Unduh Aplikasi
85% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 51: जब हम पहली बार मिले थे उस बारे में सोचना (7)

Bab 51: जब हम पहली बार मिले थे उस बारे में सोचना (7)

Editor: Providentia Translations

क्यूओ एनहाओ जब दस साल उसने इस दुनिया की सबसे प्यारी खुशियां प्राप्त की थी। उसके पास सफल पिता और प्यार करने वाली मां थी। 

लेकिन जैसे ही वो दस साल की हुई एक ही रात में उसकी सारी खुशियां छीन गई। 

वो गुरुवार का दिन था और उसके माता-पिता एक चैरिटी डिनर में भाग लेने जा रहे थे। जाने से पहले, उसके पिता ने धैर्य से उसका होमवर्क पूरा करने में मदद की थी। उसने उसके लिए सबसे कठिन प्रश्नों को हल किया था। उसकी मां ने स्नान करवाया और अगले दिन स्कूल जाने के लिए उसके लिए सुंदर कपड़े का एक सेट तैयार किया था।

उस समय, क्यूओ एनहाओ बालिका की तरह व्यवहार कर रही थी। उसने अपने माता-पिता को दरवाजे तक भेजा और उन्हें उनकी सुरक्षा रखने के लिए निर्देश दिया।

उस समय क्यूओ बहुत ही प्यारी लग रही थी जब उसके माता - पिता ने गाड़ी में जाने से पहले अलविदा कहते हुए उसके माथे को चूमा। 

उसकी मां ने क्यूओ एनहाओ को एक आत्मनिर्भर लड़की होने की शिक्षा दी थी। हर बार स्नान करने के बाद, वो क्यूओ एनहाओ को अपने मोजे खुद से धोने के लिए कहा करती थी, लेकिन हर बार, वो उस जिम्मेदारी से बचने के लिए एक अलग बहाने बनाती लेकिन उस दिन, उसने अपने मोजे को धोने का फैसला किया। उसने सच में अपने मोजों को धोया और अपने कपड़े भी अच्छे से लटका दिए थे। उसके दिल में मिठास फैल गई क्योंकि उसने सोचा कि उसकी मां को उस पर कितना गर्व होगा।

लेकिन दूसरे दिन, जब उसने अपनी आंखें खोलीं, तो उसे उसके सामने मां की बजाए उसके चाचा की आंखे थी। उन्होंने क्यूओ से पूछा कि क्या वो उनके घर थोड़ी देर के लिए रहने चलना चाहती है। 

दस साल की उम्र में, वो अभी भी एक बच्ची थी। वो अपने चाचा की आंखों में अंतर का पता नहीं लगा पाई और, जब हर बार उसके माता-पिता व्यस्त होते तो उसे उसके चाचा के घर थोड़ी देर के लिए भेज दिया जाता था। क्यूओ ने अपना सामान बांधते हुए अपना सिर हिलाया। 

उसके चाचा की एक बेटी थी, जो उसकी हमउम्र थी और क्यूओ के साथ उसका करीबी रिश्ता था। हर बच्चे को अपनी उम्र के साथी के साथ आनंद आता है , इसलिए उसे थोड़ा सा भी संदेह नहीं हुआ था। लेकिन जब उसके माता - पिता बहुत दिनों तक नहीं आए, उसने अपने चाचा - चाची से पूछने का फैसला किया। उन्होंने उसे बताया कि उसके माता-पिता विदेश में हैं और कुछ समय बाद ही वापस आएंगे।

क्यूओ को उनकी बात पर विश्वास हो गया। 

लेकिन एक दिन, जब उसने अपने चचेरे भाई के साथ एक खिलौने पर झगड़ा किया था, तो उसने उसे बताया कि उसके माता-पिता मर चुके हैं और वो कभी वापस नहीं आएंगे। उस समय क्यूओ एनहाओ को मरने शब्द का मतलब नहीं समझ आया लेकिन वो कभी नहीं आएंगे का अर्थ पूरी तरह से समझ गई थी। दहशत और डर से क्यूओ रोते हुए अपने चाचा और चाची को उठाया। 

उस रात, उसके चचेरे भाई को सजा के लिए अध्ययन कक्ष में भेजा गया था, जबकि उसकी चाची और चाचा ने आधी रात क्यूओ को सांत्वना देने की कोशिश की, और उसे बताया कि वे वापस लौट आएंगे। उसने वास्तव में उनकी बातों पर विश्वास किया, लेकिन बाद में, कई दिनों के बाद, उसने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि उसके माता-पिता कब वापस आएंगे।

धीरे-धीरे, उसने अपने चचेरे भाई की बातों का मतलब पूछना और समझना बंद कर दिया।

उसकी चाची और चाचा ने हमेशा उसके साथ अच्छा व्यवहार किया, जो भी उसके चचेरे भाई के पास था वो उसका भी था और कभी - कभी उसके भाई से थोड़ा बेहतर भी होता था। लेकिन भले ही वो एहसानमंद थी लेकिन सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थी। 


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C51
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk