アプリをダウンロード

章 13: बेशर्म लोग

編集者: Providentia Translations

गु निंग के पास एक सौ युआन का साप्ताहिक भत्ता था। ये ज्यादा नहीं था, लेकिन गु निंग के लिए ये बहुत था।

जब गु निंग अपने घर से निकली, तो गु मन ने उसे एक सौ युआन दिए।

हालांकि, अब गु निंग के पास बहुत पैसा था, लेकिन वह नहीं चाहती थी कि ये बात किसी को पता चले। इसलिए उसने हमेशा की तरह गु मन से पैसे ले लिए।

गु निंग बस से नहीं गई बल्कि वह अपने स्कूल से दौड़कर गई।

क्योंकि गु निंग की तबियत ठीक नहीं थी इसलिए उसने व्यायाम करने की जरूरत महसूस करी। गु निंग ने फैसला किया कि वह अब से बारिश के दिनों को छोड़कर अपने स्कूल दौड़कर जाएगी।

सिटी एफ की नंबर 3 पाठशाला एक सामान्य पाठशाला थी।

सिटी एफ में पांच उच्च पाठशाला थी। केवल नंबर 1 पाठशाला उत्कृष्ट थी और बाकी सभी सामान्य थी।

गु निंग आधे घंटे की दौड़ के बाद पाठशाला पहुंची।

गु निंग वास्तव में कमजोर थी। आधे घंटे की दौड़ ने उसे थका दिया था।

गु निंग मजबूत होना चाहती थी लेकिन साथ ही वह यह भी जानती थी कि उसे अपना लक्ष्य हासिल करने में समय लगेगा। इसलिए वह खुद बहुत ज्यादा कोशिश नहीं करना चाहती थी। वह अपने लक्ष्य को एक- एक कदम से पूरा करना चाहती थी।

गु निंग समय से पहले घर से निकल गई थी, इसलिए पहली कक्षा शुरू होने में 20 मिनट बाकी थे इसलिए उसने पहले अपना नाश्ता खाने का फैसला किया।

वह अपना नाश्ता खरीदने चली गई और वापस आते समय रास्ते में उसको खत्म कर दिया।

"गु निंग?"

जैसे ही गु निंग ने शिक्षण भवन में प्रवेश किया वैसे ही अनिश्चता से भरी एक पुरुष की आवाज उसको बुलाया।

गु निंग ने व्यग्रता से देखा क्योंकि वह जानती थी कि ये परिचित आवाज किसकी थी। ये किन झेंग था।

उसने उधर देखा। ये वास्तव में किन झेंग था।

किन झेंग लगभग 5'11 '' लंबा था और वह एक सफेद टी-शर्ट और जींस में था। वह एक बहुत ही रूपवान खिलाडी लड़का था और लड़कियों के बीच लोकप्रिय था।

लेकिन उसने गु निंग के साथ जो किया था बहुत बेशर्मी थी।

"क्या?" गु निंग भावविहीन रही जैसे की वह लड़का उसके लिए महज एक अजनबी था।

वास्तव में ये सच्चाई थी। हालांकि, उसके पास गु निंग की सभी यादें थी पर आखिरकार वह तांग आइनिंग थी। गु मन और गु किंग के परिवार को छोड़कर, बाकी सभी गु निंग के लिए अजनबी थे।

यहां तक कि गु परिवार के रिश्तेदारों के बारे में भी वह परवाह नहीं करती थी।

किन झेंग के कारण ही गु निंग की मृत्यु हो गई थी, लेकिन गु निंग का अब पुनर्जन्म हो गया था और उसका उससे बदला लेने का कोई इरादा नहीं था।

अगर वे उसे कोई परेशानी नहीं देंगे, तो वह उसे जाने देगी, लेकिन अगर वह परेशान करता तो गु निंग मुकाबला करती।

गु निंग को देखकर, किन झेंग को बहुत आश्चर्य हुआ। क्या वह कार दुर्घटना में नहीं फंसी थी? अब वह इतनी अच्छी क्यों लग रही थी?

अपने विस्मय के कारण, किन झेंग को अहसास नहीं था कि उसके प्रति गु निंग का रवैया बदल गया है। उसने पूछा, "क्या तुम ठीक हो?"

हालांकि, किन झेंग को गु निंग पसंद नहीं थी, लेकिन उसने दुर्घटना के लिए दोषी महसूस करते हुए ग्लानिवश पूछ लिया।

"और तब?" गु निंग ने वापस पूछा।

"क्या?" किन झेंग के समझ में नहीं आया, "आपका क्या मतलब है?"

गु निंग आवाज करते हुए हंसी। उसने किन झेंग की ओर ऐसे देखा जैसे वह एक मूर्ख था, "किन झेंग, क्या तुम अंधे हो? क्या तुम नहीं देख सकते कि मैं तुम्हारी आंखों के सामने यहीं खड़ी हूं? मैं ठीक हूं! मुझे अकेला छोड़ दो!"

"तुम..."

किन झेंग को तुरंत ही ये अच्छा नहीं लगा, क्योंकि उसे अपमानित किया गया था। हालांकि, वह गु निंग के परिवर्तन से अधिक आश्चर्यचकित था। वह अब इतनी बहादुर और स्पष्ट बोलने वाली हो गई थी, जोकि पिछली अपने में चुपचाप रहने वाली गु निंग से बिल्कुल अलग थी।

क्या कार दुर्घटना की वजह से ऐसा हुआ था? वह बहुत बदल गई थी।

हां, आत्मा का आदान-प्रदान हुआ था, और व्यक्तित्व भी बदल गया था।

"क्या?" गु निंग ने शांति से कहा, जैसे वह उस पर चिल्लाई नहीं थी।

"बहादुर !" एक महिला की जोरदार आवाज आई। "वे बेशर्म लोग दूसरों की पीड़ा पर अपनी खुशी का निर्माण करते हैं, और वे उस पर गर्व भी करते हैं।"

लड़की लंबे सीधे बालों के साथ एक स्कूल की वर्दी में थी। उसकी गोल आंखे, मोटे होंठ और सुंदर नाक-नक्श के साथ वह बहुत प्यारी लग रही थीं।

लेकिन उसका व्यवहार उसके रूप-रंग से भिन्न था अशिष्ट शिष्टाचार की वजह से वह उतर गया।

प्रथम श्रेणी की कक्षा सिर्फ10 मिनट की दूरी पर थी। अंदर कई छात्र चल रहे थे। लड़की के शब्दों ने बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

किन झेंग अपने अच्छे दिखने, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समृद्ध परिवार के लिए अपनी पाठशाला में जाना जाता था।

लेकिन ये सब दूसरों की नजर में था। केवल उनके करीबी दोस्त जानते थे कि वह वास्तव में कैसा हैं।

अगर वह एक अच्छा लड़का होता तो वह एक मासूम लड़की को चोट पहुंचाने की शर्त पर गु क्सिओसिओ का पीछा नहीं करता।

हालांकि, दर्शकों में सभी किन झेंग के पक्ष में थे। उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि किन झेंग और गु निंग के मध्य जो हुआ था वह अनैतिक था। उन्होंने सोचा कि इसके बजाए ये दिलचस्प था।

केवल मू के ने गु निंग को चेतावनी दी थी।

और उसके अलावा और कोई नहीं इस सच्चाई जानता था। किन झेंग ने गु निंग को भी दूसरों को बताने से मन कर दिया था क्योंकि ये शुरू से अंत तक सिर्फ एक खेल था।

अगर किसी और को पता होता कि किन झेंग की गु निंग जैसी प्रेमिका है, जो गरीब, आत्महीन और पढ़ाई में अच्छी नहीं है, तो उसे अपमानित होना पड़ता।

"चू पेइहन, आप ..."

किन झेंग नाराज था और भीड़ भ्रमित थी।

वह वापस बहस करना चाहता था, लेकिन उसे पता नहीं था कि कैसे करें।

वह अपने दिल से जानता था कि उसने कुछ बुरा किया है।

दूसरी ओर गु निंग "चू पेइहान" का नाम सुनते ही थोड़ा चौंक गई। वह जानती थी कि ये लड़की पाठशाला में प्रसिद्ध थी।

लेकिन लड़की कुछ भी अच्छा करने के लिए प्रसिद्ध नहीं थी। वह हमेशा कक्षाओं में देर से पहुंचती, लड़ाई झगड़े करती वगैरह वगैरह। उसे अनगिनत चेतावनी मिली चूंकि थी।

साधारणत उसे निष्कासित कर दिया जाता, लेकिन वह पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और हमेशा शीर्ष 40 में रहती थी।

इसके अलावा वह एक शक्तिशाली परिवार से थी, इसलिए उसे बाहर निकाले जाने का डर नहीं था।

"जी, इतनी आसानी से मूर्ख मत बनो। मैंने तुम्हारा नाम नहीं लिया है।" किन झेंग पर हंसते हुए चू पेइहन ने कहा।


Load failed, please RETRY

ギフト

ギフト -- 贈り物 が届きました

    週次パワーステータス

    Rank -- 推薦 ランキング
    Stone -- 推薦 チケット

    バッチアンロック

    目次

    表示オプション

    バックグラウンド

    フォント

    大きさ

    章のコメント

    レビューを書く 読み取りステータス: C13
    投稿に失敗します。もう一度やり直してください
    • 翻訳品質
    • アップデートの安定性
    • ストーリー展開
    • キャラクターデザイン
    • 世界の背景

    合計スコア 0.0

    レビューが正常に投稿されました! レビューをもっと読む
    パワーストーンで投票する
    Rank NO.-- パワーランキング
    Stone -- 推薦チケット
    不適切なコンテンツを報告する
    error ヒント

    不正使用を報告

    段落のコメント

    ログイン