ดาวน์โหลดแอป
58.33% बैक देन, आई अडोरड यू / Chapter 35: उनके पुराने दिन (5)

บท 35: उनके पुराने दिन (5)

บรรณาธิการ: Providentia Translations

गोकाओ बचपन का प्यार वू हाओ और जू वेनुआन के बीच जल्द ही एक लंबी दूरी का रिश्ता बन गया।

चाहे लड़का हो या लड़की, प्यार हमेशा युवा जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। 

इसलिए, जू वेनुआन के लिए, अलग होना उनके प्यार के लिए एक कठिन परीक्षा थी। 

वू हाओ और जू वेनुआन गुस्से में थे और शराब पीने के बाद उन दोनों ने झगड़ा किया था। जू वेनुआन रोते हुए बाहर चली गई और किन जहीए भी उसके पीछे चली गई। 

जब किन और जू वेनुआन करोओके के बाहर निकले ही थे और टैक्सी में बैठने ही वाले थे वू हाओ बाहर आया और जू वेनुआन वापस खींचा। 

एक टीवी शो की तरह, जू वेनुआन ने थोड़ी देर के लिए संघर्ष किया, लेकिन वू हाओ ने जू वेनुआन को सबके सामने जोर से उसके होंठो पर चूमा, फिर जू वेनुआन ने उसकी गर्दन को अपने हाथों से पकड़ लिया। सड़क पर वो दोनों लड़का और लड़की एक- दूसरे को जूनून से चूमते रहे। 

ये पहली बार था जब किन जहीए ने किसी को वास्तव में चुम्बन लेते हुए देखा था। पहले तो वो थोड़ी हैरान हुई, फिर उसने अपनी नजरे हटाकर सिर झुका लिया जब उसे अहसास हुआ कि उसके सामने क्या हो रहा है। 

वह पीछे मुड़ गई, लेकिन गु यूशेंग को देखा।

गु यूशेंग भी सबकी तरह बाहर आया और किन के पास के खम्बे पर झुककर खड़ा था। मुंह में सिगरेट लिए वो भी दोनों को चुम्बन लेते हुए घूरने लगा, फिर किन जहीए को कहा, "बहुत ही बुरा चुम्बन लेता है।"

दूसरों को चुम्बन लेते हुए देखना और आलोचना करना किस तरह के लोग है? किन जहीए शरमाई। 

गु यूशेंग अभी भी उन्हें देख रहा था, फिर किन जहीए की ओर मुड़ा। उसकी आंखों में देखा, धूमप्रान से छल्ले बनाते हुए मुस्कराने लगा और कहा "क्या ? तुमको विश्वास नहीं होता ? क्या तुम चाहती हो ...?"

किन जहीए आगे के शब्द जानती थी, जोकि थे 'मुझे चूमना,' लेकिन वो अचानक अपने चेहरे पर अजीब सी मुस्कराहट के साथ रूक गया। उसने किन को थोड़ी देर के लिए देखा, अपनी बची हुई सिगरेट को पीते हुए कोई और बात करने लगा। "मैं तुम्हें घर तक छोड़ आता हूं।" 

ये पहली बार था जब किन जहीए पहली बार गु यूशेंग की साइकिल पर बैठी थी। यहां तक कि उसके पीछे बैठने पर भी गु यूशेंग ने तेज हवा के झोंके की तरह साइकिल को चलाया। 

जब वे कराओके कमरे में मस्ती कर रहे थे, तब बाहर बारिश हुई थी, इसलिए उस समय हवा ताजा और गीली थी।

उसके पीछे बैठी, किन जहीए को लगा जैसे वह एक सपने में थी।

जब गु यूशेंग रूका, तो किन ने महसूस किया कि जिस अपार्टमेंट बिल्डिंग में वो रहती थी आ गया था। 

किन उसको धन्यवाद कहने वाली थी, लेकिन उसके साइकिल से उतरते ही वो वहां से चला गया। 

किन जहीए ने महसूस किया कि उसने उसे पता भी नहीं बताया था, लेकिन उसे कैसे पता चला?

एक रहस्य्मय उत्साह से किन घबरा गई। गु यूशेंग, क्या उसके मन में किन के लिए भावनाएं हैं ? 

उस रात, पता नहीं कैसे इतना साहस आ गया था कि किन ने अचंल से उस पर चिल्लाई,"गु यूशेंग !"

गु यूशेंग रूक गए और मुड़कर उसकी ओर देखने लगा।

किन जहीए ने अपने कपड़ों को कसकर पकड़ लिया, उसकी आंखे इधर-उधर हिलने लगीं और हकलाते हुई बोली, "क्या ... कल तुम उपलब्ध हो? मैं ... मैं ... मैं ... तुमसे पूछना चाहती हूं कि तुम मेरे साथ फिल्म देखने चलोगे।"

"पानी ... पानी ..." गु यूशेंग के बड़बड़ाने से किन जहीए यादों से बाहर आ गई


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C35
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ