Télécharger l’application
2.06% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 2: बड़ी बहन

Chapitre 2: बड़ी बहन

Éditeur: Providentia Translations

यी यून को लड़की की पहली बार में समझने में थोड़ी परेशानी हुई। यह एक अजीब और जाना पहचाना सा भाव था। 

वह लगभग पंद्रह साल की लग रही थी l उसने नीले रंग का ब्लाउज पहना हुआ था जिसमें चिप्पियाँ लगी हुईं थीं l उसने गहरे रंग की पैंट पहने थी जिसका रंग इतना गहरा था की बताना मुश्किल था। पैंट को ऊपर की तरफ मोड़ा हुआ था, जिससे उसकी सफ़ेद टांगें दिख रही थीं। उसकी एड़ियों पर ताजी मिट्टी के छींटे लगे हुए थे। उसका शरीर और कमर दुबले-पतले थे, और उसका चेहरा चमकदार और गाल लाल थे। 

जब वह लड़की गाँव के रास्ते उसकी और आ रही थी तो वह पहाड़ों की ताज़ी ओस की तरह लग रही थी। यह यी यून को तरोताजा कर रहा थाl यह लड़की कौन थी? 

यी यून ने उस युवा लड़की के साथ नज़रें मिलाईं। वह वहाँ खड़ी, एक पल के लिए चकित हो गई थीl उसके हाथ से वह रस्सी ढीली पड़ गयी जिससे उसने टोकरी को अपने कंधे पर उठाया हुआ था। 

अचानक, यी यून को एक अजीब सा एहसास हुआ। 

उसके सामने खड़ी लड़की साफ रूप से एक फूल की कली की तरह, लगभग पंद्रह साल की थी, और फिर भी, ना जाने क्यों, वह ... उससे लंबी दिख रही थी? 

वह शायद आधे से अधिक सिर के से ऊपर उससे अधिक लंबी थी। अगर वह और करीब होते, तो उसे युवा लड़की को देखने के लिए अपना सिर ऊपर की ओर उठाना पड़ता! 

यह शायद थकान के कारण शक हो रहा था ... यी यून को अब भी समझ में नहीं आया, लेकिन उस समय उसने लड़की की, एक पहाड़ी झील की तरह साफ आवाज सुनी। "युनर!" 

लड़की ने अपनी टोकरी को नीचे फेंक दिया और वह यी यून की तरफ भागी। उसकी खूबसूरत आंखें पहले से ही आंसुओं से चमक रही थीं। "रूको रूको…" यी यून शायद बेहोशी में था। उसने चारों ओर देखा और पाया कि वह कुछ किलोमीटरों के दायरे में वह अकेला आदमी था l वह लड़की उसी की ओर आ रही थी! और वह जो युनर कह रही थी ... क्या वह खुद ही था?

यी यून के नाम में एक शब्द यून था, लेकिन किसी ने भी उसे कभी युनर नहीं कहा था। आजकल के समाज में कोई भी ऐसा नहीं करता था, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य नहीं था कि उसकी प्रतिक्रिया धीमी थी। 

असल में, वह कोई भी प्रतिक्रिया देने में असमर्थ था क्योंकि लड़की हवा की तरह उसके पास आई और उसे गले लगा लिया!

लड़की की ताजा सुगंध ने मानों उसके नाक में जगह बना ली और सुगंध से भर दिया और साथ ही उसके नरम शरीर ने यी यून को अभिभूत कर दिया था। उसके पास कोई जवाब नहीं थी क्योंकि वह आर्श्चय था। पहाड़ की चढ़ाई के समय उसे जिंदा दफनाया गया था और जब वह आखिरकार खुद को निकालने में कामयाब हुआ, तो वह एक कब्र के अंदर से निकला था। और कड़ी मेहनत के बाद जब ऐसा हुआ, तो उसे एक युवा लड़की ने गले लगा लिया, जिसे वह जानता भी नहीं था कि वह कौन है!

यी यून ने कभी यह सोचा भी नहीं था कि, एक बालिग युवा के रूप में, एक जवान लड़की इतनी कसकर उसे गले लगाएगी। इसका क्या मतलब था?

"युनर, आप ने तो अपनी बहन को बीमार ही कर दिया था। परन्तु जब तक आप ठीक हैं, जब तक आप ठीक हैं ..." 

उस युवा लड़की ने यूं यून को कसकर गले लगा रखा थाl उसकी नुकीली ठुड्डी यी यून के कंधे में धसी हुई थी और वह बिना रुके रो रही थी । उसकी पकड़ बहुत मजबूत थी, मानो वह अपनी ताकत का इस्तेमाल करके यूं यून के शरीर को अपने में मिला रही थी। वह डरती थी कि शायद यह सब एक सपना था, कि जिस पल वह उसे छोड़ेगी, यी यून फिर से गायब हो जाएगा।

यी यून वहीं खड़ा था, गार्गुल की तरह डरा हुआ, अपने चेहरे पर अनगिनत भावों के साथ, और युवा लड़की ने उसे गले लगाए हुआ था।

बहन?

उस समय, यी यून को, जैसे कई चौंकाने वाली घटनाओं ने रोक सा दिया गया था, आखिरी में उसे कुछ समझ में आया। जवान लड़की "उसकी" कब्र वाली बड़ी बहन थी!

शायद "प्रिय भाई, यी यून की कब्र" उसके द्वारा ही लिखे गए शब्द थे!

यह देखते हुए कि वह उसे अपने छोटा भाई मान रही थी, शायद उसने अपने भाई की लालसा के कारण उसे अपने भाई की जगह गलत समझ लिया था...

यी यून ने इसे वाजिब बनाने की कोशिश की, लेकिन जितना अधिक वह इसके बारे में सोचता था, उतना ही उसे कुछ गलत लग रहा था। इस युवा लड़की को मिडिल स्कूल की छात्रा होना चाहिए? उसका छोटा भाई अधिक से अधिक बारह या तेरह साल का होगा, वह उस जैसे एक जवान युवा को अपना छोटा भाई मानने की गलती कैसे कर सकती थी?

रुको …

उसके, खुद जैसा जवान?

यी यून को अचानक कुछ एहसास हुआ। उसने उस लड़की के साथ अपनी लंबाई की तुलना की। जब उसने देखा कि उसका मुँह केवल उसके कंधों तक ही पहुँच रहा है, तो उसे एक अजीब अहसास हुआ। उसने अपनी बहन की बाहों के नीचे से अपनी बाहों को निकाला और अपने हाथों को देखा। उसने जो देखा वह एक बच्चे का नरम और कोमल हाथ था ... क्या ये मेरे हाथ हैं? क्या मैं फिर से जवान हो गया हूं? मैं… यी यून एकदम उलझन में आ गया था। 

युवा बनना, अचानक एक बहन का मिलना, एक चौंकाने वाली पहचान - इन सभी के साथ-साथ, पुरानी सी दिखने वाली कब्रें, अंजान मैदान, विदेशी शब्दों और भाषा के साथ जो वह पढ़, सुन और समझ सकता था ...

सब कुछ केवल एक ओर इशारा करता था, लेकिन यी यून ने उस सब पे विश्वास करने से इनकार कर दिया जो कि उसका अंतर्मन उसे बता रहा था ।

लड़की का शरीर कांपता रहा। यह उत्साह हो सकता था, या डर ... यी यून इस लड़की के बारे में कुछ भी याद नहीं कर पा रहा था, लेकिन वह लड़की की भावनाओं और गर्मजोशी की सराहना कर रहा था। यह एक जादुई एहसास था।

यी यून के हाथ पकड़ते ही लड़की ने अपने आंसू पोंछ लिए। उसने घर जाने के इरादे से टोकरी को उठाया। लेकिन इस झटके ने यी यून को डगमगा दिया क्योंकि उसे चक्कर आ रहा थी। यी यून ने अपने पेट को महसूस किया और उसे केवल एक एहसास हुआ ... भूख का। वह बेहद भूखा था। जब से उसे जिंदा दफनाया गया था, तब से उसने खाना या पानी का एक भी निवाला नहीं लिया था। यह उस बैंगनी क्रिस्टल कार्ड की ही वजह थी, नहीं तो वह कब का मर गया होता। इतने लंबे समय भूखा तक रहने के बाद भूख महसूस करना स्वाभाविक था। लड़की ने यी यून की कमजोरी को महसूस किया और उसकी और अपनी पीठ कर के खड़ी हो गयी। यी यून ने देखा कि उसकी नरम पीठ पर पसीने की लकीरों बही हुईं थीं। "आओ यूनर, तुंहारी बहन तुम्हे अपनी पीठ पर घर ले जाएगी। अब हम फिर कभी अलग नहीं होंगे।" 

"..."

यी यून को समझ नहीं आ रहा था कि वह अपनी भावनाओं को कैसे व्यक्त करे l एक युवा लड़की उसे अपनी पीठ पर उठाने वाली थी!

"युनेर आओ चढ़ो! आप थोड़ा ठीक जरुर हो गए होंगे, लेकिन आप अभी भी कमजोर हैं..."

जैसे ही उसने यह कहा, उसने उस सुरंग पर नजर डाली जिसमें से वह रेंगता हुआ बाहर आया था। उसे बहुत दर्द महसूस हुआ। उसके छोटे भाई की तो कभी मृत्यु हुई ही नहीं थी।

उसने सोचा कि शुक्र है, जो वे एक ताबूत ना खरीद सकने की हद तक गरीब थे, वरना वह जिंदा ही दफन हो गया होता! अगर ऐसा होता, तो उसे अपने शरीर पर एक हजार कोड़ों की मार से ज्यादा दर्द महसूस होता।

सौभाग्य से, उसका भाई जाग गया था, और सौभाग्य से वह बहुत गहराई तक दफन नहीं हुआ था।

अब, वह फिर कभी अपने छोटे भाई से अलग नहीं होगी।

लड़की ने देखा कि यी यून हठपूर्वक उसकी पीठ पर नहीं चढ़ा और उसे लगा की वह शायद शर्मिंदगी महसूस कर रहा था। उसने टोकरी को आगे खिसका दिया और दृढ़ता से यी यून की जाँघों को अपनी कमर के पास पकड़ लिया।

यी यून परेशान था l उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह लड़की की पीठ पर किस तरह चढ़ा था। उसे सिर्फ अपने आप को आसानी से उठा कर उस लड़की की पीठ पर चढ़ाये जाने के एहसास था l और अब उसका सारा बोझ उस लड़की की पतली टांगों पर था।

उस लड़की के छोटे हाथों ने यी यून के पैरों को पकड़ रखा था l उसने उसको थोड़ा सा उचका कर अपनी पीठ पर सीधा किया और उस छोटे से रास्ते पर चल पड़ी ।

यी यून युवा लड़की के शरीर की खुशबू को सूँघ सकता था क्योंकि वह उसकी पीठ पर लेटा हुआ था l यह उन सुगंधों से अलग थी जो इत्र या बॉडी लोशन शहर के लोग इस्तेमाल करते थे l यह एक ताज़ा खूशबु थी, जो जंगली फूलों और मिट्टी से बनी थी। यह तरोताज़ा करने वाली महक थी।

अब जो हो रहा था उसने उसकी पुष्टि करना शुरू कर दिया था...

वह नहीं चाहता था कि लड़की उसे पीठ पर उठाये, लेकिन वह नहीं जानता था कि वह उसे यह कैसे कहे।

उसे लगा कि किसी ऐसे व्यक्ति से बात करने के लिए अपनी भाषा का उपयोग करना जो उसकी बहन नहीं थी, बहुत अजीब होगा।

उस समय, यी यून ने अपने पीछे से आती एक गड़गड़ाहट सुनी। वह आवाज की ओर पीछे देखने से अपने को रोक नहीं सका। लड़की ने भी पीछे मुड़कर देखा।

उन्होंने देखा कि दूर एक धूल की आंधी उठ रही थी ।

यी यून को उठाये हुए ही लड़की घबराकर एक बड़े पेड़ के पीछे छिपने के लिए दौड़ी ।

धूल भरी आंधी तेज गति से उनकी ओर चली आ रही थी। यी यूं ने जब ध्यान से देखा तो उसने देखा की एक विशाल जानवर मैदान पर दौड़ रहा था!

जब उसने ध्यान से उस जानवर को देखा तो वह घबरा गया।

हे भगवान्! क्या वह जंगली जानवर है?

वह सात से आठ मीटर ऊंचा और दस मीटर से अधिक लंबा था। उसके लंबे और नुकीले दांत थे और शरीर स्टील के खम्बे की तरह मोटे थे। उसके नुकीले पंजे ब्लेड की तरह थे जो भयावह, गहरी खाइयां सी बना रहे थे।

इस राक्षस की तुलना में, पृथ्वी पर पाए जाने वाले जानवर, जैसे शेर या बाघ, बिल्ली के बच्चे की तरह लग रहे थे।

यी यून और भी चौंक गया जब उसने देखा कि एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति उस अजीब जानवर पर सवार था। उसकी पीठ पर एक तलवार झूल रही थी और शाही अंदाज़ से उस जानवर पर पालती मार कर बैठा हुआ था। तिरछा बैठे होने के कारण, यी यून उसका चेहरा नहीं देख सकता था। उसका खून मानो जम गया हो, क्योंकि जंगली जानवर के ऊपर बैठा व्यक्ति जंगली जानवर की तुलना में दस गुना अधिक भयानक था।

इसके साथ यी यून को कोई संदेह नहीं रह गया था कि जिस स्थान पर वह रेंग कर पहुँचा था, वह स्थान पृथ्वी नहीं थी।

वह एक रहस्यमयी दुनिया में आ गया था। उसका नाम यी यून था और वह पुनर्जीवित हो गया था। उसकी एक प्यारी और खूबसूरत सी बड़ी बहन थी जो उसे बेहद प्यार करती थी । उसका नाम शायद जियांग शियाओरो था।

"बड़ी बहन जियांग शियाओरो" उस कब्र पर लिखा हस्ताक्षर शिलालेख नहीं था बल्कि मृतक के चाहने वालों को सूचीबद्ध करने के लिए यह आम बात थी।

ऐसा लग रहा था कि यी यून के पूरे परिवार में शायद उसकी बड़ी बहन जियांग शियाओरो ही थी।

यह सब एक सपना नहीं था। यह वास्तव में हो रहा था ...

उसने अंतरिक्ष-समय के बीच से सुरंग बनाई थी।

हे भगवान, क्या तुम मुझ से मजाक कर रहे हो!?

यी यून रोना चाहता था। यह कैसा दुर्भाग्य था? एक पहाड़ पर चढ़ने का मतलब निकला कि उसे अंतरिक्ष-समय के बीच से सुरंग खोदनी पड़ी!?

हालांकि यह मृत्यु से बेहतर था, लेकिन ... पूरी तरह से एक अपरिचित दुनिया में आ जाना? वहाँ पहाड़ियों के आकार के जानवर थे और बेहद ताकतवर लोग। तलवार जो उस आदमी के पास थी, उस को देख कर यह लग रहा था कि शायद वह एक युग था जहां ठंडे हथियारों का शासन था।

बारह साल की उम्र के अपने छोटे और कमजोर कद के साथ, वह एक जंगली जानवर के दांतों के बीच की जगह भरने के लिए भी पर्याप्त नहीं होगा! 

यी यून इस बात पर अड़ा था। कि यह उसके रहस्यमयी बैंगनी क्रिस्टल कार्ड को छूने से संबंधित था। यह भी हो सकता था कि जिस क्षण वह गुफा ढह गई थी, उसी समय से वह पृथ्वी पर नहीं था। वह शायद इस अलग दुनिया के यी यून में बदल गया होगा। और गुफा के अंधेरे के कारण, वह यह महसूस नहीं कर पाया ... इसलिए अगर वह क्रिस्टल कार्ड के कारण इस दुनिया में आया था, तो क्या क्रिस्टल कार्ड के साथ लौटना संभव था? यह यी यून का पहला विचार था। आधुनिक दुनिया में एक शांतिपूर्ण जीवन जीने वाले व्यक्ति के रूप में, उसके लिए इस मध्यकालीन युग को अपनाना कठिन था। यह एक ऐसी दुनिया नहीं थी जिसे उसने समझा और जाना था।

एक बार सब कुछ खो देने के बाद उसने जो कुछ पाया, वह था सवालों का अम्बार। यी यून ने अचानक क्रिस्टल कार्ड को वापस बुलाया, परन्तु वह रुक गया। क्रिस्टल कार्ड कहाँ है? जैसे ही उसके दिमाग में यह सवाल कौंधा, यी यून को अपने सीने पर एक हल्की सी ठंडक महसूस हुई। जब उसने उसे अपने हाथों से छुआ तो उसने महसूस किया कि क्रिस्टल कार्ड सुरक्षित रूप से उसकी छाती पर आराम सा कर रहा है। इस बात ने यी यून को हैरान कर दिया क्योंकि उसे क्रिस्टल कार्ड को वहां रखना याद नहीं था, और फिर भी यह वहां था। यह सब क्या था...? यी यून को यह समझ नहीं आया, लेकिन निस्संदेह, यह आसान बात नहीं थी! अगर उसने उसकी क्षमताओं का इस्तेमाल किया, तो चाहे वह इस दुनिया में रहे या पृथ्वी पर लौटे, यह कार्ड बेशक एक बड़ी भूमिका निभा सकता था। उस कार्ड को जांचने और समझने के लिए उसे हर मौके की तलाश करनी चाहिए l तभी, कहीं से, एक नाम यी यून के दिमाग में चमक गया, पर्पल क्रिस्टल ऑरिजिंस। बैंगनी क्रिस्टल… पर्पल क्रिस्टल ऑरिजिंस … ये शब्द मेरे दिमाग में क्यों आये? मेरे दिमाग में ऐसा नाम क्यों चमका? यी यून हैरान था। पर्पल क्रिस्टल ऑरिजिंस नाम उनके दिमाग में उस समय सामने आया था जब वह पर्पल क्रिस्टल कार्ड को नाम देना चाहता था । पर्पल क्रिस्टल ऑरिजिंस ... चलो बस इसे बैंगनी क्रिस्टल कहते हैं, लेकिन क्या इसका असली नाम पर्पल क्रिस्टल ऑरिजिंस हो सकता है?


Load failed, please RETRY

Cadeaux

Cadeau -- Cadeau reçu

    État de l’alimentation hebdomadaire

    Rank -- Classement Power Stone
    Stone -- Power stone

    Chapitres de déverrouillage par lots

    Table des matières

    Options d'affichage

    Arrière-plan

    Police

    Taille

    Commentaires sur les chapitres

    Écrire un avis État de lecture: C2
    Échec de la publication. Veuillez réessayer
    • Qualité de la traduction
    • Stabilité des mises à jour
    • Développement de l’histoire
    • Conception des personnages
    • Contexte du monde

    Le score total 0.0

    Avis posté avec succès ! Lire plus d’avis
    Votez avec Power Stone
    Rank NO.-- Classement de puissance
    Stone -- Pierre de Pouvoir
    signaler du contenu inapproprié
    Astuce d’erreur

    Signaler un abus

    Commentaires de paragraphe

    Connectez-vous