ดาวน์โหลดแอป
68.33% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 41: परेशानी पैदा करने का डर (5)

บท 41: परेशानी पैदा करने का डर (5)

บรรณาธิการ: Providentia Translations

पूरे क्रू के लिए काफी कमरे नहीं थे, सिर्फ प्रसिद्ध अभिनेताओं के पास अलग कमरे थे। बाकी सबने अपने मैनेजर के साथ कमरों को शेयर किया। 

थोड़ी देर के लिए होटल के कमरे में आराम करने के बाद, क्यूओ एनहाओ और जहाओ मेंग दोनों रात के खाने के लिए तीसरी मंजिल पर भोजनालय में गए। 

डिनर बुफे के अंदाज में लगाया गया था, इसलिए दोनों ने अपने लिए प्लेट ली। जब वे दोनों बैठने के लिए जगह तलश रहे थे निर्माता सन जो खिड़की के पास बैठा हुआ था, ने क्यूओ एनहाओ की ओर देखकर अपना हाथ हिलाया। 

"शिओ क्यूओ, यहां बैठ जाओ ! हम कल के लिए फिल्मांकन पर चर्चा कर सकते हैं।"

निर्माता सन छह सीटों वाली मेज पर बैठा था। जिसकी पांच जगह पहले से निर्देशक द्वारा ले ली गई थी, मुख्य अभिनेता चेंग यांग, सॉन्ग जियांग्सी और लू जिनियन , केवल एक ही सीट खली पड़ी थी। संजोग से वो सीट लू जिनियन के बगल वाली जगह थी। 

निर्माता सन क्यूओ एनहाओ के सामने बैठे थे, और जब उन्होंने अपनी चॉपस्टिक उठाई, तो उन्होंने मुस्कराते हुए पूछा, "शिओ क्यूओ क्या तुमने कल के लिए अपनी लाइनें याद की हैं?"

"हां, मैंने उन्हें याद कर लिया है।" क्यूओ एनहाओ मुस्कराई और सिर हिलाया।

"क्या तुम बस इतना ही खाने वाली हो ? निर्माता सन ने उसकी प्लेट की ओर देखते पूछा। 

"जी हां," क्यूओ एनहाओ ने मुस्कराते हुए जवाब दिया।

"फिल्म बनाना कठिन है, तुमको ज्यादा खाना खाने की जरूरत है," निर्माता सन ने कोने में खड़े वेटर को संकेत देने के लिए विनय लिया। "एक और ऐबालोन चावल और मछली का टुकड़ा ले आओ।" 

लू जिनियन पल भर के लिए चाबते हुए रूक गया और उसके चेहरे पर कोई भाव ना देते हुए फिर से चबाना शुरू किया। हालांकि, उसके आस पास का वातावरण अचनाक से ठंडा हो गया था। 

क्यूओ एनहाओ जो लू जिनियन के बगल में बैठी थी उसके सख्त छाया को महसूस कर सकती थी। जैसे-जैसे वो अधिक घबराती गई, उसकी हरकतें अधिक से अधिक आरक्षित और औपचारिक होती गईं।

हालांकि, निर्माता सन उससे बात करता रहा, इसलिए उसे अपनी शांतिदायक मुस्कराहट देती रही, इस तरह का व्यवहार किया जैसे कि सब कुछ सामान्य था। 

क्यूओ एनहाओ अपनी प्लेट के साथ खाना खाने वाली मेज की ओर चलने लगी। वो थोड़ी हिचकिचाई और सिर्फ जब निर्माता सन ने उससे फिर से कुछ कहा तब क्यूओ ने लू जिनियन की तरफ देखा। क्यूओ का पति बेखबर बिना कुछ कहे अपना खाना खा रहा था। क्यूओ एनहाओ ने सीट पर मजबूती से बैठने से पहले सावधानी से अपनी प्लेट को मेज पर रखा। 

निर्देशक कल के दृश्य के लिए मुख्य बातों के बारे में बता रहे थे।अपनी बात को जारी रखने से पहले निर्माता ने क्यूओ एनहाओ की ओर सिर हिलाकर उसका अभिवादन किया। 

केवल लू जिनियन ने खाना जारी रखा, जैसे कुछ भी नहीं हुआ हो। बाकी सब का ध्यान निर्माता की ओर था। इसलिए क्यूओ एनहाओ को चॉपस्टिक हिलने की हिम्मत भी नहीं हुई। औपचारिक रूप से बैठकर, उसने अपना सारा ध्यान निर्देशक पर दिया।

शुक्र है कि निर्देशक ने अपनी बात को कम शब्दों में खत्म किया ताकि भीड़ खाना खाना शुरू कर सके।


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C41
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ