Unduh Aplikasi
40% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 24: तुमको अंदर आने की अनुमति किसने दी (4)

Bab 24: तुमको अंदर आने की अनुमति किसने दी (4)

Editor: Providentia Translations

क्यूओ एनहाओ ने चुपचाप उसके बारे में भविष्यवाणी की लू जिनियन आगे क्या करने वाला है। बिना होश के क्यूओ ने उसको देखने के अपना सिर को घुमाया और देखा उसके चेहरे पर विचित्र भाव थे। लू जिनियन शायद ये सारी घटना को सपना मान रहा था !

तीन महीने पहले की यादें क्यूओ के दिमाग में फिर से झलकने लगी। उस समय जब ये घटना हुई थी तब लू जिनियन होश में नहीं था, जैसे वो अब था। जब लू जिनियन उठा तो वो इतने गुस्से में था कि वो क्यूओ की जान लेना चाहता था। 

एक कंपकंपी क्यूओ की रीढ़ की हड्डी से होकर गुजरी। स्वाभाविक रूप से उसने लू जिनियन को अपने दूर करने के लिए धक्का दिया। 

लू जिनियन को गुस्सा आया। उसके हाथों को पकड़कर, उसने उसे वहीं रहने के लिए मजबूर किया।

क्यूओ ने सख्त संघर्ष किया, लेकिन अपने आप को मुक्त नहीं करा सकी। जब आखिर में वो थक गई तो उसने संघर्ष करना बंद किया और हार मान ली। 

लू जिनियन की क्यूओ के साथ सोने में कोई दिलचस्पी नहीं थी लेकिन बुखार उसके विचारों में छा गया था इसलिए शायद उसने उसे अपने करीब खींच लिया था। 

तीन महीने पहले अगर वो कुछ खोजने चाहता था जो फिर से हो सकता था…

क्यूओ ने कुछ करने की हिम्मत नहीं थी इसलिए उसने अपने विचारों पर नियंत्रण पाया। उसने अपने होंठ पर थोड़ा नीचे झुकती हुए लू जिनियन को जो कुछ भी करना चाहता था, उसे करने की आजादी दे दी। 

...

संतुष्ट, लू जिनियन ने एक गहरी नींद में जाने से पहले क्यूओ को अपनी बाहों में खींच लिया।

क्यूओ एनहाओ बहुत थकी हुई थी लेकिन फिर भी वो सो नहीं पाई। वो खुद को होश में आने का इंतजार कर रही थी और उसके मन में पहला ख्याल आया कि वो अपने आपको लू जिनियन के बाहों से मुक्त करें। 

हालांकि, क्यूओ लू जिनियन के बाहों में रहने के लिए तरस गई थी, ज्यादा से ज्यादा वहां रहना चाहती थी, ये जानते हुए कि वो उसकी कभी नहीं हो सकती। उसकी बाहें क्यूओ के लिए नहीं थी। क्योंकि अभी बुखार का प्रभाव था इसलिए वो क्यूओ को गले लगाना चाहता था। 

ये बस एक गलती थी।

जैसे ही क्यूओ लू जिनियान की बाहों को अपनी कमर से हटाने वाली थी, उसकी आंख के कोने से उसके फोन की नजर पड़ी। वो फोन को लेने से पहले थोड़ा हिचकिचाई। फोन का कैमरा खोल कर उसने एक फोटो खींची। 

फोटो में, वो उसकी बाहों में थी, और वो गहरी नींद में था।

हालांकि, लू जिनियन ने उसे गले लगा रखा था लेकिन ये उसका असल इरादा कभी नहीं था। फिर भी वो वहां रहने के लिए तरस गई।

इस फोटो के साथ, वो गुप्त रूप से इस पल को देखकर खुश हो सकती थी, इसे अकेले में सहार सकती थी। अपने आपको समझाने की कोशिश कर रही थी कि शायद वो वास्तव में उसके साथ सो रही थी।


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C24
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk