Unduh Aplikasi
68.33% वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव / Chapter 41: वो 'यिन ज़ियाचुन' थी।

Bab 41: वो 'यिन ज़ियाचुन' थी।

Editor: Providentia Translations

यिन डोंगयु का रोल गु जिंग्ज़ द्वारा निभाया जाना था। लिन फेंग्टियन ने गु जिंग्ज़ को इस रोल के लिए सिर्फ उसकी लोकप्रियता के कारण ही नहीं, बल्कि उसकी गंभीर आभा के कारण चुना, जो की यिन डोंगयु के बिल्कुल समान था।

हालांकि,यिन ज़ियाचुन का चरित्र ढूंढ़ना सबसे कठिन था।

यिन ज़ियाचुन एक दयालु और भोली लड़की थी। वो प्यारी,सुन्दर और उत्साहपूर्ण लड़की थी।

छोटी उम्र से ही यिन डोंगयु ने उसे अच्छी तरह से संरक्षित करके रखा था, इसलिए उसका भोलापन अभी भी बरकरार था। इस स्वभाव को चित्रित करना सही में कठिन था। यहां तक कि एक अनुभव वाली रौबदार अभिनेत्री के लिए भी इस किरदार को निभाना मुश्किल था।

लिन फेंग्टियन काफी उदास थे। जितने भी लोगों की लिस्ट उनके पास थी, चाहे वे कितने भी अच्छे दिखाई देते थे, लेकिन उनके हिसाब से कोई भी 'यिन ज़ियाचुन' का किरदार निभाने लायक नहीं था।

जब लिन फेंग्टियन परेशान हो रहे थे, तो उनका सहायक, जो कार की खिड़की से चिपका हुआ था, ने कहा,"डायरेक्टर लिन, जल्दी से वहाँ देखिए! वो लड़की जिसने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई है,वो यिन ज़ियाचुन की तरह दिखती है!" "

उन्होंने उस दिशा में देखा,जिसमें उनके सहायक ने इशारा किया था। उनकी आंखें थोड़ी हिल गयीं, और फिर वो उसे देखने के लिए उत्साह से आगे की ओर झुक गए।

सुबह की सूरज की किरणों के नीचे, गर्म हवा में, बिल्डिंग के प्रवेश द्वार पर एक छोटी और आकर्षक लड़की चुपचाप खड़ी थी। वो युवती इतनी सुंदर थी कि,ऐसा लगता था मानो वो किसी चित्र से बाहर निकली हो। थोड़ी ही देर में वैन के सभी लोगों का ध्यान उसकी ओर आकर्षित हो गया।

"वाह ..."सहायक इतना हैरान था कि उसने अपनी सांस रोक ली। उसने इतनी सुन्दर और युवा लड़की पहले कभी नहीं देखी थी।

लड़की जवान दिख रही थी, और उसमें कुछ हद तक मासूमियत दिखाई दे रही थी।

उसने लंबी,साफ-सुथरी ड्रेस पहनी हुई थी,जिसमें से उसकी नाजुक और गोरी बाहें दिखाई दे रही थीं। वो शुद्ध और मनमोहक दिख रही थी।

उसने इतनी साधारण पोशाक पहनी थी, फिर भी बहुत आकर्षक दिखाई दे रही थी। वो इतनी सुंदर थी कि,ऐसा लग रहा था जैसे कोई देवी हो, और लोग अनजाने में उससे आकर्षित हो रहे थे।

उसके पास अन्य महिलाओं की तरह सेक्सी फिगर नहीं था; बल्कि, उसके पास एक कमज़ोर शरीर था, जो बिलकुल भी कामुक नहीं था। वो इतनी नाजुक थी कि,ऐसा लगता था कि पानी भी उसपर से चुटकी में बह जायेगा।

हालाँकि, इसके बावजूद, वो बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम थी।

भले ही उसने एक ऐसी ड्रेस पहनी हुई थी,जो कि बहुत ही साधारण थी, फिर भी प्रवेश द्वार पर भीड़ के बीच में, वो अभी भी आकर्षक कपड़े पहनी महिलाओं के बीच में अलग ही दिख रही थी।

लिन फ़ेंग्टियन की आँखें उसे देख कर चौंधिया गईं। इस साधारण दुनिया में, क्या अभी भी ऐसी सुंदरता मिल सकती थी? उनका दिल ख़ुशी से कांपने लगा,और उन्होंने झट से अपनी दूरबीन निकाली और उसे देखने लगे।

लड़की प्रवेश द्वार पर खड़ी थी, उसके हाथ में एक छोटा सा हैंडबैग था। उसके बाल,ब्रोकेड की तरह, कोमलता से उसके कंधों पर ढलके हुए थे। रोशनी के नीचे उसके चेहरे पर एक लुभावनी चमक दिखाई दे रही थी। उसके माथे के नीचे एक बहुत ही खूबसूरत चेहरा था।

उसके पास चिकनी जेड जैसी त्वचा,और एक आकर्षक बादाम के आकार का चेहरा, और लाल गाल थे।

उसकी गुलाबी आँखें, जो कोनों से ऊपर की ओर खींची हुई थीं,वो नीचे झुकी हुई बहुत आकर्षक लग रही थीं।

उसकी पलकें मोटी,लंबी और घुंघराली थीं,जो एक घनी कंघी की तरह दिखती थीं, जैसे कि वे अच्छी किस्म वाले काले पंख हों। वे तितली के पंखों की तरह फड़फड़ा रही थीं -और बेहद आकर्षक थीं। उसके मुलायम,गुलाबी होंठ एकदम ताज़ी पंखुड़ियों जैसे, चमकदार और प्यारे थे।

युन शीशी अपना सिर नीचे करके कुछ सोच रही थी। अचानक उसे यह अजीब अहसास हुआ कि कोई उसे घूर रहा है।

ध्यान से देखने पर, उसे समझ आया कि,उसे सिर से पाँव तक देखने वाली आँखें,दूर खड़ी नैनी वैन में थीं,और वो धीरे-धीरे उस दिशा में देखने के लिए मुड़ गई। उस पल में,लिन फेंग्टियन की आँखें गहरी हो गईं, और एक सेकंड के लिए उसकी साँसे रुक गयीं!

उस लड़की की काली और सफेद रंग की आँखें, एक कुएं में पानी की तरह नम थी, जिसमें एक अकेले से चाँद का प्रतिबिंब दिखाई दे रहा था; यह अथाह कुआँ, अपनी सतह पर शांत और झिलमिलाती खूबसूरत चांदनी दर्शा रहा था।

जिस पल उनकी आंखें मिलीं, लड़की अचानक से घबरा गई। उत्तेजित होकर,उसने अपने निचले होंठ को थोड़ा सा दबाते हुए अपने हैंडबैग को कस कर पकड़ लिया।


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C41
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk