Tải xuống ứng dụng
83.6% मिस्टर सीईओ , स्पॉइल मी १०० परसेंट ! / Chapter 51: तुम्हारे जीवन की सबसे बड़ी भूल

Chương 51: तुम्हारे जीवन की सबसे बड़ी भूल

Biên tập viên: Providentia Translations

उन दोनों लोगों ने जाने से पहले उदारतापूर्वक पूछा, "मिस शिया, क्या तुम वाकई पुलिस में शिकायत दर्ज़ नहीं कराना चाहतीं? ऐसे मामलों में कानून का सहारा लेना बेहतर होता है।"

"मैं बाद में खुद पुलिस स्टेशन जाऊंगी, आपकी आज की मदद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अगर मैं भविष्य में किसी तरह भी आपके काम आ सकूं, तो कृपया मुझे याद करने में हिचकिचाइएगा नहीं। मैं आज मुझपर किया हुआ आपका उपकार कभी नहीं भूलूंगी," जिंगे ने गंभीरता से कहा।

सुरक्षाकर्मी थोड़ा लजा गए। "यह तो कुछ नहीं,मिस शिया, पर भविष्य में हम भी किसी तरह से आपके काम आ सकें, तो आप भी हमें याद करने में हिचकिचाइएगा नहीं।"

जिंगे ने हामी भरी और इस बात की छाप उसके दिल में पड़ गई। भविष्य में मौका आने पर वह ज़रूर उनके काम आएगी।

दोनों जल्दबाज़ी में निकल गए और शिया ची की स्थिति सुधरने तक जिंगे अस्पताल में प्रतीक्षा करती रही और फ़िर उन्होंने घर लौटने का निर्णय लिया।

थोड़ा गहन सोच-विचार कर, जिंगे चेंगवू की साफ़सफ़ाई के लिए आ गई।उसने शिया ची की बात यह कहते हुए छुपा ली कि वह किसी मामूली झगड़े में फंस गया था, कुछ मामूली चोटें आईं और निरीक्षण के लिए उसे अस्पताल रुकना पड़ा।

चेंगवू अपने बेटे को देखने के लिए अस्पताल जाना चाहता था, पर जिंगे ने उसे रोक दिया।

चेंगवू खुद पूरी तरह ठीक नहीं था, इसीलिए जिंगे उसे घर और अस्पताल के चक्कार नहीं लगवाना चाहती थी। जिंगे ने वचन दिया कि वह शिया ची का ध्यान रखेगी और इससे कम से कम चेंगवू को थोड़ी राहत तो मिली ही।

लेकिन, चेंगवू अभी भी पगलाया हुआ था।" शिया ची पर कौन हमला करेगा, वह कितना अच्छा लड़का है! उन लोगों ने उसे क्यों पीटा?"

जिंगे को लग रहा था कि उन लोगों ने शिया ची को किसी कारण से पीटा था।

चेंगवू की बात सही थी, शिया ची एक अच्छा व्यक्ति था और उसपर पर कोई नाहक हमला क्यों करता? एक ही संभावना थी, उसपर जिंगे के कारण ही निशाना साधा गया होगा।

कई लोग उसके लहू के प्यास थे, जैसे तेंजिन और वू रोंग।

दोनों में से कोई भी कारण हो सकता था।

जिंगे उस आदमी को बिल से निकालनेवाली थी।

जिंगे अपने कमरे में लौट आई और उसने उस जगह की सिक्यूरिटी फीड निकाली, जहॉं शिया ची पर हमला हुआ था। वह सिक्यूरिटी ब्लाइंड स्पॉट था।

यह एक और प्रमाण था कि हमला पूर्वनियोजित था।

हमला उस जगह हुआ था और जिंगे के पास करने के लिए कुछ नहीं था। कोई सबूत नहीं था।

वह बिना सबूत पुलिस के पास नहीं जा सकती थी।

यहीं नहीं, वह इसकी जगह, खुद बदला लेने की सोच रही थी।

वह पिछली बार पुलिस के भरोसे रही, क्योंकि वू रोंग का गुनाह संगीन था। उसे सज़ा देने के लिए उसे कानून का सहारा लेना पड़ा।

लेकिन, कानूनी हस्तक्षेप के कारण उससे,खुले हाथों से दुश्मन से निपटने का मज़ा छिन गया था। इस बार वह खुद निपटनेवाली थी।

जिंगे को सिक्यूरिटी फूटेज नहीं मिली, पर दूसरे कैमरों से मिले फूटेज के आधार पर वह काले कोटों में दो बड़े आदमियों की छवि देखने में कामयाब रही।

वह अपना लैपटॉप अस्पताल ले आई और शिया ची ने फोटो से हमलावरों को पहचान लिया। फ़िर उसने ह्यूमैन फ्लैश सर्च इंजिन चालू किया।

जिंगे जैसी कंप्यूटर में माहिर महिला के लिए यह बच्चों का खेल था।

जल्द ही, जिंगे ने इन दोनों के बारे में जानकारी खंगाली।

पता चला कि चुइ परिवार अर्थात् चुइ मिंग के व्यक्तिगत अंगरक्षक थे।

चुइ मिंग सिटी टी का जाना-पहचाना नाम था। चुइ परिवार बहुत प्रभावशाली था।

इत्तेफ़ाक से, जिंगे उसपर आजकल खोजबीन कर ही रही थी, क्योंकि वह शिया वूशुआंग का पति था।

अब उसे यकीन हो गया कि इस हंसते-खेलते जोड़े की शामत आनेवाली थी। वू रोंग का गुस्सा निकालने में वे उसकी मदद कर रहे थे।

जिंगे जानती थी कि वू रोंग आखिरकार वार करेगी ही, लेकिन उसे उम्मीद नहीं थी कि वह बेशर्मी से उसके परिवार पर हमला करवाएगी।

जिंगे सुनिश्चित करनेवाली थी कि वू रोंग, वूशुआंग, और चुइ मिंग शिया ची पर हमला करने के लिए पछताएं; ये उनके जीवन की सबसे बड़ी भूल थी।


Load failed, please RETRY

Quà tặng

Quà tặng -- Nhận quà

    Tình trạng nguồn điện hàng tuần

    Rank -- Xếp hạng Quyền lực
    Stone -- Đá Quyền lực

    Đặt mua hàng loạt

    Mục lục

    Cài đặt hiển thị

    Nền

    Phông

    Kích thước

    Việc quản lý bình luận chương

    Viết đánh giá Trạng thái đọc: C51
    Không đăng được. Vui lòng thử lại
    • Chất lượng dịch thuật
    • Tính ổn định của các bản cập nhật
    • Phát triển câu chuyện
    • Thiết kế nhân vật
    • Bối cảnh thế giới

    Tổng điểm 0.0

    Đánh giá được đăng thành công! Đọc thêm đánh giá
    Bình chọn với Đá sức mạnh
    Rank NO.-- Bảng xếp hạng PS
    Stone -- Power Stone
    Báo cáo nội dung không phù hợp
    lỗi Mẹo

    Báo cáo hành động bất lương

    Chú thích đoạn văn

    Đăng nhập