ดาวน์โหลดแอป
26.66% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 16: प्यार के छोटे अंक (6)

บท 16: प्यार के छोटे अंक (6)

บรรณาธิการ: Providentia Translations

लू जिनियन के चले जाने के कुछ समय बाद, क्यूओ एनहाओ ने जिस कोने में लू जिनियन लेटा हुआ उस कोने को घूरने के लिए अपने सिर को धीरे से उठाया। 

टेडी बियर को दूर ले जाकर, उसने अपना चेहरा उसकी जगह पर छुपा लिया, उसकी खुशबू को अपनी सांसों में महसूस किया, उसके जाने के बाद नरम अहसास को अनुभव किया। 

क्यूओ एनहाओ ने कंबल को ओढ़ने से पहले एक गहरी सांस ली, जिसमें अभी भी लू जिनियन का अहसास था, उसके दिल से कड़वाहट निकल रही थी। 

भले ही लू जिनियन का व्यवहार बहुत ही निर्दयी था, वो उसको प्यार करना छोड़ नहीं सकती थी। 

कल रात 'टू द एंड ऑफ टाइम' दावत खाने में, जहाओ मेंग ने सही कहा था। वे अतीत में कभी ऐसे नहीं थे।

स्कूल के दिनों में लू जिनियन आमतौर से लोगों के काफी करीब रहता था लेकिन हर कीमत पर वो लड़कियों से दूरी बनाए रखता था। और उस वक्त क्यूओ एनहाओ उन लड़कियों में से थी जिससे वो बात करता था। 

हालांकि, लू जिनियन इसलिए बात नहीं करता क्योंकि क्यूओ एनहाओ बहुत खास थी लेकिन इसका कारण जू जियामू था।

जू परिवार और क्यूओ परिवार बहुत करीब थे, और वो जू जियामू के साथ बड़ी हुई थी। लू जिनियन जू जियामू का सौतेले भाई था, इसका मतलब था कि लू जिनियन जू परिवार का वैध पुत्र था।

पिछली पीढ़ी की समस्याओं से प्रभावित न होकर, लू जिनियन और जू जियामू में आपस में एक करीबी रिश्ता था और आपस में बहुत अच्छे से रहते थे। 

क्यूओ एनहाओ जू जियामू के माध्यम से लू जिनियन के साथ बात करने वाली लड़कियों में से एक थी।

हालांकि, वे दोनों आपस में एक- दूसरे से उत्साह से बातचीत करने के लिए "नमस्ते और अलविदा" जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। 

जब वो छोटी थी, बिना किसी चिंता के, वो हमेशा सक्रिय तरीके से अपने प्यार का पीछा किया करती थी। भले ही वो उस तरह की लड़की नहीं थी जो किसी लड़के को अपने प्यार का इजहार करने की हिम्मत रखती थी, प्रेम पत्र लिख सकती थी या वेलेंटाइन पर चॉकलेट दे सके, वो हमेशा से उसको चुपके से निहारती थी। कभी-कभी, स्कूल के मैदान में या घर के रास्ते में, वो जिनियन को पकड़ लेते थी और अपनी भावनाओं को छुपाकर उसका अभिवादन करती थी। लू जिनियन भी या तो उसको नमस्ते का जवाब देता या सिर्फ अपना सिर हिला दिया करता था, लेकिन ये उसको खुश करने के लिए बहुत था। 

एक से अधिक बार उसने लू जिनियन के साथ अपना भविष्य सपने में देखा था, लेकिन उसमें अपने प्यार को कबूल करने की हिम्मत नहीं थी। जैसे कि उनका आपस में एक नरम रिश्ता था, जबकि उसकी भावनाएं उसके दिल के भीतर गहरी छुपी थीं और हर दिन बढ़ती जाती थी। 

विश्वविद्यालय में प्रवेश करने के बाद, वो नहीं जानती थी कि किस कारण अचानक लू जिनियन को उससे नफरत हो गई और वो उसका तिरस्कार करने लगा। 

शुरू में, क्यूओ एनहाओ के मन में प्यार था, उसके कारण उसने सोचा कि वो थोड़ी ज्यादा ही भावुक हो रही थी। 


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C16
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ