Télécharger l’application
68.04% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 66: कई पीढ़ियों के लिए जंगल का एकीकरण हो जाएगा

Chapitre 66: कई पीढ़ियों के लिए जंगल का एकीकरण हो जाएगा

Éditeur: Providentia Translations

सेकंड्स मिनटों में बदल गए और लियान चेंगयु को संदेह होने लगा था। चूंकि मामला बहुत महत्व का था, वह डर गया था कि कुछ गलत तो नहीं हुआ था।

इतने लंबे समय के बाद भी, उजाड़ हड्डी सार ने अपने प्रभावों को क्यों नहीं दिखाया?

जब उसने उजाड़ हड्डी खरीदी, तो उसने सावधानी से जाँच की थी। उजाड़ हड्डी पर पहले रिफाइन होने का कोई निशान नहीं था। और शोधन प्रक्रिया के शुरु में, फ्रॉस्ट पायथन विषाक्त पदार्थों दिखे थे, जो की पुस्तकों में दर्ज किया गया है। इसने समर्थ पुरुषों के एक समूह को बीमार कर दिया था। इसका मतलब था कि उजाड़ हड्डी असली थी।

क्या शोधन प्रक्रिया के दौरान कुछ गलत हुआ था? ध्यान से सोचने पर, यह नहीं हो सकता था। उनके कई आदमी थे जो शोधन प्रक्रिया देख रहे थे, और उन्होंने हर बार इस प्रक्रिया की जाँच की थी, तो समस्या कैसे हो सकती थी?

लियान चेंगयु कोई साधारण व्यक्ति नहीं था। गहरे विचार-विमर्श के बाद, वह जल्दी से शांत हो गया और उसने अपने आप से कहा, "बारिश के बाद मिट्टी फिर से जम सकती है, लेकिन ज़ेड एम्बर को भूमि के पोषण के लिए लाखों वर्षों तक दफन होना पड़ता है।"

"स्वीट कॉर्न को एक वर्ष में काटा जा सकता है, लेकिन अपने चारों ओर के सार को सोखने के लिए एक अमरता की गोली को लाखों वर्षों तक सहते रहने की आवश्यकता होती है।"

"एक बेईमान चार्लटन तीन दिनों में एक मुट्ठी की तकनीक पर पुस्तक लिख सकता है, लेकिन ताई आह डिवाइन किंगडम के संस्थापक सम्राट को 'ताई आह पवित्र तकनीक' बनाने के लिए दस हजार साल तक प्रशिक्षण लेना पड़ा!"

"एक मिट्टी के बड़े टुकड़े को एक वार से तोड़ा जा सकता है, लेकिन एक जेड एम्बर पीढ़ियों से सौंपी गई कला का टुकड़ा बन जाता है; स्वीट कॉर्न इंसानों की गंदगी बन जाएगा, लेकिन एक अमरता की गोली एक राजा को भगवान बना सकती है, एक चार्लटन की मुट्ठी तकनीक के ग्रन्थ का उपयोग केवल किसी मूर्ख को धोखा देने के लिए किया जा सकता है, लेकिन 'ताई आह पवित्र तकनीक' को युगों तक फैलाया जाएगा, और जिसकी योद्धाओं की मांग रहेगा! "

"महानता के लिए, धैर्य का अभ्यास किया जाना चाहिए। अगर मैं इन कुछ मिनटों को सहन नहीं कर सकता, तो मैं महानता कैसे हासिल कर सकता हूं!"

लियान चेंगयु सोचने लगा और उसकी अभिव्यक्ति शांत हो गई।

लेकिन, एक घंटा बीत गया ...

लियान चेंगयु अभी भी शांत मन से बैठा था। उसने अपने ही शब्दों को कई बार अपने आप में दोहराया था।

दो घंटे बीत गए।

लियान चेंगयु के माथे से पसीना निकलने लगा।

चार घंटे बीत गए।

लियान चेंगयु की आंखें खून से लाल थीं, उसकी मुट्ठी कसकर बंधी हुई थी, उसके नाखून उसके मांस में गहरे दबे हुए थे।

छः घंटे!

झाओ टाईज़ु और बाकी लोगों के पहले से ही पैर दर्द कर रहे थे। और जो लियान चेंगयु के आस-पास के लोगों की भीड़ थी, जो उसके आसमान की उचाईयों को छूने और उन्हें शहर में ले जाने का इंतजार कर रहे थे, इस सब के इन्तजार में उनकी गर्दन अकड़ गई थीं।

आठ घंटे हो गए थे और सूरज ढल गया था। लियान चेंगयु पूरे दिन मूर्खतापूर्वक ध्यान में वहाँ बैठा था।

यह कैसे हो सकता है? यह कैसे हो सकता है?

यह कैसे हो सकता है!

लियान चेंगयु ने अपने दिल में चिल्लाया। केंचुए की तरह दिखने वाली लक़ीरें उसके माथे पर दिखाई देने लगीं थीं जिससे उसका चेहरा बिगड़ गया था।

इस हालत में लियान चेंगयु को देखकर झाओ टाइजु एंड कंपनी ने खुद को उस से अलग करना शुरू कर दिया। यहां तक ​​कि लियान आदिवासी कबीले के कुलपति भी उसे पूरे ध्यान से से घूर रहे थे।

वे जानते थे कि यह उजाड़ हड्डी की पौराणिक विस्फोटक शक्ति थी!

क्योंकि ऊर्जा बहुत ताकतवर थी और लियान चेंगयु अपने शरीर की सीमा पर था, उसने अपनी नसों को फैलाया। अगर कुछ अनजाने में हुआ, तो इससे लियान चेंगयु की नसें फट सकती थीं!

इतिहास में, उन योद्धाओं की कमी नहीं थी, जिन्होंने उजाड़ हड्डी के सार को लालच से खाया था, लेकिन इसे सोखने की बजाय, उन्होंने केवल अपने शरीर को उड़ा कर समाप्त कर लिया था।

"हर कोई, एक कदम पीछे हटो, कोई भी बाधा नहीं होनी चाहिए। जो कोई भी एक कदम आगे बढ़ाता है उसे मार डालो!" कुलपति ने आज्ञा जारी की। यह लियान चेंगयु का सबसे महत्वपूर्ण क्षण था। अगर किसी ने लियान चेंगयु को परेशान किया, तो वह उसके मेरीडियन को नुकसान पहुंचा सकता था, जिससे टूटने की उम्मीद नष्ट हो जाती। यदि ऐसा हुआ, तो उस व्यक्ति को मौत के घाट उतारना भी पर्याप्त नहीं होगा।

दस घंटे।

आसमान में पूरी तरह से अंधेरा छा गया था और सितारों से भरे आसमान में चाँद चमक रहा था।

लेकिन लियान आदिवासी कबीले के ऊपरी स्तर के लोग और योद्धा तैयारी शिविर के सदस्यों अभी वहीँ थे। जनजाति के डायन और डॉक्टर भी आदेशों का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने अपने भोजन के कुछ ही निवाले ही खाये थे।

चुड़ैल समय-समय पर प्रार्थना करने के लिए घुटने टेक देती थी और उसने लियान चेंगयु को आशीर्वाद देते रहने के अपने समारोह को जारी रखा था।

उस समय, लियान चेंगयु जो ध्यान में बैठा था, उसने अचानक जोर से गर्जना की!

"आह"

यह गर्जना गहरी थी लेकिन जोर से थी। यह एक जानवर के गुस्से में दहाड़ने की तरह थी, जो आसमान के छोर तक बढ़ गया था!

"बूम!"

वेदी, जिस पर लियान चेंगयु बैठा था, टूट कर खुल गयी थी। यह लियान चेंगयु की ऊर्जा के कारण हुआ था।

"युवा मास्टर के माध्यम से टूट गया है! युवा मास्टर के माध्यम से टूट गया है!"

इस तरह के प्रदर्शन को देखकर झाओ टाईजु खुशी में उछल पड़ा।

योद्धा तैयारी शिविर के सदस्य जयकार और जश्न मनाने के लिए उठे।

कुलपति ने केवल अपनी दाढ़ी को सहलाया और एक सुखद मुस्कान उनके चेहरे पर आ गयी। केवल योद्धा तैयारी शिविर के प्रशिक्षक, याओ युआन ने लियान चेंगयु को उत्सुकता से देखा। उसकी आँखें चौंधिया गईं क्योंकि लियान चेंगयु की दहाड़ में असमंजस्यता और घृणा का गहरा भाव क्यों था?

झाओ टाईज़ु ने अपने पीछे के लोगों को संकेत दिया। इसका अर्थ था कि उसके साथ चिल्लाना था-

"बधाई हो यंग मास्टर, बधाई हो यंग मास्टर! यंग मास्टर पर्पल ब्लड के साथ, जंगल का एकीकरण करेगा! युवा मास्टर को कई पीढ़ियों तक जीना है, जब तक स्वर्ग है तब तक जीवन जीना है!"

योद्धा तैयारी शिविर के सदस्य एकजुट होकर चिल्लाने लगे।

उन्होंने इस जाप का बहुत लंबे समय तक अभ्यास किया था जिसे झाओ टाईज़ु ने गुप्त रूप से योजनाबद्ध किया था। झाओ टाईजु ,जो चापलूसी का मास्टर था, कभी भी इस अवसर को छोड़ता नहीं था।

यह कहना पड़ेगा कि योद्धा तैयारी शिविर के सदस्य औसत व्यक्ति की तुलना में अधिक मजबूत थे। इस जप का अभ्यास करने के बाद, ध्वनि तेज थी और इसे पांच किलोमीटर दूर से सुना जा सकता था।

इस से लियान आदिवासी कबीले में हर कोई जानता था कि लियान चेंगयु बैंगनी रक्त क्षेत्र में टूट गया था!

पिछले कुछ दिनों से, लियान कुइहुआ जानबूझकर इस खबर को फैला रही थी, इसलिए यहां तक ​​कि एक दादी जिसके दांत भी गिर गए थे, उसे भी पता था कि पर्पल ब्लड का मतलब क्या है।

यह सभी विशेषज्ञों में सबसे अच्छे से बेहतरीन था। झांग युकियान जो कुछ दिन पहले लियान आदिवासी कबीले में आए थे, पर्पल ब्लड के दायरे में थे।

अब यंग मास्टर लियान झांग युकियान की तुलना में बहुत कमजोर नहीं हो सकते हैं।

"युवा मास्टर लियान बैंगनी रक्त क्षेत्र में टूट गए हैं, भविष्य में हमारे पास एक अच्छा जीवन होगा।"

"हां, यंग मास्टर लियान ने पहले कहा था, कि हम सभी को शहर में ले जाया जाएगा।"

"आप शायद नहीं जानते होंगे, लेकिन जब यंग मास्टर लियान का जन्म हुआ था, तो पूरा आकाश लाल हो गया था। यह स्पष्ट है कि यंग मास्टर लियान एक ऐसा सितारा है जो नीचे उतरा है, न कि कोई साधारण व्यक्ति है!"

लोग आपस में चर्चा करने लग गए क्योंकि वे आराम की जिंदगी के लिए तरस रहे थे। उनके द्वारा सहन किए गए कष्ट और भूख अब महत्वपूर्ण नहीं रह गए थे।

जब तक लियान चेंगयु तोड़ लेता है, तब इसका मतलब होगा कि सभी तरह की अच्छी चीजें आ जाएँगी। वे समृद्धि की तलाश नहीं कर रहे थे, लेकिन जब तक उन्हें एक स्थिर जीवन मिल जाता है, तब तक वे आभारी रहेंगे।

लोगों को करीब आने से रोका गया था, लेकिन योद्धा तैयारी शिविर के सदस्यों ने पहले ही लियान चेंगयु को चारों ओर से घेर लिया था और जोर जोर से जप भी कर रहे थे।

"युवा मास्टर कई पीढ़ियों तक जियें। जंगल का एकीकरण किया जाएगा!"

"युवा मास्टर का कौशल अद्वितीय है, जब तक आसमान है!"

वे कुछ ही शब्द बोल सके थे, और उसी समय लियान चेंगयु का चेहरा पीला पड़ गया था। उसने आस-पास के माहौल को अनमने ढंग से देखा।

"पूआ!"

एक लाल फव्वारे की तरह लियान चेंगयु के मुंह से ताजा खून निकला, जो पूरे फर्श पर फैल गया!

झाओ टाईजु, लियान चेंगयु के ठीक सामने घुटने टेक कर बैठा हुआ था, और उसके मुंह से ख़ून निकल कर झाओ टाईजु के चेहरे पर पड़ गया था, जिससे उसका रंग लाल हो गया था।

झाओ टाईज़ु जैसे गूंगा हो गया था, वह वहाँ बुत बना खड़ा था।

योद्धा तैयारी शिविर के अन्य सदस्यों भी जैसे गूंगे हो गए थे क्या ।।। क्या हुआ?

"चेंगयु! चेंगयु!"

कुलपति झटके से उठे और लियान चेंगयु की ओर चिल्लाते हुए लपके, "डॉक्टर, डॉक्टर को बुलाओ !!"

जनजाति का एकमात्र डॉक्टर वहीँ पर कुछ भी अनहोनी के लिए तैयार, इंतजार कर रहा था। वह बूढ़ा था और कोई मार्शल आर्ट नहीं जानता था। उसके पैर लंबे समय तक खड़े रहने से दर्द कर रहे थे। लियान चेंगयु को अचानक खून की उल्टी होती देख उसका चेहरा पीला पड़ गया। वह भागा, लेकिन क्योंकि उसके पैर स्थिर नहीं थे, वह गिर गया और फिर उठे बगैर लियान चेंगयु की तरफ रेंगता हुआ गया।

जब उन्होंने लियान चेंगयु की नब्ज को मापा, तो वे केवल यह पता लगा सके कि उनकी नाड़ी अस्त-व्यस्त तरह से चल रही थी, और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था।

उस समय, झाओ टाईज़ु ने बोलना शुरू किया, "आप लोग चिंता ना करें। युवा मास्टर ने अभी अभी रियल्म को तोड़ा है जिससे उनकी नाड़ी अस्थिर हो गयी है। उन्होंने काले रक्त को उल्टी की है, जिसे अंदर की सफाई के रूप में जाना जाता है, मुझे लगता है कि शायद आप इसके बारे में नहीं जानते हैं। मेरो क्लींजिंग के लिए शरीर से अशुद्ध काले रक्त की उल्टी की आवश्यकता होती है।"

यह कहने के बाद, झाओ टाईज़ु ने अपने चेहरे से खून पोंछ लिया। एक पल के लिए, झाओ टाईज़ु का चेहरा डांसिंग चुड़ैल की तरह लाल था।

आसपास के लोगों ने झाओ टाईज़ु के चेहरे को देखा और उनके मुँह खुले के खुले रह गए थे। उन्हें पता नहीं था कि क्या कहना है, और ना ही यह पता था कि चुप्पी कैसे तोड़नी है।

अपने चेहरे से खून पोंछने के बाद, झाओ टाईज़ु अभी भी शांत था और उसने कहा, "जल्द ही युवा मास्टर ठीक हो जायेंगे और जब ऐसा होगा तो जंगल की कई पीढ़ियों एकजुट हो जाएँगी।"

झाओ टाईज़ु के लिए लियान चेंगयु एक भगवान था।

एक भगवान को क्या हो सकता है? इसके अलावा, लियान चेंगयु पर्पल ब्लड के दायरे से गुजर गया था, इसलिए थोड़ा असंतुलन सामान्य था।


Load failed, please RETRY

Cadeaux

Cadeau -- Cadeau reçu

    État de l’alimentation hebdomadaire

    Rank -- Classement Power Stone
    Stone -- Power stone

    Chapitres de déverrouillage par lots

    Table des matières

    Options d'affichage

    Arrière-plan

    Police

    Taille

    Commentaires sur les chapitres

    Écrire un avis État de lecture: C66
    Échec de la publication. Veuillez réessayer
    • Qualité de la traduction
    • Stabilité des mises à jour
    • Développement de l’histoire
    • Conception des personnages
    • Contexte du monde

    Le score total 0.0

    Avis posté avec succès ! Lire plus d’avis
    Votez avec Power Stone
    Rank NO.-- Classement de puissance
    Stone -- Pierre de Pouvoir
    signaler du contenu inapproprié
    Astuce d’erreur

    Signaler un abus

    Commentaires de paragraphe

    Connectez-vous