App herunterladen
11.66% ब्रिंगिंग द नेशंस हस्बैंड होम / Chapter 7: राष्ट्र के पति को घर लाना (7)

Kapitel 7: राष्ट्र के पति को घर लाना (7)

Redakteur: Providentia Translations

"सबसे अविश्वसनीय बात ये है कि जब हुआन यिंग एंटरटेनमेंट कंपनी घाटे का सामना कर रही थी, लू जिनियन ने इसे खरीदने के लिए अपनी सारी बचत निकाल दी थी। सभी ने सोचा कि वो कंपनी के साथ मिलकर काम करेगा, लेकिन केवल तीन ही वर्षों में, उन्होंने वास्तव में हुआन यिंग को विकसित किया, और देश की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी बनाई। इंडस्ट्री में कौन सा ऐसा उभरता हुआ अभिनेता है, जो हुआन यिंग से नहीं था? "

"लेकिन मैंने सुना है कि वो एक अलग व्यक्तित्व का इंसान है, दूसरों के साथ बातचीत करना पसंद नहीं करता है और खुद से सबकुछ करना पसंद करता है। हालांकि, अगर हम क्षमता और अभिनय कौशल की बात करे तो, वो निश्चित रूप से सबसे शीर्ष पर है। इसमें कोई संदेह नहीं है। "नेशन हसबैंड" के खिताब के योग्य है। मुझे आश्चर्य है कि ये "नेशन हसबैंड" आखिर अंत में किससे शादी करेगा ...

"जैसा कि आपने बताया था कि उन्होंने पहला अभिनय 18 की उम्र में किया था हैं... इसलिए उनकी उम्र अब 28 होना चाहिए। उचित रूप से, भले ही वो शादी नहीं करता हो, उसकी कम से कम एक प्रेमिका होनी चाहिए, क्यों इस बारे में कोई गपशप नहीं हुई है?"

"हां ! प्रेमिका तो एक तरफ, वो किसी महिला के करीब और पास भी नहीं आया है। ये तो रहस्य है ! या ​​शायद वो लड़कियों को पसंद नहीं करता है ..."

उनकी न खत्म होने वाली बाते सुनकर, जहाओ मेंग अपनी जिज्ञासा को रोक नहीं सका। अपना सिर उठाते हुए, उसने क्यूओ एनहाओ से पूछा, जो सीधे उसके सामने खड़ी थी, अपने कप कॉफी को हिलाते हुए कहा, "वो बेई जिंग में वापस क्यों है? क्या अभी भी उनकी फिल्म नहीं चल रही है?"

भले ही उनकी शादी को गुप्त रखा गया था, क्यूओ एनहाओ ने फिर भी झाओ मेंग को बताया, जो न केवल उसका मैनेजर था बल्कि एक लंबे समय से उसका सबसे अच्छा दोस्त भी था। इसलिए, क्यूओ एनहाओ तुरंत समझ गई कि वो किसके बारे में बात कर रहा था, हालांकि, जिहाओ मेंग ने विशेष रूप से लू जिनियन का उल्लेख नहीं किया था। उसके हाथ पल भर में रूक गए। अपने दोस्त की आंखों में देखते हुए, उसने अपना सिर हिलाते हुए, ईमानदारी से कहा, "मुझे नहीं पता।"

"तुम नहीं जानती हो ?!" जहाओ मेंग को इस बात पर विश्वास हुआ। "मिस क्यूओ एनहाओ, क्या तुम उसकी पत्नी भी हो? उन्होंने रोम से वापस आने पर आपको सूचित करने के लिए फोन नहीं किया था?"

क्यूओ एनहाओ ने अपना सिर हिलाना जारी रखा। "उसने नहीं किया।"

तभी, जहाओ मेंग को अचानक याद आया कि जब उसकी सहेली लू जिनियन से टकरा गई थी, तब भी उसने उसे देखने की जहमत नहीं उठाई थी। उस समय, उसने सोचा था कि वे अपनी शादी को कवर करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अब, उसने महसूस किया कि ये मामला नहीं था। जहाओ मेंग को गुस्सा आ गया , "क्या आप लोग निजी रूप से ऐसे हैं ? आप आपस में कितनी बात करते हो ?" 

क्यूओ एनहाओ ने बिना कुछ कहे नीचे देखने लगी। वो और लू जिनियन निजी तौर पर बातचीत नहीं कर रहे थे। पिछले पांच महीनों में उनकी शादी के दौरान, उन्होंने तीन बार बात की थी, आखिरी बार तीन महीने पहले उसे उसके बिस्तर में कूदने के लिए डांट पड़ी थी। 

ये सोचकर, उसके होंठ थोड़ा ऊपर की ओर झुक गए। जहाओ मेंग के पहले सवाल को नजरअंदाज करते हुए, उन्होंने दूसरे सवाल का जवाब दिया, "हमने तीन महीने से बात नहीं की है।"


Load failed, please RETRY

Geschenke

Geschenk -- Geschenk erhalten

    Wöchentlicher Energiestatus

    Rank -- Power- Rangliste
    Stone -- Power- Stein

    Stapelfreischaltung von Kapiteln

    Inhaltsverzeichnis

    Anzeigeoptionen

    Hintergrund

    Schriftart

    Größe

    Kapitel-Kommentare

    Schreiben Sie eine Rezension Lese-Status: C7
    Fehler beim Posten. Bitte versuchen Sie es erneut
    • Qualität der Übersetzung
    • Veröffentlichungsstabilität
    • Geschichtenentwicklung
    • Charakter-Design
    • Welthintergrund

    Die Gesamtpunktzahl 0.0

    Rezension erfolgreich gepostet! Lesen Sie mehr Rezensionen
    Stimmen Sie mit Powerstein ab
    Rank NR.-- Macht-Rangliste
    Stone -- Power-Stein
    Unangemessene Inhalte melden
    error Tipp

    Missbrauch melden

    Kommentare zu Absätzen

    Einloggen