ดาวน์โหลดแอป
81.66% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 49: जब हम पहली बार मिले थे उस बारे में सोचना (5)

บท 49: जब हम पहली बार मिले थे उस बारे में सोचना (5)

บรรณาธิการ: Providentia Translations

क्यूओ एनहाओ जो काफी थकी हुई थी उसने अपना सिर हिलाया और कहा, "रहने दो। वैसे भी इस बात से कोई भी खुश नहीं है कि मैं दूसरी मुख्य अभिनेत्री हूं। उस दिन रात के जश्न में लू जिनियन ने दूसरो का ध्यान मेरी ओर करने के लिए कह था कि ये भूमिका मुझे मेरे हुनर की कारण मिली है। आज मेरा पहला दिन है शूटिंग का और बहुत से लोग मुझे देखेंगे। अगर मैंने उनसे मेरे तबियत की वजह से शूटिंग को स्थगित करने को कहा, क्या पता वो सब मेरे बारे में क्या सोचेंगे। शायद वो सब सोचेंगे कि मैं आखिरी वक्त पीछे हट गई हूं या फिर मैं एक नई कलाकार हूं और मुझे एक दिवा की तरह भूमिका करने का कोई अधिकार नहीं है। इससे सब लोग गुस्सा हो सकते है और शायद मुझे फिल्म को आगे न बढ़ने का आरोप लगा दें।"

क्रू मेंबर से मिलने से पहले क्यूओ एनहाओ ने एक कप गर्म पानी पी लिया। इससे उसे थोड़ा सा आराम मिला लेकिन जब वो मेकअप के कमरे में पहुंची, उसके सिर में फिर से दर्द होने लगा, जिससे वो वहां बैठ गई।

उसने अपने आप को शीशे के सामने बैठकर मेकउप करने के लिए खुद को तैयार करने के मजबूर किया। 

शुरुआत में, क्यूओ एनहाओ अपने आप पर काबू पाया लेकिन मेकअप करते हुए बीच में उसको फिर से तेजी से चक्कर आने लगे। 

जब क्यूओ एनहाओ अपने बाल बना रही थी तभी लू जिनियन भागते हुए उसके मेकअप के कमरे में आया। 

कमरे के दरवाजे के आसपास चक्कर काटने के बाद लू जिनियन जाकर क्यूओ एनहाओ के पीछे वाली सीट ले ली। 

काफी लोग ऐसे थे, जिन्हें आज शूटिंग करनी थी, और इसलिए ज्यादातर सीट ले ली गई थी। दरवाजे से कमरे के चारों ओर एक त्वरित स्वीप लेने के बाद, लू जिनियन क्यूओ एनहाओ के पीछे की सीट पर चला गया।

ठंड लगने के कारण क्यूओ एनहाओ अपना ध्यान नहीं लगा पा रही थी और उसने ये भी ध्यान नहीं दिया कि लू जिनियन उसके पीछे वाली सीट पर बैठा है, जब तक मेकउप करने वाले कलाकार ने उसको शीशा नहीं दिखाया। उस शीशे में वो सीधे झांक रहा था। जैसे ही क्यूओ ने अपना सिर उठाया, लू जिनियन की आंखे धोखे से मुड़ी, संयोग से वो भी शीशे से उसको घूर रहा था। 

जैसा कि क्यूओ एनहाओ की नजरे लू जिनियन से मिली पिछली रात की यादे तुरंत उसके सामने आ गई। वो अपने आपको कांपने से रोक नहीं सकी, उसके होंठ कसकर बंद हो गए और उसकी आंखे तुरंत ही सूख गई थी। 

बाकी मेकअप के लिए, क्यूओ एनहाओ बिल्कुल सीधी बैठी रही। वो थोड़ा सा भी नहीं हिली। 

जैसे ही मेकअप कलाकार ने अपना काम खत्म किया, क्यूओ एनहाओ ने सेट की ओर भागने का इंतजार नहीं किया। 

यहे कहना मुश्किल था कि क्या वो ठंड थी या कुछ और जिसके कारण वो इतनी जल्दी उठ गई लेकिन उसके लंगड़ाने के कारण वो कुर्सी पर फिर बैठ गई। 

जहाओ मेंग को चिंता होने लगी। "क्यूओ क्यूओ, क्या तुम्हें पक्के से पता है कि तुम कर सकती हो ? मुझे लगता है कि तुम इस वक्त अच्छी स्थिति में नहीं हो।" 

"अगर हम निर्देशक से बात करें और डॉक्टर के पास जाएं तो कैसा रहेगा?"

"नहीं, मैं ठीक हूं," क्यूओ एनहाआ ने धीमी आवाज में कहा। लू जिनियन के पीछे, वो एक बार फिर से खड़ी हुई और जल्दी से अपना सिर नीचे करके चलने लगी। 

क्यूओ एनहाओ सेट पर पहुंची। जैसे की उसने सोचा था, चाहे शूटिंग करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था, पूरी फिल्म की कास्ट और क्रू वहां मौजूद थी। 

वो जानती थी कि ये लोग उसे देखने आएंगे। 


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C49
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ