Unduh Aplikasi
52.33% द ९९'थ डाइवोर्स / Chapter 157: सादे शब्दों में, वह एक बेवकूफ है

Bab 157: सादे शब्दों में, वह एक बेवकूफ है

Editor: Providentia Translations

ली सिचेंग का स्वर शांत था, मानो उन्होंने कुछ तुच्छ कहा हो। हालांकि, जैसे ही लोगों ने उसे सुना, वे भड़क उठे।

"व्हाट द हैक?"

"हे भगवान! सुश्री सु ली सिचेंग की पत्नी है?"

"ये दोनों एक युगल हैं?"

"सच में?"

अविश्वसनीय स्वर में पूछे गए सवालों को सुनकर, सु कियानसी को इस शांत इंसान को सामने देख कर धक्का लगा। उसने पहले से ही अपनी भावनाओं को नहीं दिखाने का फैसला किया था, लेकिन उसके शब्दों ने उसकी बनायीं हुई आत्म-सुरक्षा को काट दिया और उसके दिल को उजागर कर दिया, जिससे वह फिर से कमजोर हो गयी...

"श्री ली, क्या आपने जो कुछ भी कहा वह सच है?"

"श्री ली, क्या आप जानते हैं कि सुश्री सु का एक गन्दा व्यक्तिगत जीवन है?"

"आपकी पत्नी के साथ बहुत सारे रोमांटिक मामले हैं, क्या आप उसके पति के रूप में कुछ कहना चाहते हैं?"

जब पत्रकारों ने कहा, तो उन्होंने ली सिचेंग को तेज सवालों के साथ परेशान कर दिया। ली सिचेंग का चेहरा और अधिक कठोर हो गया। उसने इधर-उधर देखा और पापराज़ी शांत हो गया। सभी को खतरा महसूस हुआ। कोई नहीं बता सकता था कि ली सिचेंग क्या सोच रहा था।

सु कियानसी को उसके पीछे खींच लिया गया था, उसका दिल डर और क्रोध से धड़क रहा था। सु कियानसी ने ली सिचेंग की शर्ट खींची और फुसफुसाया, "चलो चलते हैं। ये लोग भयानक हैं। हम कभी नहीं जानते कि उनके मुंह से क्या निकलेगा।"

ली सिचेंग के खुरदरे हाथों ने उसके हाथों को ढँक लिया। गर्माहट महसूस करते हुए, सु कियानसी का दिल एक पल को धड़कना भूल गया । वह उसका हाथ पकड़ रहा था? इन सभी पापराज़ी के सामने जिक्र करने को नहीं, कोई इसका सीधा प्रसारण भी कर रहा था। सु कियानसी ने हैरान और भयभीत महसूस किया। अपने अंतिम जीवनकाल में, ली सिचेंग को इससे नफरत हो गयी थी जब सु कियानसी ने सार्वजनिक रूप से उनकी पत्नी होने का दावा किया था। वह अब क्या करने की कोशिश कर रहा था? सु कियानसी उसका हाथ वापस लेना चाहती थी, लेकिन ली सिचेंग ने उसे कस कर पकड़ रखा था।

पीछे देखे बिना, ली सिचेंग ने सु कियानसी को पीछे से खींच लिया, और उसके कंधों पर हाथ रखा। इस खूबसूरत दृश्य को कैमरे ने तुरंत कैद कर लिया। ली सिचेंग शांत दिखे, जैसे कि उन्होंने पपराज़ी की आंखों में उत्तेजना को बिल्कुल भी नहीं देखा था। उन्होंने ठंडे लहजे में कहा, "अब मैं आपसे कुछ समझदारी से बात करने की कोशिश करूंगा।" अपने फोन को पकड़े हुए और सु कियानसी और कप्तान ली की फोटो दिखाते हुए ली सिचेंग ने कहा, "फोटो में यह बूढ़ा आदमी मेरे दादाजी हैं।"

पुराने घर में टीवी के सामने, कप्तान ली चिढ़ से गए थे। "आपने मुझे एक बूढ़ा आदमी कहा, लड़के?"

उसके दादा के नाराज हो गए हैं इस बात का कोई अंदाज़ा नहीं होते हुए, ली सिचेंग ने कहा, "सु झेंगुओ सु कियानसी के चाचा हैं।"

यह सुनकर, समाचार कहानी के संपादक ने अपना गला साफ किया। एक रिश्तेदार के साथ रात का खाना खाना पूरी तरह से सामान्य था।

"उसके सहपाठी, फू परिवार के व्यवसाय के युवा सीईओ। वे एक हाई स्कूल सभा में थे।"

बहुत से लोग फू लेंग्बिंग को जानते थे और बहुत सारे पत्रकारों ने उस पुनर्मिलन के बारे में सुना था। सभी ने सिर हिलाया।

"पिछले एक तस्वीर के बारे में क्या?"

अंतिम आदमी जो सबसे अधिक चित्रित किया गया था! उसके साथ जरूर कुछ चल रहा था! ली सिचेंग ने अपनी आँखें सिकोड़ लीं, एक मिनट के लिए कहा, "यह उसका चचेरा भाई है। बचपन से ही उसका मानसिक विकास अपर्याप्त है। सादे शब्दों में, यह एक मूर्ख है।"


Load failed, please RETRY

Hadiah

Hadiah -- Hadiah diterima

    Status Power Mingguan

    Rank -- Peringkat Power
    Stone -- Power stone

    Membuka kunci kumpulan bab

    Indeks

    Opsi Tampilan

    Latar Belakang

    Font

    Ukuran

    Komentar pada bab

    Tulis ulasan Status Membaca: C157
    Gagal mengirim. Silakan coba lagi
    • Kualitas Terjemahan
    • Stabilitas Pembaruan
    • Pengembangan Cerita
    • Desain Karakter
    • Latar Belakang Dunia

    Skor total 0.0

    Ulasan berhasil diposting! Baca ulasan lebih lanjut
    Pilih Power Stone
    Rank NO.-- Peringkat Power
    Stone -- Batu Daya
    Laporkan konten yang tidak pantas
    Tip kesalahan

    Laporkan penyalahgunaan

    Komentar paragraf

    Masuk