Unduh Aplikasi
79.25% गुड मॉर्निंग , मिस्टर ड्रैगन ! / Chapter 275: फिर से बच्चे

Bab 275: फिर से बच्चे

Editor: Providentia Translations

युवती ने हैरानी से उन्हें देखा। वह उन से पूछना चाहती थी कि वह उससे क्या चाहते थे, लेकिन लॉन्ग सिजु ने अपने सिर को नीचे कर दिया और उसे चूम लिया। वह तुरंत उन्हें दूर धकेलना चाहती थी। वह अब भी उनसे नाराज थी। 'यह आदमी मुझे क्या समझता है?'

लॉन्ग सिजु ने उसकी अस्वीकृति को भांप लिया और अपने आलिंगन को कस लिया। सु कियानक्सुन को लगा जैसे वह दो सरियों के बीच फँस गई है। वह बिलकुल भी हिल नहीं पायी। वे दोनों बिस्तर पर गिर गए। एक पल के बाद, वह महसूस कर सकती थी कि लॉन्ग सिजु ने उसकी शर्ट को फाड़ दिया और पूरे जोश के साथ अपना लिंग उसके अंदर डाल दिया।

सु कियानक्सुन चाह कर भी नहीं बच सकती थी…

... ..

अस्पताल में।

जब गु मियां जागी, वह पहले से ही वार्ड में थीं। उसने अपने पेट को अपने हाथ से छुआ। उसे विश्वास नहीं हो रहा था कि उसके गर्भ में एक बच्चा हुआ करता था।

वह एक अच्छी मां नहीं थी। जब तक इस बच्चे का अस्तित्व हमेशा के लिए चला नहीं गया था तब तक उसे इसके बारे में पता ही नहीं था।

उस वार्ड के अंदर बहुत शांति थी, इतना कि अगर एक सुई भी गिरती तो कोई सुन सकता था। गु मियां ने अपने सिर को ढंकने के लिए कंबल को धीरे से ऊपर खींचा। वह मुड़ गयी। उसकी आँखों से आँसू बहने लग गए।

उसका निचले पेट में अभी भी काफी दर्द था, लेकिन यह उसके दिल में दर्द की तुलना में कुछ भी नहीं था। वह इतनी पीड़ा में थी कि वह मुश्किल से सांस ले पा रही थी।

किसी ने वार्ड का कमरा खोला। यह तांग परिवार का नौकर था। उसने कहा, "युवा मालकिन, मैंने आपके लिए कुछ चिकन सूप बनाया है। यह आपको तंदुरुस्त होने के लिए अच्छा है।"

"मुझे भूख नहीं है। आप अब जा सकती हैं। मुझे थोड़ा अकेला रहने दें।" गु मियां ने कहा।

"युवा मालकिन, मुझे पता है कि आप गर्भपात के बारे में परेशान हैं। सौभाग्य से, आप और युवा मास्टर अभी भी युवा हैं। आप फिर से बच्चे पैदा कर सकते हैं।" नौकर ने उसे दिलासा देने की कोशिश की।

"मैं आपसे विनती करती हूं। क्या आप मुझे अब अकेला छोड़ सकती हैं?" गु मियां वास्तव में तबाह हो गयी थे। वह बस कुछ पल के लिए अकेली रहना चाहती थी।

गु मियां के दिमाग को बदलने में असमर्थ, नौकर ने हार कर अपना सिर हिलाया और उसे समय के लिए उसे अकेला छोड़ दिया।

गु मियां को पता नहीं था कि वह कितनी देर से रो रही थी। उसने महसूस किया कि अभी उसने अपने जीवन में सबसे अधिक आँसू बहाये थे। एक बार जब वह रो-रो कर थक गई, तो वह गहरी नींद में सो गई।

गु मियां एक दिन और एक रात के लिए वार्ड में लेटी रही। उसने तांग परिवार के नौकर द्वारा लाये गए चिकन सूप को छुआ तक नहीं।

जब वह अगले दिन उठी, तो उसे बहुत प्यास लगी। वार्ड में पीने का पानी नहीं था, इसलिए वह पानी की बोतल खरीदने के लिए कमरे से बाहर चली गई।

गु मियां गलियारे में एक विक्रय मशीन के पास गयी। उसने कुछ सिक्के निकाले और उन्हें एक बार में स्लॉट में डाला। जब गु मियां ने तीसरा सिक्का डालने की कोशिश की, तो उसे अचानक चक्कर आ गया। सिक्का फर्श पर गिरा और आगे लुढ़क गया ...

गु मियां ने अपने सिर को हिलाया। वह सिक्के के पीछे भागते हुए आगे बढ़ी। एक बार जब सिक्का लुढ़कना बंद हो गया, तो उसे उठाने के लिए वह नीचे बैठ गयी...

चमड़े के जूते की एक जोड़ी उसकी दृष्टि के सामने दिखाई दी। गु मियां ने अपना सिर उठाया और लु मिंग का दयालु और दोस्ती भरा चेहरा देखा।

गु मियां ने जल्दी से अपना सिर नीचे कर लिया। उसे पता था कि उसका चेहरा बहुत विकृत और पीला दिख रहा होगा। उसने जल्दी से सिक्के उठाए, मुड़ गयी और वहां से जाने वाली थी।

"मियाँ मियाँ, आपको क्या हो गया? आप अस्पताल में क्यों हैं?" लु मिंग ने उसे बांह से पकड़ लिया। गु मियां का शरीर कमजोर हो गया, और वह तुरंत उनकी बाहों में गिर गई।

लु मिंग बता सकते थे कि वह बहुत कमजोर थी। उन्होंने अपनी भौंहें टेढ़ी कर लीं। गु मियां उन्हें दूर धकेलना चाहती थी, लेकिन ऐसा करने के लिए उसके पास ताकत नहीं थी। यदि वह यहाँ नहीं होते, तो वह अस्पताल के फर्श पर गिर गयी होती।

"मियाँ मियाँ, क्या आप बीमार हैं?" लु मिंग ने पूछा।

"कुछ भी गंभीर नहीं। मुझे एपेंडिसाइटिस था। क्या आप मुझे पानी की बोतल दे सकते हैं?" गु मियां जानती थी कि वह अपने दम पर अपने वार्ड में वापस नहीं जा सकती है। उसके पास मदद मांगने के अलावा कोई चारा नहीं था।

लु मिंग ने अपनी भौंहों को सिकोड़ते हुए उसे देखा। वह उसके पास गए, उसे गोद में उठाया और उसे विक्रय मशीन के पास ले गए। उन्होंने सिक्के डाले और पानी की बोतल खरीदी।

उन्होंने बोतलबंद पानी गु मियां को दे दिया।

"धन्यवाद।"

"आप अभी भी ठीक हो रहीं हैं। ठंडा पानी आपके लिए अच्छा नहीं है। आपका वार्ड कहाँ है? मैं आपको वापस छोड़ दूंगा," लु मिंग ने कहा।


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C275
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk