआनिन मिट्टी नहीं खाई थी, जुलाब और खुदाई के परिणामस्वरूप, किसी की मृत्यु नहीं हुई थी।

...

प्रशिक्षण के दूसरे दिन, झाओ टाईज़ु और उसके साथियों ने गुआनिन मिट्टी खाने की हिम्मत नहीं की। वैसे भी, झांग युकियान ने केवल यी यून और लियान चेंगयु को ही सिखाया था।

अंततः झांग युकियान भी लियान आदिवासी कबीले में पूरे तीन दिन नहीं रहे।

दूसरी रात, एक जेड पर्ची जो झांग युकियान के साथ थी, ध्वनि उत्पन्न करने के साथ साथ कांप गई।

यह जेड स्लिप एक मैसेजिंग डिवाइस था जिसका इस्तेमाल जिंग लांग वी करते थे।

जेड स्लिप को कांपते हुए देखकर, जांग युकियान की अभिव्यक्ति बदल गई। उन्होंने एक नोट छोड़ा, अपने जानवर पर चढ़कर रात में गायब हो गए...


Load failed, please RETRY

禮物

禮品 -- 收到的禮物

    每周推薦票狀態

    Rank -- 推薦票 榜單
    Stone -- 推薦票

    批量訂閱

    目錄

    顯示選項

    背景

    EoMt的

    大小

    章評

    寫檢討 閱讀狀態: C39
    無法發佈。請再試一次
    • 翻譯品質
    • 更新的穩定性
    • 故事發展
    • 人物形象設計
    • 世界背景

    總分 0.0

    評論發佈成功! 閱讀更多評論
    用推薦票投票
    Rank NO.-- 推薦票榜
    Stone -- 推薦票
    舉報不當內容
    錯誤提示

    舉報暴力內容

    段落註釋

    登錄