Unduh Aplikasi
53.33% रिबॉर्न एरिस्टोक्रेट : रिटर्न ऑफ़ द विशियस हेइरेस / Chapter 32: एक निवेश कंपनी शुरू करना

Bab 32: एक निवेश कंपनी शुरू करना

Editor: Providentia Translations

इस युवती के साहस और दूरदृष्टि से किउ यिफान बेहद प्रभावित हुआ। कंट्री एम में, अकेले वॉल स्ट्रीट पर कई निवेश कंपनियां थीं। वे पैसे छापने वाली मशीनों की तरह थी। एक कारोबारी द्वारा दिन में लेनदेन की गई राशि 20 बिलियन डॉलर जितनी थी।

हाल के वर्षों में, देश जेड के अंदर निवेश और व्यापार में रुचि भी बढ़ रही थी। हालांकि, व्यापारों को ज्यादातर बिचौलियों के रूप में काम करने वाली निवेश कंपनियों द्वारा नियंत्रित किया जाता था। उन्होंने इनमें से अधिकांश रकमों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चला दिया था, जिससे ग्राहकों की पूंजियों का प्रवाह बढ़ गया था।

जब वेन शिन्या ने एक निवेश कंपनी शुरू करने का सुझाव दिया तो वो आवेग में नहीं थी। उसने ओयूयांग फेंग की पृष्ठभूमि पर अपना शोध किया था और उसे पता था कि वो एक वित्तीय प्रतिभा थे, जिन्होंने यूनाइटेड किंगडम के रॉयल विश्वविद्यालय से स्नातक किया था। इंटर्नशिप से लेकर डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करने तक का काम उन्होंने तीन साल के अंदर कर लिया था। स्वदेश लौटने के बाद, उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक निवेश फर्म शुरू की और ये फर्म दो साल के अंदर सफल हो गई। दुर्भाग्यवश, कंपनी का मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों में शामिल होने के कारण, उन्हें जेल में डाल दिया गया था और अभी हाल ही में जेल से रिहा किया गया था।

वेन शिन्या के लिए एक निवेश कंपनी शुरू करने के विचार के साथ आना मुश्किल नहीं था, जब उसे पता था कि उसे एक वित्तीय प्रतिभा का समर्थन था।

उसे विश्वास था कि वे कंपनी के साथ बहुत सफल हो सकते थे।

उसके पास असाधारण साहस, दृष्टि और योजना होनी चाहिए ताकि वो निर्णायक प्रदर्शन कर सके।

वेन शिन्या द्वारा व्यक्तिगत रूप से रखे गए एक पेशेवर वकील के रूप में किउ यिफान ने उसे अपनी जिम्मेदारियों के साथ सर्वोत्तम कानूनी सलाह देने के लिए बाध्य महसूस किया।

"मिस वेन, चाओफैन लॉयर कारपोरेशन में वसीयत का एक आधिकारिक दस्तावेज आपकी पावती और स्वीकृति की प्रतीक्षा कर रहा है।"

वेन शिन्या उलझन में थी। "वो कौन सा दस्तावेज है?"

"आपकी मां, मैडम मो यूनयाओ ने वर्ष 1995 के दिसंबर 24 को चाओफैन लॉयर कारपोरेशन को इसका प्रभारी नियुक्त करते हुए एक वसीयत का आलेख तैयार किया था।न इस वसीयत में उन्होंने आपको उनकी बचत, अचल संपत्ति, स्टॉक, शेयर्स सहित अपनी सभी संपत्ति का वारिस बनाया है। हालांकि, आप जब तक 18 साल की नहीं हो जाती आप उन्हें एक्सेस नहीं कर पाएंगी," किउ यिफान ने समझाया।

वेन शिन्या चौंक गई। वर्ष 1995 दिसंबर 24, जब मां लगभग सात माह की गर्भवती थी। उन्होंने डिलीवरी से कुछ महीने पहले वसीयत का आलेखन तैयार कर लिया था। क्या ये इसीलिए क्योंकि नानी की कठिन प्रसव के कारण मृत्यु हो गई थी, अतः उन्होंने...

वेन शिन्या भावुक हो गई। 24 दिसंबर, ये क्रिसमस की पूर्व संध्या थी। इस दिन को वसीयत का आलेखन करने के लिए मां ने शायद इसलिए चुना ताकि वो वेन शिन्या को अपना आशीर्वाद दे सकें।

"शिया रूया को इस वसीयत के अस्तित्व के बारे में पता है?" वेन शिन्या ने पूछा।

किउ यिफान ने कहा, "उसको इस बारे में नहीं पता है। चाओफैन लॉयर कारपोरेशन इस बात को गोपनीय रखेगा जब तक कि डीएनए परीक्षण के परिणाम के बाद वारिस की पहचान साबित न हो जाए।"

वेन शिन्या ने तुरंत स्थिति को समझा। जब शिया रूया वेन परिवार में लौटी, तो उसने कोई डीएनए टेस्ट नहीं करवाया। इसलिए, चाओफैन लॉयर कारपोरेशन के पास उसके परीक्षा परिणाम का कोई रिकॉर्ड नहीं था और इसलिए वो इसके बारे में उसे नहीं बताया। "अगर ऐसी बात है, तो मैं इस फंड को कैसे एक्सेस कर सकती हूं?"

ये बच्चा बुद्धिमान था। उसने ये नहीं पूछा कि क्या वो धनराशि तक पहुंच सकती है। इसके बजाए, उसने इस सवाल को छोड़ दिया और सीधे पूछा कि धन का उपयोग करने के लिए उसके पास क्या विकल्प थे। वो किउ यिफान के संकेत को समझ सकती है कि उसके पास इस तक पहुंचने के कुछ तरीके थे। उन्होंने एक खांसी के साथ जवाब दिया, "हालांकि वसीयत के अनुसार आप अभी पैसे का उपयोग नहीं कर सकतीं, पर कुछ खामियां हैं। आप एक ऋण के लिए बैंक को अचल संपत्ति और स्टॉक को गिरवी रख सकती हैं। कागजी कार्रवाई में थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन ये एक बड़ी समस्या नहीं होनी चाहिए, खांसी!"७

वेन शिन्या ने अपनी आंखे चौड़ी करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। "आपकी सहायता के लिए धन्यवाद, अटॉर्नी किउ।" उसने महसूस किया कि इस कहावत का क्या मतलब है, "कभी भी किसी किताब को उसके कवर से नहीं आंकें।" सख्त दिखने वाले अटॉर्नी किउ उसे सिखा रहे थे कि कानून की खामियों का कैसे इस्तेमाल किया जाए।

किउ यिफान ने अपने गिरते हुए चश्मे को ठीक किया। "ये 15 साल पहले किया गया था। हमें सारी संपत्तियों के मूल्य का फिर से मूल्यांकन करने की आवश्यकता होगी, इसीलिए इसमें कुछ समय लग सकता है," उन्होंने कहा।

वेन शिन्या ने स्वीकार किया। "मैं सहायता के लिए क्या कर सकती । हूं?"

"मुझे पूर्ण व्यवसाय प्रस्ताव की एक प्रति की आवश्यकता होगी। बैंक से ऋण प्राप्त करते समय ये उपयोगी होगा। इसके अलावा और कुछ नहीं। अगर है, तो मैं आपको फिर से बता दूंगा," किउ यिफान ने कहा।

वेन शिन्या मुस्कराई। "मैं इसे जल्द ही पूरा करवाऊंगी।"

किउ यिफान के समर्थन ने उसे और भी अधिक आत्मविश्वास दिया। उसने सोचा कि ओयूयांग फेंग की निवेश कंपनी उसके पिछले जीवन में कितनी सफल थी। ये विश्व स्तर पर जानी मानी कंपनी थी और व्यापारिक उद्योग में अपनी तरह की अग्रणी थी। इसकी राजनीतिक संसाधनों तक भी पहुंच थी और ये 15 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक का प्रबंधन कर रही थी, इस प्रकार ये दुनिया की शीर्ष 10 निवेश कंपनियों में से एक बन गई।

किउ यिफान खड़ा हुआ और जाने से पहले बोला, "अगर कुछ और नहीं है, तो मैं जाना चाहूंगा और उन मामलों पर काम करना शुरू करूंगा, जिनकी हमने पहले चर्चा की है।"

वेन शिन्या भी खड़ी हो गई। "अटॉर्नी किउ, चलिए मैं आपके साथ दरवाजे तक आती हूं।"

किउ यिफान को भेजने के बाद, वेन शिन्या अपनी सीट पर लौट आई। उसने ओयूयांग फेंग से कहा, "मैं निवेश या व्यापार से परिचित नहीं हूं। जिस प्रस्ताव के लिए अटॉर्नी किउ ने पहले बताया था, मैं उसे आपके ऊपर छोड़ती हूं। और क्योंकि मैं अभी 18 साल की नहीं हूं, इसलिए हम आपको कंपनी के निदेशक के रूप में नामित करेंगे। हम संशोधन करेंगे, जब मैं 18 साल की हो जाऊंगी।"

अपने प्रति उसके अटूट भरोसे ने उसे मां दिया, लेकिन साथ ही साथ दबाव भी डाला। "शिन्या, कंपनी बनाने में कोई जल्दबाजी नहीं है। आप जानती हैं कि मेरा आपराधिक रिकॉर्ड है और हाल ही में जेल से रिहा हुआ हूं। एक व्यक्ति का चरित्र निवेश करियर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कारक है। मुझे डर है कि मैं आपके पैसे हारने का कारण बन सकता हूं।"

जब ओयूयांग फेंग को जेल से रिहा किया गया था, और उसके रिश्तेदारों और दोस्तों ने उससे संबंध तोड़ लिए थे। जब भी किसी ने उसके आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में सुना, वे तुरंत उसे अलग तरह से देखने लगे। वो एक बड़े संगठन का प्रबंधन करने का आत्मविश्वास नहीं कर पा रहा था।

वेन शिन्या ने अपना सिर हिला दिया। "नहीं। मेरे पास एक स्पष्ट दृष्टि है और मैं जानती हूं कि मैं क्या हासिल करना चाहती हूं। मैं इस तरह की अवास्तविक चिंताओं से प्रभावित नहीं होऊंगी। मुझे यकीन है कि आप मेरी स्थिति से अच्छी तरह परिचित हैं। एक निवेश फर्म मेरी संपत्ति के लिए सिर्फ एक कदम है। सबसे महत्वपूर्ण बात, हम सफल होने के लिए जो भी होगा, करेंगे।"

ओयूयांग फेंग उसकी महत्वाकांक्षा से चकित था। "परंतु…"

वेन शिन्या ने सीधे उसकी आंखों में देखा। "क्या मेरी गति बहुत तेज है जिससे आपको मेरे बहुत अधिक लक्ष्य उन्मुख होने का एहसास होता है?"

ओयूयांग फेंग ने सिर हिलाया। "ऐसा मुझे लगता है।"

वेन शिन्या हंसी। "यही आपके और मेरे बीच का अंतर है। आप एक निम्न आय वाले परिवार से आते हैं और आपने कड़ी मेहनत करके असाधारण जीवन बनाकर खुद को साबित किया। अब से, आप भी अपने प्रयास से सफलता की ओर बढ़ेंगे। मेरे लिए, मैं वेन परिवार से मालकिन वेन हूं। जिस पल से मैं वेन परिवार में लौटी हूं, उसी समय से मेरा शरुआत अकल्पनीय ऊंचाई पर पहुंच गई। मैं अपने भविष्य और करियर की रणनीति बनाने के लिए अपने नए शुरुआती बिंदू का अच्छा इस्तेमाल करूंगी।"

ओयूयांग फेंग कड़वे तरीके से मुस्कराया। वो सही थी। उसे शिन्या को अपने अनुभव के आधार पर नहीं जांचना चाहिए। "ठीक है मैं समझ गया।"

वेन शिन्या ने खुद को चाय की टेबल से दोनों बाहों के सहारे के साथ खड़ा किया। ओयुयांग फेंग की ओर झुकते हुए उसने दृढ़ता से उसकी आंखों में देखा। "मैं आपसे सुनना चाहती हूं, क्या आपके पास आत्मविश्वास है?"

उसकी आंखे एक स्पष्ट क्रिस्टल की तरह चमक रही थीं, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प से भरी हुई। वो उसके नेत्र संपर्क से बच नहीं सकता था। "हां!" उसने जवाब दिया।

वेन शिन्या के होंठ धीरे-धीरे मुस्कराते हुए उठे, जैसे वसंत में बर्फ पिघल रही हो। और यह एक वसंत के खिलते हुए फूल की तरह सुंदर और गर्म मुस्कान में बदल गई। "मैं ये जानती थी। मैंने सही व्यक्ति पर अपना भरोसा दिखाया है। आपको केवल अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने और बाकी सभी मामलों को मेरे पास छोड़ने पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सफलता प्राप्त करने के अलावा आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।"

उसकी गर्म मुस्कान और जुनून संक्रामक था, और वो अपने शरीर के अंदर उत्साह महसूस कर सकता था। उसने दृढ़ता से सिर हिलाया और कहा, "महान!"

वेन शिन्या ने हल्के से उसके कंधे पर थपथपाया। "हम निश्चित रूप से सफल होंगे।"


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C32
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk