ดาวน์โหลดแอป
72.33% द ९९'थ डाइवोर्स / Chapter 217: आपकी पत्नी के बारे में एक अपवाद

บท 217: आपकी पत्नी के बारे में एक अपवाद

บรรณาธิการ: Providentia Translations

"मिशन से समझौता किया गया ।"

जब उन्हें चेंग यू ने फोन किया, तो शाम के 7 बजे थे। ली सिचेंग की आंखें ठंडी हो गयी और उन्होंने अपनी चॉपस्टिक को नीचे रखा। "तुम्हारा मतलब क्या है?"

चेंग यू ने ली सिचेंग को स्थिति के बारे में जानकारी दी और फिर कहा, "सौभाग्य से, शिकारी को एसडी कार्ड वापस मिल गया।"

"मेरे लिए ले आओ।"

"हाँ!"

जब चेंग यू और शिकारी ली सिचेंग के घर पहुंचे, तो यह लगभग 9 बजे था।

सु कियानसी सोफे पर बैठकर अपने लैपटॉप पर ध्यान दे रही थी। ली सिचेंग कुछ काम खत्म कर रहे थे। वे एक साथ सामंजस्यपूर्ण दिखते थे। दरवाज़े की घंटी सुनकर, सु कियानसी खड़ी हो गयी और उसे दरवाजे पर गयी और ली सिचेंग ने भी काम करते हुए रुक गया । कमरे में प्रवेश करते ही, शिकारी को ली सिचेंग का सामना करने में थोड़ी शर्म महसूस हुई,वह सिर झुकाकर खड़ा था। चेंग यू ने एसडी कार्ड ली सिचेंग को सौंप दिया।

सु कियानसी के कंप्यूटर का उपयोग करते हुए, ली सिचेंग ने एसडी कार्ड में वीडियो चलाया। जैसे वह चलने लगा , उसका चेहरा कठोर हो गया।

सु कियानसी ने कर्मचारियों को कुछ पानी पिलाया और वीडियो देखने आ गयी।

 उसे यह सुनाई दिया कि वह आदमी क्या कह रहा था: "याद रखें कि कोच जिन का क्या हुआ? अगर ली सिचेंग को इस बारे में पता चला ..." ली सिचेंग ने अपने दांतों को पीस लिया और अपनी मुट्ठी बाँध ली, उसकी आंखों में काले बादलों थे।

 जिस एक कोच जिन के बारे में वह सोच सकते थे, वो वही था। तो, इस घटना का मंचन तांग मेंगिंग द्वारा किया गया था? उनका बच्चा, उनकी और सु कियानसी की पहली संतान, को तांग मेंगिंग ने मार डाला था? उसने सु कियानसी की तरफ देखा।

सु कियानसी पीली पड़ गयी थी। अपने निचले होंठ को काटते हुए, उसने स्क्रीन पर देखा। ली सिचेंग की झलक को देखते हुए, सु कियानसी ने उसे देखा और उसका दिल जोरों से धड़कने लगा ।

ली सिचेंग ने पाया कि उसके भावों में उम्मीद और संकोच का मिश्रण था, लेकिन इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं थी।

"यह वही है।" उसकी आवाज कर्कश थी। "मेरे खो दिए हुए बच्चे के साथ उसका लेना-देना था।"

"तुम यह जानती थीं?" ली सिचेंग का चेहरा उदास था। "तुमने मुझे क्यों नहीं बताया?"

अगर उसे इस बारे में कोई जानकारी होती तो तांग मेंगिंग इतनी खुशहाल जिंदगी नहीं जीती होती। "मैंने अभी इसके बारे में जाना था। इसके अलावा ..." सु कियानसी ने नीचे देखा और आत्म-मजाक की भावना के साथ मुँह बंद कर के हंस दिया। "अगर मैंने आपको बताया होता, तो क्या आप मुझ पर विश्वास करते?"

ली सिचेंग ने उसे गहराई से देखा और पूछा, "मैं क्यों विश्वास नहीं करता?"

सु कियानसी ने हैरान हो कर उसे देखा, उसकी भावनायें जटिल थी। वह क्यों करेगा? क्या उसे इस बात पर चिल्लाना चाहिए था कि तांग मेंगिंग वह थी जिसने उनके बच्चे को मार दिया था और वह किसी भी अच्छे के लिए नहीं थी? क्या वो इसपर विश्वास करता? बिल्कुल नहीं। ऐसा नहीं था कि उसने पहले ऐसा नहीं किया था। वो उसके पिछले जीवनकाल में उसके आरोपों से थक चूका था, और बाकी सभी का भी वही हाल था। इस जीवनकाल में, वह वही गलतियाँ नहीं करेगी। अगर वह कुछ नहीं कहती है, तो कोई कठोर भावनाएं नहीं होंगी, है ना?

यह देखकर कि वह चुप थी, ली सिचेंग ने फिर पूछा, "मुझे अपनी स्त्री पर विश्वास क्यों नहीं होगा?"

उसकी स्त्री…

उसने उसे फिर से उसे वही बुलाया। पहली बार, उसने उसे यह कह कर बुलाया था जब उसे कैंपस के सामने अमीर महिलाओं द्वारा तंग किया जा रहा था। यह दूसरी बार था। तो, क्या वह गंभीर हो सकता है? क्या वह उसे गंभीरता से ले सकती थी? वह कुछ और नहीं बल्कि उसकी महिला बनना चाहती थी, आखिरकार ... इस पल में, ली सिचेंग का फोन बज उठा और फोन करने वाला लुओ ज़ान था।

ली सिचेंग ने कॉल को स्पीकर पे रखा और लुओ ज़ान की आवाज तुरंत आई: "वेइबो को देखें। आपकी पत्नी के बारे में एक अपवाद है।"


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C217
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ