Tải xuống ứng dụng
42% द ९९'थ डाइवोर्स / Chapter 126: एक जल्दी तलाक

Chương 126: एक जल्दी तलाक

Biên tập viên: Providentia Translations

यह सुनकर, सु कियानसी ने उसकी ओर देखा। उनकी आँखें एक दूसरे से लॉक हो गयी थीं और सु कियानसी ने उनके ठंडे रूप से दबाव महसूस किया।

"तलाक के बारे में।"

तलाक… संवेदनशील शब्द ने उसके कानों को अप्रत्याशित रूप से चोट पंहुचाई । सु कियानसी का दिमाग अचानक उलझ गया। वह क्या चाहता था? जल्दी तलाक लेना चाहते है? उनकी डराती हुई दृष्टि में , सु कियानसी ने अचानक उदास और डरा हुआ महसूस किया। क्या वह अब दादाजी की खातिर नाटक करने को तैयार नहीं था? वह अब तांग मेंगिंग के साथ रहने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, है ना?

उनके शांत चेहरे ने उन्हें उनके उस रूप की याद दिला दी जब उन्होंने उसके पिछले जीवनकाल में तलाक के समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा था। "चलो तलाक ले लेते हैं।" यही वह आखिरी वाक्य था जो उसने उसके पिछले जीवनकाल में उससे कहा था।

उसके गंभीर और ठंडे रूप को देखते हुए, सु कियानसी भविष्य के ली सिचेंग को देखने में सक्षम थी। अपनी आँखों को आँसुओ से भरा हुआ महसूस करते हुए, सु कियानसी ने पलट कर धीमी आवाज़ में कहा, "हमारे बीच में बात करने के लिए अब ज्यादा कुछ नहीं है।"

जल्दी से सोफ़े तक जाकर , सु कायानसी ने अपना लैपटॉप उठाया और ऊपर जाने के लिए तैयार हुई। ली सिचेंग ने फिर कहा, "वहीं रुक जाओ।"

सु कियानसी रुक गयी, लेकिन जल्दी से उसके शब्दों को नजरअंदाज कर दिया और वापस ऊपर चली गयी। यदि यह पुरानी सु कियानसी होती, तो वह शायद रुक सकती थी। हालांकि, वह बिना किसी कारण के उसकी आज्ञा का पालन क्यों करेगी?

"यदि तुमने एक और कदम लिया," ली सिचेंग और भी शांत लग रहा था, "तुम अपने शेयर नहीं ले पाओगी।"

सु कियानसी रुक गयी और अचानक पीछे देखा। "आप कैसे जानते हो?"

ली सिचेंग ने मुँह बंद कर हँस दिया। "क्या तुम्हें लगा कि तुम इसे मुझसे छिपा सकती हो?"

सु कियानसी ने महसूस किया कि शीत लहर सी रीढ़ के नीचे जा पहुंची है और अविश्वसनीय रूप से उसने पूछा, "आप मुझ पर जासूसी कर रहे थे?"

यह देखते हुए कि सु कियानसी रुक गई थी, ली सिचेंग प्रसन्न दिख रहे थे। इससे इनकार न करते हुए, अपने सामने वाली सीट पर इशारा करते हुए आज्ञा दी, "बैठ जाओ।" फिर, वह चॉपस्टिक ले कर बड़े ही शिष्टाचार के साथ खाने लगा।

उसे शान से खाते हुए देखकर, सु कियानसी डर गयी। यह आदमी उसे देख रहा था? ऐसा लगता था कि वह उसपर कोई ध्यान नहीं देता था, लेकिन वास्तव में, वह उसकी निगरानी में रह रही थी। वह कैसे भूल गई कि यह ली सिचेंग था जिसके साथ वह लेन -देन कर रही थी? छब्बीस साल से कम उम्र में, वह किंग्सटाउन में एक बड़ा आदमी बन गया था। तीस साल की उम्र से पहले, उसने अपनी कंपनी को एक अंतरराष्ट्रीय साम्राज्य बना दिया। इस तरह का आदमी स्पष्ट रूप से कुछ भी करने में सक्षम था।

सु कियानसी धीरे-धीरे ली सिचेंग की ओर चल पड़ी। हालाँकि, प्रत्येक चरण कठिन था। वह ली सिचेंग से बात नहीं करना चाहती थी, क्योंकि वह उसे तुरंत तलाक नहीं देना चाहती थी। कोई फर्क नहीं पड़ता कि ली सिचेंग ने उससे कितना नफरत करता है , वह तांग मेंगिंग का रास्ता साफ़ होते देखने के लिए तैयार नहीं थी। तांग मेंगिंग उसकी पत्नी नहीं हो सकती थी, लेकिन केवल उसकी रखैल थी। इससे पहले कि सु कियानसी तांग मेंगिंग को पूरी तरह से नष्ट कर दे, कोई रास्ता नहीं था कि वह तलाक ले लेगी। ऐसा लग रहा था कि उसे तांग मेंगिंग के जीवन को बर्बाद करने की योजना जल्द ही शुरू करनी चाहिए। हालाँकि, कियानसी अभी तैयार नहीं थी। लेकिन अब उसकी कंपनी के बारे में क्या ... लू यिहान की कंपनी? सु कियानसी को अचानक लगा कि वह दुविधा में है।


Load failed, please RETRY

Quà tặng

Quà tặng -- Nhận quà

    Tình trạng nguồn điện hàng tuần

    Rank -- Xếp hạng Quyền lực
    Stone -- Đá Quyền lực

    Đặt mua hàng loạt

    Mục lục

    Cài đặt hiển thị

    Nền

    Phông

    Kích thước

    Việc quản lý bình luận chương

    Viết đánh giá Trạng thái đọc: C126
    Không đăng được. Vui lòng thử lại
    • Chất lượng dịch thuật
    • Tính ổn định của các bản cập nhật
    • Phát triển câu chuyện
    • Thiết kế nhân vật
    • Bối cảnh thế giới

    Tổng điểm 0.0

    Đánh giá được đăng thành công! Đọc thêm đánh giá
    Bình chọn với Đá sức mạnh
    Rank NO.-- Bảng xếp hạng PS
    Stone -- Power Stone
    Báo cáo nội dung không phù hợp
    lỗi Mẹo

    Báo cáo hành động bất lương

    Chú thích đoạn văn

    Đăng nhập