Unduh Aplikasi
15% द लॉन्ग अवेटेड मिस्टर हान / Chapter 9: लू मान ने नीचे देखा, हान झुओली के हाथ अचानक उसके ...

Bab 9: लू मान ने नीचे देखा, हान झुओली के हाथ अचानक उसके ...

Editor: Providentia Translations

यह पता लगने के बाद कि हान झुओली बगल वाले कमरे में ठहरे थे, दिन के समय डायरेक्टर खास रूप से उनसे मिलने आया था।

लू मान एक बार फिर उसके सवाल से चौंक गयी थी। हान झुओली ने अचानक से उससे यह सवाल क्यों पूछा था?

"लू क्वी डायरेक्टर के नए शो में मुख्य महिला लीड बनना चाहती थी। इसलिए वो डायरेक्टर से मिलने के लिए उसके कमरे में जाने के लिए तैयार हो गई, जबकि वो जानती थी कि,डायरेक्टर वास्तव में उससे क्या चाहता है। हालांकि,जैसे ही चीजें आगे बढ़ने वाली थीं, वो चाहती थी कि मैं उसकी जगह ले लूं। मैं ऐसा करना नहीं चाहती थी, और इसलिए मैंने विरोध करना शुरू कर दिया। लेकिन हमारे झगड़े के दौरान, लू क्वी ने टेबल लैंप से पहले मुझे मारा,और फिर लड़ाई के बीच में डायरेक्टर को भी नुकसान पहुंचाया।" लू मान ने संक्षेप में हान झुओली को बताया कि वहाँ क्या हुआ था।

"तो यह बात है।" हान झुओली ने अपना सिर हिलाया।

उसकी बात सुनकर हान झुओली की आँखों में शक की लकीर भी नहीं देखकर लू मान चौंक गयी।

हान झुओली को सही में उसपर विश्वास था।

"जो मैंने आपसे कहा,आपने उस पर विश्वास कर लिया?" लू मान ने चौंकते हुए पूछा।

"मैं तुम पर विश्वास क्यों नहीं करूंगा?" हान झुओली को उसकी बात सुनकर हंसी आ गयी,क्योंकि उसपर विश्वास नहीं करने का कोई कारण नहीं था।

उस समय,लू मान भूल गयी थी कि, वो अभी भी हान झुओली की बाँहों में ही थी,और हान झुओली के विश्वास ने उसके दिल को छू लिया था।

वे दोनों अजनबी थे, जो उसी वक़्त मिले थे, और हान झुओली को स्थिति के बारे में कुछ भी पता नहीं था, फिर भी उसने लू मान पर भरोसा किया।

यहाँ तक की,लू मान के सगे पिता को भी उस पर भरोसा नहीं था।

लेकिन यह आदमी,हान झुओली, जो केवल उससे एक बार ही मिला था, उसने बिना किसी झिझक के लू मान पर विश्वास कर लिया!

हान झुओली ने कहा,"मुझे तुमसे कुछ भी पूछने की कोई ज़रूरत नहीं है। मुझे पहले से ही पता है कि तुम सच बोल रही हो।"

वो उसे इसका कारण नहीं समझा सकता था। ऐसा सिर्फ अपने परिवार के मुखिया के रूप में उसकी ताकत के कारण था।

आठ प्रमुख परिवार थे, और हर परिवार के मुखिया की अपनी गुप्त शक्ति थी। परिवार के उत्तराधिकारी तभी चुने जाते थे, जब वे उस क्षमता को जगाने में सक्षम होते हैं,जो उनके परिवार के मुखिया के पास होती है।

हालांकि, हर पीढ़ी में,केवल एक ही व्यक्ति होता है जो अपने परिवार के मुखिया के जैसी क्षमता रखता है।

इसलिए,जब उनके अंदर सही गलत को समझने की क्षमता आ जाती है, तो वे परिवार के अगले मुखिया बनते हैं।

हान परिवार के मुखिया में यह बताने की क्षमता थी कि,कौन व्यक्ति कब झूठ बोल रहा है।

इसलिए,यदि कोई व्यक्ति हान झुओली के सामने बात करता है, तो वो खुद- ब- खुद समझ सकता था कि,वो व्यक्ति सच बोल रहा था या नहीं। ऐसा नहीं था कि वो उनके दिमाग को पढ़ सकता था, लेकिन यह सिर्फ इतना था कि,वो अपने तजुर्बे से बता सकता था कि,जो भी वो इंसान बोल रहा था वह झूठ था या सच।

हालांकि, बहुत कम लोगों को उन 'आठ परिवारों' में,परिवार के मुखिया की इन शक्तियों के बारे में पता था। सिर्फ वही लोग जिनपर परिवार के मुखिया को भरोसा था, वे ही इसके बारे में जानते थे,और वे कभी यह बात फैलाते नहीं थे।

नहीं तो, उनकी विशेष क्षमता एक जानलेवा कमजोरी भी बन सकती थी।

क्योंकि,अगर लोगों को उनकी क्षमता के बारे में पता चल गया, तो वे परिवार के मुखियाओं पर अपने फायदे के लिए इसका गलत इस्तेमाल करने का दबाव बनाएंगे,या फिर वे परिवार के मुखियाओं को इसे इस्तेमाल करने से रोकने के तरीकों के बारे में सोचेंगे।

लू मान की आँखें थोड़ी गीली हो गयीं,क्यूंकि उसके दोनों जन्मों में, उसकी माँ के अलावा,किसी और ने कभी उस पर इतना भरोसा नहीं किया था।

जब से उसके माता-पिता का तलाक हुआ था,और ज़िया क्विंगयांग ने लू परिवार में प्रवेश किया था, ऐसा लगता था जैसे उसके कोई पिता ही नहीं थे।

लू कियुआन ने कभी भी लू मान की बातों पर विश्वास नहीं किया, लेकिन वो हमेशा ज़िया क्विंगयांग और लू क्वी की बातों पर भरोसा करते थे।

भले ही लू मान को उन दोनों के द्वारा हमेशा सताया जाता था,लेकिन लू कियुआन ने कभी उस पर विश्वास नहीं किया,और हमेशा उसे डांटा और उसे कहा कि,वो लू क्वी से कुछ सीखे और ज़िया क्विंगयांग को परेशान करने के बजाय,उसे अपनी सौतेली माँ के रूप में स्वीकार करे और उसका सम्मान करे।

शायद लू मान ने ना जाने कबसे किसी को उससे यह कहते नहीं सुना कि,उन्हें उस पर भरोसा है।

फिर भी वो आदमी,हान झुओली, जिसने कहा कि उसे उसपर भरोसा था- वो एक ऐसा इंसान है,जिसके साथ लू मान का कोई संबंध नहीं था।

हा,यह कैसी विडंबना थी !

एक अजनबी होने के नाते,वो लू मान पर कैसे विश्वास कर सकता था,जबकि उसके परिवार वालों ने कभी उस पर विश्वास नहीं किया था। यहाँ तक कि उसका प्रेमी जो उसका बचपन का दोस्त भी था,ने सच्चाई जानने के बावजूद,असली अपराधी को उसे फँसाने में मदद करना पसंद किया।

वो अपने पिछले जन्म में एक हारी हुई इंसान थी।

हालाँकि, हान झुओली के विश्वास ने उसके दिल को प्रफुल्लित कर दिया था,और उसके दिल में एक अजीब सी भावना पैदा हो गई थी। जिन स्थानों पर हान झुओली ने लू मान को छुआ था,वे आग की तरह गरम हो रहे थे, और उसके दिल की धड़कनें इतनी तेज हो गई थीं कि,उसे ऐसा लग रहा था मानो वो मरने की कगार पर है।

तभी,उसके फोन की रिंगटोन अचानक सुनाई दी,जिससे वो अपने अजीब विचारों और भावनाओं से बाहर आ गयी।

"क्या तुम फोन नहीं उठाओगी?" भले ही हान झुओली ने शांति से उससे पूछा,लेकिन उसके हाथ अनियंत्रित थे।

कुछ देर पहले,लू मान अपने विचारों में खोयी हुई थी और उसने ध्यान नहीं दिया था; लेकिन अब,जैसे ही उसने नीचे देखा,उसने नोटिस किया कि,हान झुओली का हाथ उसकी छाती पर चला गया था।


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C9
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk