ดาวน์โหลดแอป
54% द ९९'थ डाइवोर्स / Chapter 162: उसे इस सपने से बहुत पहले ही जाग जाना चाहिए था

บท 162: उसे इस सपने से बहुत पहले ही जाग जाना चाहिए था

บรรณาธิการ: Providentia Translations

सु कियानसी ने महसूस किया कि उसके दिल में कुछ जोर से टकराया था। उसके हाथ से पानी की बंद बोतल गिर गयी। उसने स्पष्ट रूप से तांग मेंगिंग के चेहरे पर उत्तेजक हाव-भाव देखे , जिससे उसका दिल कांप उठा। इन पिछले कुछ दिनों में जो स्नेह बढ़ रहा था, उसे तुरंत तांग मेंगिंग की विजयी हवा ने मार डाला। सु कियानसी ने चलना बंद कर दिया और उसकी आँखें गीली हो गईं। वह कैसे भूल सकती है कि ली सिचेंग और तांग मेंगिंग एक दूसरे के लिए ही बने थे, जबकि वह केवल उनके बीच एक तीसरा पहिया थी? उसके बिना, वे खुशी से एक साथ रह सकते हैं। वह इतनी भोली थी की उसे यह विश्वास होने लग गया था कि ली सिचेंग हाल ही में उसके साथ अच्छा व्यवहार कर रहा था क्योंकि शयद वह उसे पसंद करने लग गया था। या हो सकता है, उसने उसे पसंद किया, लेकिन इससे ज्यादा नहीं।

मौसम अचानक बदलते ही जोरों से बिजली कड़कने लग गयी। काले बादल जल्दी से इकट्ठे हो गए, और माहौल दमघोंटू हो गया। सु कियानसी जल्दी से घूम गयी गयी और दौड़ने लग गयी। फिर, उसे लगा कि वह इतनी महत्वहीन थी कि वह ली सिचेंग और तांग मेंगिंग के सामने अपनी कोई गरिमा नहीं रख सकती थी।

रोना मत। आपको रोने की इजाजत नहीं है।

हालाँकि, उसके दिल ने दुखना बंद नहीं किया। इसलिए कई बार, उसने खुद को उससे प्यार नहीं करने की चेतावनी दी थी। हालाँकि, वह उसके द्वारा बनाई गई कल्पना से मूर्ख बनी रही। अब जागने का समय था, है न? उसे इस सपने से बहुत पहले ही जाग जाना चाहिए था ...

ली सिचेंग उग्र थे, तांग मेंगिंग को खुद से दूर पानी में धकेल दिया। तांग मेंगिंग को ध्यान नहीं रहा और खुद को संतुलित करने की कोशिश करते हुए पानी में गिर गयी। उसने टूटी आवाज में कहा, "भाई सिचेंग ..."

ली सिचेंग ने पानी के साथ अपना मुंह धोया, पूल के ऊपर गया, खुद को लपेटने के लिए एक तौलिया पकड़ा और जल्दी से निकल गया।

बारिश तांग मेंगिंग के सिर, चेहरे, शरीर और दिल पर जोरों से पड़ रही थी। उसका दिल जल रहा था। अपने लुक और शरीर के साथ, वह कभी किसी ऐसे पुरुष से नहीं मिली जो उसे बार-बार ठुकराए। "आपको इसका पछतावा होगा। आप दोनों को।"

पूल से बाहर निकलते हुए, तांग मेंगिंग घर जाने की जल्दी में नहीं थी। इसके बजाय, उसने अपना सेल फोन लिया और फोन किया, "15 अक्टूबर, कप्तान ली सु कियानसी के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। इससे पहले, मैं चाहती हूं कि आप एक बड़ा घोटाला करें। क्या आप ऐसा कर सकते हैं?"

"जैसे कि?"

"एक ऐसा घोटाला जिससे उसके लिए ली परिवार में रहना असंभव हो जाए। जितना बड़ा, उतना बेहतर।"

बिजली कड़की और हवा सर्द हो गई। अपने हाथ को पकड़े हुए, तांग मेंगिंग ने अपने दांतों को और भी सख्ती से पीसते हुए कहा। "मैंने अपना दिमाग बदल दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले कुछ भी लीक न करें। मैं उस सटीक दिन उसे नष्ट करना चाहती हूं।"

बैंगनी बिजली ने आकाश को आधा काट के रख दिया था। बादल भूतों की तरह रो रहे थे।

टॉयलेट में फ्रेश होने के बाद, सु कियानसी ने बाहर निकलने से पहले राहत की सांस ली।

ली सिचेंग भी तभी कमरे में आने को था। केवल शॉर्ट्स की एक जोड़ी पहने हुए, उनका सुगठित शरीर पानी की बूंदों के साथ बिंदीदार था।

सु कियानसी ने उसे देखा और फिर जल्दी से दूर देखने लग गयी। जब वह उसके चारों ओर घूम के वहां से बाहर जाने वाली थी, तो उसने उसका हाथ पकड़ लिया। उनकी आँखें अचानक एक दूसरे से मिल गयी थीं।

"क्या हुआ तुम्हारी आँखों को?"

वो लाल थीं, जैसे कि वह बहुत रोयी हो।

उसका हाथ हटाकर उसने अपना सिर हिला दिया। "इससे तुम्हे कुछ लेना देना नही है।" सु कियानसी ने अधीर होकर कहा और दरवाज़ा खोल के चली गयी।

ली सिचेंग ने हैरान होने के साथ अपनी आँखें भी सिकोड़ लीं।

इस औरत की क्या परेशानी है?


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C162
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ