Descargar la aplicación
50% वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव / Chapter 30: मयू वानरू ने रहस्य जान लिया...

Capítulo 30: मयू वानरू ने रहस्य जान लिया...

Editor: Providentia Translations

आरोन ने कोई जवाब नहीं दिया,और अपना सिर नीचे करके कुछ सोचने लगा। म्यू वानरू ने उस पर ध्यान नहीं दिया। वो,म्यू परिवार की युवा मालकिन और सीईओ की होने वाली पत्नी थी। उसे अपने होने वाले पति की चीज़ों के बारे में जानकारी रखने का पूरा हक़ था? इसलिए,एक और शब्द कहे बिना,म्यू वानरू ने सील को हटा दिया,और सावधानीपूर्वक दस्तावेजों को निकाल लिया।

आरोन म्यू याज़हे का दाहिना हाथ था। इसलिए,वो जो भी करता था,वह विश्वास करने योग्य होता था, और एक आम नागरिक के बारे में पता करना,वास्तव में एक सरल कार्य था। उसने एक दिन में ही गहन जांच की,और म्यू याज़हे के ऑफिस में सारी जानकारी लाकर रख दी। हालांकि,उसने म्यू वानरु के वहां आने की उम्मीद नहीं की थी। म्यू वानरु के सामने,वो,एक साधारण कर्मचारी था,इसलिए स्वाभाविक रूप से वो उसे कुछ नहीं कह सकता था,इसलिए आरोन ने उसे दस्तावेज देखने से नहीं रोका।

इकट्ठी की गई जानकारी वाकई में बहुत विस्तृत थी। दस्तावेजों के मोटे ढेर में फोटो और जानकारी थी।

म्यू वानरू उन सभी को पलटा कर देखने लगी। उस इंसान की पारिवारिक बैकग्राउंड से लेकर उसने किस संस्थान से और कौनसे विषय में ग्रेजुएशन किया था, सब कुछ स्पष्ट रूप से लगाया गया था।

पहले,तो वो हैरान हो गयी। स्पष्ट रूप से वो एक सामान्य लड़की थी,और म्यू वानरू को समझ नहीं आ रहा था कि म्यू याज़हे ने उस लड़की के बारे में पता लगाने का आदेश क्यों दिया था। हालाँकि,वो जितनी अधिक जानकारी पढ़ती गयी,उसे उतना ही अजीब लग रहा था।

"युन शीशी?!" उसे यह नाम जाना पहचाना लग रहा था,लेकिन उसकी यादें तब तक धुंधली थीं,जब तक कि वो उस पन्ने पर नहीं पहुंची, और उसके चेहरे के भाव तुरंत बदल गए।

यह वो लड़की थी,जो छह साल पहले सरोगेट बनी थी! तभी म्यू वानरू को वह नाम जाना पहचाना लग रहा था। छह साल पहले,म्यू याज़हे और उसकी सगाई हो गई थी, लेकिन मेडिकल जांच में पता चला कि वो बांझ थी। इस लड़की को खुद दादाजी म्यू ने सरोगेसी के लिए चुना था।

म्यू वानरू थोड़ी उलझन में थी,और चिंतित भी। उसे समझ नहीं आ रहा था कि,म्यू याज़हे ने लड़की के बारे में जानकारी क्यों मंगवाई है।

इन दस्तावेजों में बताया गया था कि युन शीशी का छह साल का बेटा भी है,जिसका नाम युन तियानयु है।

'युन तियानयु...छह साल की उम्र...बिलकुल यिचेन की उम्र का!'

म्यू वानुरु ने धीरे-धीरे अपनी आँखें सिकोड़ लीं। उसे अभी भी याद था कि,उस सरोगेट के पेट में जुड़वा बच्चे थे। हालांकि,समय से पहले प्रसव,और बड़े वाले जुड़वा का माँ के शरीर से सभी पोषक तत्वों को ले लेने की वजह से, जब छोटे जुड़वां का जन्म हुआ,तो वो पहले से ही सांस नहीं ले रहा था,और उसे मृत घोषित कर दिया गया था।

म्यू वानुरु को अचानक एक बुरा अहसास हुआ,और वो युन तिआनयू की जानकारी निकालने के लिए,जल्दी से कुछ और पन्ने पलटने लगी। जब वो रिपोर्ट के अंत तक पहुँची,तो उसकी हथेलियाँ अकड़ गईं और उसका दिल गुस्से से उबल रहा था।

उसने उस ढेर में तस्वीरों का एक और सेट देखा। उसने जल्दबाजी में उन सभी को बाहर निकाल लिया, और हर एक की अच्छे से जांच की। कुछ तस्वीरों में उसने एक सुन्दर बच्चा देखा,जिसके बैकग्राउंड में एक किंडरगार्टन की तस्वीर थी। ऐसा लगता था कि,ये सभी तस्वीरें एक किंडरगार्टन में ली गई थीं।

उस लड़के के नाजुक नैन नक्श,और लिटिल यिचेन जैसी शक्ल ने उसके शक को यकीन में बदल दिया!

उसने उस तस्वीर को इतनी बुरी तरह से पकड़ा कि वो ख़राब हो गयी।

म्यू वानरू ने अपना निचला होंठ जोर से काट दिया!

क्या ऐसा हो सकता है कि,वो बच्चा मरा नहीं था?

या फिर,इन छह वर्षों तक, उस लड़की ने इस बच्चे को छिपा कर रखा था?!

म्यू वानुरु घबरा गयी, और बर्फ की परतों ने उसके दिल को ढंक दिया।

युन शीशी नाम की इस लड़की के वास्तव में इरादे क्या थे? अगर वो बच्चा मरा हुआ नहीं पैदा हुआ था, तो उस लड़की ने कुछ बताया क्यों नहीं? शायद,वो इस बच्चे का उपयोग करके म्यू परिवार से पैसा लेना चाहती थी?

हो सकता है... उसकी महत्वाकांक्षाएँ बढ गईं हों! शायद वो म्यू ग्रुप में घुसने के लिए बच्चे को मोलभाव करने वाली चिप के रूप में इस्तेमाल करना चाहती हो।

आखिर युन शीशी उन दोनों बच्चों की जैविक माँ थी!

भले ही म्यू वानुरु,म्यू परिवार की यंग मिस्ट्रेस थी और म्यू ग्रुप के सीईओ की होने वाली पत्नी थी,लेकिन उसका उन दोनों बच्चों से कोई रिश्ता नहीं था!

प्राचीन काल से, माताएं हमेशा अपने बेटों के माध्यम से अपनी स्थिति को सुधारने में सफल रहीं हैं। धनी परिवारों में यह और भी आम बात थी!

(इसके आगे कहानी में एक नया मोड़ आता है,जब म्यू वानरू को पता चलता है कि,युन शीशी वास्तव में कौन है...)


Load failed, please RETRY

Regalos

Regalo -- Regalo recibido

    Estado de energía semanal

    Rank -- Ranking de Poder
    Stone -- Piedra de Poder

    Desbloqueo caps por lotes

    Tabla de contenidos

    Opciones de visualización

    Fondo

    Fuente

    Tamaño

    Gestión de comentarios de capítulos

    Escribe una reseña Estado de lectura: C30
    No se puede publicar. Por favor, inténtelo de nuevo
    • Calidad de Traducción
    • Estabilidad de las actualizaciones
    • Desarrollo de la Historia
    • Diseño de Personajes
    • Antecedentes del mundo

    La puntuación total 0.0

    ¡Reseña publicada con éxito! Leer más reseñas
    Votar con Piedra de Poder
    Rank NO.-- Clasificación PS
    Stone -- Piedra de Poder
    Denunciar contenido inapropiado
    sugerencia de error

    Reportar abuso

    Comentarios de párrafo

    Iniciar sesión