Télécharger l’application
41.66% द लॉन्ग अवेटेड मिस्टर हान / Chapter 25: वो उसके पीछे जाने ही वाला था,कि उसने देखा कि लू मान एक काली निसान गाड़ी में बैठकर चली गयी....

Chapitre 25: वो उसके पीछे जाने ही वाला था,कि उसने देखा कि लू मान एक काली निसान गाड़ी में बैठकर चली गयी....

Éditeur: Providentia Translations

आख़िरकार, हे झेंगबाय अपने होश में लौट आया। उसे लू क्वी का डायरेक्टर के कमरे में जाने के बारे में कुछ पता नहीं था।

लू क्वी ने उसे यह बताया था कि,वो लू मान को अपने साथ इसलिए ले गई थी कि अगर हानली ने कुछ गड़बड़ की,तो वो लू मान को उसके पास छोड़ आएगी। चाहे जो भी हो,वो लू हानली को उसे छूने नहीं देती।

हालाँकि वो लू क्वी पर भरोसा करता था,लेकिन फिर भी वो एक आदमी था, और इसलिए जब ऐसी चीजों की बात आयी, तो वो अधिक सावधान और छोटी सोच वाला हो गया।

भले ही लू क्वी ने कहा कि उसे छुआ नहीं गया था, क्या यह वास्तव में सच था?

लेकिन इस पूरी घटना के घटने से पहले,हे झेंगबाय को इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि लू क्वी लू हानली से मिलने गई थी।

हालाँकि, आज जब लू क्वी अचानक उससे मिलने के लिए आई, तो उसने बताया कि उसने किसी को नुकसान पहुँचाया है। उसने यह भी बताया कि कैसे लू हानली उससे छेड़छाड़ करना चाहता था,लेकिन लू क्वी ने उसके सर पर टेबल लैंप मार दिया,जिससे वो बेहोश हो गया, उसने गलती से लू हानली को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

सब कुछ इतनी जल्दी में हुआ, और यह इतना गंभीर मामला था कि,हे झेंगबाय उसी वक़्त निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग को नष्ट करने के लिए तुरंत चला गया था।

उसने खुद यह काम किया,और यहाँ तक कि सभी सुरक्षा गार्डों को भी वहाँ से दूर भेज दिया था।

उसने निगरानी टेप में देखा कि, लू क्वी अपने दम पर लू हानली के कमरे में गई थी।

लेकिन हे झेंगबाय ने इससे अधिक जानने की दिलचस्पी नहीं दिखाई।

चूंकि लू क्वी ने उसे बताया था कि,उसने लू मान को बेहोश कर दिया था, इसलिए हे झेंगबाय ने लू क्वी को मुसीबत में पड़ने से बचाने के लिए,लू मान को बलि का बकरा बनाने का सोचा था।

हालांकि,उसने लू मान को हान झुओली के कमरे में देखने की उम्मीद नहीं की थी।

इसके अलावा,जब उसने लू मान को हान झुओली की बाँहों में देखा,तो उस समय उसके मन में अजीब सी भावनाएं उमड़ पड़ी थीं।

फिर भी वो यह स्वीकार नहीं करना चाहता था कि उसने कुछ खोया है, जबकि उसे यह स्वीकार करना पड़ा कि वो हान झुओली की तुलना नहीं कर सकता है।

इसके अलावा, यह वो महिला थी जिसे वो नहीं चाहता था,और जो हान झुओली के इतने करीब थी।

जब वो लू मान को डेट कर रहा था,तो लू मान ने उसे कभी खुद को छूने नहीं दिया।

यह पहली बार था कि,लू मान ने अपना शरीर किसी के आगे इतना खोला था,ऐसा करती हुई वो बहुत ही बेतुकी लग रही थी।

हालांकि,यह सोचकर कि हान झुओली ने पहले भी लू मान को ऐसे कई बार देखा होगा, और अच्छी तरह से देखा होगा, हे झेंगबाय को घुटन महसूस होने लगी।

ऐसा लगता था कि, लू मान ने हमेशा हे झेंगबाय के सामने रूढ़िवादी होने का नाटक किया था,क्योंकि उसे लगता था कि वो उसके लिए अच्छा नहीं था।

अगर ऐसा नहीं था, तो उसने हान झुओली को देखते ही अपने सभी रूढ़िवादी सिद्धांतों को दूर नहीं फेंका होता।

हालाँकि, उस समय,हे झेंगबाय के पास इस बारे में गहराई से सोचने के लिए ज्यादा समय नहीं था, क्यूंकि वो लू मान द्वारा सबूत के तौर पर दिखाए गये वीचैट मैसेज से चौंक गया था।

हालांकि,उस घटना के बाद,लू क्वी ने उसे पूरी बात समझाते हुए बताया कि,वो किस तरह से लू मान को अपनी जगह पर भेजना चाहती थी।

लू क्वी ने कहा कि चाहे कुछ भी हो,वो कभी भी ऐसा कुछ नहीं करेगी, जिससे हे झेंगबाई को निराशा हो।

भले ही, हे झेंगबाय ने उस समय लू क्वी की बात पर विश्वास कर लिया था,लेकिन निश्चित रूप से,लू क्वी ने जो किया था,हे झेंगबाय को वह बिलकुल पसंद नहीं आया था।

लेकिन लू मान ने जो कुछ कहा, उसे सुनने के बाद हे झेंगबाय के दिल में एक बार फिर संदेह जाग उठा।

अगर यह सच नहीं होता कि पुलिस लू मान का पता लगाने के लिए आई थी,जिसके बाद उसने सबूत दिखाए थे, तो लू क्वी कभी हे झेंगबाय को ये सब बातें नहीं बताती।

इससे पहले,जब लू क्वी ने हे झेंगबाय से मदद मांगी थी, तब भी उसने इसका जिक्र नहीं किया था।

कुछ चीजों के खुलासा होने के बाद ही,लू क्वी ने सच्चाई कबूल की थी।

अन्यथा,वो उसे कभी भी सच नहीं बताती।

किसी तरह,हे झेंगबाय को इस घटना के बारे में पता चला, लेकिन इसके अलावा और क्या था जो लू क्वी ने उसे नहीं बताया था?

हे झेंगबाय ने ना चाहते हुए भी, उस पर शक करना शुरू कर दिया।

"झेंगबाय,जल्दी से उसका पीछा करो!" लू क्वी ने उसे फिर से कहा।

इसलिए,हे झेंगबाई ने इन चीजों के बारे में सोचना बंद कर दिया,और पहले लू मान को रोकने का फैसला किया।

लेकिन वो लू मान का पीछा करने गया ही था,कि उसने देखा कि लू मान एक काली निसान में बैठ गयी। 

"जल्दी चलाओ!" लू मान ने कहा।

कार को जाते देख,हे झेंगबाय और लू क्वी कुछ नहीं कर पाए, वे सिर्फ देख सकते थे।

चूंकि वो लू मान को पकड़ नहीं सका, इसलिए जो शक झेंगबाय के दिमाग में था, वो अब फिर से उभर गया था।

हे झेंगबाय के चेहरे के भावों को देखकर, लू क्वी ने उससे कहा,"क्या तुम लू मान के कहने के कारण मुझ पर फिरसे संदेह कर रहे हो ?"


Load failed, please RETRY

Cadeaux

Cadeau -- Cadeau reçu

    État de l’alimentation hebdomadaire

    Rank -- Classement Power Stone
    Stone -- Power stone

    Chapitres de déverrouillage par lots

    Table des matières

    Options d'affichage

    Arrière-plan

    Police

    Taille

    Commentaires sur les chapitres

    Écrire un avis État de lecture: C25
    Échec de la publication. Veuillez réessayer
    • Qualité de la traduction
    • Stabilité des mises à jour
    • Développement de l’histoire
    • Conception des personnages
    • Contexte du monde

    Le score total 0.0

    Avis posté avec succès ! Lire plus d’avis
    Votez avec Power Stone
    Rank NO.-- Classement de puissance
    Stone -- Pierre de Pouvoir
    signaler du contenu inapproprié
    Astuce d’erreur

    Signaler un abus

    Commentaires de paragraphe

    Connectez-vous