ดาวน์โหลดแอป
40.66% द ९९'थ डाइवोर्स / Chapter 122: उसके लिए बनाया गया है

บท 122: उसके लिए बनाया गया है

บรรณาธิการ: Providentia Translations

ली सिचेंग ने अपनी लंबी उंगलियों को मोड़ दिया, उनके बीच सिगरेट को कुचल दिया। ऐसी की तैसी खुला संबंध! अचानक, उनका फोन बज उठा, और यह चेंग यू थी । "श्री ली, आपके द्वारा चाहे गए गहने के लिए ड्राइंग तैयार है। आप श्रीमती ली के जन्मदिन के लिए इसे अगले महीने तक प्राप्त कर सकते हैं।"

"ठीक है," ली सिचेंग ने बेखयाली में उत्तर दिया।

चेंग यू बता सकती थी कि ली सिचेंग ने गहने के इस सेट में अब पूरी तरह से रुचि खो दी थी जिसमे वह शुरू में उत्साहित थे। चिंतित महसूस करते हुए, चेंग यू ने पूछा, "क्या आप ड्राइंग देखना चाहते हैं?"

"मेरे तरफ से तुम ही फैसला करने के लिए स्वतंत्र हो ।"

"ठीक है।" चेंग यू को भी अजीब लगा। कुछ दिनों पहले, जबकि ली सिचेंग बहुत व्यस्त था, वह गहने के बारे में काफी उत्साहित था। कैसे अचानक सब कुछ बदल गया? "मुझे लगता है कि यह अच्छा लग रहा है। फिर मैं उन्हें इसे तैय्यार करने के लिए कहूंगी?"

"ठीक है।" ली सिचेंग फोन रखा , धुआं उगला और धुएं के ढेर से बाहर निकल कर सोफे पर वापस लेट गया। गर्म प्रकाश के तहत, उसकी आँखें और भी गहरी लग रही थीं। थोड़ी देर तक सोचने के बाद, ली सिचेंग ने चेंग यू को लिखा, "मुझे ड्राइंग भेजें।"

कक्षाओं में जाने के अलावा, सु कियानसी ने अपना बाकी समय लू यिहान के साथ काम करने में बिताया। शुरुआत में, उसके उद्यमिता कौशल ने लू यिहान को पूरी तरह से झटका दिया। लू यिहान ने सोचा था कि सु कियानसी केवल एक निवेशक बनना चाहती थी और प्रबंधन की परवाह नहीं करेगी । हालांकि, उसके होश सु कियानसी द्वारा पूरी तरह से उड़ा दिया गये थे। सु कियानसी को अपने आप पर गर्व महसूस नहीं हुआ, क्योंकि आखिरकार, वह अपने शरीर से पांच साल ज्यादा जी चुकी थी।

अगले दो हफ्तों के लिए, सु कियानसी ने ली सिचेंग को कभी घर पर नहीं देखा। वह डर गई थी कि अगर वह सारा दिन उसे देखती है तो उसका दिमाग अनियंत्रित सा दौड़ सकता है, लेकिन यह पता चला कि जब वह दृष्टि से बाहर था, तो उसके बारे में सोचना भी उतना ही परेशान करने वाला था। दंपति के बीच लगभग बीस दिनों तक शीत युद्ध चलने के बाद, सु कियानसी को कप्तान ली का फोन आया।

"दादाजी?"

"कियानिकियन, तुमने खाया?"

"मैंने खा लिया है।"

"मैंने सुना है तुम और ली सिचेंग लड़ाई कर रहे हो?"

सु कियानसी रुक गयी और जवाब दिया, "नहीं, हम नहीं लड़ रहे हैं।"

"वास्तव में?"

"सच में। आपको किसने बताया?"

"ओह, मैंने नानी रोंग से सुना है कि वो लड़का दो महीने से अधिक समय से घर पर नहीं है । अगस्त में, मुझे पता है कि वह एक व्यापार यात्रा पर था। लेकिन इस महीने, वह एक होटल में रह रहा है। क्या अब भी तुम मुझसे झूठ बोलना चाहती हो ? "

कैप्टन ली के आरोप को सुनकर सु कियानसी अचानक भावुक हो गई । उसके पिछले जीवनकाल में हो या इस जीवनकाल में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, क्यूंकि दादाजी हमेशा एकमात्र रिश्तेदार थे जो वास्तव में उसकी परवाह करते थे। वहउसके आदर्श भी थे। हालाँकि, सु कियानसी ने अभी भी यही कहा कि, "नहीं, हम लड़ाई में नहीं हैं।"

"तो लड़का तुम्हें अनदेखा कर रहा है?"

"दादाजी, ऐसा कुछ नहीं चल रहा है। शायद नानी रोंग का विचार गलत है, लेकिन हम अच्छे हैं।"

"मुझे लगता है कितुम सिर्फ उसको बचाने की कोशिश कर रही हो । ठीक है फिर । राष्ट्रीय अवकाश आ रहा है। क्या तुम्हारे पास कोई योजना है?"

"इस समय के लिए तो नहीं है।"

"मेरे साथ यात्रा के बारे में क्या ख्याल है?"

सु कियानसी ने चकित होकर पूछा, "आप यात्रा करना चाहते हैं?"

"हाँ। मैंने सुना है कि मालदीव एक बढ़िया स्थान है। मुझे मरने से पहले शायद इसे देखना चाहिए। मेरे साथ चलो!"


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C122
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ