App herunterladen
15% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 9: राष्ट्र के पति को घर लाना (9)

Kapitel 9: राष्ट्र के पति को घर लाना (9)

Redakteur: Providentia Translations

कई वर्षों तक लू जिनियन के लिए काम करने के बाद, उसका सहायक आसानी से छोटी-छोटी अभिव्यक्ति के आधार पर उनके मन स्थिति को समझ सकता था।

जब भी वो अपने होंठों को इतनी कसकर बांध लेता, इसका मतलब उसके मन की मनोदशा अच्छी नहीं है। 

लेकिन वो रात के खाने के बाद ठीक महसूस कर रहा था, तो ऐसा बदलाव कैसे हो सकता है? क्या अभी कुछ हुआ है?

हालांकि उसको संदेह हो रहा था, सहायक इसके बारे में पूछने के लिए पर्याप्त साहस नहीं जुटा सका। उन्होंने लगातार धीरे-धीरे गाड़ी को चलाना जारी रखा, केवल व्यवसाय के संदर्भ में पूछते हुए, "श्री लू, क्या आप सीधे हवाई अड्डे जाना चाहते हैं?"

लू जिनियन चुप रहे।

कार में सन्नाटा छा गया।

लू जिनियन का व्यक्तित्व थोड़ा सख्त था, जो दूसरों को उसके बहुत करीब जाने से रोकता था, और उस पल उसके चेहरे पर इतना गुस्सा झलक था कि कार में वातावरण दमनात्मक और घुटन सा लग रहा था। 

सहायक ने गाड़ी को आगे चलाना जारी रखा, बिना कुछ कहे सिर्फ सड़क पर ध्यान लगाया जबकि चिंता धीरे- धीरे उसके अंदर बढ़ रही थी। 

जैसे ही कार दूसरे से तीसरे लेन की ओर बढ़ी, साफ मौसम अचानक बदल गया और बारिश शुरू हो गई। 

खुद के मन को शांत करने के लिए, सहायक ने फिर से बात की।

"बारिश हो रही है," सहायक ने कहा।

जैसे ही शब्द गिरे, बारिश तेज हो गई, बारिश की बूंदे कार पर जोर से गिरने लगी, जिससे एक जोरदार ध्वनि "पा" उत्पन्न हुई। 

लू जिनियन चुप रहे।

दूसरी बार कोई जवाब न मिलने पर, सहायक हार कर चुप हो गया। 

बारिश ओर तेज हो गई, जिससे नजरों के धुंधलापन आ गया था, और गाड़ी धीमी हो गई। जैसे ही कार एयरपोर्ट की ओर मुड़ने वाली थी, लू जिनियन ने अचानक कहा, "कार रोक दो।"

उसकी आवाज तेज नहीं थी, लेकिन उसके सहायक को सुनने के लिए ये पर्याप्त थी। उसने गाड़ी को रोकते के लिए तुरंत ब्रेक मारे।

सहायक ने लू जिनियन की ओर मुड़ा। "मिस्टर लू, क्या कुछ गड़बड़ है?"

फिर से, लू जिनियन चुप रहे, दोनों आंखे कार की खिड़की से बाहर दो छात्रों को स्कूल की वर्दी में घूर रही थी। बारिश में लड़की और लड़का दोनों जल्दी-जल्दी भाग रहे थे। वे एक इमारत के नीचे छुप गए। 

लगभग दो मिनट के बाद, वे एक कैब में चले गए लेकिन लू जिनियन की टकटकी उस इमारत के नीचे की जगह से चिपकी रह गई, जिस इमारत के नीचे वे छुपे थे।

सहायक हक्का-बक्का रह गया। बेसब्र होकर, सहायक ने फिर पूछा, "मिस्टर लू?"

फिर भी लू जिनियन चुप रहे। हालांकि, ऐसा लग रहा था कि वो अपने ख्यालों में खो गए थे, उसके विचार कई साल पहले की यादो में खो गए थे। उस दिन भी भारी बारिश हो रही थी, और वो और क्यूओ एनहाओ दोनों आश्रय के लिए इसी पुरानी इमारत में भाग गए थे। ये पहली बार था जब वे मिले थे। दोनों एक शब्द भी नहीं कह रहे थे, वे एक-दूसरे को देखते थे, केवल स्कूल की वर्दी से महसूस करते थे कि वे एक ही स्कूल से हैं।

मिस्टर लू?"

एक लंबे समय के बाद, सहायक की आवाज एक बार फिर से सुनाई दी। लू जिनियन की भौंहे थोड़ी सी झुकीं। उसने अपना सिर थोड़ा घुमाया, भावनाहीन होकर उसने घूरना बंद किया। 


Load failed, please RETRY

Geschenke

Geschenk -- Geschenk erhalten

    Wöchentlicher Energiestatus

    Rank -- Power- Rangliste
    Stone -- Power- Stein

    Stapelfreischaltung von Kapiteln

    Inhaltsverzeichnis

    Anzeigeoptionen

    Hintergrund

    Schriftart

    Größe

    Kapitel-Kommentare

    Schreiben Sie eine Rezension Lese-Status: C9
    Fehler beim Posten. Bitte versuchen Sie es erneut
    • Qualität der Übersetzung
    • Veröffentlichungsstabilität
    • Geschichtenentwicklung
    • Charakter-Design
    • Welthintergrund

    Die Gesamtpunktzahl 0.0

    Rezension erfolgreich gepostet! Lesen Sie mehr Rezensionen
    Stimmen Sie mit Powerstein ab
    Rank NR.-- Macht-Rangliste
    Stone -- Power-Stein
    Unangemessene Inhalte melden
    error Tipp

    Missbrauch melden

    Kommentare zu Absätzen

    Einloggen