Tải xuống ứng dụng
98.33% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 59: युवाकाल की यादें (7)

Chương 59: युवाकाल की यादें (7)

Biên tập viên: Providentia Translations

रात के खाने के बाद, लू जिनियन ने अपने छात्रावास वापस जाने की तैयारी करने से पहले चादर को बदल दिया। 

क्यूओ एनहाओ ने आगे बढ़कर उसका हाथ पकड़ा। 

वो सोच रहा था कि वो डर गई थी, लू जिनियन चुप रहा। उसने अपने कंप्यूटर के सामने बैठकर उसको चालू किया। 

क्यूओ एनहाओ अपने बिस्तर पर लेटकर अपने फोन पर खेल रही थी। 

उस कमरे में कंप्यूटर से आ रही आवाज के अलावा कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। 

समय इतनी जल्दी बीत गया और पता नहीं चला कि कब ग्यारह बज गए थे। लू जिनियन ने गद्दा बिछाया और जमीन पर लेट गया, जबकि क्यूओ बिस्तर पर लेटी थी। जो कंबल उसने ओढ़ रखा था उसमें हल्की खुशबू आ रही थी, ठीक वैसी जैसा सुगंध लू जिनियन से आती है। अवचेतन रूप से, खुशबू से वो घबरा गई और उसका दिल तेजी से धड़क गया।

वो रात एक शांत रात थी। अपने विचारों को सोचते हुए अंधेरे में उन्होंने खामोशी का आनंद लिया। 

आधी रात के बाद, हैंग जोउ में मुसलाधार बारिश होने लगी। बिजली गरजने लगी, लेकिन इस भयंकर मौसम ने क्यूओ भावनाएं को उत्साहहीन नहीं किया। वो एक प्यारी सी मुस्कान के साथ आराम से सोई रही। 

अगले दिन, क्यूओ एनहाओ अपने अल्पकालिक पहचान पत्र बनाने के लिए गई। लू जिनियन ने उसको प्लेन का टिकट खरीदकर दिया और उसे खुद हवाई अड्डे छोड़कर आया। 

इससे पहले कि वो जांच के लिए अंदर प्रवेश करती लू जिनियन ने अपने पर्स निकाला और उसके हाथ में कुछ सौ डॉलर दिए। आमतौर पर कम बोलने के बावजूद, उसने क्यूओ को धीरे से अपना ख्याल रखने के लिए कहा और जिंग चेंग पहुंचने पर फोन करने को कहा। 

उस समय, वे तेजी से एक - दूसरे के करीब आ गए थे जैसे कि उनका रिश्ता कभी भी जल्द ही खिल जाएगा।

लेकिन जैसे तैसे उस दिन के बाद सब कुछ बदल गया। 

जिंग चेंग लौटते ही क्यूओ ने सबसे पहले अपना नया पहचान पत्र बनवाया और जैसे ही उसे मिला उसने शंघाई के लिए टिकट करवाई। हमेशा की तरह क्यूओ ने एक्सिआ को बीच में लाकर लू जिनियन को फोन मिलाया। 

लू जिनियन ने कहा कि वो हेंगडीअन में फिल्म कर रहा था और जल्दी से नहीं आ सकता। 

क्यूओ ने कहा कि वो हेंगडीअन में उससे मिलने आ सकती है।

लू जिनियन ने उससे कहा कि ये एक निजी कार्यक्रम है जिसमें बाहर के लोगों को आने की अनुमति नहीं है। 

उस समय, क्यूओ ने ज्यादा सोच विचार नहीं किया और विश्वास कर लिया कि वास्तव में लू जिनियन बहुत ही व्यस्त होगा। 

क्यूओ थोड़ी सी मायूस हो गई और हैंग जोउ दो दिन बाद छोड़ दिया। 

एक महीने बाद, उसने फिर से हैंग जोउ का दौरा किया, लेकिन लू जिनियन ने कहा कि वो फिल्मांकन के दौरान शी एन में था।

आधे महीने के बाद, क्यूओ फिर से हैंग जोउ गई और फिर से लू जिनियन ने फिल्म का बहाना करके उससे मिलने के लिए इंकार कर दिया। 

कुछ यादगार भूमिकाओं में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद लू जिनियन उस समय तेजी से लोकप्रिय हो रहा था।

क्यूओ एनहाओ की कुछ छात्रावास के साथी ने भी उसके बारे में कल्पना करना शुरू कर दी थी। 

महिलाएं स्वाभाविक रूप से संवेदनशील प्रजातियां होती है और क्यूओ एनहाओ को ये अहसास हो गया था कि लू जिनियन उससे बचने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसको उसको पता नहीं था कि वो ऐसा क्यों कर रहा था। 

क्यूओ ने सोचा कि ये शायद उसका प्यार था जो उसके यादृच्छिक विचारों का कारण बन रहा था।

इसलिए, ये जानने के बाद कि वो कोई है जिसे उसने पसंद किया है, उसने उसके बारे में पूछने के लिए एक अच्छे दोस्त के लहजे का इस्तेमाल किया।


Load failed, please RETRY

Quà tặng

Quà tặng -- Nhận quà

    Tình trạng nguồn điện hàng tuần

    Rank -- Xếp hạng Quyền lực
    Stone -- Đá Quyền lực

    Đặt mua hàng loạt

    Mục lục

    Cài đặt hiển thị

    Nền

    Phông

    Kích thước

    Việc quản lý bình luận chương

    Viết đánh giá Trạng thái đọc: C59
    Không đăng được. Vui lòng thử lại
    • Chất lượng dịch thuật
    • Tính ổn định của các bản cập nhật
    • Phát triển câu chuyện
    • Thiết kế nhân vật
    • Bối cảnh thế giới

    Tổng điểm 0.0

    Đánh giá được đăng thành công! Đọc thêm đánh giá
    Bình chọn với Đá sức mạnh
    Rank NO.-- Bảng xếp hạng PS
    Stone -- Power Stone
    Báo cáo nội dung không phù hợp
    lỗi Mẹo

    Báo cáo hành động bất lương

    Chú thích đoạn văn

    Đăng nhập