Unduh Aplikasi
22.68% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 22: भर्ती

Bab 22: भर्ती

Editor: Providentia Translations

सुबह के समय जैसे ही सूरज चमका और धुंध जंगल से उठ रही थी...

प्राचीन विशाल जंगल ने एक नए दिन का स्वागत किया।

जड़ी बूटी लेने के साथ रुकी हुई, जियांग क्सिओरौ नाश्ता तैयार कर रही थी जबकि यी यून बरामदे में लकड़ी काट रहा था।

वह कुल्हाड़ी का इस्तेमाल ना कर के, अपने नंगे हाथों से उन्हें काट रहा था!

"पा" एक स्पष्ट जोर से आवाज हुई। एक ही वार ने जलाऊ लकड़ी को दो भागों में अलग कर दिया।

यी यून ने जलाऊ लकड़ी के दो टुकड़ों को देखा और खुद से कहा, "'ड्रैगन रिब टाइगर बोन फिस्ट' की जब महारत हासिल होती है तो एक पेड़ के तने को एक ही मिनट में, नंगे हाथों से, पतली चॉपस्टिकस में काटा जा सकता है। अगर मैं तीन महीनों के लिए और अभ्यास करूँ तो शायद उस स्तर तक पहुँच सकता हूँ। "

यी यूं विचार में डूबा हुआ था जब उसने दूर से शोर सुना।

ध्यान से सुन ने पर यी यून ने झाओ टाईज़ू की आवाज़ सुनी: "लियान आदिवासी कबीले के लोग! ध्यान से सुनो! कुलपति ने उजाड़ हड्डियों को रिफाइन करने के लिए दस मजबूत पुरुषों की भर्ती करने का आदेश जारी किया है। जो लोग रुचि रखते हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें योग्यता के आधार पर स्वीकार किया जाएगा! "

ओह? उजाड़ हड्डी को रिफाईन करने के लिए दस मजबूत पुरुषों की भर्ती?

यी यून ने अपने आप में सोचा। वह उस बीमारी के बारे में सोच रहा था जिसे ग्रामीणों ने पिछले कुछ दिनों से उजाड़ हड्डी को रिफाइन करने के दौरान पाई थी।

बड़ी संख्या में बीमारों को एक "चमत्कारिक दवा" द्वारा ठीक किया गया था।

शोधन के लिए नए मजबूत पुरुषों को भर्ती करने के लिए उनके पास जरूर कुछ कारण होना चाहिए।

उस विचार के आते ही, यी यून ने अपने हाथ की जलाऊ लकड़ियों को फेंक दिया और गांव के अनाज को धुप में सूखने वाले मैदान में चला गया।

दूर से, यी यूं , एक ऊंचे स्थान से झाओ टाईज़ू को चिल्लाते हुए देख सकता था ।

कई ग्रामीण चकित थे। जो ग्रामीण उजाड़ हड्डी के शोधन के लिए जिम्मेदार थे, उन्हें कई लाभ प्राप्त हुए थे। चमत्कार दवा और बेकन के अलावा, उन्हें खाद्य सब्सिडी भी दी गई थी।

उजाड़ हड्डी के कारण, लियान आदिवासी कबीले में बहुत कम भोजन बचा था। अधिक भोजन इकट्ठा करने में सक्षम होने के लिए ही, ग्रामीणों ने यह सपना देखा था।

"मैं आवेदन करूंगा!"

"मैं भी आवेदन करूंगा!"

लोगों ने आवेदन करने के लिए झाओ टाईज़ू की ओर दौड़ लगाई l उन्हें डर था कि उन्हें लाइन में आने में बहुत देर तो नहीं हो गई।

"मैं, वांग दाहू, उजाड़ हड्डी को रिफाइन करने के लिए तैयार हूँ! मैं एक दूसरे स्तर का पुरुष हूँ!"

कुपोषित होने के कारण एक कठोर लेकिन कमजोर त्वचा वाला व्यक्ति झाओ टाईज़ू के सामने खड़ा था। उसने अपनी आशा भरी निगाहों के साथ झाओ टाईज़ू को देखा

"दूसरा स्तरीय पुरुष ... उस के लिए तो मुश्किल से ही होगा ..." झाओ टीज़ू ने एक पारखी नजर के साथ वांग दाहू की छानबीन की।

झाओ टाईज़ु को यह नहीं पता था कि शोधन प्रक्रिया घातक थी। यह लियोन आदिवासी कबीले में एक शीर्ष रहस्य था, इसलिए इस रहस्य को लीक होने से रोकने के लिए, लियान आदिवासी कबीले के ऊपरी हिस्से के बहुत कम सदस्य ही इसे जानते थे।

योद्धा तैयारी शिविर के अन्य सदस्यों को पता नहीं था कि उजाड़ हड्डियों के सेट में एक घातक ठंढा क्यूई होता है जो उनके शरीर में घुस जाएगा और उनके जीवन को नष्ट कर देगा। जब वे अंग की विफलता से मर जाएंगे तो उनके भाग्य को अंततः सील कर दिया जाएगा।

तो झाओ तेज़हु ने एक अद्भुत काम के रूप में शोधन प्रक्रिया के बारे में सोचा।

लोगों को इस तरह के चमत्कारिक काम करने के लिए चुनने का अधिकार दिया जा रहा था l इस ख्याल ने झाओ टाईज़ु ने आत्मसंतुष्ट बना दिया। उसके ऊपर डाले गए इस अधिकार के कारण कई लोगों ने उसको चापलूसी भरी नज़रों से देखा। उस पर तारीफों की बारिश होने लगी।

झाओ टाईझू लोगों को चुनने लगा, "वांग दाहू, आप किनारे खड़े हो जाएँ। आप एक सब्स्टिटूट होंगे; यदि कोई और अधिक अनुकूल नहीं होगा, तो आपको लिया जाएगा।"

झाओ टाईज़ू के शब्दों को सुनकर वांग दाहू को खुशी हुई। आज्ञाकारी रूप से अलग खड़े होने से पहले उसने झाओ टाईज़ू को लगातार धन्यवाद दिया।

"ओह; लियू एर, आप यहां आवेदन करने के लिए आये हैं। कमजोर टांगों वाले व्यक्ति के लिए, हवा का एक झोंका आपको उड़ा देगा! आपको यह पता होना चाहिए, कि उजाड़ हड्डी के शोधन के लिए आपको जलाऊ लकड़ी काटना जरूरी होगा l सुबह से रात तक रोजाना आग को पंखा करना होगा। इसके अलावा बर्तन के पास का तापमान बहुत अधिक होता है। पर्याप्त फिटनेस के बिना, आप पक्का बेहोश हो जाएंगे! "

झाओ टाईज़ु ने अधीरता से लियू एर को अपने हाथ को लहराते हुए पीछे होने का इशारा किया।

लियान चेंगयु ने मजबूत पुरुषों को चुनने का उसे एक मिशन सौंपा था। कमजोरों के लिए निश्चित रूप से कोई जगह नहीं थी।

एक के बाद एक, साइन अप करने के लिए ग्रामीण आगे बढे लेकिन, जितनों को रोका गया, उन लोगों की तुलना में अधिक लोगों को पीछे किया गया था।

यी यून ने आस-पास की स्थिति की निगरानी की। उसे लगा कि उजाड़ हड्डी के साथ कुछ गड़बड़ है!

लेकिन, अगर कोई समस्या थी, तब भी उसे पूरी तरह से जांच करनी थी।

ऐसा इसलिए था क्योंकि यी यून के लिए उजाड़ हड्डी बहुत महत्वपूर्ण थी।

लियान कबीले हर्ब माउंटेन के सूख जाने के बाद, उसे अपने प्रशिक्षण के लिए बहुत ऊर्जा और पोषण की आवश्यकता थी। अनाज का दलिया अपर्याप्त था।

"ओह यह आप हैं!" जैसे ही यी यून अपने अगले कदम के बारे में सोच रहा था, उसने अचानक अपने पीछे एक परिचित आवाज़ सुनी।

आवाज गहरी और कोमल थी, लेकिन यी यून के चेहरे पर एक परिवर्तन आ गया था, जैसे ही उस आवाज को सुना!

यह लियान चेंगयु था!

क्या लियान चेंगयु अलगाव में नहीं था? झाओ टाईज़ू के शब्दों के आधार पर, उन्हें तीन महीने के लिए अलग किया जाना था। वह इतनी जल्दी बाहर क्यों था?

यी यून की मूल योजना अगले तीन महीनों में लियान चेंगयु से आगे निकल जाने की थी। उस समय तक उसे लियान चेंगयु से डरने की जरूरत नहीं रह जानी चाहिए थी।

लेकिन, यी यून ने केवल सात दिनों से ही मार्शल आर्ट का अभ्यास करना शुरू कर दिया था, और भले ही बैंगनी क्रिस्टल भाग्य को बता सके, फिर भी यी यून एक मोर्टल रक्त स्तर पांच के लियान चेंगयु को हराने में सक्षम नहीं होंगा, जो दस सालों से मार्शल आर्ट का अभ्यास कर रहा था ।

यी यून ने परिस्थितियों को ध्यान से देखा। वे एक-दूसरे के लिए किसी भी गहरी बैठी घृणा साझा नहीं करते थे। लियान चेंगयु की हत्या की कोशिश सिर्फ सुविधा की बात हो सकती है। यह घर में एक चूहे के दिखने के अनुरूप था। वह व्यक्ति इसे मार देगा, लेकिन अगर वह चूक गया, तो वह मौत के घाट उतारने के लिए अपने घर की दीवारों को नहीं तोड़ देगा।

यी चेंग से आँखें मिलाने से पहले यी यून ने अपने आपको को शांत कर दिया था।

लेकिन लियान चेंगयु को देखते ही, उसने तुरंत डर दिखाया...उसे नहीं पता था कि उसे क्या करना चाहिए था।

"यंग ... यंग मास्टर लियान?"

यी यूं कुछ कदम पीछे हट गया, जैसे कि वह लियान चेंगयु के अचानक आने से चौंक गया हो।

लियान चेंगयू ने अपनी भोयें सिकोड़ीं; यह बच्चा अभी तक नहीं मरा?

उनकी मूल हत्या का प्रयास वास्तव में सुविधा की बात थी। मुख्य कारण वह नफरत थी जो उसने यी यून द्वारा अपने खिलाफ महसूस की थी। लियान चेंगयु को डर था कि शोधन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण चरणों के दौरान भोजन की कमी और बढ़ती मृत्यु दर के कारण से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ जाएगी। उसे आभास था कि यी यून, जो आसानी से ग्रामीणों को उकसा सकता था, अपने लिए यी यून की नफरत के कारण, दंगे का कारण बने।

लियान चेंगयु मार्शल आर्ट्स के उच्चतम मानकों का पीछा कर रहा था, ताकि वो कोई ऐसा व्यक्ति हो जो लाखों लोगों पर राज कर सके। इस लक्ष्य के साथ, उसके पास एक सम्राट की मानसिकता थी। यी यून का कद नगण्य था। किसी भी संभावित खतरे को रोकने के लिए; यी यून के मरे जाने में कोई बड़ी बात नहीं थी। लियान चेंगयु ने आखिरकार कई लोगों को मार डाला था। इसके अलावा, अकेली उजाड़ हड्डी का शोधन ही कई मौतों का कारण हो गयी थी।

चूंकि यी यूं को मारना एक छोटी सी बात थी, इस लिए लियान चेंगयु ने इसे दिल पर नहीं लिया था। उसने पहले यी यून के भाग्य के विषय में जानकारी नहीं की थी। अपने अलगाव को छोड़ने के बाद, तब वह हैरान रह गया जब उसने यी यून को जीवित पाया।

एक निम्न वर्गीय निर्धन व्यक्ति के लिए उसके हमले में नहीं मरना, क्या कारण हो सकता था? क्या उसका अपना कौशल पर्याप्त नहीं था?

"आप यहां पर क्या कर रहे हैं?" लियान चेंगयु ने पूछा।

"युवा मास्टर, मैंने सुना है कि भगवान झाओ उजाड़ हड्डियों को परिष्कृत करने के लिए मजबूत पुरुषों की भर्ती कर रहे थे। मैंने यह भी सुना कि हम बेकन प्राप्त कर सकते हैं, इसलिए मैं कोशिश करने के बारे में सोच रहा था।"

"ओह?" यी यून की बातें सुनने के बाद, लियान चेंगयु की आँखें गुस्से ​​से जल गईं। यी यून केवल बारह वर्ष का था, फिर भी राशन वितरण के दिन उसके शब्द बारह साल के बच्चे के विपरीत थे। उसके पास दंगा करने के लिए लोगों को उकसाने की क्षमता भी थी, जिससे वह लियान चेंगयु की गणना में एक अस्थिरता पैदा करने का कारण बन गया।

लेकिन अब, यी यून केवल एक बच्चे की तरह लग रहा था। एक व्यक्ति जो केवल बेकन पर नजर रखता था वह उसका क्या बिगाड़ सकता था?

लियान चेंगयु के पास, यी यून को मारने में विफलता के अलावा, परेशान होने का कोई कारण नहीं था।

"चूंकि आप उजाड़ हड्डियों को रिफाइन करना चाहते हैं, आप आवेदन क्यों नहीं करते? आप यहां क्या कर रहे हैं?"

"... सच बात तो यह है कि, लार्ड झाओ केवल उन लोगों को लेना चाहते हैं जो कम से कम दूसरी श्रेणी के पुरुष हों, लेकिन मेरे लिए ... मैं ..."

ऐसा कह कर एक बार यी यून की आवाज कम हो गई। यह ऐसा था जैसे वह अपनी कम ताकत पर शर्मिंदा था, और वह आगे कुछ भी कहने में असमर्थ था।

 लियान चेंगयु ​की आंखों में गुस्सा स्पष्ट दिख रहा था। यह बेवकूफ, यह सोचता है की मैंने उसे बहुत सोचा। यह सही है, वह सिर्फ बारह है, उसके पास किस तरह की योजनाएं हो सकती हैं?

लियान चेंगयु भूल गया कि वह भी इतना बूढ़ा नहीं था। वह केवल सत्रह वर्ष का था। अन्य सत्रह वर्ष के बच्चों वह सबसे ज्यादा दुनियादार था, लेकिन वह अभी भी थोड़ा युवा था। वह कभी सपने में भी नहीं सोच सकता था कि उसके सामने बारह साल की उम्र के बच्चे में एक वयस्क की आत्मा होगी।

"चूंकि आपके पास दिल है, और लियान आदिवासी कबीले को अपनी ताकत देने के लिए तैयार हैं, मैं इसे मना नहीं करूंगा। यह देखकर कि आप कितने महत्वाकांक्षी हैं, आप आगे के लिए तैयार करने के योग्य हैं। मैं एक अपवाद बनाऊंगा और आपको मौका दे दूँगा।"

लियान चेंगयु ने यी यून को "प्रोत्साहन" के कुछ शब्द कहे।

यह मंदबुद्धि शक्ति थोड़ा सा योगदान दे सकता है, हालाँकि वह एक बीमार बच्चा है, फ्रॉस्ट विष को सोखने के लिए उसका उपयोग करने पर उसकी फिटनेस कोई मायने नहीं रखती।


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C22
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk