Télécharger l’application
14.43% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 14: चूस के सब सूखा दिए

Chapitre 14: चूस के सब सूखा दिए

Éditeur: Providentia Translations

"यह बैंगनी क्रिस्टल भी जड़ी बूटियों की ऊर्जा को सोख सकता है? हाँ! जड़ी बूटियों में कुछ 'हर्बल सार' होना चाहिए और यह स्वयं ऊर्जा का एक रूप होना चाहिए।"

"जड़ी बूटी खाने के बाद एक योद्धा ताकतवर हो जाएगा। यह इसलिए है क्योंकि उसका शरीर हर्बल सार को सोख कर, उसे ऊर्जा में बदल देंगा।"

यी यूं ने एक नया एहसास महसूस किया। वह पिछले कुछ दिनों से कई प्रयोग कर रहा था। उसने आग, गर्म पानी, कपड़े रगड़ने से स्थिर बिजली, ऐसी वस्तुओं का इस्तेमाल किया था जिन्हें यी यून ने महसूस किया था कि जो "ऊर्जा निहित हैं"। हालांकि, पर्पल क्रिस्टल इन "ऊर्जाओं" को सोख नहीं सका था।

जो पर्पल क्रिस्टल सोख सकता था और जो उसको पता थीं, वे थीं सितारों की रौशनी, उजाड़ हड्डियां, हर्बल सार और युआन चेंगयू के हमले से मिला युआन क्यूई।

अगर ध्यान से सोचा जाए तो, तारों की कमजोर ऊर्जा के अलावा ये ऊर्जाएं, इस दुनिया में मार्शल योद्धाओं को विकसित करने के लिए अधिक प्रासंगिक थीं।

हो सकता है कि सितारों की रौशनी भी उनके विकास से संबंधित थी। इस दुनिया में शायद एक ऐसे तकनीक भी हो सकती है जो स्टारलाइट को सोख सकती हो।

उजाड़ हड्डियों और जड़ी बूटियों के रूप में, यह कहना बेकार था कि वे अच्छे आइटम थे जो एक मार्शल कलाकार के शरीर को बढ़ाते थे।

ऐसा लगता था कि बैंगनी क्रिस्टल केवल उन ऊर्जाओं को सोख सकता था जो मार्शल अभ्यास में मदद करतीं थीं।

हालांकि, पर्पल क्रिस्टल के द्वारा डैन गुओ के हर्बल सार को सोख लेने के बाद, क्या डैन गुओ अभी भी उपयोगी होगा?

शायद अब यह बेकार था!

डैन गुओ अभी भी सही लग रहा था, लेकिन यह वास्तव में हर्बल गाद से भी बदतर था।

यी यून को पता था कि डैन गुओ जैसी वस्तुओं को सीधे नहीं खाया जा सकता था। इसे काढ़ा बनाने के लिए एक विशेष प्रक्रिया की जानी थी।

और इसे काढ़ने का तरीका केवल जनजाति के ऊपरी सतहों पर ही जाना जाता था।

डैन गुओ के अलावा, लियान कबीले के जड़ी बूटी पर्वत की अन्य सभी जड़ी बूटियों को सीधे नहीं खाया जा सकता था क्योंकि वे सब जहरीली थीं। न केवल उनमें किसी भी प्रकार की उपयोगिता थी, वे पचाने में भी मुश्किल थीं, जिससे किसी व्यक्ति की मौत भी हो सकती थी!

यदि ऐसा नहीं होता, तो लियान आदिवासी कबीले वाले इतनी आसानी से पहाड़ से उन गरीबों को जड़ी बूटियों को लेने नहीं देते। अगर वे जड़ी-बूटियों को चुपचाप खा लेते, तो कोई कैसे जान पाता?

हालांकि, पर्पल क्रिस्टल ने डैन गुओ के हर्बल सार को बिना किसी विषैले असर के यी यूं के शरीर में सोख लिया था, उसे पोषण भी दिया और वो भी बिना किसी विषैले असर के।

यह पर्पल क्रिस्टल की जादुई विशेषता थी।

इसने निगेटिव ऊर्जाओं को ऐसी ऊर्जाओं में परिवर्तित कर दिया था जिसे आम लोग सोख सकते थे। इसने यी यून को पहाड़ पर सभी जड़ी बूटियों को बिना किसी के जाने सोखने दिया!

यह पूरी तरह से गुप्त था!

यह एहसास होते ही यी यून अपने आप को रोक नहीं सका और हंस पड़ा।

"यूनर आप किस बारे में हँस रहे हैं?" जियांग क्सिओरौ ने आवाज लगायी। वह यू यून के बारे में चिंतित थी, कि वह फिर से ना गिर जाए। यदि वह इतनी ऊँचाई से चट्टानों पर गिरा तो यह एक भयानक अंजाम होगा।

"सिस क्सिओरौ, देखो कि यह क्या है?"

यी यून ने डन गुओ को, जिसने अपना सारा सार खो दिया था, पौधे से तोडा और नीचे फेंक दिया, ।

"डन गुओ? यह तो बहुत बड़ा है!"

जियांग क्सिओरौ खुश थी, लेकिन उसने उदासी की भावना महसूस की। एक बीस वर्ष पुराना डैन गुओ फ़ायदेमंद हो सकता था, लेकिन उसके भाई के पास इसका उपयोग करने का कोई अवसर नहीं था। लियान चेंगयु को इसमें भिगोने से पहले इसे केवल जनजाति के बूढ़े लोगों द्वारा पीसा जाएगा।

मिली-जुली भावनाओं के साथ, जियांग शियाओरो ने डैन गुओ को जड़ी-बूटी की टोकरी में डाल दिया।

उनका ध्येय प्रति व्यक्ति 8 औंस जड़ी-बूटियों को चुनना था। आवश्यक वजन सबसे कम वर्गीकृत जड़ी बूटियों पर आधारित था। इस बीस वर्ष पुराने डैन गुओ का वजन अधिक माना जाएगा। आज की उनकी अच्छी किस्मत के कारण, वे अपना राशन रख सकते थे।

यह एक बड़ी दयनीय स्थिति थी। उसे और उसके भाई को अपने जीवन को जोखिम में डालकर, जड़ी-बूटियों को इकठ्ठा करना था और भले ही वे भाग्य से सभी प्रकार की दुर्लभ जड़ी-बूटियों को पा लेते, उनकी सारी मेहनत बिना उनको कुछ मिले, दूसरों को सौंप दी जानी थी।

"बस, बस इसे इतना ही करो। और ऊपर मत चढ़ो।"

जियांग क्सिओरौ चिंतित हो चिल्लायी जब उसने देखा कि यी यूं दस मीटर से अधिक ऊंची तक चढ़ गया था। जड़ी-बूटियाँ अपने लिए नहीं थीं, इसलिए अपने जीवन को जोखिम में डालना व्यर्थ था।

यी यून ने उसे न सुनने का नाटक किया क्योंकि उसने पास के एक ऊंचे देवदार के पेड़ के ऊपर एक तैरता हुआ प्रकाश बिंदु देखा था। वहाँ जड़ी बूटियाँ थीं!

यी यूं आसानी से ऊपर चढ़ गया और शाखा को एक हाथ से पकड़, उसने देवदार के पेड़ की जड़ में से एक छतरी के आकार की जड़ी बूटी तोड़ ली।

"काली फंगस डैन गुओ की तुलना में अधिक मूल्यवान होती है।"

यी यूं प्रसन्न था क्योंकि उसने काली फंगस से किसी बचाव के बिना सारी ऊर्जा को सोख लिया था। उसे फिर से बहुत खुशी महसूस हो रही थी। यी यून को पता था कि काली फंगस की ऊर्जा उसके दिल में प्रवेश कर चुकी थी और उसके शरीर के हर हिस्से में पहुँच कर उसकी मांसपेशियों का पोषण कर रही थी। यह एहसास यी यून के लिए बहुत सुखद था।

वैसे भी, यी यून पिछले कुछ दिनों से लगातार भूखा था।

अपनी अंदरूनी सफाई के बाद, यी यून पहले से कहीं ज्यादा भूख महसूस कर रहा था। यी यून का शरीर तेजी से विकास कर रहा था और वह ऊर्जा के लिए बेताब था, लेकिन वह अकेला शिकार करने में सक्षम नहीं था।

बड़ी मात्रा में भोजन करने से उसे आवश्यक ऊर्जा प्रदान की जा सकती थी, लेकिन सामान्य भोजन जड़ी-बूटियों का कैसे मुकाबला कर सकता था? डैन गुओ और काली फंगस ने यी यून को समय पर मदद की थी!

यी यून ने महसूस किया कि, काली फंगस को सोखने के बाद, और कुछ बार उसके खून के सर्कुलेशन के बाद, काली फंगस के हर्बल गुणों ने उसे काफी ताकत दी थी और उसकी आंखों की रोशनी में भी काफी सुधार हुआ था। वह लगभग दस मीटर दूर एक चींटी के सिर और छह पैरों को देख सकता था।

काली फंगस किसी की दृष्टि में सुधार भी कर सकता है। यी यून अच्छी तरह से फार्माकोलॉजी में पारंगत नहीं था, लेकिन उसे इतना समझ में आ गया कि कुछ श्रेणी की जड़ी-बूटियों इस तरह के आश्चर्यजनक परिणाम नहीं दे सकतीं थीं। जनजाति के पुराने लोगों को, बड़ी मात्रा में जड़ी-बूटियों का उपयोग करना पड़ता, तब जा कर यह दवा कोई असर करती।

हालांकि बैंगनी क्रिस्टल का उपयोग करने से, परिणाम तत्काल और उल्लेखनीय थे।

शायद इस बैंगनी क्रिस्टल ने जड़ी बूटियों के प्रभाव को बढ़ा दिया था!

यी यून ने जियांग शियाओउर को "उच्च ग्रेड हर्बल ड्रग," काली फंगस, को नीचे फेंक दिया।

"काली फंगस! यूनर, आप किस्मत इतनी अच्छी कैसे हो सकती है?!"

जियांग क्सिओरौ को यह अविश्वसनीय महसूस हो रहा था। इस तरह के एक उच्च ग्रेड की जड़ी बूटी को पूरे दिन में शायद एक बार चुना जा सकता था, लेकिन यी यूं वास्तव में दो लेने में कामयाब रहा था। वह बहुत भाग्यशाली था!

यी यूं बिना जवाब दिए हंस पड़ा। पर्पल क्रिस्टल के साथ, जब तक वह जड़ी-बूटियों के पास था, वह प्रकाश बिंदुओं को एक प्रकाश स्तंभ की तरह ऊपर उठते हुए देखता था, जिससे वह उनके पास चला जाता था। वह बहुमूल्य जड़ी-बूटियों को कैसे नहीं पा सकता था?

इस समय तक, यी यून दस मीटर से अधिक ऊंचाई पर चढ़ गया था, दो जड़ी बूटियों के हर्बल सार को पूरी तरह से सोखने के बाद, वह सामान्य से अधिक ऊर्जावान महसूस कर रहा था, दस मीटर से अधिक चढ़ाई, एक आसान काम था।

हालाँकि, यी यून नहीं चाहता था कि उसकी हरकतों से किसी को कोई शक हो, इसलिए वह फिर से नीचे लौट आया था।

उसने स्थानों को बदल दिया और फिर से जड़ी बूटियों को चुनने लग गया!

जड़ी-बूटियों को सोखने, चुनने और खत्म करने की यी यून की रणनीति मानो एक तूफान को पार करने जैसी थी। उसने पाया कि यह लियान कबीले का जड़ी बूटी पर्वत अपने आप में एक खजाने के मैदान की तरह था।

वह कई दिनों से भूखा था, और चिंतित था कि वह खुद को विकसित करने की ताकत नहीं दे सकेगा। हालाँकि, लियान क्लान के जड़ी बूटी पहाड़ ने उसकी इस बड़ी समस्या को हल कर दिया था।

यी यूं एक ऊंची चट्टान पर चढ़ गया जो बेहद ऊंची थी। कुछ ही लोग वहाँ पर पहुँच सकते थे, और जियांग क्सिओरौ जिस जगह पर थी, वहां से वह देख नहीं सकती थी कि यी यूं क्या कर रहा था।

"यूनर, सावधानी से!"

जियांग क्सिओरौ की आवाज चट्टान के नीचे से आई थी लेकिन यह पहाड़ी हवाओं द्वारा थोड़ी खराब हो गई थी।

"बहन क्सिओरौ, चिंता मत करो, मैं खुद को जानता हूँ।"

यी यूं आसानी से चट्टानों को ऊपर कूद रहा था, यहां तक ​​कि चार मीटर की दीवार को भी उसने एक ही छलांग में पार कर लिया था।

उसने अपने सामने देखा कि एक चट्टान की दरारों से एक बच्चे की मुट्ठी के आकार की रोशनी निकल रही थी।

यह रौशनी यी यूं द्वारा पहले देखी गई किसी भी प्रकाश बिंदुओं की रौशनी की तुलना में दस गुना तेज थी!

"ओह! यह?!"

यी यूं हैरान रह गया। इस तरह के एक उज्ज्वल प्रकाश को पैदा करने में सक्षम होने के लिए, बोल्डर के भीतर वाली जड़ी बूटी अत्यंत मूल्यवान होनी चाहिए।

यी यून ने बोल्डर को दूर धकेल दिया और वहां उसने एक टेढ़ी बैंगनी जेड जिनसेंग को पाया। यह अच्छी तरह से एक चट्टान के शीर्ष पर छिपा हुआ था जहां कुछ ही लोग चढ़ाई कर सकते थे। इसलिए यह बिना खोजे वर्षों तक विकसित हुआ था।

यह यी यूं के लिए बहुत अच्छा था।

यी यूं ने बैंगनी क्रिस्टल के साथ बैंगनी जेड जिनसेंग की ऊर्जा को चूसने में कोई रुकावट नहीं की।

बैंगनी क्रिस्टल बैंगनी प्रकाश से भरा गया था जो यी यून के शरीर के भीतर इकट्ठा हुआ था। यी यून ने अपने मेरिडियन्स के माध्यम से फैलने वाली गर्माहट को महसूस किया, जिसने उसके सिर तक उठने से पहले उसके अंगों को गर्म कर दिया था। इसने यी यून की पांच इंद्रियों को और अधिक तेजवान बना दिया और उसके अंगों को ऐसा महसूस होने लगा जैसे कि वे तैर रहे थे।

यह अहसास नशे में होने जैसा ही था। फिर भी, उसका शरीर बेहद गर्म था। यी यून को लगा कि उसके पास बहुत ऊर्जा है जिसे उसे अब निकालने की आवश्यकता थी!

यी यून के शरीर में खुजली और असहजता थी। उसने ऊपर देखा जहाँ उसे एक चट्टान नजर आयी, जो 300 कत्तीस का वजन लग रही थी। यी यून को लगा कि जैसे लाखों चींटियां उस पर रेंग रही हों, इसलिए उसे इस असीम शक्ति को कम करना था।

वह बोल्डर के पास गया और उसे उठा लिया।

एक बार! दो बार! तीन बार!

बोल्डर को दस बार से अधिक उठाने के बाद, उसका शरीर गर्म पसीने में नहा गया, लेकिन अब उसे बेहद संतुष्टि महसूस हुई।

उसने इसे पर्याप्त रूप से रोमांचकारी नहीं पाया और इस लिए उस चट्टान के साथ उठक बैठक करने के लिए ले जाने लगा। बीस बार कूदने के बाद, उसके पैर सुन्न हो गए। उस सारा पसीना अब उड़ गया था।

उसे अब बहुत अच्छा लगा!

यी यून ने अपने शरीर को हिलाया और उसे सभी जोड़ों में से कड़कन सुनाई दी!

जब एक मार्शल कलाकार अभ्यास करता था, तो वह उजाड़ हड्डियों का भोग करता था, अपने मन और शरीर को मजबूत करने के लिए अपने शरीर को जड़ी-बूटियों में भिगोता था!

इसे दैनिक प्रशिक्षण के साथ, मजबूत बनाने के बाद, संसाधनों या इच्छाशक्ति के बिना, कुछ भी फायदा पाना लगभग असंभव होगा।

यी यून ने पर्पल जेड जिनसेंग को नहीं छुआ। इस तरह की एक उच्च श्रेणी की जड़ी बूटी एक हंगामें का कारण बन सकती थी। इसके अलावा, वह पहले से ही इसके सभी औषधीय गुणों को सोख चुका था और इसे लेने से खुद के लिए परेशानी नहीं बढ़ाना चाहता था।

एक सामान्य व्यक्ति, आराम के बिना, जड़ी-बूटियों के 8 औंस लेने में सक्षम नहीं हो सकता था, लेकिन बैंगनी क्रिस्टल के साथ और अपनी तीव्र दृष्टि के कारण वह दूर से ही जड़ी बूटियों को देख सकता था। इसलिए दो घंटों में, उसने जियांग शियाओरो और खुद दोनों के लिए आवश्यक 16 औंस जड़ी-बूटियों को इकठ्ठा कर लिया था।

सभी जड़ी बूटियों को बैंगनी क्रिस्टल द्वारा चूस के सूखा दिया था। वे अभी भी सतह पर ठीक तो दिख रहीं थीं, परन्तु वे एक हर्बल गाद बन गयीं थीं।

यी यूं ने जियांग शियाओरो को जड़ी-बूटी की टोकरी दी, और साथ ही उसे आदेश दिया कि वह जड़ी-बूटियों को जल्दी ना सौंप दे अन्यथा उन पर संदेह हो सकता था।

"यूनर ... आपने इसे इतनी तेज़ी से कैसे किया ...?" जियांग क्सिओरौ ने महसूस किया कि, कुछ भी परवाह किए बिना, उसके भाई ने आश्चर्यजनक गति से जड़ी बूटियों को चुन लिया था।"

"मेरी किस्मत बहुत अच्छी थी। बहन शियाओरो, मैं अब किसी चीज़ के लिए नीचे जा रहा हूँ। आप बस यहां रहना और व्यस्त होने का ढोंग करना। मैं जा रहा हूं।"

इसके साथ ही, यी यूं तेजी से पहाड़ के नीचे चला गया।


Load failed, please RETRY

Cadeaux

Cadeau -- Cadeau reçu

    État de l’alimentation hebdomadaire

    Rank -- Classement Power Stone
    Stone -- Power stone

    Chapitres de déverrouillage par lots

    Table des matières

    Options d'affichage

    Arrière-plan

    Police

    Taille

    Commentaires sur les chapitres

    Écrire un avis État de lecture: C14
    Échec de la publication. Veuillez réessayer
    • Qualité de la traduction
    • Stabilité des mises à jour
    • Développement de l’histoire
    • Conception des personnages
    • Contexte du monde

    Le score total 0.0

    Avis posté avec succès ! Lire plus d’avis
    Votez avec Power Stone
    Rank NO.-- Classement de puissance
    Stone -- Pierre de Pouvoir
    signaler du contenu inapproprié
    Astuce d’erreur

    Signaler un abus

    Commentaires de paragraphe

    Connectez-vous