ดาวน์โหลดแอป
39% द ९९'थ डाइवोर्स / Chapter 117: भाई सिचेंग, जरा धीरे

บท 117: भाई सिचेंग, जरा धीरे

บรรณาธิการ: Providentia Translations

सु कियानसी का दिल कांप उठा। बजते हुए फोन को घूरते हुए, सु कियानसी ने घबराहट महसूस की ।

तांग मेंगिंग, ली सिचेंग ...

फोन के लिए हाथ बढ़ाते हुए, सु कियानसी अभी भी फ़ोन लेने में संकोच कर रही थी। दिल दहला देने वाले दर्द ने अचानक उसे तोड़ दिया। क्या उसे फोन उठाना चाहिए? उसकी हिम्मत नहीं हुई। वह डरती थी कि वह उन भयानक आवाज़ों को फिर से सुनेगी, जो कई दिनों और रातों तक उसे परेशान करती थी। क्या उसे फ़ोन काट देना चाहिए?

लेकिन क्या होगा अगर चीजें अलग हुईं तो... बहुत सारी चीजें इस बार पहले से ही अलग थीं। यदि यह एक अलग कॉल होगा तो क्या होगा? उठाओ ... बस कॉल लेने की कोशिश करो। वह पहले से ही सबसे खराब समय से गुजर चुकी थी, क्या वह नहीं गुजरी थी? जब फ़ोन बजना बंद होने वाला था, सु कियानसी ने उठाया।

"हम्म्म्म ... भाई सिचेंग ... प्लीज़ स्लो डाउन ..." यह तांग मेंगिंग की आवाज़ थी, जो एक आदमी की भारी सांस और मांस पर मांस की आवाज़ के साथ मिश्रित थी। "ओह ... भाई सिचेंग ... यह बहुत अच्छा था।"

सु कियानसी को लगा जैसे उसका दिल फट गया है। उसके हाथ से फोन गिर गया और वह खुद को आंसुओं में बहने से नहीं रोक पाई। वह यह पहले से ही जानती थी। उसने फोन क्यों उठाया? उसे फिर से अपने आप के साथ ऐसा क्यों करना पड़ा ... वह जानती थी कि यह आदमी उससे प्यार नहीं करता, लेकिन वह उसके दिल को उसके लिए कमजोर होने से नहीं रोक सकी ...

नीचे लेट कर, सु कियानसी ने अपने सिर के ऊपर एक कंबल डाल लिया और अपने फेफड़ों की पूरी ताकत लगा कर रोई। उसने पहले कभी खुद से इतनी घृणा नहीं की थी। सारी इच्छाभरी सोच गायब हो गई थीं । वह अपने आप को इस तरह फिर कभी नहीं देखना चाहती थी।

"श्री ली, मैंने हवाई टिकट बुक कर दी है, लेकिन ..." चेंग यू ने हिचकिचाते हुए कहा, "लेकिन क्या आपको जल्दबाज़ी करनी चाहिए? यह वैसा ही होगा यदि हम कल वापस जाएँ।"

ली सिचेंग अपने पैरों को एक दूसरे पे रख कर सोफे पर बैठा था । उसकी तरफ देखते हुए, वह धीरे से खड़ा हुआ और बिना किसी स्पष्टीकरण के कहा, "चलो बस चलते हैं।"

चेंग यू ने थोड़ा नाराज महसूस किया। उसका मालिक एक काम केलिए पागल इंसान था। न केवल उसने उस काम को अट्ठाईस दिनों में समाप्त किया जिसे एक महीने से अधिक समय लगना चाहिए था, बल्कि वह अभी आधी रात को लौटना भी चाहता था। हे भगवान! अपने पिछले जीवनकाल में मैंने क्या अपराध किये थे जो मुझे इस तरह के बॉस मिले हैं?

हालांकि, जब ली सिचेंग होटल से बाहर जाने वाले थे, तो उन्हें तांग मेंगिंग का फोन आया। "भाई सिचेंग ... मैं अपने कमरे में हूँ। क्या तुम आकर मेरी मदद कर सकते हो? मुझे बहुत बुरा लग रहा है ..."

ली सिचेंग भड़क गए लेकिन फिर भी पूछा, "क्या हुआ है?"

"मुझे बुरा लग रहा है, बहुत ही बुरा ... भाई सिचेंग, मैं अपने कमरे में तुम्हारा इंतजार करूंगी ..."

स्पष्ट रूप से नाराज, ली सिचेंग थोड़ा अधीर था। हालांकि, तांग मेंगिंग हमेशा एक ठीक लड़की थी। उसने बिना कुछ बात के फ़ोन नहीं किया होगा ... ली सिचेंग ने इसके बारे में सोचा, और फिर तांग मेंगिंग के होटल के कमरे में ऊपर चला गया। जिस क्षण उसने दरवाजे में प्रवेश किया, उसे शराब की गंध आई।

तांग मेंगिंग ने खुद को उस पर फेंक दिया, और ली सिचेंग ने तुरंत उसे दूर धकेल दिया। "भाई सिचेंग, हर कोई मुझे इवेंट में ड्रिंक पिलाने की कोशिश कर रहा था ... मुझे अभी बहुत बुरा लग रहा है ..." वास्तव में, तांग मेंगिंग ने बहुत पी ली थी। वह निश्चित रूप से इवेंट की सफलता का एक महत्वपूर्ण कारण था। हालाँकि, इसका उसे उसके कमरे में आने के लिए कहने से क्या लेना-देना है? अपनी आँखों में आँसू के साथ, तांग मेंगिंग फिर से विलाप करने लगी , "कृपया ... भाई सिचेंग ... कृपया मेरी मदद करें ..."


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C117
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ