App herunterladen
71.13% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 69: चित्र

Kapitel 69: चित्र

Redakteur: Providentia Translations

एक सुंदर आंगन में, एक बूढ़ा आदमी बढ़िया कपड़े पहने बैठा था और वह सफ़ेद कपड़े पहने एक लड़की के साथ शतरंज खेल रहा था।

"मास्टर, अब आपकी बारी है।" सफेद रंग के कपड़ों वाली लड़की मुस्कुराई। वह लड़की लिन जिंटांग थी, जिससे यी यून को मिलने का मौका मिला था। और जिस बूढ़े व्यक्ति को उसने मास्टर कहकर संबोधित किया था, वह बेशक ओल्ड मैन सु था।

"एह ..." ओल्ड मैन सु ने एकाग्रता में अपने माथे कि त्योंरियां चढ़ा लीं थीं और उसने अपनी मोटी उँगलियों में शतरंज कि गोटी को कसके पकड़ लिया था क्योंकि उसको अगली चाल समझ में नहीं आ रही थी।

उन्होंने अपने द्वारा चली गयीं अंतिम आठ शतरंज की चालों को वापस लेने के लिए विभिन्न बहानों का इस्तेमाल किया था, लेकिन एक बार फिर, लिन जिंटांग चारों ओर से घेर लिया था। यह जानकार कि उसका राजा मरने वाला था, उसके पास अपनी दुर्दशा से बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था।

"अहम ... जिंटांग, आपके शतरंज कौशल में सुधार हुआ है और यह मेरे अतीत के कौशल जैसा दिखता है। ऐसा लगता है कि मुझे गंभीर होना है ..." ओल्ड मैन सु ने बेशर्मी से कहा था जिस कारण लिन जिंटांग धीरे से हंसी, लेकिन उसने अपने मास्टर को अगली चाल चलने का आग्रह किया।

लिन जिंटांग शायद ही कभी मुस्कुराती थी। केवल ओल्ड मैन सु के सामने वह एक छोटी बच्ची बन जाती थी। लिन जिंटांग के दिमाग में ओल्ड मैन सु उसके गुरु और दादा दोनों थे।

उस क्षण, दरवाजे से एक आवाज आई, "सम्राट के आदेश से यह छोटा सा सेनापति, ग्रैंडमास्टर सु को एक पत्र देने के लिए उपस्थित है।"

"आह? एक मेहमान है," ओल्ड मैन सु के लिए उनका उद्धारकर्ता आ गया था। "अब खेल नहीं होगा, अब और नहीं खेलेंगे। एक मेहमान आया है। जिंटांग चाय के बर्तन लाओ।"

इस के बाद, ओल्ड मैन सु ने अपने हाथ से शतरंज की बिसात पर रखीं शतरंज गोटियों को अस्तव्यस्त कर दिया।

"एह ..." लिन जिंटांग अवाक थी और उसने हँसते हुए कहा, "आपके शिष्य ने पहले से ही चाय तैयार कर के रखी है। मास्टर उस गेम पर इतना ध्यान केंद्रित कर रहे थे कि आपने इसे पीया ही नहीं।"

"एह?" बूढ़े आदमी सु ने टेबल पर चायदानी की ओर देखा और वह चुपचाप आँखें मिचकाता रह गया था।

सौभाग्य से, जिस समय जिन लॉंग वी के हज़ार घर झांग ने आँगन में प्रवेश किया और ओल्ड मैन सु को सलाम करते हुए अपने हाथ को कप के रूप में मिलाया।

"सम्राट के आदेश से यह छोटा सेनापति, हे ग्रैंडमास्टर सु, आपको एक पत्र देने के लिए यहाँ है। कृपया इसे देखें।" झांग टैन ने कहा और उसने पत्र को शतरंज की मेज पर विनम्रता से रखा। यह एक लाल पत्र था जिस पर एक रूण की सील थी।

ताओ आदिवासी कबीले में रहने का ओल्ड मैन सु का मुख्य कारण उस पत्र का इंतजार करना था जो झांग टैन ने उसे ला कर दिया था।

उन्होंने पत्र लिया और अपने चेहरे पर एक गंभीर नज़र के साथ लापरवाही से कहा, "झांग टैन ही हैं ना? आपने कड़ी मेहनत की है। कुछ चाय लें।" झांग टैन एक पल के लिए रुक गया और मेज पर चायदानी को देखा।

वह एक सावधान व्यक्ति था। वह देख सकता था कि चाय तब पी गई थी जब ओल्ड मैन सु और लिन जिंटांग शतरंज खेल रहे थे, और चाय लिन जिंटांग द्वारा बनायीं गयी थी, इसकी सबसे अधिक संभावना थी।

लिन जिंटांग एक ऊँचे खानदान की लड़की थी जिस के पीछे कई बड़े परिवारों के बहुत से लोग पड़े हुए थे। उसकी एक दिन ताई आह डिवाइन किंगडम के किसी राजकुमार से शादी हो सकती है और वह एक राजकुमारी बन सकती है। और शायद वह एक दिन साम्राज्ञी भी बन जाये।

जिन लॉंग वी के एक हजार घर के रूप में, झांग टैन एक भावी साम्राज्ञी द्वारा बनायी गई चाय पीने के लिए मौत के घाट उतारा जा सकता था!

हालांकि इसकी संभावना नहीं थी, लेकिन सभी प्रकार के लोगों के साथ काम करते समय झांग टैन को जिन लॉंग वी थाउज़ेंड घर के रूप में बड़ी तस्वीर पर विचार करना जरूरी था।

उन्होंने तुरंत उत्तर दिया, "इस प्रस्ताव के लिए धन्यवाद, ग्रैंडमास्टर सु, इस छोटे कमांडर को अभी रिपोर्ट करने के लिए वापस जाने की जरुरत है, इसलिए मैं नहीं पीऊंगा।"

झांग टैन ने पूरी तरह से शिष्टाचार का पालन किया और सही शब्दों का प्रयोग किया, लेकिन ओल्ड मैन सु एक ऐसा व्यक्ति था जिसके पास कोई निश्चित स्थान नहीं था, इसलिए यहां तक ​​कि राज्य की रॉयल्टी को भी उनके प्रति शिष्टाचार के साथ व्यवहार करना होता था। लेकिन ना तो वे दुनिया के शिष्टाचार के प्रति सचेत थे, और न ही वे इसमें दिलचस्पी रखते थे।

"ठीक है, तब आप जा सकते हैं।" ओल्ड मैन सु ने अपना हाथ लहराया और झांग टैन के चले जाने तक इंतजार किया। फिर उन्होंने उस लिफाफे को फाड़ दिया और कुछ हाथों के इशारों से सील को तोड़ दिया।

इसके बाद, ओल्ड मैन सु ने लिफाफे के अंदर से कुछ निकाला। यह शब्दों से भरा पत्र नहीं था, बल्कि एक चित्र था।

जब ओल्ड मैन सु ने उस चित्र को निकाला, तो गायब होने से पहले एक प्राचीन जानवर की एक प्रेत छवि निकली। यह एक घूमावदार धुएं की तरह था।

चित्र को देखकर ओल्ड मैन सु की आँखें चमक उठीं। ऐसा लग रहा था जैसे एक गरीब व्यक्ति ने अनमोल खजाने की तिजोरी देख ली हो।

उन्होंने खुद से कहा, "इस क्लाउड वाइल्डरनेस में वाकई कोई खज़ाना हो सकता है! यहां तक ​​कि मारक्विस वेनयुन भी इसे खुद नहीं कर सकता है और उसे मेरी मदद की जरूरत है ... लगता है कि खजाने के लिए राज्य की खोज व्यर्थ नहीं थी!"

"मास्टर, इस चित्र के साथ क्या बात है?" लिन जिंटांग, जो किनारे खड़ी कुछ सोच रही थी और, उसने उस प्राचीन जानवर की प्रेत छवि को देखा जो पहले से ही भंग हो चुकी थी।

वह उस चित्र के रहस्य को जान नहीं सकती थी, लेकिन वह इसके रहस्यवाद को महसूस कर सकती थी।

ओल्ड मैन सु ने कहा, "यह चित्र कुछ ऐसा है जो प्राचीन समय से पीढ़ी दर पीढ़ी चला आ रहा है। मुझे नहीं पता कि यह बैंगनी बादलों के जन्म से संबंधित है, लेकिन अगर यह नहीं भी है, तो भी यह काफी अच्छा है! जिंटांग, तुम चिंता मत करो। मैं दुनिया के कोनों तक जा कर भी तुम्हारे टूटे हुए मेरीडियन को जोड़ने का रास्ता खोजूंगा।

...

ना तो पहाड़ों पर जड़ी-बूटियों को चुनने वाले सैकड़ों लोगों के भव्य दृश्य थे, न ही अनाज को धूप दिखाने वाले मैदान में आग को पंखा जलने वाले मजबूत लोग थे।

यह खबर फैला दी गयी थी कि लियान चेंगयु घायल हो गया था। सभी लोगों का मानना ​​था कि लियान चेंगयु बैंगनी रक्त क्षेत्र में घुस गया था, और उसकी ताकत कई गुना बढ़ गई थी!

अब, उन्हें राज्य के चयन की प्रतीक्षा करनी थी; जब लियान चेंगयु एक राज्य योद्धा बन जाएगा और लियान आदिवासी कबीले को बेहतर जीवन देगा।

उस दिन, आसमान बर्फ से ढँक गया था क्योंकि बादल बहुत नीचे आ गए थे। लियान आदिवासी कबीले के आसमान में एक बड़ा बाज उड़ रहा था।

इस ईगल में दस मीटर से अधिक के पंख का था, और इसकी उड़ान ने हवा का एक झोंका उठाया, जिससे बर्फ एक अराजक तरीके से नृत्य करने लगी।

"वह क्या है?"

लियान आदिवासी कबीले के गरीब कभी इतना बड़ा बाज कैसे देख सकते थे?

"क्या यह एक भयंकर जानवर है? या यह एक उजाड़ जानवर हो सकता है ?"

इतनी बड़ी चील को देखकर लोगों को घबराहट हुई। आमतौर पर एक वंडरलैंड के संरक्षण के अंतर्गत, सामान्य भयंकर जानवर या उजाड़ जानवर शायद ही कभी एक जनजाति के आसपास के क्षेत्र में घुसते थे।

लेकिन वे "विशिष्ट" परिस्थितियों में थे, और ऐसे उदाहरण हो सकते थे जब भयंकर जानवर या उजाड़ जानवर उन वंडरलैंड्स में आक्रमण कर देते थे जो लोगों की मेजबानी करते थे, जिसके परिणामस्वरूप एक सामूहिक हत्या हो सकती थी।

जनसंहार का भी यही अर्थ था। पूरे क्लाउड जंगल में कई छोटी जनजातियां थीं, इसलिए कुछ छोटी जनजातियों का यदि पतन हो भी जाता है तो कोई बड़ी बात नहीं थी।

यदि यह वास्तव में एक उजाड़ जानवर द्वारा हमला था, तो यह लियान आदिवासी कबीले के लिए एक त्रासदी होगी!

जैसे-जैसे लोग घबराए, बड़ी चील ने अचानक आसमान में छोड़ा जो जलना शुरू हो गया।

"पेंग!" एक विशाल विस्फोटक ध्वनि के साथ शब्दों की एक पंक्ति आकाश में दिखाई दी।

इन शब्दों में से प्रत्येक को यदि जमीन पर रखा गया होता तो आधा एकड़ जमीन ले लेता। आकाश में, लियान आदिवासी कबीले के पूरे क्षेत्र में कोई भी स्पष्ट रूप से इसे देख सकता था।

"तीन दिनों के बाद, दोपहर में,जिन लॉंग वी लियान आदिवासी कबीले में राजदूतों को भेजेंगे और चयन के लिए ताओ आदिवासी कबीले में दस योद्धाओं को ले जाएंगे। जो लोग चयन पास करेंगे वे राज्य के योद्धा, जिन लॉंग वी के सदस्य बन जाएंगे।! दस लोगों को अट्ठाईस साल की उम्र से कम होना चाहिए। उन्हें उन लोगों में से चुना जाना चाहिए जिन्होंने प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली थी और उनकी योग्यता जनजाति द्वारा तय की जाएगी! "

पाठ की बड़ी पंक्ति को देखकर, सभी लोग थम गए। राज्य का चयन आखिरकार शुरू हो गया था!

प्रतीक्षा के इतने दिनों के बाद, और वह सब जो उन्होंने बलिदान किया था, अब वह यहाँ था! जिस दिन का उन्हें इंतज़ार था, वह दिन भी आ गया था!


Load failed, please RETRY

Geschenke

Geschenk -- Geschenk erhalten

    Wöchentlicher Energiestatus

    Rank -- Power- Rangliste
    Stone -- Power- Stein

    Stapelfreischaltung von Kapiteln

    Inhaltsverzeichnis

    Anzeigeoptionen

    Hintergrund

    Schriftart

    Größe

    Kapitel-Kommentare

    Schreiben Sie eine Rezension Lese-Status: C69
    Fehler beim Posten. Bitte versuchen Sie es erneut
    • Qualität der Übersetzung
    • Veröffentlichungsstabilität
    • Geschichtenentwicklung
    • Charakter-Design
    • Welthintergrund

    Die Gesamtpunktzahl 0.0

    Rezension erfolgreich gepostet! Lesen Sie mehr Rezensionen
    Stimmen Sie mit Powerstein ab
    Rank NR.-- Macht-Rangliste
    Stone -- Power-Stein
    Unangemessene Inhalte melden
    error Tipp

    Missbrauch melden

    Kommentare zu Absätzen

    Einloggen