Baixar aplicativo
84.53% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 82: वह वास्तव में आया

Capítulo 82: वह वास्तव में आया

Editor: Providentia Translations

"कौन सा तीसरा युवा मास्टर?" उस आदमी को समझ नहीं आया था, इस लिए उसने पूछा।

"आप नहीं जानते? वह ताओ आदिवासी कबीले के तीसरे युवा मास्टर हैं। ताओ आदिवासी कबीले का एक कुलीन जिसका ध्यानपूर्वक पालन-पोषण किया गया है! पहला युवा मास्टर अठारह वर्ष का है, और उसकी साधना का स्तर पर्पल ब्लड दायरे के मध्य चरण में पहुँच गया है। । दूसरा युवा मास्टर सोलह का है और उसने हाल ही में पर्पल ब्लड के दायरे तो तोड़ा है। यह तीसरा युवा मास्टर है जो सबसे छोटा है और सिर्फ चौदह साल का हुआ है। लेकिन उसकी साधना का स्तर पहले से ही क्यूई गैदरर के दायरे के उच्च शिखर पर है! अधिकांश लोगों का मानना है कि वह पंद्रह साल की उम्र से पहले ही पर्पल ब्लड के दायरे से गुजर जाएगा!

पंद्रह साल की उम्र में पर्पल ब्लड के दायरे में आना?

यह सुनकर सभी सुनने वाले अवाक रह गए। गुस्साए आदमी ने अब कुछ कहने की हिम्मत नहीं की। वह पच्चीस वर्ष का था, और अभी सिर्फ मॉर्टल ब्लड के तीसरे चरण में था। वह उसके खिलाफ कैसे बोल सकता था!

ताओ यूंक्सीओ के अभिमानी शब्दों को सुनने के बाद, लियान चेंगयु भी अपना रुतबा कायम नहीं रख सके। उनकी प्रतिभा जिस पर उन्हें गर्व था, उसकी आलोचना यह कह कर की गयी थी "मुश्किल से ही कर सके शायद"।

बकवास, अगर उजाड़ हड्डी शोधन विफल नहीं होता, तो मैं बैंगनी रक्त क्षेत्र के प्रारंभिक दौर में हो सकता था!

मॉर्टल ब्लड से पर्पल ब्लड तक, पहले वाले को नश्वर माना जाता था, जबकि बाद वाले को मृत्यु दर से अधिक माना जाता था। यह दो अलग-अलग धारणाएं थीं।

अगर सबकुछ ठीक हो जाता, तो वह सत्रह साल की उम्र में, पर्पल ब्लड दायरे के शुरुआती दौर में होता। एक गरीब जनजाति से इस तरह के परिणाम प्राप्त करने में सक्षम होना गर्व का विषय होता। फिर इस राज्य का चयन, एक सवाल नहीं होता। क्या उसे इस बच्चे की डींग मारने को सहने की ज़रूरत है?

ताओ यूंक्सिआओ ने लियान चेंगयु को कंधे पर थपथपाते हुए कहा, "मुझे लगता है कि आप स्मार्ट हैं। भविष्य में मेरा अनुशरण करें। आपको पर्पल ब्लड के दायरे में जल्दी पहुंचना चाहिए था। सत्रह साल तक ऐसा नहीं कर सकना, यह थोड़ा धीमा है ।।।"

ताओ यूंक्सिआओ ने दुखती रग को छेड़ा था। हालांकि लियान चेंगयु बेहद दुखी था, लेकिन वह कुछ नहीं कर सकता था, इसलिए उसने कहा, "आपकी प्रशंसा के लिए धन्यवाद। मैं निश्चित रूप से कड़ी मेहनत करूंगा और जल्द ही पर्पल ब्लड के दायरे में आ जाऊंगा।"

लियान चेंगयु को अभी भी उसके न टूटने के कारण का पता नहीं था। फ्रॉस्ट पाइथन उजाड़ हड्डी जो उसे ताओ आदिवासी कबीले द्वारा दी गई थी, उसमें समस्याएं नहीं थीं। मजबूत फ्रॉस्ट टॉक्सिन और हड्डियों को रिफाईन करने के बाद बीमार पड़ने वाले सक्षम लोगों ने इसे स्पष्ट कर दिया था। तो समस्या क्या हो सकती थी?

लियान चेंगयु इसे कभी समझ नहीं पाए, क्योंकि उन्होंने पहले कभी उजाड़ हड्डी का सार नहीं खाया था, न ही उन्हें पता था कि असली उजाड़ हड्डी सार खाने के बाद क्या होगा। उनके पास अनुभव की कमी थी, इसलिए यह बताना आसान नहीं था कि क्या गलत हुआ था।

"एह, यह बच्चा ।।।" उसी समय ताओ यूंक्सिआओ ने यी यून को देखा।

चूंकि विशाल जंगल में बच्चे कुपोषण से पीड़ित होते थे, उनके शरीर का विकास धीमा होता था। इस वजह से, यी यून का शरीर अभी भी बहुत छोटा था, और वह भीड़ में अलग नजर आता था।

ताओ यूंक्सिआओ ने शुरू से यह माना था कि चौदह साल की उम्र में, वह राज्य के चयन में भाग लेने वाला सबसे कम उम्र का व्यक्ति होगा। अप्रत्याशित रूप से, उसने किसी को अपने से भी छोटा देखा, इसलिए उसने यी यून पर विशेष ध्यान दिया।

"वह इतनी कम उम्र में राज्य के चयन में भाग ले सकता है?" ताओ यूंक्सिआओ के माथे पर बल पड़ गए। वह राज्य के चयन में सबसे कम उम्र का प्रतिभागी होने का सम्मान चाहता था। लेकिन अब ऐसा लगता था कि उसे वह सम्मान पाने का कोई मौका नहीं था। ज्यादा से ज्यादा, उसे जिन लांग वी के सबसे कम उम्र के चुने हुए सदस्य का सम्मान मिलेगा।

"यंग मास्टर यूंक्सिआओ, उस बच्चे को यी यून कहा जाता है। वह मेरे लियान आदिवासी कबीले से है और उसके पास मार्शल आर्ट की कुछ प्रतिभा है। वह भाग्यशाली था और कोई चमत्कारी घटना के कारण उसे कुछ ताकत मिली। जैसा कि यंग मास्टर यूंक्सिआओ जानते हैं, कि हमारे लियान आदिवासी क्लान के पास संसाधनों की कमी है और इस कारण प्रतिभाओं को तराशने में असमर्थ हैं, इसलिए मैं उसे दुनिया का अनुभव कराने के लिए यहां लाया हूँ", लियान चेंगयु ने कहा जब उसने ताओ यूंक्सिआओ को उसकी ओर देखते देखा।

"समझा।" लियान चेंगयु के स्पष्टीकरण को सुनने के बाद, ताओ यूंक्सिआओ ने उस बच्चे में रुचि खो दी थी क्योंकि वह उल्लेखनीय नहीं था।

वह इस युग के सच्चे नायकों पर ध्यान देना चाहता था, न कि विशाल जंगल के स्वयंभू कुलीन वर्ग पर।

उदाहरण के लिए…

ताओ यूंक्सिआओ ने अपना सिर घुमाया और दूरी पर एक ऊंचे टॉवर पर नजरें टिका लीं।

वह मीनार बारह मंजिल की थी और लगभग दो सौ फुट ऊँची थी। यह चमकदार बैंगनी रंग में रंगी थी।

"यंग मास्टर यूंक्सिआओ, आप क्या देख रहे हैं?" लियान चेंगयु ने ताओ यूंक्सिआओ की टकटकी का पता लगाया और उस टॉवर की ओर देखा जो विशेष दिखता था। "उस टावर में किस तरह का व्यक्ति है?"

"कोई आम लड़की नहीं!"

ताओ यूंक्सिआओ से लियान चेंगयु ने उन शब्दों की उम्मीद नहीं की थी। ताओ यूंक्सिआओ को छोटी उम्र से ही सफलता मिली थी और वह एक ऐसे माहौल में पले-बढ़े थे, जहां उन्हें एक स्टार के रूप में माना जाता था। उन्होंने कभी भी ताओ आदिवासी कबीले से बाहर कदम नहीं रखा था और उन्होंने कभी भी कोई क्लेश न किया था और न ही देखा था। लेकिन उन्हें ताओ आदिवासी कबीले के शीर्ष प्रोडिजी के रूप में माना जाता था। ऐसे जीवन के अनुभव के बाद, क्या वह अभिमानी नहीं हो सकता था?

इसके अलावा, वह एक चौदह साल का बच्चा था और वह उस उम्र में था जहाँ वह अपने को अत्यधिक महत्वपूर्ण महसूस करता था और एक हीरो होने का सपना देखता था।

यह कहना कि वह लड़की कोई साधारण लड़की नहीं थी, इसका मतलब था कि वह बेहद चकाचौंध कर देने वाली लड़की थी।

"क्या वह राज्य के चयन में शामिल हो रही है?" लियान चेंगयु ने पूछा। ऐसी असाधारण लड़की के लिए, वह स्वाभाविक रूप से रुचि रखते थे। अगर वह उसे जान पाता और उसे अपने पक्ष में कर पाता, तो वह उसकी यात्रा में उसकी बहुत सहायता कर सकती थी।

"राज्य का चयन?" ताओ यूंक्सियाओ ने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि वह कोई साधारण लड़की नहीं है। असाधारण होने का क्या मतलब है? आपके पास प्रतिभा है जो लोगों को उस से ईर्ष्या कराती है। अथाह शक्ति है और एक किसी को भी डराने वाली रहस्यमयी पृष्ठभूमि है! ऐसा व्यक्ति राज्य के चयन में कैसे भाग लेता है? यहां तक ​​कि जिन लांग वी के हजारों घरों को उसके साथ अत्यंत विनम्रता से पेश आना पड़ता है। आपको लगता है कि जिन लांग वी उसे राज्य के चयन में शामिल करने की हिम्मत रखता है, भले ही वह इस में भाग लेना चाहे? "

ताओ यूंक्सिआओ ने बयानबाजी के साथ पलटवार करते हुए लियान चेंगयु को झटका दिया। क्या यह बढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा था?

लियान चेंगयु के लिए, जिन लांग वी पहले से ही अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली थे। ऐसी शक्तिशाली सेना के हज़ारों परिवारों को इस लड़की के प्रति सम्मानजनक होना चाहिए, आखिर वह कौन थी?

"टस्क!" ताओ यूंक्सिआओ ने लियान चेंगयु की चकित अभिव्यक्ति को देखकर कुछ तिरस्कार दिखाया। "तो क्या हुआ अगर ऊंचे घराने में जन्म लिया है। इसका कोई मतलब नहीं होता है! कई प्राचीन सम्राट थे जो अंततः संपन्न होने से पहले आम थे। आज के राज्य का चयन सिर्फ मेरा पहला कदम है। भविष्य में जब मेरी ताकत बढ़ जाएगी, तो मैं ताई आह दिव्य साम्राज्य छोड़ दूंगा, और दुनिया भर में प्रसिद्ध हो जाऊंगा। जब ऐसा होगा, तो उस असाधारण लड़की के पीछे की शक्ति का ध्यान मुझ पर जाएगा। फिर वह मेरे साथ रिश्ता करेगी और उससे शादी मेरी शादी होना, कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी! "

ताओ यूंक्सिआओ ने विश्वास के साथ अपना एकालाप व्यक्त किया। लियान चेंगयु स्तब्ध था। वह पहले से ही अपनी महत्वाकांक्षा को महान मानता था। जिन लांग वी में एक नामित रैंक प्राप्त करने में सक्षम होने के बाद, वह राज्य में शूरवीर कहलाएगा, और कामयाब होगा।

लेकिन ताओ यूंक्सिआओ ताई आह डिवाइन किंगडम छोड़ने की योजना बना रहा था। विशाल ताई आह दिव्य साम्राज्य भी उसे पकड़ कर रख सकने में काम्याद नहीं था!

चाहे यह कह लो कि वह युवा और पागल था, या यह कि नवजात बछड़े बाघों से नहीं डरते। यही इस चौदह वर्षीय ताओ यूंक्सिआओ का वर्णन करने का सबसे अच्छा तरीका था!

यी यून ने यह सब किनारे खड़ा देख रहा था। सबसे घमंडी होने जैसी कोई बात नहीं थी, सिर्फ इतना था कि कोई और थोड़ा ज्याद अभिमानी था। ताओ यूंक्सिआओ, क्या आपकी माँ को आपके अहंकार के बारे में पता है?

और जहाँ तक टावर में असाधारण लड़की का सवाल था, जिस के लिए लांग वी के थाउज़ैंड हाउसहोल्ड्स को भी सम्मानजनक होना था …

यी यून ने गौर से देखने के लिए अपनी आँखें छोटी करीं और सुनहरे बैंगनी रंग के टॉवर की ओर देखा।

वह नहीं जानता था कि ठीक उसी समय, कोई उसे टॉवर से वापस देख रहा था।

लिन जिंटांग टॉवर की खिड़की के पास खडी थी, और उसकी आँखें व्यस्त सड़क के बावजूद, यी यून को अलग से देख सकती थीं।

उसकी दृष्टि बहुत अच्छी थी, और इतनी दूरी पर भी, वह यी यून का चेहरा स्पष्ट रूप से देख पा रही थी ।

"मास्टर, वह वास्तव में आया," लिन जिंटांग ने मुस्कुराते हुए कहा। ओल्ड मैन सु ने कहा था कि लियान आदिवासी कबीले के पीछे के पहाड़ पर उनके अलग-अलग रास्ते पर जाने के बाद वे यी यून से दोबारा नहीं मिलेंगे।

लेकिन उस युवा ने लिन जिंटांग की यिन मेरिडियन्स को एक जादुई एहसास दिया था।

शायद यह छाया को पकड़ने के लोभ की तरह था, कि यह सोचना कि उसकी वह विशेष भावना उसके यिन मेरीडियन को ठीक कर सकती है। यह एक पागल विचार था। हालांकि, ओल्ड मैन सु किसी भी मौके को छोड़ना नहीं चाहता था, इसलिए वह ताओ आदिवासी कबीले में इस लिए रहने लगा था ताकि बच्चे के आने का इंतजार कर सके।

एक युवा बच्चा जो मेरिडियन दायरे में पहुंचा था, निश्चित रूप से विशाल जंगल में पहले दर्जे वाला जीनियस था। इस तरह की प्रतिभा वाला राज्य के चयन को कैसे छोड़ सकता था?

"देखते हैं कि यह बच्चा चयन के समय कैसा प्रदर्शन करता है।"


Load failed, please RETRY

Presentes

Presente -- Presente recebido

    Status de energia semanal

    Rank -- Ranking de Poder
    Stone -- Pedra de Poder

    Capítulos de desbloqueio em lote

    Índice

    Opções de exibição

    Fundo

    Fonte

    Tamanho

    Comentários do capítulo

    Escreva uma avaliação Status de leitura: C82
    Falha ao postar. Tente novamente
    • Qualidade da Tradução
    • Estabilidade das atualizações
    • Desenvolvimento de Histórias
    • Design de Personagens
    • Antecedentes do mundo

    O escore total 0.0

    Resenha postada com sucesso! Leia mais resenhas
    Vote com Power Stone
    Rank NO.-- Ranking de Potência
    Stone -- Pedra de Poder
    Denunciar conteúdo impróprio
    Dica de erro

    Denunciar abuso

    Comentários do parágrafo

    Login