Télécharger l’application
20% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 12: प्यार के छोटे अंक (2)

Chapitre 12: प्यार के छोटे अंक (2)

Éditeur: Providentia Translations

जैसे ही क्यूओ एनहाओ ने अपना स्नान खत्म करके अपने बाथरूम का दरवाजा खोला, तो लू जिनियन उसको नजर आया। वो पजामा पहने हुए था और बिस्तर पर बैठा था, जिस तरफ वो आमतौर पर सोता था। अपने सिर के पीछे दोनों हाथों करके आंखे बंद कर आराम कर रहा था। 

क्यूओ एनहाओ ने अपनी नजरों को उसके घूरने से पहले ही उधर कर लिया। अपनी पलकों को नीचे करके, वो अपनी वैनिटी की मेज की ओर चलने लगी। 

मेज में एक दर्पण था, जो बिस्तर का ठीक सामने था। हर बार जब क्यूओ एनहाओ उस शीशे में देखती, तो उसे लू जिनियन की झलक दिखाई देती। 

प्रारंभ में, उसने केवल तिरछी निगाहों से देखा, लेकिन जब उसे ये यकीन हुआ कि लू जिनियन ने अपनी आंखे बंद रखी थी, जैसे की सो हो, उसने उसे दर्पण में चुपचाप निहारने की हिम्मत दिखाई। 

लू जिनियन का चेहरा क्यूओ एनहाओ के दिमाग में छप गया था, वो अपनी बंद आंखों से उसके हर एक विवरण को साफ-साफ याद कर सकती थी। जब वे पहली बार तेरह साल पहले मिले थे, उसे हमेशा उसके चेहरे को देखकर बेचैन हो जाती थी। 

अपनी आंखे बंद करने से, लू जिनियन थोड़ा कम गुस्सा वाला लग रहा था, रूखा वातावरण जो उसने बना दिया वो भी धुंधला हो गया था, जिससे उसकी विशेषताएं नरम हो गईं। 

क्यूओ एनहाओ अपने चेहरे पर क्रीम लगाना भूल गई, जिससे ये फर्श पर गिर गया।

भले ही ये सिर्फ एक तरफा प्यार था, बस उसे इस तरह करीब से देखना उसकी हर कोशिका में खुशी और गर्मी फैलाने के लिए पर्याप्त था।

अगर उसकी आंखें खुली होतीं, तो क्यूओ एनहाओ उसे इस तरह से सीधे देखने की हिम्मत नहीं करती। वो कितनी बार अपने ख्यालो में खो जाती थी, उसके रूप से मंत्रमुग्ध हो जाती थी, और वो आसानी से उसके लिए अपनी भावनाओं को उजागर कर सकती है।

क्यूओ एनहाओ के चेहरे के नैन नक्श नरम और कोमल हो गए जैसे वो उसको घूरने लगी। जल्दी- जल्दी में, उसने अपने हाथों को उठा लिया, लू जिनियन के प्रतिबिंब पर हाथ फेरते हुए, उसकी आंखों से लेकर उसकी नाक के ऊपर और फिर उसके हल्के गुलाबी होंठो पर आ कर रूक गए। 

तीन महीने पहले की यादे फिर से जाग उठी, जब उसने उसके होंठों को चूमा था।

भले ही तीन महीने हो गए थे, यादें अभी भी शीशे की तरह साफ थी। उसे सब कुछ याद था: उसके नरम गर्म होंठ ...

क्यूओ एनहाओ की हृदय गति तेज हो गई, उसकी उंगलियां लगातार उसके होंठों के प्रतिबिंब को सहला रही थीं।

लेकिन जैसे ही वो अपने "एक तरफा प्यार" ब्रह्मांड में डूबने वाली थी, एक फोन अचानक बज उठा, जिसपर संदेश लिखा हुआ आ रहा था। लू जिनियन ने अपने भौंहे को खींच लिया, जैसे की इस हंगामा से उसे गुस्सा आ गया था। पल भर को चौंक गई, क्यूओ एनहाओ ने सहज रूप से अपने हाथों को वापस खींच लिया, जल्दी से क्रीम लगाई जो पहले उसने नीचे रख दी थी। 


Load failed, please RETRY

Cadeaux

Cadeau -- Cadeau reçu

    État de l’alimentation hebdomadaire

    Rank -- Classement Power Stone
    Stone -- Power stone

    Chapitres de déverrouillage par lots

    Table des matières

    Options d'affichage

    Arrière-plan

    Police

    Taille

    Commentaires sur les chapitres

    Écrire un avis État de lecture: C12
    Échec de la publication. Veuillez réessayer
    • Qualité de la traduction
    • Stabilité des mises à jour
    • Développement de l’histoire
    • Conception des personnages
    • Contexte du monde

    Le score total 0.0

    Avis posté avec succès ! Lire plus d’avis
    Votez avec Power Stone
    Rank NO.-- Classement de puissance
    Stone -- Pierre de Pouvoir
    signaler du contenu inapproprié
    Astuce d’erreur

    Signaler un abus

    Commentaires de paragraphe

    Connectez-vous