ดาวน์โหลดแอป
98.33% यंग मास्टर गु, प्लीज बी जेंटल / Chapter 295: अब गुस्सा छोड़ दो

บท 295: अब गुस्सा छोड़ दो

บรรณาธิการ: Providentia Translations

हुओ बाईचेन आ गया था। उसके हाथ में उसने एक कमरे की चाबी वाला कार्ड पकड़ा हुआ था क्योंकि उसका कमरा उसके बिल्कुल सामने था।

एक हाथ जेब में रखे उसने एक ही समय में उसका तिरस्कार करते और मज़ाक बनाते हुए उसे तिरछी नज़र से देखा।

टैंग मोर को कहीं ना कहीं अपमानित महसूस हुआ" युवा मास्टर हुओ क्या मैंने आपको बहलाया था?"

हुओ बाईचेन स्तब्ध था।

"अगर मैंने तुमको बहलाया नहीं था तो बेहतर होगा कि तुम चुपचाप खड़े रहो और एक राहगीर के रूप में बने रहो। बस बिना किसी शब्द के नाटक देखो।" इतना कह कर दरवाज़े को उसके मुंह पर पटकते हुए टैंग मोर अपने कमरे में चली गयी थी। 

हुओ बाईचेन का सुंदर चेहरा सीधे काला पड़ गया, यह बतमीज़ औरत!

वह आगे बढ़ा और उसने कसकर बंद दरवाज़े पर जोर से लात मारी।

बैंग! 

दरवाज़ा नहीं खुला और उसका पैर इतनी जोर से दर्द कर रहा था कि वह अब सीधा नहीं चल पा रहा था।

टैंग मोर!

फू किंगलन ने लिन शियु को कमरे में खींचते हुए उसे बिस्तर पर फैंक दिया और अपनी उंगलियाँ उठाते हुए उसने अपनी टाई को गुस्से से खोल दिया और अपनी कमीज़ के पहले बटन को खोल दिया। उसकी गहरी सांसों को देखते हुए लग रहा था कि केवल यही तरीका था जिससे वह अपने आपको संभाल सकता था।

अपनी बड़ी हथेली से बिस्तर के पास खुद को सम्भालते हुए वह नीचे झुका और उसकी रूखी नज़र लिन शियु के सुंदर चेहरे पर उतरी "श्रीमती फू मुझे बताओ कि तुम्हारे और टैंग के बीच में किस बारे में बात चल रही थी?" 

बड़े बिस्तर पर फैंके जाने के बाद लिन शियु उठना चाहती थी लेकिन उसने अपनी मर्दाना शरीर को नीचे करते हुए उसे अपनी बांहों में ले लिया। वह हिल नहीं पा रही थी तो उसने अपनी बड़ी पलकें अपनी मासूमियत दिखाने के लिए ऊपर उठाई। सच में उसने अभी की सारी प्रक्रिया के दौरान कुछ भी नहीं किया था।

उसने खुद को अपनी पतली बांहो के जरिये सहारा दिया और खुद को सम्भालते हुए उसे देखा " यंग मास्टर फू तुम क्या कहना चाहते हो?

"तुम मेरे सामने मूर्ख होने का नाटक कर रही हो, हम्म? श्रीमति फू क्योंकि तुम यौन रोग से ग्रस्ति हो इसीलिए तुम्हारी आदमियों में दिलचस्पी नहीं है और अब तुमने अपनी दिलचस्पी औरतों में बदल दी है?" 

अपनी दिलचस्पी औरतों में बदल दी है?

तो वह उसके और मोर के लेस्बियन होने पर शक कर रहा था?

लिन शियु अपनी एक नाजुक भौं को उठाते हुए पूछा " यंग मास्टर फू मैं उत्सुक हूँ। यह जानने के लिए कि आखिर दो महिलाओं को कैसे सेक्स करना चाहिए?"

फू किंगलन जम गया वह उसके विचारों की श्रृंखला का पीछा करने में असमर्थ था।

दो क्षण बाद उसका पूरा चेहरा काला पड़ गया गहरे रंग से होंठ पूरी तरह से पीले पड़ गए "श्रीमति फू किसी भी महिला के लिए तुम्हारे जितना बेशर्म होना मुश्किल था तुमने सच में मेरे ज्ञान की सीमाएं बहुत बढ़ा दी हैं।"

"यंग मास्टर फू, तुमने यह दावा किया कि मोर और मैं लेस्बियन हैं पर मुझे सच में नहीं पता कि लेस्बियन कैसे सेक्स करते हैं। मैं सिर्फ यह चाहती हूँ कि तुम मेरी जैविक जानकारी को बढ़ाओ और अब तुम दावा कर रहे हो कि मैं बेशर्म हूँ। तो यहाँ सच में कौन बेशर्म है?"

वह वास्तव में मुंह फट थी।

फू किंगलन अभी भी काफी गुस्से में था जिस कारण उसकी मर्दाना छाती ने उसके शरीर में गर्म खून को पंप करना शुरू कर दिया था और जैसे ही वह विस्फोट होने वाला था एक छोटा सा हाथ उसकी गर्दन के आसपास आया और दूसरा हाथ उसके छोटे बालों को सहला रहा था "ठीक है पति देव मैं आज थोड़ा थक गयी हूँ और मैं तुमसे लड़ना जारी रखना नहीं चाहती। अच्छे से व्यवहार करो, ठीक है?"

जिस तरह से उसने उसके सिर को सहलाया और उसे आज्ञाकारी की तरह व्यवहार करने को कहा यह बिल्कुल वैसा ही था जैसे वह एक कुत्ते के पिल्ले को सहला रही हो।

फू किंगलन का क्रोध तुरंत गायब हो गया जब उसने उसे 'पति देव' कहते हुए सुना तो वह खुश हो गया।

उसे तब बहुत अच्छा लगा जब उसने उसे 'पति देव' कहा।

भले ही वह इसे आधे मन से कर रही थी और उसे एक छोटे पिल्ले की तरह सहला रही थी।

"पति देव, जब तुम आक्रामक तरीके से हमें रंगे हाथों पकड़ने आए तब मोर और मैंने ज़्यादा कुछ नहीं किया था और हम पर व्यभिचार करने का आरोप लगाया। लू क्यूईयर और लिन रुक्सी के बारे में तुम्हारा क्या ख्याल है? वे हमेशा एक साथ घूमती हैं और व्यावहारिक रूप से उन्हें अलग नहीं किया जा सकता। मैं वास्तव में आश्चर्यचकित हूँ कि लिन रुक्सी आखिर तुम्हारी क्रूरता से कैसे बच गयी।"

लू क्यूईयर और लिन रुक्सी …

फू किंगलन दंग रह गया था । उसने कभी इस जोड़ी के बारे में ज्यादा परवाह या विचार नहीं किया था। यहाँ तक ​​कि अगर वे हमेशा एक साथ बाहर घूमती भी थीं तब भी उसे उनके बारे में कुछ अजीब नहीं लगा। हालाँकि वह हमेशा गुस्सा हो जाता था जब भी टैंग मोर को शियु के आसपास पाता था। हर बार जब वह यह देखता तो उसे इनमें गलती खोजनी होती थी!

"विषय को बदलने की कोशिश मत करो। उन कृत्रिम बहनों की तुम्हारे साथ तुलना कैसे हो सकती है। तुम और टैंग मोर अपनी हरकतों पर ध्यान दो। अगर मुझे पता चला कि तुमने टैंग मोर के साथ कुछ भी घृणित किया है तो मैं तुम दोनों को नष्ट कर दूँगा!"


next chapter
Load failed, please RETRY

ของขวัญ

ของขวัญ -- ได้รับของขวัญแล้ว

    สถานะพลังงานรายสัปดาห์

    Rank -- การจัดอันดับด้วยพลัง
    Stone -- หินพลัง

    ป้ายปลดล็อกตอน

    สารบัญ

    ตัวเลือกแสดง

    พื้นหลัง

    แบบอักษร

    ขนาด

    ความคิดเห็นต่อตอน

    เขียนรีวิว สถานะการอ่าน: C295
    ไม่สามารถโพสต์ได้ กรุณาลองใหม่อีกครั้ง
    • คุณภาพของการแปล
    • ความเสถียรของการอัปเดต
    • การดำเนินเรื่อง
    • กาสร้างตัวละคร
    • พื้นหลังโลก

    คะแนนรวม 0.0

    รีวิวโพสต์สําเร็จ! อ่านรีวิวเพิ่มเติม
    โหวตด้วย Power Stone
    Rank NO.-- การจัดอันดับพลัง
    Stone -- หินพลัง
    รายงานเนื้อหาที่ไม่เหมาะสม
    เคล็ดลับข้อผิดพลาด

    รายงานการล่วงละเมิด

    ความคิดเห็นย่อหน้า

    เข้า สู่ ระบบ