Unduh Aplikasi
21.66% वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव / Chapter 13: हमेशा बेपरवाह रहना...

Bab 13: हमेशा बेपरवाह रहना...

Editor: Providentia Translations

उस बच्चे ने अपनी आँखों को थोड़ा सिकोड़ा और,जब वो माँ-बेटे की जोड़ी उसकी नज़रों से दूर चली गयी, तो उसने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए तुरंत अपनी आखों को नीचे कर दिया। अपनी गोद में पड़े लैपटॉप पर अपना ध्यान केंद्रित हुए, उसने अपने आधे-अधूरे होमवर्क को देखा। उसे कुछ घबराहट महसूस हुई और उसने अपना लैपटॉप बंद कर दिया।

सूट पहने हुए एक अधेड़ अवस्था के आदमी ने उस बड़ी सी लिंकन कार के पीछे के दरवाजे को ध्यान से खोला,और उस मिठाई को दिखाया जो उसने उस लड़के के लिए खरीदी थी।

"यंग मास्टर,आपकी मिठाई।"

बटलर ने सावधानी से पैकेजिंग को खोला और केक को एक कांटे के साथ उसके सामने रख दिया।

लड़के ने उदासीनता से उसे पकड़ा। उस स्वादिष्ट मिठाई को घूरते हुए, उसे उस लड़के का मुस्कुराता हुआ चेहरा याद आ गया जो अपने खिलौने को गले लगाते हुए जा रहा था। अचानक,उसकी भूख ख़त्म हो गयी।

"मुझे नहीं खाना।"उसने मिठाई को एक तरफ धकेल दिया और बेरुखी से आदेश दिया,"चलो चलें।"

बटलर,अंकल किआओ, उसे देखते रह गए। उन्होंने जगह साफ़ की और सड़क के किनारे कूड़ेदान में उस केक को फेंक दिया और गाड़ी में बैठ गए।

गाड़ी दूर चली गयी।

रात को।

म्यू ग्रुप में। मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का कार्यालय।

प्रवेश करते ही शानदार और स्टाइलिश सजावट का सामान था,जो मूल रूप से असाधारण था।

एक आदमी खिड़की के पास खड़ा था, उसका जोरदार फिगर लंबा और पतला था। उसकी लम्बाई लगभग 1.89 मीटर थी,और वो बहुत रौबदार लग रहा था।

वो अपनी भौहें थोड़ी सिकोड़ कर शहर की हलचल भरी रात को दूर तक देख रहा था।

म्यू वानरू ने धीरे से दरवाजा को धक्का दिया,और देखा कि वो फ्रेंच खिड़की के पास चुपचाप खड़ा था। उसने अपने मुँह के कोनों को मोड़ लिया।

इस शख्स की म्यू ग्रुप में सबसे ऊँची जगह थी। वो एक समूह के अध्यक्ष का बेटा,एक साम्राज्य का सीईओ,मु परिवार का म्यू याज़्हे था, और वो लड़की उसकी मंगेतर म्यू वानरू थी।

भले ही उन्होंने अभी तक शादी का समारोह आयोजित नहीं किया था,लेकिन वो पहले से ही म्यू परिवार की यंग मिस्ट्रेस कहलाने लगी थी। उनकी भविष्य में होने वाली शादी निश्चित रूप से भव्य और शानदार होगी; सदी का सबसे ज़्यादा सनसनी फ़ैलाने वाला समारोह !

यह आदमी समाज के उच्च वर्ग में भी एक सनसनी था। जाने-माने परिवारों की कई युवा लड़कियां उसकी ओर आकर्षित थीं। जब उसने आज की सुर्खियों में म्यू याज़्हे और एक दिवा के बीच डेटिंग की अफवाहों के बारे में पड़ा,तो म्यू वानरू को बहुत जलन हुई!

एक बाहरी व्यक्ति की नजर में, वो म्यू ग्रुप की होने वाली यंग मिस्ट्रेस थी। कौन जानता था कि,म्यू याज़्हे और वो केवल नाम के पति पत्नी थे, असल ज़िन्दगी में नहीं?

यह आदमी उसके लिए बहुत बेरुखा था।

इस कारण वो एक अजीब परिस्तिथि में फंस गयी थी।

म्यू वानरू ने धीरे से अपना हैंडबैग सोफे पर रखा और उसके पीछे जाकर खड़ी हो गयी। उसने अपनी बाहैं फैला कर म्यू याज़्हे को पीछे से पकड़ लिया,और अपने चेहरे को उसकी चौड़ी और मजबूत पीठ पर टिका लिया।

"ज़्हे...।"

म्यू याज़्हे ने अपनी आँखें घुमाईं। उसने अपना चेहरा थोड़ा सा उसकी तरफ झुका लिया। रोशनी में उसके चेहरे की रूपरेखा स्पष्ट दिखाई दे रही थी, और उसके साफ-सुथरे नैन-नक्श एक मास्टरपीस थे। उसके पास सुंदर भौंहैं और एक आकर्षक जबड़ा था। उसके चेहरे का सबसे अच्छा हिस्सा उसकी आकर्षक,गहरी और बादाम के आकार की आंखें थीं,जिसकी पुतलियाँ अँधेरे की तरह काली थीं,जिसे देखकर किसी का भी दिल और आत्मा हिल जाएँ।

वो एक सुंदर और समझदार इंसान था। उसके चेहरे को देखकर ऐसा लगता था जैसे वो अभी जवान है, उसके अंदर एक घमंडी,रौबदार और दबंग सम्राट जैसी आभा थी।

वो सिर्फ अपना हाथ उठाकर,बिना कहे सब कुछ समझा सकता था।

सिर्फ उसकी उपस्थिति से, किसी को पता चल जाता था कि,यही वो आदमी है जिसने कई तूफानों को मोड़ दिया था- एक बेरुखे स्वभाव वाला इंसान !

"दादाजी ने मुझे आपसे पूछने के लिए भेजा है। क्या आप कल रात को म्यू निवास वापस जा रहे हैं?"

उसकी भौंहें थोड़ी मुड़ गयीं, और उसके होठों से एक आवाज़ आई,"नहीं।"

म्यू वानरू ने उसके चेहरे का भावों को देखकर,उसके मेज़ पर पड़े कागज़ के ढेर को देखा। उसने एक धीमी सी आवाज़ में पूछा,"ज़्हे.... क्या मैंने आपको परेशान किया?"


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C13
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk