ดาวน์โหลดแอป

บท 86: आज तूफान आ जाने दो

บรรณาธิการ: Providentia Translations

निंग क्षी की बुरे तरीके से बदनामी की गयी थी|

बीती रात को एक मशहूर लेखक ने निंग क्षी के बारे में एक लेख लिखा था, "निंग क्षी जैसी बेशर्म औरत आज तक नहीं देखी, बहुत ही मौका परस्त अदाकारा है|"

लेख के अनुसार निंग क्षी ने यह रोल कई डायरेक्टर के साथ सोने के बाद प्राप्त किया था| साथ ही कई अमीर बूढों को अपने हुस्न के जाल में फँसाकर रखा था, जो उसे महंगे-महंगे तोहफ़े भेज रहे थे, शूटिंग के दौरान जियांग मुए के साथ भी उसने उल्टी सीधी हरकतें करने की कोशिश की|

वेबों के इस लेख के अनुसार शूटिंग के दौरान निंग क्षी का कमरा हमेशा खुला रहता था ताकि कोई भी कभी भी उसके साथ सोने को आ जा सके| संक्षेप में निंग क्षी को एक वैश्या के तौर पर प्रस्तुत किया था|

जिसकी वजह से जियांग मुए के प्रशंसक निंग क्षी पर बरस पड़े थे| वे सब नहीं चाहते थे कि उनके पसंदीदा कलाकार जियांग मुए किसी ऐसी लड़की के साथ काम करे| वह सब निंग क्षी को फिल्म से निकालने की मांग कर रहे थे|

इस लेख पर अपनी प्रतिक्रिया देने वाले लोग निंग क्षी को फिल्म इंडस्ट्री से ही निकालने की बात कर रहे थे|

"देखो एक बात में तुम्हें साफ-साफ बता देती हूँ, तुम्हें सभी लोगो से माफी मांगनी होगी ताकि कंपनी की साख खराब न हो|" चांग ली ने निंग क्षी से कहा|

निंग क्षी ने आश्चर्यमिश्रित मुस्कान से पूछा, "जनता से माफी?" 

सामान्यत: कोई कलाकार यदि ऐसी समस्या में फँस जाता है तो एजेंसी उसके लिए पब्लिक रेलेशन टीम नियुक्त करती है ताकि बात को दबाया जा सके पर यहाँ तो चांग ली उल्टा ही करना चाह रही थी|

समझ नहीं आ रहा था कि वह कंपनी की छवि को बचाना चाह रही थी या निंग क्षी की छवि को बिगाड़ना चाह रही थी| माफी मांगने का मतलब था जो भी लिखा गया उसे स्वीकार कर लेना...और यह वह कभी भी नहीं करेगी|

"आज रात आठ बजे के पहले वेबों पेज से लोगो से जो हुआ उसके लिए माफी माँग लो| एक वीडियो बना कर डालेगी तो ज्यादा बेहतर होगा| ऐसा नहीं करने पर प्रोडक्शन तुम्हें फिल्म से निकाल भी सकता है, जिसकी तुम खुद जिम्मेदार होगी|" ऐसा बोल चांग ली ने फोन रख दिया|

इस कॉल ने निंग क्षी की नींद उड़ा दी|

उसे आशंका ही थी कि ऐसा कुछ हो सकता है पर इतनी जल्दी हो जाएगा यह सोचा नहीं था|

जिआ किंगकिंग नफरत की आग में जल रही थी, इस आग को निंग क्षुएलुओ भड़का रही थी और निंग क्षी को इस आग के तूफान में धकेल दिया गया था|

"ठीक है|"

निंग क्षी बिस्तर से निकल के सीधे बाथरूम गयी, स्नान कर के अपना मेकअप करने लगी|

आधे घंटे के बाद उसने अपना चेहरा शीशे में देखा| वह बहुत ही बीमार दुखी दिख रही थी| चेहरा पीला पड़ गया हो जैसे|

निंग क्षी ने अपना मेक अप खत्म ही किया था कि दरवाज़े पर दस्तक हुई, उसने दरवाज़ा खोला तो सामने लू टिंग खड़ा था, बिलकुल सामान्य| लग ही नहीं रहा था की यह वह रात वाला लू टिंग है जो रात में किसी भेड़िये की तरह पेश आ रहा था|

लू टिंग ने निंग क्षी के चेहरे की तरफ देखा| मुरझाया,पीला बीमार सा चेहरा देख लू टिंग डर गया| उसने निंग क्षी के कुछ कहने के पहले ही अपनी जेब से फोन निकाला और किसी का नंबर लगाने लगा| निंग क्षी ने थोड़ा झांक कर देखने की कोशिश कि किसको कॉल किया जा रहा था, देखा तो स्क्रीन पर नाम था "लियांग फेक्सिंग"|

लियांग फेक्सिंग ग्लोरी वर्ल्ड का पब्लिक रिलेशन का डायरेक्टर था| इस आदमी के हाथ में जादू था, इसने इंडस्ट्री के कई मशहूर कलाकारों के बड़े-बड़े मामले सुलझाए थे| कई लोगों की छवि अच्छी बनाई थी, उसका काम ऐसा था कि वह पब्लिक रिलेशन का काम करने वालों के लिए जीवंत उदाहरण था|

यह देख निंग क्षी तुरंत लू टिंग के ऊपर झपट पड़ी| उसका फोन छीनकर बोली, "यह क्या कर रहे हैं आप?"

"जो कुछ हुआ है उसे ठीक करने की कोशिश|" लू टिंग के चेहरे के भाव साफ बता रहे थे कि वह जानता था की क्या हुआ था|

निंग क्षी यह देख हैरान थी कि वह जिस कंपनी के लिए काम कर रही थी उस कंपनी की सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी कंपनी का मालिक अपने नियम-क़ानूनों को एक तरफ रख कर उसकी मदद करने जा रहा था|

पहले भी लू टिंग सु यीमों के निजी स्टाइलिस्ट को उसके लिए बुलवा लिया था पर किस्मत से यह बात किसी के ध्यान में नहीं आई थी...पर इस बार वह ऐसा नहीं होने देगी|

इस बार यह बात सामने आ गयी कि उसके पीछे ग्लोरी वर्ल्ड का भी हाथ है तो उसके ऊपर खुद की कंपनी के साथ धोखा करने के इल्ज़ाम लग सकते थे|


Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C86
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ