ดาวน์โหลดแอป
66.66% स्वालोड स्टार / Chapter 40: एच आर संगठन बाज़ार

บท 40: एच आर संगठन बाज़ार

บรรณาธิการ: Providentia Translations

चीन के छह प्रमुख मुख्यालयों में से एक जियांग-नान शहर में, एक गगनचुंबी इमारत थी जो 88 मंज़िलों की ऊँची और धन से परिपूर्ण थी। गगनचुंबी इमारत की दीवार पर दो बहुत ही आकर्षक अंग्रेजी अक्षर लिखे थे: 'एचआर'। गगनचुंबी इमारत की पहली मंज़िल के चारों ओर, एक सुंदर प्लाज़ा था, जिसमें शहर का सबसे बड़ा फव्वारा था। प्लाजा के आसपास, असली बंदूकों के साथ गश्त करने वाले कम से कम एक हज़ार सैनिक थे, जो किसी भी बाहरी व्यक्ति को एक कदम भी अंदर जाने से रोकते थे।

हर वह पैदल यात्री जो इस ओर से गुजरता है, वह अचंभे से इस गगनचुंबी इमारत को देखता है।

पूरे शहर के अधिकांश लोग इस क्षेत्र में कभी नहीं गए।

[बीप!]

एक इलेक्ट्रॉनिक ध्वनि बजने लगी।

एक पल के भीतर, गश्त करने वाले सैनिकों ने तुरंत सैन्य एसयूवी कार के लिए रास्ता बनाया,जिसके ढाँचे पर 'एचआर' लिखा था। यह लॉबी के गेट के सामने रुका, एचयूए, दरवाज़ा खुला, और तीन पूरी तरह से सशस्त्र वीर बाहर आए, या तो भाला, या ब्लेड और षष्टभुजा ढाल, या दो धातु के बक्से को अपनी पीठ पर लादे।

"महाशय कृपया प्रवेश करें।" लॉबी के प्रवेश के द्वार पर दरबार ने उनका सम्मानपूर्वक अभिवादन किया|

तीनों वीरों ने तुरंत गगन चुंबी इमारत की लॉबी में प्रवेश किया।

"चलो चलें, लुओ फेंग, चलो बगल वाले बारमें बैठते हैं और कप्तान और अन्य लोगों के आने का इंतजार करते हैं।" चेन गु हँसे।

"मैंने अब तक कप्तान को नहीं देखा है। मुझे आश्चर्य है कि वह कैसे दिखते हैं!" लुओ फेंग हँसा। उसी समय, उसने एचआर गठबंधन बाजार का अवलोकन किया। यह भूमिगत गठबंधन था जो दुनिया भर के शक्तिशाली परिवारों और निगमों द्वारा बनाया गया था। इसने जियांग-नान शहर में अपने मुख्यालय के रूप में काम किया, इसलिए यह गगनचुंबी इमारत बेहद असाधारण थी।

लॉबी विलक्षण व्यक्तियों से भरी थी, यहाँ तक ​​कि उनके साधारण सामान भी असाधारण थे।

लॉबी केबैरा में, खूबसूरत पुरुष और खूबसूरत महिलाएँ थीं, सभी की मुस्कान ताज़गी देने वाली थी|

लुओ फेंग, चेन गु, और अन्य सदस्य 'झांग के' सभी सोफे पर बैठे थे।

"आप तीन क्या लोगे?" बैरे ने मुस्कुराते हुए झुक कर पूछा|

"टाइ गुआन यिन"!

"शुद्ध चाय, चमेली की खुशबू के साथ!"

फायर कैनन चेन गु और झांग के, इन दो वरिष्ठ वीरों ने तुरंत कहा, जिसने लुओ फेंग को थोड़ा झटका दिया। लिमिट हॉल में, ये दोनों अक्सर शराब पीते थे। झांग के, जिनके डोले गोरिल्ला की तरह उभरे हुए थे, हंसते हुए उन्होंने कहा: "लुओ फेंग, जंगल खतरनाक है, इसलिए हम शराब नहीं पी सकते हैं|"

लुओ फेंग को अचानक याद आया, हाँ, आप जंगल को हल्के में नहीं ले सकते, तब आप शराब कैसे पी सकते हैं?

"मेरे पास भी शुद्ध चाय का एक प्याला है।" लुओ फेंग हँसा।

एक गंभीर, संगीतमय गाना लॉबी में चल रहा था। यह एक बाँसुरी द्वारा बजायी गयी एक रचना थी। यह कौन-सा गीत था, वह नहीं बता सकता। हालाँकि, यह गीत बहुत ही आनंददायक व स्फूर्तिदायक था। यह किसी को भी तरो-ताजा़ महसूस कराने के लिए प्रायप्त थी|

"लुओ फेंग, पहली मंजिल मेहमानों के लिए आराम करने वाला क्षेत्र है। दूसरी मंज़िल और उससे ऊपर, यह वह जगह है जहाँ चीज़ें बेची जाती हैं!" चेन गु मुस्कराया, "भूमिगत गठबंधन में, चीजों की कीमतें, 'लिमिट होम' के इंटरनेट बाज़ार की चीजों की पूरी कीमत की तुलना में कम हैं। बेशक, यह हमारी आधी कीमत से अधिक है।"

लुओ फेंग ने सिर हिलाया, आधी कीमत कुछ ऐसी थी जिसका केवल डोजो के सदस्य ही फायदा उठा सकते थे।

"भूमिगत गठबंधन बाज़ार के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि ..... हम राक्षसों से प्राप्त सामग्री को उच्च मूल्य के लिए उन्हें यहाँ बेच सकते हैं।" चेन गु ने समझाया, "अगर हम शिकार करने गए राक्षसों से प्राप्त सामग्री को डोजो को बेचते हैं, तो हम योगदान अंक भी अर्जित करते हैं, लेकिन कीमत कम होती है। यदि हम उन्हें भूमिगत गठबंधन बाजार में बेचते हैं, तो हमें अधिक पैसा और कोई योगदान नहीं मिलता है। स्वाभाविक रूप से, जिसे आप बेचने का फैसला करते हैं वह पूरी तरह से आपके ऊपर है।"

लुओ फेंग हँसा, इस बिंदु के बारे में, उसने पहले से ही वीर चर्चा क्रम पर कुछ पोस्ट पढ़े थे, इसलिए उसे यह बहुत पहले पता था।

डोजो को बेचने से योगदान अंक और पैसा मिलता है।

भूमिगत गठबंधन बाजार में बेचना केवल पैसा देता है, लेकिन बहुत ज़्यादा।

"भाई वांग, आप पहले से ही पूरी रात काम कर रहे हैं, एक विराम लें और इसे मेरे लिए छोड़ दें" एक नरम ध्वनि बजी। लुओ फेंग, जो अपने चाय के प्याले को पकड़े हुए था, ने अचानक अपना सिर घुमाया, और ऐसे चौंका जैसे उसे बिजली का झटका लगा हो|

बार में, एक सफेद, कॉलर वाली शर्ट और लंबी काली पैंट में एक युवती थी, जो दूसरे प्रबंधक के साथ अपना क्रम बदल रही थी।

इस बार में, 12 बैरा और एक प्रबंधक थे। बार 24 घंटे खुला था और उनके पास 8 घंटे की पारी थी, इसलिए तीन अलग-अलग समूह थे।

"जू शीन?" लुओ फेंग महिला प्रबंधक को अविश्वास के साथ देखा। एक पेशेवर महिला जिसके चारों ओर कुलीनता की अवों-हवा थी। कोई रास्ता नहीं है जो एक साधारण व्यक्ति भूमिगत गठबंधन की लॉबी के बार का प्रबंधक बन सकता है। यह एक ऐसी जगह है जिसे सिर्फ वीरों की सेवा के लिए बनाया गया था!

बस एक बैरा बनने के लिए, आपको शायद एक प्रतिष्ठित कॉलेज से स्नातक होना चाहिए और हज़ारों प्रशिक्षण के दौर से गुजरना होगा। प्रबंधक बनने का उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है|

"जू शीन ....."

अतीत की उस हाई स्कूल की सादी लड़की ने खुद को इतने प्रभावशाली तरीके से कैसे बदल दिया?

"भाई चेन, भाई झांग, मैं वहाँ थोड़ी देर के लिए जा रहा हूँ।" लुओ फेंग ने सोफे पर अपना बैग, ढाल, ब्लेड, आदि छोड़ दिया, और बार की ओर जाने के लिए वह मुस्कुराता हुआ खड़ा हो गया।

बार में

जू शीन काउंटर पर आपूर्ति की जाँच करते हुए अपने सिर को नीचे किए हुए थी, अचानक -

"झू शीन" - एक परिचित आवाज़ सुनाई दी।

"हम्म?" जू शीन हैरान थी। उसे लॉबी में जानने वाले लोग आमतौर पर उसे 'मैनेजर जू' कहते थे, और आमतौर पर वीर उसका नाम नहीं जानते थे। कोई उसे 'जू शीन' कैसे कह सकता है, और यह आवाज़ इतनी परिचित है। जू शीन ने सिर उठाया -

इस समय, लुओ फेंग का सिर बार में देखने की वजह से नीचे था, और जू शीन आधी झुकी हुई शराब की आपूर्ति की जाँच समाप्त करने के बाद अपना सिर उठाया।

उनकी निगाहें मिली ।

लुओ फेंग और जू शीन दोनों को अचानक एक जैसा अहसास हुआ, उनका दिल थोड़ा धड़का|

"लुओ फेंग, तुम यहाँ क्यों हो?" जू शीन ने प्रतिक्रिया व्यक्त की, और वह हंसते हुए खड़ी हो गई।

"जब जू शीन यहाँ प्रबंधक बन सकती है, तो यह कैसे हो सकता हैं कि मैं यहाँ ना आऊँ?" ऐसा कहते हुए लुओ फेंग हँसा। अपने सामने की युवती को देखकर लुओ फेंग, हाई स्कूल में अपने उस समय को याद करने से खुद को रोक नहीं सका, जब वह कक्षा में पीछे बैठता था और चुपचाप जू शीन की पीठ की तरफ देखता रहता था ..... उसे जू शीन पर लंबे समय से आकर्षण था, लेकिन उसे कभी भी इसे कबूलने का मौका नहीं मिला था।

उसने सोचा कि वह शायद जू शीन को फिर कभी नहीं देख पाएगा, लेकिन यह खत्म हुआ एच आर गठबंधन बाज़ार में जंगल की अपनी पहली यात्रा से ठीक पहले उससे मुलाकात कर के।

"आह, लुओ फेंग, तुम एक वीर हो?" जूशीन, लुओ फेंग की वर्दी को देख कर, खुद को रोक नहीं सकी, लेकिन आश्चर्य में कहा।

"हाँ, मैं जल्द ही जंगल में जाऊँगा।" लुओ फेंग हँसा।

"जंगल?" जू के चेहरे का भाव थोड़ा-सा बदल गया।

पूरी दुनिया में, शहरों के अलावा अन्य क्षेत्रों को जंगल कहा जाता था। शहरों में रहने वाले लोगों के लिए, जंगल मूल रूप से मृत्यु के निषिद्ध क्षेत्र का दूसरा रूप था। वहाँ सभी प्रकार के राक्षस थे: पापी, विचित्र और बड़े, बर्बर। ऐसे अस्तित्व भी थे जो अजेय के करीब थे।

केवल मानव जाति के सबसे मजबूत, 'वीर', वहाँ जाकर राक्षसों से लड़ सकते थे।

जू शीन सोच भी नहीं सकती थी ..... कि लुओ फेंग एक वीर था, और वह जंगल में प्रवेश करने वाला था।

वास्तव में, जू शीन जानती थी कि लुओ फेंग उसे थोड़ा पसंद करता है ..... इस तरह की बात को छिपाना असंभव था। लुओ फेंग कक्षा में उसे हर दिन अनवरत देखता रहता था, और जू शीन जब अपना सिर घुमाया करती थी तो स्वाभाविक रूप से लुओ फेंग को घूरते हुए देखती थी। जाहिर तौर पर, जू शीन लुओ फेंग के विचारों को समझती थी।

यह सिर्फ इतना था कि दोनों पक्ष इसे दर्शाने में विफल रहे थे।

"लुओ फेंग, कप्तान यहाँ हैं, इधर आओ।" चेन गु चिल्लाया।

"मैं वहाँ जा रहा हूँ।" लुओ फेंग ने जू शीन से कहा।

"ठीक है" जू शीन ने सिर हिलाया।

लुओ फेंग वापस उसी स्थान पर वापस चला गया। इस समय, तीन लोग पहुँचे, और उनमें से दो एक जैसे दिखते थे। एक नज़र आपको यह बताने के लिए पर्याप्त है कि वे जुड़वाँ हैं। दोनों की पीठ पर एक कवच और एक कैंची थी। तीसरा आदमी बहुत बड़ा था और उसके पास दो काले हथौड़े थे जो चाँदी के टुकड़े कि तरह चमक रहे थे।

"लुओ फेंग, ये दोनों वेई परिवार के प्रसिद्ध 'ट्विन मून सिमिटार' भाई हैं, वी टाई और वी किंग" चेन गु ने मुस्कुराते हुए कहा।

वेई बंधुओं ने लुओ फेंग की ओर अपने सिर हिलाए और अपनी ढालें ​​और कैंची नीचे रख कर बैठ गए।

"भाई टाई, भाई किंग" लुओ फेंग ने मुस्कुराते हुए कहा।

अग्नि हथौड़ा दस्ते के अन्य सदस्य लुओ फेंग की तुलना में बहुत बड़े हैं, वो कम से कम 10 साल बड़े हैं। अन्य पाँच लोगों की तुलना में, लुओ फेंग वास्तव में एक छोटे भाई की तरह लगता है।

"यह हमारे अग्नि हथौड़ा दस्ते के कप्तान हैं, 'डुअल विंड हैमर' गाओ फेंग" चेन गु ने कहा। लुओ फेंग ने ध्यान देने से खुद को रोक नहीं सका, कि कप्तान 'गाओ फेंग', वह लंबा नहीं था। वह बमुश्किल 180 सेमी का था। उनकी ख़ासियत यह थी कि उसका शरीर बहुत सुदृढ़ बना हुआ था, जैसे कि उन्हें इस्पात की सलाखों से बनाया गया था।

गाओ फेंग व्यंगय से मुस्कुराया, जैसे ही उसने बात-चित आरंभ की, उसके चेहरे की मांसपेशियाँ चट्टानों की तरह दिख रही थीं: "लुओ फेंग, तुम भी ब्लेड का उपयोग करते हो, इसलिए जंगल में प्रवेश करने के बाद, वी टाई और वी किंग से कुछ अनुभव प्राप्त करने का प्रयास करों। तुम्हारे पास अच्छी प्रतिभा है। इसलिए मुझे यकीन है कि तुम तेज़ी से हमारी टीम के सदस्य बन जाओगे।"

"ठीक है।" लुओ फेंग ने सिर हिलाया।

कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कौन क्या है, उसकी पहली प्राथमिकता इस कुलीन वीर दस्ते के लिए बोझ बनना नहीं है।

"कृपया आराम करें, हम अब विदा लेंगे।" गाओ फेंग ने कहा।

"हाँ, कप्तान।"

लुओ फेंग सहित, उनमें से पाँच ने सिर हिलाया।

केवल बीस मिनट में, गाओ फेंग और अन्य ने अपने पेय समाप्त कर दिए और खड़े हो गए, "चलो जंगल में चलें"। लुओ फेंग ने तुरंत अपना भूत ब्लेड, ढाल, आदि उठा लिया।

"लुओ फेंग" – एक आवाज़ गूँजी।

लुओ फेंग ने अपना सिर घुमाया।

इस समय, ज़ू शीन के सीने कि धड़कन थोड़ी बढ़ी हुई थी। किसी कारण से, लुओ फेंग के खतरनाक जंगल में प्रवेश करने के विचार ने उसे चिंतित कर दिया। शायद जू शीन ने भी उस लड़के के लिए कुछ विशेष भावनाओं को विकसित करना शुरू कर दिया था, जिसका हाई स्कूल के दौरान, उस पर आकर्षण था।

"हाँ?" लुओ फेंग ने जू शीन कि ओर देखा।

"अगले कुछ दिनों में, स्कूल मेरे लिए शुरू हो जाएगा। लेकिन कॉलेज के दौरान, मैं शुक्रवार और सप्ताहांत में यहाँ प्रबंधक रहूंगी" जू शीन चिल्लायी, "बेहतर है तुम उस समय पर आओ।" ऐसा कहते हुए जू शीन का चेहरा लाल होना शुरू हो गया|

"ठीक है, मैं ज़रूर आऊँगा।"

लुओ फेंग ने एक मुस्कान बिखेरी।

"तुमने किसी को इतनी जल्दी चुन लिया? अच्छा लगा!" चेन गु ने ज़ोर से हँसते हुए लुओ फेंग के कंधे पर एक चपत मारी।

"युवा होने के लाभों में से एक यह भी है, सभी खूबसूरत महिलाएँ आपसे चिपक जाती हैं।" बगल में खड़े गाओ फेंग हँसे। चूंकि वह पहले से ही लुओ फेंग को अग्नि हथौड़ा दस्ते में शामिल होने देने के लिए दृढ़ था, स्वाभाविक रूप से वे उसे एक भाई के रूप में व्यवहार करेंगा|

लुओ फेंग बस हँसा।

"चलो चलते हैं!"

"कार में चलो!"

अग्नि सैन्य दल के छह सदस्य एच आर गठबंधन निजी कार पर सवार हो गए और ट्रेन स्टेशन की ओर बढ़ गए, जहाँ वे जंगल की ओर जाने वाली ट्रेन की सवारी करेंगे।


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C40
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ