Baixar aplicativo
29.89% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 29: मेरिडियन को खोलना

Capítulo 29: मेरिडियन को खोलना

Editor: Providentia Translations

जैसे-जैसे दिन बीतते गए, लियान आदिवासी कबीले के पीछे के पहाड़ पर मानो यी यून के क़दमों के निशान छप गए थे।

यी यून रात में हड्डियों को रिफाइन करता, सुबह योद्धा तैयारी शिविर में झांकता, और फिर पूरे दिन वापस पहाड़ में अभ्यास में बिताता था। केवल शाम को दो घंटे, सोने के लिए घर लौटता था।

यी यून का अभ्यास बेहद कठिन था, लेकिन इसने उसकी ताकत दिन दोगुनी, रात चौगुनी बढ़ रही थी।

पीछे का पहाड़ को जड़ी बूटी के पहाड़ से कुछ दूरी था, और चूँकि यह जगह गाँव से बहुत दूर था, इसलिए कुछ ही लोग दिन में यहाँ आते थे। रात में, यहां तक ​​कि एक छाया भी नहीं होती थी, इसलिए यी यून आराम से प्रशिक्षण कर सकता था।

पंद्रह दिन बाद-

"हा!" यी यून गर्जना करता है, जैसे ही उसका शरीर आकाश में तीर की तरह उछलता है। उसने दस मीटर ऊँची चट्टान को छलांग लगा कर पार कर लिया था!

उसके कानों में हवा बजने के साथ, यी यूं के शरीर का हर जोड़ ड्रैगन या बाघ की दहाड़ की तरह जोर से कड़का था!

"फिएर्स टाइगर डेसेन्डस द माउंटेन!" वाई यूं ने अपने पैरों को अपने कूल्हे से चिपकाके और अपने शरीर को तना हुआ रख हवा में एक घुसा मारा!

"तवान्ग!"

यी यूं के शरीर ने एक स्पष्ट ध्वनि उत्त्पन्न की; जो एक मजबूत धनुष की आवाज़ थी। यी यूं के पत्तों से यह आवाज आयी थी! याओ युआन की तुलना में, यह ध्वनि और भी अधिक तीव्र थी!

"का-चा!"

एक बड़ी चट्टान यी यूं के सामने गिर गई क्योंकि उसने एक मुक्का के साथ तोड़ दिया था!

पूरे चट्टान में मकड़ी के जाले जैसी दरारें दिखाई दे रहीं थीं!

यह कोई साधारण चट्टान नहीं थी, बल्कि काले लोहे के पत्थर से बनी थी। यह आम चट्टानों की तुलना में अधिक मजबूत थी, लेकिन आज यह यी यूं ने मुक्का मारकर नष्ट कर दिया गया था।

"ची ची ची !" जंगल में, कई पक्षी डर से उड़ गए। झटके के कारण सभी कीड़े और मेंढक तुरंत शांत हो गए!

उस क्षण, पूरा पहाड़ चुप था। केवल पत्तियां और पक्षियों के पंख जमीन पर, या यी यून के सिर और कंधों पर गिर गए।

थंडर ऑकरर्डिंग इन द नाइन क्लाउड्स, सरप्राइज़ बो ड्रॉप्स फ्लॉक!

मेरी मुट्ठी इस अवस्था में पहुँच गई है!

वर्तमान में जब यी यून ने अपनी सभी ऊर्जाओं को इस्तेमाल किया था, तो उसके जोड़ों में कड़क के साथ जोर से गड़गड़ाहट की आवाज होती थी। जहाँ तक "सरप्राइज़ बो ड्रॉप फ्लॉक" का सवाल था, यह केवल एक घायल हंस के लिए संभव होता। क्योंकि यहां तक ​​कि "नाइन-शी स्ट्रांग बो" को भी एक झुंड को डरा कर गिराने में परेशानी होती।

यी यून के शरीर को साधारण तरीके से हिलने में भी "का, का, का" की आवाज पैदा होती। उनकी हड्डियाँ मेरिडियन को खोलना

जैसे-जैसे दिन बीतते गए, लियान आदिवासी कबीले का पिछला पहाड़ यी यून के नक्शेकदम पर बना।

"मेरा वर्तमान स्तर पूरी तरह से तैयार हो गया है। अब मेरा चैनल खोलने का, और मेरिडियन के चौथे दायरे में प्रवेश करने का समय आ गया है!" मानव शरीर में मेरिडियन होते हैं, लेकिन सामान्य लोगों के मेरिडियन खुले नहीं होते हैं, इसलिए वे स्वर्ग और पृथ्वी के युआन क्यूई को अपने में समावेश करने में असमर्थ होते थे।

जब एक योद्धा कला का अभ्यास करता है, तो वह अपने शरीर को पूरी तरह से प्रशिक्षित करने के बाद अपने मेरिडियन्स या शिरोबिन्दुओं को खोलने का प्रयास करता है। यह मार्शल आर्ट के रास्ते पर पहला कदम होता है।

एक मानव चैनल में बारह नियमित मेरिडियन और आठ विशेष मेरिडियन होते हैं।

ये बारह नियमित मेरिडियन एक व्यक्ति के अंगों में फैले हुए हैं। ये हैं - तीन आर्म यिन मेरिडियन्स (फेफड़े, पेरिकार्डियम, हृदय), तीन आर्म यांग मेरिडियन्स (बड़ी आंत, ट्रिपल बर्नर, छोटी आंत), तीन लेग यांग मेरिडियन्स (पेट, पित्ताशय, मूत्राशय), और तीन लेग यिन मध्याह्न (तिल्ली, जिगर, गुर्दा)।

जहाँ तक आठ विशेष मेरिडियन्स का सवाल है, वे पूरे शरीर में फैले होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण दो विशेष मेरिडियन गर्भाधान और गवर्नर वेस्ल्स होते हैं।

गर्भाधान और गवर्नर वेस्ल्स मेरिडियन्स की स्थिति एक व्यक्ति के केंद्रीय भाग में होती है, और सामने से एक सीधी रेखा के रूप में उसे देखा जाएगा।

गर्भाधान पोत सामने स्थित होता है, जबकि गवर्नर पोत पीठ में स्थित होता है। दो पंक्तियाँ एक व्यक्ति के शरीर को चारों ओर से एक बंडल में बाँध लेते हैं, जो डेंटियन और हुइयिन से गुजरता है। दो रस्सियों की तरह, जो एक व्यक्ति के धड़ से होकर गुजरती हैं, एक व्यक्ति के शरीर को पकड़ के रखती हैं।

गर्भाधान और गवर्नर पोतों के बीच टूटे हुए चैनल होते हैं। जब गर्भाधान और गवर्नर पोतों को खोला जाता है, तो टूटे हुए चैनल ठीक हो जाते हैं, जिससे किसी व्यक्ति की ऊर्जा को पूरी तरह से प्रसारित करने के लिए एक केंद्रीय एक्सप्रेस-वे बन जाता है। तो गर्भाधान और गवर्नर पोतों को खोलने में सक्षम होने के लिए पूरे शरीर के मेरिडियन को खोलने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम था।

वूगसिआ के उपन्यासों में, जो कि यी यू ने पहले पढ़े थे, गर्भाधान और गवर्नर पोतों को खोलने के कई तरीके थे।

उदाहरण के लिए, प्रसिद्ध उपन्यास, "द हेवेन स्वॉर्ड एंड ड्रैगन सेबर" में , झांग वूजी ने अपने शिरोबिंदु को खोलने के लिए "हेवन एंड अर्थ ग्रेट शिफ्ट" का इस्तेमाल किया था। दूसरी ओर, ज़ुज़ु ने ली कियुशुई और टोंगलाओ की शक्तियों को, जो उसे विरासत में मिलीं थीं, उनको मिला कर अपने शिरोबिंदु खोले थे।

प्राचीन चिकित्सा पुस्तकों के साथ साथ, गर्भाधान और गवर्नर पोतों को कैसे खोलें, इस पर कई ग्रन्थ थे। जैसे ही गर्भाधान और पोत खुल जाते हैं, एक व्यक्ति का कायाकल्प हो जाता है और उस की शक्ति में बहुत वृद्धि हो जाती है।

मेरिडियन्स के ठीक से खुलने के कारण भविष्य में मार्शल आर्ट के उच्च दायरों का रास्ता आगे बढ़ जायेगा।

यी यून पालती मार कर बैठ गया। उसने अपने शिरोबिंदु को खोलने के लिए अपनी ऊर्जा जमा करना शुरू कर दिया!

जब वह अपने शिरोबिंदु खोलेगा, यी यून की ताकत उन वोक्सिआ उपन्यासों के अजय विशेषज्ञों जितनी हो जाएगी!

प्राचीन चीन में, वह दीवारों पर चलने, किसी भी शिकायत का हल करने में सक्षम होगा, और एक पूरे शत्रु मंडल के प्रमुख का सर काटने का हक रखेगा।

गर्भाधान और गवर्नर पोतों को खोलने के दो तरीके थे। पहला, बाहरी मदद पर भरोसा करना था, जबकि दूसरे को स्वयं पर निर्भर रहना था।

उपन्यासों में, विशेषज्ञ होते हैं जो नायक को गर्भाधान और गवर्नर पोतों को खोलने में मदद करते हैं, जिससे नायक की ताकत बढ़ जाती है। इसे "पावर ट्रांसफर" के रूप में भी जाना जाता था।

यह जल्दी का रास्ता हो सकता है, लेकिन यह उचित तरीका नहीं था। खुद से जागृत करना बेहतर था।

जाहिर है, यी यून ने अपने शिरोबिंदु को खोलने का दूसरा तरीका, यानी खुद द्वारा खोलने का तरीका चुना।

"ड्रैगन रिब टाइगर बोन फिस्ट" में एक तरीके से मेरिडियन को खोलना लिखा गया था। पालती मारकर बैठकर, हर सांस को यथासंभव लंबे समय तक खींचना था ।

एक बार जब कोई योद्धा नश्वर रक्त के तीसरे स्तर तक पहुँच जाता है, तो उनकी साँसें उनके शरीर में जमा हुई ऊर्जा के साथ मिल जाती हैं जिससे एक संचलन होता है जो आग की तरह फैलता है!

यी यूं ने जानबूझकर उस ऊर्जा को अपने दान्तियाँ के पास भेजा, और इसे संकुचित कर दिया!

बार-बार, यी यून का शरीर ऊर्जा से भर रहा था। उसकी सांसें तेज हो गईं थीं, लेकिन हर सांस पिछली सांस से ज्यादा गहरी होती थी।

सूर्य और चंद्रमा के सार को प्राप्त करना, और हेवेन अर्थ युआन क्यूई में सांस लेना!

यदि कोई दूर से देखता, तो वो यी यून के शरीर को फीकी रोशनी की पतली परत में लिपटे हुए देखता।

विशेष रूप से यी यून की छाती पर एक बैंगनी रंग का प्रकाश केंद्रित था, जो धीरे-धीरे उसके पूरे शरीर में फैल गया।

यह रौशनी, पर्पल क्रिस्टल ऑरिजिंस से उस समय निकली थी जब उसने युआन क्यूई को परिवेश से सोख लिया था। जब यी यून सांस का बाहर निकलता था, तो उसके दिल में मौजूद पर्पल क्रिस्टल उसके मेरिडियन को खोलने की दिशा में मदद करने के लिए चारों ओर से ऊर्जा सोखता था।

धीरे-धीरे, यी यून के आसपास की बैंगनी रोशनी घनी हो गई। यह बैंगनी प्रकाश एक संत के प्रतीक "पर्पल एयर कम्स फ्रॉम द ईस्ट" की प्राचीन चीनी किंवदंतियों से मिलता जुलता था!

समय के साथ-साथ, और ऊर्जा के जमा होने के बाद, यी यून के शरीर में ड्रेगन और बाघों की दहाड़ जैसी आवाज़ें आने लगीं। उसका रक्त प्रवाह एक शक्तिशाली धारा की तरह था, जो संयम के बिना बहता था!

प्रत्येक सांस के साथ, यी यून के आसपास की हवा तेजी से घूमती थी। यह पानी को चूसने वाली व्हेल की तरह हैरान करने वाला था।

"फ्यू, फ्यू, फ्यू " यी यून की साँसें भारी होती जा रहीं थीं। हर सांस उसके शरीर को खींचती थी, और उसका शरीर एक नाव की तरह होता जो लहरों के थपेड़े खा रहा होता।

जैसे-जैसे उसका शरीर ऊपर-नीचे होता गया, यी यून के शरीर में ऊर्जा घनीभूत होती गयी।

उसकी पट्ठों में ट्वांग जैसी आवाजें निकलने लगीं, जबकि उसकी त्वचा चमड़े की तरह फूल गयी थी। उसकी हड्डियों से पॉपिंग की सी आवाज़ आ रही थी ।

जब यह अपनी चरम सीमा पर पहुँचने लगा, तो यी यून को लगा जैसे उसके शरीर में विस्फोट हो जायेगा। उसने अपनी ऊर्जा को नियंत्रित किया और अपनी गर्मी को दन्तीअन की ओर ऐसे भेजा जैसे लहर के बाद लहर, चट्टानों से टकरा रही हो!

यी यून धीरे-धीरे अपनी सीमा के करीब पहुंचने लगा। जब उसके शरीर की सतह पर छोटे पोत फटने वाले थे, तो उसने एक "बूम" जैसी आवाज सुनी। केंद्र में यी यून का रख कर, ऊर्जा का विस्फोट बाहर की ओर हुआ। जिस चट्टान पर यी यूं बैठा था, उसमें दरार पड़ गयी थी और पांच मीटर के दायरे के पेड़ टूट गए थे!

यी यून ने महसूस किया कि उनका शरीर थोड़ा शिथिल पड़ गया है। उसके नथूनों और कान से खून बह रहा था। लेकिन यह ताजा खून नहीं बल्कि काला खून था। यी यूं के छिद्रों सहित, पसीने की लुगदी तेजी से बाहर निकालनी शुरू हो गयी।

हो गया।

नश्वर रक्त का चौथा स्तर- मेरिडियन!

यी यून को पता था कि उसने आखिरकार अपने शिरोबिंदु खोल दिए हैं, और अब वह वूशिया उपन्यास के एक नायक के बराबर हो गया था।

जब यी यून ने अपनी युवावस्था में वुक्सिया उपन्यास पढ़ा था, तो उसने अक्सर एक सुंदर वीर बनने, दीवारों पर चलने, न्याय को बनाए रखने और शिकायतों का निपटारा करने वाले पुरुष बनने का सपना देखा था।

और आज उसने आखिरकार वह शक्ति प्राप्त कर ली थी।

हालाँकि, इस विचित्र दुनिया में ऊर्जा, पृथ्वी की तुलना में बहुत समृद्ध थी। पृथ्वी पर गर्भाधान और गवर्नर पोतों को खोलना, एक व्यक्ति को एक निडर गुरु बना देता, लेकिन ऐसा इसलिए होता क्योंकि पृथ्वी पर "हेवन अर्थ युआन क्यूई" नहीं था।

लेकिन इस दुनिया में, न केवल हेवन अर्थ युआन क्यूई था, पावर ऑफ डेसलेट्स, मानसिक शक्तियां और अन्य रहस्यमय ऊर्जाएं थीं, जिन्हे यी यून अभी भी समझने में असमर्थ था। ये ऊर्जाएं पृथ्वी पर परमाणु शक्तियों जितनी शक्तिशाली थीं।

उसके द्वारा इन ऊर्जाओं का उपयोग किया जा सकता था, इसलिए मॉर्टल ब्लड का चौथा चरण, मेरिडियन, मार्शल आर्ट के रास्ते पर सिर्फ एक छोटा कदम था।

यी यून ने जमीन से छलांग लगाई। वह अपने परिवेश को स्पष्ट रूप से देख और महसूस कर सकता था। वह यह जानता था, दस फुट के दायरे में जो भी होता था, चाहे पत्तों की सरसराहट हो या कीड़े के हर मुड़ने की आवाज उसको जोर से और स्पष्ट रूप से सुनाई देती थी।

वह उन पत्तों की संख्या का एक ही नजर में गिन सकता था जो उसके सामने गिर गए थे। बत्तीस पत्ते थे!

स्पष्ट जागरूकता और तेज दिमाग के साथ, कई मार्शल कलाकार विशेषज्ञों के पास एक तेज याद्दाश्त थी। यह उनके शिरोबिंदु के खुलने का परिणाम था जिसके परिणामस्वरूप उनके मस्तिष्क की क्षमताओं में सुधार होता था!

आखिरकार, गर्भाधान और गवर्नर पोत मस्तिष्क के माध्यम से चक्कर काटते थे। मस्तिष्क से ऊर्जा के गुजरने की वजह से एक व्यक्ति की याद्दाश्त और प्रतिक्रियाओं में सुधार होता है।

"यह बहुत अच्छा लगता है। बहुत बढ़िया!" शरीर परिवर्तन के दौर से गुजरने के बाद, यी यून बेहद खुश था l

उसने नश्वर रक्त के मेरिडियन के चौथे स्तर का पूरी तरह से तोड़ दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने मज्जा की सफाई का एक और दौर अनुभव किया था।

इंसान हर तरह के अनाज खाते हैं, जिससे उनके शरीर में अशुद्धियाँ भर जाती हैं। पर्पल ब्लड के दायरे में पहुंचने से पहले, मज्जा की सफाई के दौर से गुजरना आवश्यक था।

जितनी अच्छी तरह से एक मज्जा की सफाई की जाती थी, उतना ही बेहतर था। यी यून दो बार वहां से गुजर चूका था, इस लिए पिछली बार की तुलना में कम गंदगी थी।

यी यून ने खुद को नंगा किया और स्नान के लिए प्लंज बेसिन में कूद गया। उसने दर्जनों मीटर गहरी डाइव की, और ऊपर आने से पहले लगभग बीस मिनट तक अपनी सांस को रोक कर पानी के भीतर रहा।

"पूआ!" यी यून एक विशालकाय कार्प की तरह पानी से बाहर निकला, जिससे पानी की बूंदों का विस्फोट हुआ!

वह हिरन-नग्न था। बिना कपडे बदले, यी यून ने अपने पुराने नम कपड़े पहन लिए।

कपड़ों का यह सेट पानी से भीगा हुआ था। यह यी यून के शरीर से चिपक गए, और उसके हृष्ट पुष्ट शरीर के स्पष्ट रूप से रेखांकित कर रहे थे।

कई दिनों के कठिन अभ्यास के बाद, यी यून की मांसपेशियां मजबूत हो गई थीं, और दिनों दिन उसके शरीर का आकार बेहतर हो रहा था। वह लम्बा भी हो गया था, और एक सुंदर युवा बालक बन गया था।

यी यून द्वारा मेरिडियन्स के दायरे का तोड़ने के बाद एक नई आभा छोड़नी शुरू कर दी थी। वह एक बड़ी चट्टान पर खड़ा था, और उसका शरीर मानो एक म्यान में तलवार की तरह था। उसकी जबरदस्त उपस्थिति थी। नरम चांदनी, यी यून की नाजुक त्वचा को ऐसे रोशन करती थी, जिससे यह पारे की तरह टिमटिमाती लगती थी।

इस तरह का युवा बालक अब एक गरीब बच्चे की तरह नहीं दिखता था, जिसके पास खाने के लिए कुछ नहीं था।

वह किसी खुरदुरे हीरे की तरह था, लेकिन उसने पहले से ही अपनी चमक दिखा दी थी। उसके द्वारा पहने गए कपड़े केवल "फटे पुराने" के रूप में कहे जा सकते थे, लेकिन वे उसकी झिलमिलाती आभा को छिपा नहीं सकते थे।


Load failed, please RETRY

Presentes

Presente -- Presente recebido

    Status de energia semanal

    Rank -- Ranking de Poder
    Stone -- Pedra de Poder

    Capítulos de desbloqueio em lote

    Índice

    Opções de exibição

    Fundo

    Fonte

    Tamanho

    Comentários do capítulo

    Escreva uma avaliação Status de leitura: C29
    Falha ao postar. Tente novamente
    • Qualidade da Tradução
    • Estabilidade das atualizações
    • Desenvolvimento de Histórias
    • Design de Personagens
    • Antecedentes do mundo

    O escore total 0.0

    Resenha postada com sucesso! Leia mais resenhas
    Vote com Power Stone
    Rank NO.-- Ranking de Potência
    Stone -- Pedra de Poder
    Denunciar conteúdo impróprio
    Dica de erro

    Denunciar abuso

    Comentários do parágrafo

    Login