Baixar aplicativo
6.18% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 6: बैंगनी रक्त योद्धा

Capítulo 6: बैंगनी रक्त योद्धा

Editor: Providentia Translations

"क्या? जल्दी बको!" आदमी ने अधीर होकर कहा। "ओह, बात यह है कि मेरी बहन ने तीरों के दो बंडल सौंपे थे और कबीले के नियमों के अनुसार, इससे अधिक राशन मिलना चाहिए था..." यी यून ने दाने के हल्के थैलों को हवा में हिलाया, और यह उसने बिना किसी पूछताछ के इशारे के साथ ईमानदारी से पूछा। 

आदमी ने कहा, "कबीले के क्या नियम हैं? मजबूत होना ही नियम है! मैं जो कहता हूं वह नियम बन जाता है!" आदमी ने गुस्सा होकर कहा। यी यून ने अपने दिल में सोच कितना बेवकूफ़ है, आदमी का अहंकार उसे सीधे अपने जाल में ले गया था। 

यी यून ने उसे अन्याय का आभास दिलाते हुए कहा, "भाई, आप नियम बना सकते हैं, लेकिन आपको हमें भी कुछ जीने के लिए देना चाहिए।" यह कहकर, यी यून ने सभी को अपने साथ ले लिया था, जब उस आदमी ने कहा था, "मजबूत होना नियम है! मैं जो कहता हूं वह ही नियम हैं!" इस कथन से बहुत लोगों को तकलीफ हुई होगी। 

इसके तुरंत बाद, यी यून के पीछे के कई लोग चुप ना रह सके और वे भी बोल उठे, "सही है मेरे भाई, मैंने कवच के छह टुकड़े सौंपे थे, फिर भी मुझे मिली राशन की एक छोटी सी राशि। मैं भी स्पष्टीकरण चाहता हूं।" 

"इस बार इतना कम राशन क्यों है? हम भी जानना चाहते हैं।" 

"मैं एक बूढ़ा व्यक्ति हूं और मेरे पास खिलाने को एक पूरा परिवार है। राशन की यह राशि हमारे लिए पूरी नहीं है!" लियान आदिवासी कबीले के लोगों ने इस समय तक दुख सहन किया था। आदिवासी कबीले के अगुवाई के खिलाफ विद्रोह करने का उनका इरादा था, लेकिन ताकत में अंतर और उनका कोई नेता ना होने के कारण, उनमें से कोई भी आगे नहीं बढ़ा था। लेकिन यी यून के उकसाने के कारण, वे अब चुप नहीं बैठ सकते थे। 

आदमी का चेहरा उतर गया था। उसने उम्मीद नहीं की थी कि एक बच्चे के शब्दों से भीड़ के बीच इस तरह का बदलाव हो जाएगा। स्थिति की हालत देख, वह इस पर नियंत्रण खोने लगा था।

"आप सभी चुप हो जाइये!" आदमी दहाड़ता है। लेकिन उसकी गर्जना बहुत सीमित थी। 

"हमें स्पष्टीकरण दो। हम स्पष्टीकरण चाहते हैं!" 

"इतना कम राशन क्यों है!?" 

कानून असफल हो जाते हैं जब उल्लंघनकर्ता ही कानून हो। आमतौर पर, जो व्यक्ति पहले कूदता है, उसे "विशेष देखभाल" मिलती है, लेकिन स्थिति के बिगड़ने के साथ, सभी ने साहस पा लिया था। जैसे ही स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी तभी एक साफ आवाज़ आई, "आप स्पष्टीकरण चाहते हैं, मैं आपको दूँगा!" 

इस आवाज में एक अजीब सी शक्ति थी, जो परेशान स्थिति को तुरंत शांत कर देती थी। सभी ने ध्वनि के स्रोत का पता लगाया उन्हें केवल हाथ में एक लंबी तलवार लिए, चांदी के कवच से लैस एक युवक दिखा, जो उनकी तरफ चला आ रहा था। 

"यह युवा मास्टर लियान चेंगयु है!" 

"लियान चेंगयु!?" 

इस युवा को देखकर हर कोई हैरान था। लियान चेंगयु जनजाति का वह व्यक्ति था जिसके पर्पल ब्लड वॉरियर बनने की सबसे अधिक संभावना थी। लियान चेंगयु की प्रतिभा साफ रूप से एक बड़ी जनजाति की प्रतिभा के बराबर थी। 

यदि लियान आदिवासी कबीले ने एक बैंगनी रक्त योद्धा दे दिया, तो सब कुछ बदल जायेगा! जिस दिन ऐसा हुआ, लियान चेंगयु पूरे आदिवासी कबीले की हर तरह से देखभाल कर सकता था! 

यदि लियान चेंगयु एक कदम आगे निकल गया और उसने एक शक्तिशाली जनजाति को प्रभावित कर दिया, तो निश्चित रूप से उसके पास पूरे लियान जनजाति को शहर में लाने का साधन होगा। 

जनजाति के कई लोगों के लिए, एक शहर में रहने के काबिल होना स्वर्ग के सामान था। जंगल में एक शहर बनाने में सक्षम होना बहुत मुश्किल था क्योंकि यह हमला करने के लिए बड़े और मजबूत उजाड़ जानवरों के लिए, मनुष्यों से भरा एक आसान लक्ष्य होगा! मानव विशेषज्ञों द्वारा शहर का समर्थन किए बिना, उजाड़ जानवर आसानी से इसे रौंद देंगे! 

हर मानव शहर में कई विशेषज्ञ रहते थे। एक मोटी ऊंची दीवार और लंबी विरासत के साथ, शहर की रक्षा की जाती थी, जिसमें शहर की दीवारों के अंदर मनुष्यों को सुरक्षित रूप से जिंदा रहने के लिए छोड़ दिया जाता था। पर्याप्त खाद्य स्रोतों के साथ, उन्हें न तो भुखमरी से डरने की जरूरत थी और न ही जानवरों के खतरे की। कौन ऐसा सुखद जीवन नहीं जीना चाहता था? 

लियान चेंगयु लियान आदिवासी कबीले की आशा थी। जनजाति के भीतर उनकी स्थिति पहले से ही कुलपति से अधिक हो गई थी! जब लियान चेंगयु आगे आया, तो हर कोई चुप हो गया। "दादा।" लियान चेंगयु ने सबसे पहले आदिवासी कुलपति का अभिवादन किया, जो पीले चोगे वाले बुजुर्ग थे। 

"आह, चेंगयु, जब तुम आगे बढ़े हो, मैं इसे तुम्हारे ऊपर छोड़ देता हूँ।

"जनजाति में, कई पुरुषों ने 16 साल की उम्र में शादी की थी। इसलिए एक 17 वर्षीय लियान चेंगयु कार्यभार संभालने के लिए पूरी तरह से योग्य था। 

शुरू में लियान चेंगयु ने जनजाति को एक भी शब्द नहीं कहा। इसके बजाय, उसने एक मतलब भरी मुस्कान के साथ यी यून का सामना किया। "आप यी यून हैं, है ना?" यी यून की भौंहें उछलीं। पहली बात जो लियान चेंगयु ने की वह उसकी ओर इशारा था, और हालांकि यह मुस्कुराहट के साथ कही गयी थी, यी यून इसके पीछे के खतरे को समझ सकता था।

यी यून ने पहले तो लोगों को भड़काया, और उसने इसे अनजाने में हुई बात के तौर पर पेश करने की पूरी कोशिश की। चाहे जानबूझकर या नहीं, जनजाति नेतृत्व के प्रतिनिधि के रूप में, लियान चेंगयु की उस पर हमला करने की ज्यादा संभावना थी। "बारह साल के बच्चे के लिए बुरा नहीं है। आप एक बच्चे की तरह नहीं दिखते हैं, आप एक दिन कुछ बड़ा कर सकते हैं!" लियान चेंगयु ने मुस्कुराते हुए यी यून को कंधे पर थपथपाया। भीड़ में कई लोग आश्चर्यचकित थे कि लियान चेंगयु के पद वाले एक व्यक्ति ने एक आम आदमी के कंधे को थपथपाने की पहल की थी। इसके अलावा, यह प्रशंसा बेहद उल्लेखनीय थी! लियान चेंगयु ने वास्तव में कहा कि यह गरीब बच्चा कुछ बड़ा कर सकता है! क्या ऐसा संभव था? 

हालाँकि वे असहमति में थे, लेकिन उनके पास इसके अलावा कहने को कुछ नहीं था, क्योंकि ये लियान चेंगयु के मुंह से निकले शब्द थे। उनके लिए, इस युवक की किस्मत खास थी, जो कि यंग मास्टर लियान द्वारा उसे सराहा गया था। उसे भविष्य में यंग मास्टर लियान के द्वारा कोई पद भी दिया जा सकता था। यह एक स्थिति थी जिसका कई लोग सपना देखते थे! 

"युवा मास्टर ने मेरे बारे में बहुत अधिक सोच लिया है।" यी यूं कठोर होकर मुस्कराया, लेकिन उनके दिल में जकड़न सी महसूस हुई। वह उस समय से लगातार हाई अलर्ट पर था जब वह लियान चेंगयु से मिला था। उसने अपने कंधे पर एक सुन्नता महसूस की थी, उसके बाद एक गर्माहट जो उसके कंधे से फैली थी, परन्तु लगभग तुरंत गायब होने गयी, जब लियान चेंगयु ने उसे थपथपाया। 

अगर यी यूं तेज नहीं होता और हाई अलर्ट पर नहीं होता, तो उसे लगता था कि यह शायद एक भ्रम था, या सोचता कि यह घबराहट के कारण था, जब लियान चेंगयु ने उसे कंधे पर थपथपाया था। 

इस लियान आदमी को क्या चाहिए था? क्या वहाँ कुछ चाल हो सकती है...? 

यी यून को विश्वास नहीं था कि लियान चेंगयु उसे कंधे पर सबके सामने थपथपाएगा या बिना कुछ लिए उसकी तारीफ करेगा। उसके लिए, लियान चेंगयु की नजर दुश्मनी से भरी हुई थी। 

"उन्हें कुछ राशन दीजिए।" लियान चेंगयु ने भोजन बाँटने वाले आदमी को कहा। भले ही जियांग क्सिओरौ अभी भी युवा थi, उसकी एक दो साल के लिए और देखभाल की जानी चाहिए, भूखे ही नहीं मार देना चाहिए। 

"हाँ, यंग मास्टर!" आदमी ने जवाब दिया। यद्यपि वह यी यून द्वारा छले जाने के बाद इस बात के लिए इच्छा नहीं थी, लेकिन उसे लियान चेंगयु के आदेशों का पालन करना पड़ रहा था। 

आदमी एक पल के लिए पच्चीस-किलोग्राम अनाज यी युन को सौंपने से पहले थोड़ा झिझका था। यी यून और भी अधिक सतर्क हो गया था लेकिन उसने आभार दिखाया। उसने बैग स्वीकार कर लिया और संतुष्ट रूप से कहा, "धन्यवाद, युवा मास्टर।" हालांकि वह मौखिक रूप से आभारी था, लेकिन यी यून लियान चेंगयु को पीटना चाहते था। तीर बनाने की उसकी कड़ी मेहनत के बदले जियांग शियाओरो के भोजन को मांस के एक टुकड़े के लिए आदान-प्रदान किया जा सकता था, लेकिन उन्हें जो मिला वह अनाज का एक थैला था। और उस पर भी उन्हें आभारी होना पड़ा! यह तो हद थी!

क्षमता में हीन होने से सब कुछ हीन हो जाता है। इस दुनिया में, ताकत ही एक सच्चाई थी!

"मैं उसे दो पांडा की आँखें देना चाहता हूँ ..." यी यून सोचा लेकिन उसने एक मासूम पोकर चेहरा ही दिखाया था।

यी यून को दो तीन महीने के इकट्ठे खाने को मिलते देख, बाकी सभी ईर्ष्या और जलन से भरे थे। लेकिन चूंकि इसे लियान चेंगयु ने सम्मानित किया था, इसलिए उनमें कुछ भी कहने की हिम्मत नहीं थी, सिवाए इसके "युवा मास्टर लियान, क्या आप हमें समझा सकते हैं कि आज इतना कम राशन क्यों हैं?"

"हाँ, यंग मास्टर लियान को हमारे लिए खड़ा होना चाहिए!"

लियान चेंगयु पहले ही मंच पर खड़े थे, और सभी को देखकर मुस्कुरा रहे थे। यह ऐसा था मानो उन्होंने यी यून को जो प्रशंसा दी थी, वह कुछ भी नहीं थी, और उन्हें अब कोई दिलचस्पी नहीं थी।

मुस्कुराहट के साथ उन्होंने कहा, "मेरे साथी जनजाति के सदस्यों, आपने इन सभी सालों के लिए कड़ी मेहनत की है!"

लियान चेंगयु अपने पहले वाक्य के साथ सीधे मतलब पर नहीं गया, लेकिन इसका उपयोग उसने जनता को फुसलाने के लिए किया। यी यून के लिए यह एक अनाड़ी की रणनीति थी, लेकिन लियान चेंगयु के पद की वजह से, उन शब्दों ने पहले ही गरीबों को खुश कर दिया था।

"आप स्पष्टीकरण चाहते हैं, मैं आपको स्पष्टीकरण दूंगा। इसे लाओ!" लियान चेंगयु ने अपने हाथों को लहराया और उसके पीछे छह लोगों ने लकड़ी के डंडे के साथ एक बड़ा लकड़ी का डिब्बा उठाया। यी यून ने याद किया कि, "लॉर्ड ताओ" ने हथियार और कवच प्राप्त करने के बाद इस बॉक्स को पीछे छोड़ दिया था। यह बड़ी जनजाति से कुछ तोहफा होना चाहिए!

"इसे खोलो!" लियान चेंगयु ने आदेश दिया। बॉक्स के अंदर की वस्तु को छिपाना असंभव था। इसे साफ करने के लिए बहुत मेहनत की जरुरत पड़ी होगी।

दो बड़े आदमियों ने सबके सामने बक्सा खोला। जब बॉक्स खुला, तो उसमें से निकली खूबसूरत पैटर्न वाली भव्य रोशनी।

भीड़ अविश्वास से भर गयी। ऐसा दृश्य उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था।

लियान चेंगयु आगे बढ़े और एक लाल चट्टान का उपयोग करते हुए, उसे चमकती हुई प्रकाश की धाराओं के साथ लहराया। प्रकाश की धाराओं ने पहले प्रतिक्रिया दिखाई और फिर धीरे धीरे गायब होने लगीं।

एक पल में, ठंडी हवा चलने लगी...


Load failed, please RETRY

Presentes

Presente -- Presente recebido

    Status de energia semanal

    Rank -- Ranking de Poder
    Stone -- Pedra de Poder

    Capítulos de desbloqueio em lote

    Índice

    Opções de exibição

    Fundo

    Fonte

    Tamanho

    Comentários do capítulo

    Escreva uma avaliação Status de leitura: C6
    Falha ao postar. Tente novamente
    • Qualidade da Tradução
    • Estabilidade das atualizações
    • Desenvolvimento de Histórias
    • Design de Personagens
    • Antecedentes do mundo

    O escore total 0.0

    Resenha postada com sucesso! Leia mais resenhas
    Vote com Power Stone
    Rank NO.-- Ranking de Potência
    Stone -- Pedra de Poder
    Denunciar conteúdo impróprio
    Dica de erro

    Denunciar abuso

    Comentários do parágrafo

    Login