ดาวน์โหลดแอป
53.6% गुड मॉर्निंग , मिस्टर ड्रैगन ! / Chapter 186: क्या वो मान गया?

บท 186: क्या वो मान गया?

บรรณาธิการ: Providentia Translations

सिजु ने सु कियानक्सुन की ओर देखा ,जिसके होठ तीखी क्रे फिश से लाल हो गए थे। "क्या ? उसने अपनी दोस्त बताया कि वो बहुत ही बदसूरत था ?

सु कियानक्सुन ने खुद को दोषी मानते हुए सर को झुकाया और गु मियां को परेशान चेहरे के साथ देखा। " मैने कब कहा कि वो बदसूरत है ?" 

'गु मियां वही थी जिसने उसकी कल्पना को और बेबुनियाद कर दिया था। यह सिर्फ इतना था कि मैंने समझाने की जहमत नहीं उठाई! "

गु मियां भी हक्की बाक्की रह गई थी जब उसने उस आदमी को देखा जो अभी दुकान के अंदर आया था। उसके दिल की धड़कने एक पल के लिए रुक गई। अगर उससे शादी के लिए मजबूर करने से पहले उसका सामना इतने बेहतरीन खूबसूरत आदमी से होता , जिस पर धूल का एक भी छींटा नहीं था । अपने छह फीट दो इंच की उसकी ऊंचाई के साथ, एक सुन्दर चलता हुआ मॉडल जो सीधा फैशन की पत्रिका से बाहर चल के आ रहा हो। 

उसकी आंखे गंभीर और लुभावनी थी , उसका नाक लम्बी और सीधी थी और उसके होठ पतले और उत्तेजित करने वाले थे। इसके साथ ही उसकी महत्पूर्ण जबड़े की रेखा , उसका सुन्दर चेहरा , जिसे दुनिया की सारी औरतें जिस पल भी उसे देखेंगी तोझपट्टा मार देंगी। 

" क्या यह लॉन्ग सिजु का अंगरक्षक है ? वो वास्तव में बहुत ही खूबसूरत है !"

गु मियां अभी भी सोच रही थी कि लॉन्ग सिजु बहुत ही भद्दा दिखने वाला आदमी था। उसने प्राकृतिक रूप से सबसे उत्तम खूबसूरत आदमी को लॉन्ग सिजु के अंगरक्षक के रूप में पहचान की थी। 

" वो लॉन्ग सिजु है ," सु कियानक्सुन ने तुरंत समझाया। 

गु मियां ने देखा जैसे कि उसे अपनी ज़िन्दगी का सबसे बड़ा सदमा मिला हो और उसने अपनी आवाज़ उठाई। " हे मेरे भगवान् ! सु कियानक्सुन , क्या तुम्हारी सोच इतनी छोटी है ? तुम ऐसे आदमी को कैसे भद्दा कह सकती हो !?"

सु कियानक्सुन के पास कहने को शब्द नहीं बचे थे। उसने वास्तव में ऐसा नहीं कहा था !

जब दो युवा महिला आपस में बात कर रही थी , लॉन्ग सिजु पहले से मेज़ की ओर आया था और सु कियानक्सुन के बगल में बैठ गया था। इतने करीब , और भी ज़्यादा खूबसूरत दिख रहा था। गु मियां को महसूस हुआ कि उनके आस पास की हवा अचानक से कम घनी हो गई हो , क्योकि लॉन्ग सिजु का दृश्य से उसकी सांसे थम गयी थी। 

"युवा मास्टर लॉन्ग, आपको मिल कर अच्छा लगा। मैं कियानक्सुन की दोस्त हूँ और मेरा नाम गु मियां है। " गु मियां ने तुरंत अपना हाथ आगे बड़ा कर लॉन्ग सिजु से हाथ मिलाया। उसे लॉन्ग सिजु को एक प्यारी मुस्कान दी , क्योकि वो जानती थी कि सु कियानक्सुन को अभी भी थोड़े समय के लिए इस आदमी के साथ रहने की जरूरत है। 

जब लॉन्ग सिजु ने गु मियां के हाथो में चिकने दस्ताने को देखा , तो वो थोड़ा नाराज़ हुआ। उसने उसके बगल में खड़ी युवा महिला को देखा , जिसने अपना सर नीचे झुका रखा था और सर हिला कर गु मियां का अभिवादन किया। 

केवल तभी गु मियां को अहसास हुआ कि उसने चिकने दस्ताने पहन रखे थे। उसने तुरंत अपने हाथ को खींचा और मुँह दबा कर हसने लगी। ' भले ही यह आदमी गुस्से वाला दीखता था , उसकी दिखावट वास्तव में फायदे की बात थी। अगर सच में सु कियानक्सुन इसके साथ रहती है तो यह इतनी भी ख़राब बात नहीं होगी। 

'बेशक, यह इस आधार पर है कि उसे कियानक्सुन से प्यार करना चाहिए और उसके साथ ईमानदारी से पेश आना चाहिए! '

"युवा मास्टर लॉन्ग, भले ही कियानक्सुनअभी भी जवान थी , वो बहुत ही वयस्क और समझदार थी। मुझे उम्मीद है कि वह कोई परेशानी नहीं देगी। "

लॉन्ग सिजु ने अपनी आंख के कोने से पास में खड़ी युवा महिला को देखा 

और सीधे कहा ," उसने नहीं किया। " 

"यह तो बहुत अच्छा है।"" 

सु कियानक्सुन ने गु मियां को उदास चेहरे से देखा ,एक इशारा देते हुए कि वो बात करना बंद करे। 

 सु कियानक्सुन अपने बगल में आदमी को देखने के लिए पलटी और समझाया , " युवा मास्टर , गु मियां की अभी शादी हुई है , इसलिए वो मुझे इस ख़ुशी में भोजन करा रही है। क्या मैं चलने से पहले यह खाना ख़तम कर सकती हूँ ?" 

लॉन्ग सिजु उसे बिना कुछ कहे घूरता रहा। सु कियानक्सुन मन में राहत को सांस ली। वो जानती थी कि वो नहीं मानेगा। 

जैसे ही गु मियां से माफ़ी मांगना चाहती थी , गु मियां ने अचानक कहा ," युवा मास्टर लॉन्ग , अगर आप बुरा ना मानें तो क्या हम सब एक साथ खाना खा सकते है ?" 

सु कियानक्सुन ने गु मियां को हैरान हो कर देखा। लॉन्ग सीजू जैसे कोई व्यक्ति इन्हें क्यों खाएगा?

"मियां मियां , , हम दूसरे से क्यों नहीं मिलते ... "

"हम्म। " 

जैसे ही सु कियानक्सुन गु मियां को अलविदा कहने वाली ही थी , उसके बगल में खड़ा आदमी ने अचानक से हाँ कर दी। सु कियानक्सुन को अपने बगल में खड़े अभिमानी आदमी को देख कर विश्वास नहीं हुआ। 

' क्या उसने अभी अपनी सहमति दी ?'

युवा महिलाविश्वास नहीं कर सकती थी कि लॉन्ग सिजु जैसे कोई वास्तव में उनके साथ रहने के लिए मान जायेगा और भुनी हुई क्रे मछली खायेगा !" सु कियानक्सुन , तुम वहाँ क्यों बैठी हो और कुछ कर भी नहीं रही ? तुम लॉन्ग सिजु को ढांचे को छीलने में मदद क्यों नहीं करती ? आखिरकार युवा मास्टर ने तुम्हारे घर की मरम्मत की थी। तुमने उसके लिए आभार प्रकट करना चाहिए ?" गु मियां ने अपने सामने खड़ी युवा महिला को देख कर पलक झपकाई , जिसके चेहरे पर आश्चर्य चकित भाव थे। 

" युवा मास्टर , आपको इन सब में से कुछ चाहिए ?" अजीब महूसस करते हुए कियानक्सुन ने लॉन्ग सीजू को देखा। 

सु मियां वास्तव में नहीं जानती थी कि उसे इस पागल लड़की के साथ क्या करना चाहिए। 

' क्योकि लॉन्ग सीजू ने वहाँ रहने के लिए मान गया था , इसका मतलब था कि वो वास्तव में खाना चाहता था !उसके सामने उस लड़की का आत्मविश्वास क्यों कम हो जाता है ?'

 गु मियां ने सु कियानक्सुन को मेज़ के नीचे से टांग मारी। सु कियानक्सुन ने गु मियां को भौहे ऊपर करके देखा और देखा कि गु मियां लगातार उसको आंख मार रही थी। .....


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C186
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ