ดาวน์โหลดแอป
61.66% द ९९'थ डाइवोर्स / Chapter 185: ये अच्छे लगते हैं और स्वाद भी अच्छा है

บท 185: ये अच्छे लगते हैं और स्वाद भी अच्छा है

บรรณาธิการ: Providentia Translations

सु कियानसी ने धुंध में अपनी आँखें खोलीं। कमरे में अंधेरा था, बिना किसी रोशनी के। उसके ऊपरी शरीर के ऊपर एक हाथ था, जिससे उसकी बांह सुन्न हो गई थी। सु कियानसी ने उसकी बांह दूर की, घुम गयी और उसकी गहरी-गहरी आँखों को देखा। ली सिचेंग समान रूप से सांस ले रहा था, लग रहा था जैसे वह सो रहा था। सु कियानसी एक हाथ बाहर कर के उसकी नाक की नोक को छुआ। फिर उसने अपनी उंगली को उसकी नाक के ब्रिज, उसकी आँखों, उसकी भौहों और फिर उसकी पलकों को छू के उनका पता लगाया। ली सिचेंग की पलकें लंबी और गहरी थीं।जबकि वहां कोई रोशनी नहीं थी, सु कियानसी फिर भी उसकी मोटी पलकों को देख सकती थी । जैसे ही उसने नीचे देखा, उसकी उंगली उसके होंठों पर गिर गई।

चिकने , पतले और कोमल ...

"ये अच्छे लगते हैं ..." सु कियानसी बुदबुदाई और की उसके होंठ मुड़ रहे हैं और वह हिली उसने अपना हाथ हटाया । सु कियानसी चौंकी और जल्दी से अपनी आँखें बंद कर , सोने का नाटक किया। ली सिचेंग ने अपनी आँखें खोली,अच्छे से जागते हुए।

सु कियानसी को उसकी नकली नींद के लिए प्रतिबद्ध देखकर, उसने उसे अपनी बाहों में ले लिया और उसके कान में फुसफुसाया, " इनका स्वाद भी अच्छा है। क्या तुम उन्हें आज़माना चाहती हो?"

कम्फ़र्ट के नीचे, सु कियानसी ने अचानक अपने शरीर के नीचे की चादरको को कस केभींच लिया। रंगे हाथ पकड़ी गयी…

नहीं, मैं सो रही हूँ और सुन नहीं सकती…

उसकी ओर से कोई प्रतिक्रिया न पाकर ली सिचेंग ने फिर फुसफुसाया, "क्या तुम सो रही हो?" फिर, वह अपने शरीर को दूर ले गया।

सु कियानसी को अचानक आराम हुआ। हालाँकि, तुरंत अपने ऊपर फिर से दबाब महसूस हुआ और उसके होंठों पर एक चुंबन लिया गया । सु कियानसी ने अचानक अपनी आँखें खोलीं और देखा कि ली सिचेंग चुपचाप फिर से लेट गए थे। सु कियानसी को इतना शर्मिंदा महसूस हुआ कि वह उससे दूर हो गयी , दूर रहना चाहती थी। हालांकि, ली सिचेंग ने उसे अपने शरीर के करीब रखा।

"तुम्हें अपनी नींद में कम हिलना चाहिए।" ली सिचेंग ने कहा और अपना हाथ उसके कंधे से नीचे उसकी कमर पर ले गया।

सु कियानसी को तब अचानक पता चला कि उसने अपने शरीर में जलन का सपना क्यों देखा था। सु कियानसी ने अपने होंठों को कर्ल लिया और बड़बड़ा कर बोली, "मुझे आश्चर्य है कि किसको कम हिलना चाहिए ..."

"मैं और भी आगे बढ़ सकता था।" ली सिचेंग के जवाब को सुनकर, सु कियानसी ने तुरंत उससे दूर जाने की कोशिश बंद कर दी, अपनी आँखें बंद कर लीं, और वह रुक गया। सु कियानसी हमेशा एक साउंड स्लीपर थी, इसलिए वह जल्दी से सो गयी, यह नहीं जानते हुए कि उसके बगल वाले व्यक्ति को सुबह तक वासना की वजह से नींद नहीं आयी थी। जैसे ही वह सो के उठी, उसे किंग्सटाउन से फोन आया।

यह लू यिहान था। ली सिचेंग अभी भी सो रहे थे, सु कियानसी चुपचाप बाथरूम में चली गई और कॉल का जवाब दिया, "हेल्लो।"

"कियानिकियन, तुम वापस कब आओगी?"

"आज क्या तारीख है?"

"छः ।"

"ओह, तो यह कल होगा। क्या बात है?"

"ब्रेकिंग न्यूज। लिन वॉन्टिंग परसों शादी करेगी, क्या आप जानती हैं?"

"आठ, ठीक है ना? हाँ, मुझे पता था।"

"मुझे उसका निमंत्रण मिल गया है। क्या आप जाना चाहती हैं?"

"मैं क्यों?"

"यू लिली ने कहा कि वह जाएगी और मुझसे कहा के मैं आपको भी हमारे साथ जाने के लिए कहूं।"

"ठीक है, मैं नहीं जाउंगी।" अगर उसने तेजी से प्रतिक्रिया नहीं दी होती, तो डिंग हाइबो का शिकार वो खुद हुई होता। वह अपनी उपस्थिति के साथ लिन वॉन्टिंग को भी क्यों प्रतिष्ठित करेगी? वह श्रीमती ली शीर्षक के पीछे की अहमियत बहुत अच्छी तरह से जानती थी।

"समझ गया। और कुछ और भी बात है। यह आपके पति के बारे में है।"

सु कियानसी को लगा कि खबर अच्छी नहीं हो सकती और तुरंत पूछा, "क्या बात है?"


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C185
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ