Tải xuống ứng dụng
3.09% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 3: अगर मै एक विशेषज्ञ बन जाता

Chương 3: अगर मै एक विशेषज्ञ बन जाता

Biên tập viên: Providentia Translations

जियांग श्योराऊ के साथ आने से पहले, यी यून ने कभी उम्मीद नहीं की थी कि "घर" इस तरह के हो सकते हैं। जब यी यून ने मूल रूप से तलवार चलाने वाले को उस विशाल जानवर की सवारी करते देखा, तो उसने अनुमान लगाया था कि यह दुनिया उड़ने वाले मार्शल आर्ट विशेषज्ञों से भरी हुई होगी, जिसमें सभी तरह के मशहूर व्यक्ति होंगे।

रहस्यमयी तरीके से दुनिया पार करने के बाद, अगर वह एक बड़े कबीले या जाति के लोगों में शामिल हो सकता है, तो एक दिन वह भी मार्शल आर्ट सीख सकता है। यहां तक कि अगर उसके पास प्रतिभा की भी कमी होगी, तब भी वह बिना किसी चिंता के जिंदा रह सकेगा।

लेकिन, अपने सामने बुरी हालत के घर को देखकर, यी यून लगभग गिर गया था।

अतीत में, यी यून और गावों में भी गया था, लेकिन उसने जब इस घर को देखा, तो इसके सामने वे घर कई गुना बेहतर लग रहे थे।

यह खाली सा घर, मिट्टी और चट्टानों से बना था। एक मेज, दो स्टूल, दो पुराने बिस्तर और एक स्टोव के अलावा और कुछ नहीं था।

जियांग श्योराऊ यी यून को अपने पीठ पर लाद कर लायी थी। यी यून को एक जवान लड़की द्वारा लादे जाने की आदत नहीं थी। वह कई बार नीचे उतरने के लिए संघर्ष कर चुका था, लेकिन उसका शरीर अभी बहुत कमजोर था। बस कुछ ही कदम उसे थका देते थे और जियांग शियाओरो को फिर से उसे पीठ पर लादना पड़ रहा था। यी यून को शर्मिंदगी महसूस हुई थी कि उसके जैसे आदमी को इतनी कम उम्र की लड़की द्वारा उठाना पड़ रहा था। "युनर, आपको भूख लगी होगी ..."l जियांग श्योराऊ ने उसे एक लकड़ी के बिस्तर पर लिटा दिया।

हालाँकि उसको काफी पसीना हो रहा था, लेकिन उसके चहरे पर काफी चमक थी । वह स्वाभाविक रूप से खुश थी कि उसका छोटा भाई मौत के मुंह से वापस आ गया था। यी यून ने जियांग शियाओरो के पसीने से भरे कपड़ों को देखा। हालाँकि उसका शरीर पतला और हल्का था, लेकिन यह यात्रा कम से कम दो से तीन किलोमीटर की रही होगी। जियांग श्योराऊ, जो लगभग पंद्रह साल का थी , उसे यी यून को पीठ पर लादना पड़ा और शायद यह आसान नहीं था। अगर यह पृथ्वी की पंद्रह साल की लड़की होती, तो बस दो-तीन किलोमीटर तक खाली हाथ घूमना उसे पूरी तरह से थका देताl किसी को अपनी पीठ पर लाद के चलना तो दूर की बात थी। "हाँ ... . थोड़ा सा ।" यी यून ने अपने सूखे होंठों से बोला। ये पहले शब्द थे जो उसके मुंह से तब से निकले थे जब उसे इस दुनिया में भेजा गया था। उसने शुरू में सोचा था कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना जो उसकी अपनी भाषा नहीं थी, अगर नामुमकिन नहीं तो मुश्किल जरूर होगी। लेकिन आश्चर्य की बात यह थी कि उसे इस भाषा का उपयोग करना उतना ही आसान था जितना की अपनी पृथ्वी की मूल भाषा में बात करना।

"मैं खाना तैयार करती हूँ," जियांग शियाओरो ने मुस्कुराते हुए कहा। उसने यी यून के सर के नीचे तकिया लगा कर उसके चेहरे से कीचड़ को पोंछा और आराम करने के लिए उसे एक पतले कंबल से ढक दिया। उसने यी यून को तरीके से ढक दिया, उसे तो जैसे नशा आ गया था। यह लड़की स्पष्ट रूप से उसकी बहन नहीं थी, लेकिन उसके द्वारा उसे पीठ पर लादने के साथ-साथ उसे दी जाने वाली सावधानीपूर्वक देखभाल के कारण, धीरे-धीरे उसके दिल में उसके लिए कोमल भावनाएं विकसित होनी शुरू हो गईं थीं। यी यून जियांग शियाओरो को चूल्हे के लिए आग जलने में मदद करना चाहता था, लेकिन उसने जोर देकर कहा कि वह बिस्तर पर रहे। "आप अभी अभी एक गंभीर बीमारी से उबरे हैं, ध्यान रखें कि आपको ठंड न लग जाए। यहाँ लेट जाइए, आपकी बहन जल्द ही वापस आ जाएगी।" यह कहते हुए उसने अनाज का लगभग खाली बैग उठा लिया। 

पंद्रह मिनट बाद, जियांग Xiaorou ने उसके बिस्तर के सामने लकड़ी की टूटी मेज रख दी। मेज पर चावल का दलिया, दो अज्ञात जंगली फल और उबली जंगली सब्जियों का कटोरा था। यी यून कई दिनों से भूखा था इसलिए उसका पेट खाना देखते ही xxxxxx लगा । यी यून पोर्क या कुछ भुना हुआ चिकन, शायद बतख या मछली के लिए तरस रहा था। बस इसके बारे में सोचने ने ही यी यून के पेट को मथ दिया। मैं इसके साथ अपनी इस भूख को कैसे शांत कर सकता हूं? उसने दलिया के एक बड़े कौर को निगला, लेकिन उसके खाली पेट ने उसे और भी भूखा बना दिया। उसने दलिया के कुछ कौर और कुछ उबली, बिना तेल वाली सब्जियां खाईं। सब्जियां इतनी कड़वी थीं कि उसे इतना भूखा होने के बावजूद भोजन को निगलने में परेशानी हो रही थी। जैसे यी यून को इस तरह के भोजन को निगलने में परेशानी हो रही थी, उसने देखा कि शियाओरो उसे बिना खाए देख रही थी उसने उत्सुकता से पूछा, "तुम क्यों नहीं खा रही हो?" जियांग शियाओरो सफेद पड़ रही थी, जब उसने कहा की उसके पास आने से पहले उसने खाना खाया था। यी यून रुक सा गया था l उसे याद आया कि जियांग शियाओरो तो दोपहर तीन बजे से कब्रिस्तान में थी तब वह कैसे खा सकता थी ? अचानक यह विचार उस पर हावी हो गया कि शायद इस तरह का भोजन भी आसानी से नहीं मिल सकता था।

यह किस तरह की दुनिया थी, जहाँ जंगली जानवरों की सवारी करने वाले मजबूत लोगों के साथ गरीब लोग भी थे जो भूखे मर रहे थे? यी यून ने दलिया के कटोरे को आगे बढ़ाया और घर के कोने में अनाज की थैली की जांच करने के लिए खड़ा हो गया। जैसी कि उम्मीद थी, अनाज की थैली पहले से ही खाली थी। यी यून ने महसूस किया कि आमतौर पर जो दलिया क्सिओरौ अपने लिए तैयार करती थी, वह मात्रा इस से भी कम होती थी। अपने फिर से जीवन पाने के कारण, ज़ियाओरो ने जानबूझकर उसकी कमजोरी दूर करने के लिए और उसे वापस से ठीक करने के लिए अधिक दलिया पकाया था । यी यून ने कहा, "आप खा लीजिए, मेरा पेट भर गया है ।" एक तरफ, उसने अपनी भूख खो दी थी, जबकि दूसरी ओर, वह यह स्वीकार नहीं कर सकता था कि एक लड़की को सिर्फ उसे खिलाने के लिए खाने से परहेज करना होगा। उसके दिल में मिलीजुली भावनाएँ थीं और उसने सोचा कि क्या इस वैकल्पिक दुनिया से अपनी दुनिया में वापस जाना अभी भी संभव था? यदि वह वास्तव में नहीं कर सकता था, तो वह प्रशिक्षित होने और एक विशेषज्ञ बनने का अवसर खोजना चाहता था। लेकिन यहाँ तो उसका जीवित रहना भी एक मुद्दा था। इससे पहले कि वह कुछ भी शोध करे, वह शायद भूखा ही मर सकता था। "मैं भूखी नहीं हूँ," जियांग शियाओरो ने हठपूर्वक कहा। "कल वह दिन है जब वे राशन बाँटते हैं, हम तब मांस का एक टुकड़ा प्राप्त कर सकते हैं। फिर मैं उसे आपके लिए तैयार करूंगी।" जब जियांग शियाओरो ने राशन के लिए जाने का उल्लेख किया था तो उसके चेहरे का रंग लाल पड़ गया था। यह स्पष्ट था कि उसको इसकी बहुत उम्मीद थी। यी यून चुप रहा। पृथ्वी पर, उसने महसूस किया कि जीवन कठिन था। लेकिन इस वैकल्पिक दुनिया की तुलना में, उस तरह के जीवन की कोई तुलना नहीं थी। अपर्याप्त भोजन और भुखमरी के निरंतर खतरे के साथ, जीवन वाकई में कठिन था। सच में भूख सहना एक पीड़ा थी।

आधी रात में, हवा धीरे-धीरे बहने लगी थी, और तालाब की घास के भीतर छिपे हुए मेंढक भी टर्राने लगे थे। यी यून अभी भी जाग रहा था। वह चांदनी में सराबोर, बिस्तर पर झुका हुआ था। वह रहस्यमयी पर्पल क्रिस्टल को हाथ में पकड़े हुए बिस्तर पर करवट ले रहा था। यह सब बैंगनी क्रिस्टल की वजह से था, जिसके चलते वह ढह गए पहाड़ से बाहर निकल सका था। यह छोटा क्रिस्टल कार्ड बेशक नायाब था। । अगर उसने इसके बारे में पढ़ा, तो यह संभावित रूप से किसी तरह से फायदेमंद हो सकता था। 

यह वैकल्पिक दुनिया सामान्य लोगों के लिए खतरों से भरी थी। उसने याद किया कि जंगल में बड़े जानवर की सवारी करने वाले मध्यम आयु के व्यक्ति के पास एक आकर्षक छवि थी। पीड़ित लोगों की तुलना में, वह रात और दिन के समान था।

"अगर मैं एक विशेषज्ञ बन जाता, तो मैं मुक्त हो सकता था। कम से कम, मैं भूखा नहीं मरूंगा ..."

यी यून ने अपने पेट को छुआ क्योंकि उसे याद आया कि आखिरकार उसने अपने खाने का एक भाग जियांग शियाओरो को कैसे दिया था। वह अभी भी एक बढ़ता हुआ बच्चा था इसलिए उसके द्वारा खाया हुआ दलिया बहुत समय पहले ही पच गया था। वह एक बार फिर भूखा था।

जैसे ही उसे अपने पेट का खालीपन महसूस हुआ, उसके हाथ में चिकनी और ठन्डे पर्पल क्रिस्टल के मध्य से एक शांत सी ठंडक फैलने लगी ...

ओह?

यी यून ने अचानक कुछ देखा। वह अपने बिस्तर से उठ खड़ा हो गया और पर्पल क्रिस्टल को घूरते हुए देखने लगा। उसके चेहरे पर एक खुशी भरी मुस्कान छा गई।

ध्यान से देखने पर यी यून ने देखा कि प्रकाश के छोटे बैंगनी बिंदुओं ने पर्पल क्रिस्टल को घेर लिया था ।

ये प्रकाश बिंदु कहीं से पैदा हुए और गायब होने से पहले धीरे-धीरे बैंगनी क्रिस्टल में चले गए, जैसे कि बैंगनी क्रिस्टल ने उन्हें अपने अंदर सोख लिया हो। यह प्रक्रिया अनिश्चित काल तक चलती रही और पर्पल क्रिस्टल की चमक अधिक तेज होती गई।

इसका क्या मतलब था?

इस खोज के कारण यी यून की सांस तेजी से चलने लगी।

जैसे जैसे पर्पल क्रिस्टल की चमक तेज हुई, यी यून ने पर्पल क्रिस्टल को भी ठंडा होता हुआ महसूस किया। इस अनोखी ठंडक ने उसके दोनों हाथों को, और उसके सभी अंगों में प्रवेश कर लिया, मानो चमत्कारी रोशनी उसके शरीर को साफ कर रहा था। इसने उसे बिल्कुल तरोताजा कर दिया।

यी यून ने इस भावना को याद किया। जब वह गुफा से बाहर निकलने का अपना रास्ता खोद रहा था, और जब भी उसकी सांस जवाब देती थी, तो उसे यह ठंडक महसूस हुई थी। जब भी उसका शरीर ढ़ीला पड़ रहा होता था, तब उसकी ताकत से वह फिर से जीवंत हो जाया करता था।

यी यून जानता था कि, एक व्यक्ति को जीने और चलते रहने के लिए, इस ऊर्जा को शरीर को दिया जाता था, जिससे वह खुद को नया कर सके।

खाने के बिना, कोई पोषण नहीं हो सकता। स्वाभाविक है, कि यदि ऊर्जा नहीं होगी, तो परिणाम भुखमरी होगी।

बिना खाये या पीये, इतने दिनों में इतनी लंबी सुरंग को पार करने के लिए एक ऊर्जा स्रोत की आवश्यकता होती। यह शीतलता उसे जीवन देने वाली ऊर्जा प्रदान करने वाला पर्पल क्रिस्टल होना चाहिए।

ध्यान से सोचने पर, जब उसने शुरू में, गुफा में बैंगनी क्रिस्टल को पाया था, तो बैंगनी क्रिस्टल रात के मोती की तरह एक फीकी चमक बिखेर रहा था।

हालांकि इस अजीब दुनिया को पार करने के बाद, बैंगनी क्रिस्टल की चमक थोड़ी कमजोर हो गई थी। यह ऊर्जा की कमी का परिणाम हो सकता था। लेकिन अब, पर्पल क्रिस्टल की चमक वापस से तेज और मजबूत होने लगी थी। बैंगनी क्रिस्टल को रिचार्ज करने वाला ऊर्जा स्रोत क्या हो सकता है? यी यून ने ध्यान से देखा तो महसूस किया कि इन छोटे बिंदुओं ने खिड़की के बाहर एक सतह सी बनाई थी। ऐसा लग रहा था... जैसे यह सितारों से आ रही हो। क्या सितारों की रौशनी पर्पल क्रिस्टल को रिचार्ज करने वाली ऊर्जा स्रोत थी? यी यून ने कुछ देर सोचा और बिस्तर से कूद गया। वह चूल्हे के पास गया और वहां से उसने कुछ जलते हुए कोयलों को खोदकर निकाला। उसने मुट्ठी भर कर घास जलाई और पीली लपटों को नाचते हुए देखा। यी यून ने सावधानी से बैंगनी क्रिस्टल को जलती आग में रखा। यी यून का तरीका सरल था। अगर पर्पल क्रिस्टल सितारों की रौशनी से ऊर्जा को चार्ज कर सकता है, तो यह संभवतः अपने आसपास से ऊर्जा को इकट्ठा कर सकता है? आग, जो यी यून समझता था कि ऊर्जा का एक रूप है, सम्भवता वह तारों से अधिक मजबूत थी। यदि बैंगनी क्रिस्टल आग की लपटों में ऊर्जा को सोख सकता है, तो क्या यह तेज हो सकता है? यी यून ने एक बार भी इस संभावना पर विचार नहीं किया कि लपटें पर्पल क्रिस्टल को नष्ट भी कर सकती थीं। लेकिन, यी यून ने पर्पल क्रिस्टल को कितना भी जलाया, बैंगनी क्रिस्टल ने कोई बदलाव नहीं दिखा, न ही वह बैंगनी क्रिस्टल को ही गरम कर सका। बैंगनी क्रिस्टल बर्फ के एक टुकड़े की तरह था जो पिघल नहीं सकता था। कोयले की आग में गिरने के बाद भी वह ठंडा था। यी यून ने अपना सर हिलाते हुए अपना प्रयोग छोड़ दिया। उसने घर के बाहर जाकर कोशिश करने का फैसला किया। बाहर सितारों की रौशनी घनी होगी और पर्पल क्रिस्टल को अधिक ऊर्जा दे सकेगी। यदि बैंगनी क्रिस्टल की ऊर्जा लबालब भर जाये, तो वह किस तरह का बदलाव ला सकता है? यी यून ने उत्सुकता से सोचा! यी यून ने निकलने के बाद, घर का और आंगन का दरवाजा अपने पीछे से सावधानीपूर्वक बंद करा। वह बगल के कमरे में सो रही अपनी बहन को जगाने से डरता था। लेकिन जब यी यून ने आंगन में कदम रखा, तो वह चौंक गया l

उसने एक लड़की को नीले रंग में देखा, जो उससे दूर एक पेड़ के नीचे बैठी थी । वह बड़े ध्यान से एक तीर को नुकीला कर रही थी।

उस ठन्डे नुकीले तीर की चमक उस लड़की के नाजुक चेहरे पर सर्दियों की चांदनी की तरह चमक रही थी, जैसे कि चांदी के धागे की बीनी हुई चादर से उसके चेहरे पर पर्दा डला हुआ था। लड़की के चारों तरफ दर्जनों जुगनू उड़ रहे थे, जैसे कि वे एक देवी के आसपास मंडरा रहे हों।

जियांग शियाओरो?

यी यून ने जियांग शियाओरो के पास तीरों के एक चमकदार ढेर को देखा। प्रत्येक तीर अच्छी तरह से एक तेज तीर की तरह निर्मित किया गया था।

"ये है..."

हो सकता है यी यून को हथियारों के बारे में कुछ भी पता नहीं था, वह इन तीरों की कारीगरी की सराहना कर सकता था।

" यूनर, आप क्यों उठे? रात में बहुत ठंड है और आपका शरीर अभी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। जल्दी से बिस्तर पर वापस जाओ," जियांग शियाओरो तुरंत यी यून को घर में वापस भेजने के इरादे से खड़ी हो गयी थी।

"बहन, इतने सारे तीर क्यों हैं?" एक उत्सुक यी यून ने पूछा। ऐसा लगता था जैसे जियांग शियाओरो एक भी धनुष पर तीर चढाने की ताकत भी न रखती हो।

"यह कल के राशन के आदान-प्रदान के लिए है। यह हमेशा से इस तरह से रहा है ..."

जियांग शियाओरो ने यी यून को अजीब तरह से देखा।

"ओह ..." यी यून स्पष्ट रूप से इस बात से अनजान था । रहस्यमय तरीके से, वह इस दुनिया में आ तो गया था, उसने शब्दों और भाषा को समझा, लेकिन उसके पास पुराने वाले "यी यून" के जीवन के बारे में एक भी सुराग नहीं था। उसकी सारी यादें उसकी अपनी थीं।

वह उन लोगों से की तरह था, जिन्हें सिर में चोट लगने के बाद भूलने की बीमारी हो जाती है। हालाँकि ऐसा व्यक्ति घटनाओं के बारे में उनकी याद्दश्त खो सकता है, लेकिन वह अपनी भाषा कौशल नहीं खोता।

यी यून लंबे समय से एक सही बहाने के बारे में सोच रहा था, उसने समझाते हुए कहा, "बहन, मैं एक बार मर गया था, इसलिए कुछ चीजें हैं जो मुझे याद नहीं हैं ..."

"आप याद नहीं कर सकते?" चौंकते हुए जियांग शियाओरो ने पूछाl यी यून जड़ी बूटियों को उठाते समय एक पहाड़ी दीवार से गिर गया था और उसकी हड्डियां टूट गईं थीं। उसने कुछ समय बिस्तर पर रहने के बाद अपना दम तोड़ दिया था। हो सकता है कि उस समय उसके सिर पर चोट लगी हो।

यह सोचकर जियांग शियाओरो का दिल दुखी हो गया और वह चिंतित हो गयी। " यूनर, तुम ..."

"मैं ठीक हूं," यी यून ने जल्दी ही जियांग शियाओरो को रोक दिया। वह उसकी चिंताओं को और नहीं बढ़ाना चाहता था। "बहन, मुझे इस दुनिया के बारे में बताओ, और मध्यम उम्र वाले उस आदमी के बारे में जो उस बड़े जानवर की सवारी करता है। क्या हो रहा है? बहुत सी चीजें हैं जो मुझे याद नहीं हैं ..." 


Load failed, please RETRY

Quà tặng

Quà tặng -- Nhận quà

    Tình trạng nguồn điện hàng tuần

    Rank -- Xếp hạng Quyền lực
    Stone -- Đá Quyền lực

    Đặt mua hàng loạt

    Mục lục

    Cài đặt hiển thị

    Nền

    Phông

    Kích thước

    Việc quản lý bình luận chương

    Viết đánh giá Trạng thái đọc: C3
    Không đăng được. Vui lòng thử lại
    • Chất lượng dịch thuật
    • Tính ổn định của các bản cập nhật
    • Phát triển câu chuyện
    • Thiết kế nhân vật
    • Bối cảnh thế giới

    Tổng điểm 0.0

    Đánh giá được đăng thành công! Đọc thêm đánh giá
    Bình chọn với Đá sức mạnh
    Rank NO.-- Bảng xếp hạng PS
    Stone -- Power Stone
    Báo cáo nội dung không phù hợp
    lỗi Mẹo

    Báo cáo hành động bất lương

    Chú thích đoạn văn

    Đăng nhập