App herunterladen
17.52% ट्रू मार्शल वर्ल्ड / Chapter 17: पट्ठों से बनी धनुष की डोरी

Kapitel 17: पट्ठों से बनी धनुष की डोरी

Redakteur: Providentia Translations

जिस समय लियान आदिवासी कबीले के उच्च श्रेणी के लोग हर्बल दवा पी रहे थे, यी यून चुपचाप से लियान कबीले हर्ब माउंटेन के पीछे आ गया था।

चांद की तरफ मुँह कर के, यी यून एक देवदार के पेड़ की तरह एक चट्टान पर खड़ा हो गया।

यी युन ने पहले पर्पल क्रिस्टल का उपयोग करके बड़ी मात्रा में हर्बल सार को सोखने के मौके का उपयोग किया था जब झाओ टिझु जड़ी बूटियों का इकट्ठा कर रहा था।

अब हर्बल सार एक आग्नेयास्त्र की तरह उसके शरीर से गुजर रहा था!

हर्बल सार को सोखने का सबसे अच्छा तरीका था अपने को विकसित किया जाए। विकसित करने की प्रक्रिया के दौरान, वह हर्बल सार को पचाता था और अपने शरीर को प्रशिक्षित करता था!

यी यून ने धीरे से अपना बायाँ पैर सीधा किया और अपने बाएँ हाथ से बाएँ टखने को पकड़ लिया। दाहिने घुटने को थोड़ा मोड़ कर, उसका शरीर धनुष की तरह झुक गया था।

यह था 'भयंकर बाघ का पहाड़ से उतरने' वाला अंदाज। यी यून ने चुपके से "ड्रैगन रिब टाइगर बोन फिस्ट" की पहली छह मुद्राएं सीख ली थीं और वह सही तरीके से उन्हें करने में सक्षम था।

'भयंकर बाघ का पहाड़ से उतरने' का मूल तरीका था कि अपने पट्ठों को कस लिया जाये। यी यूं अपने शरीर को तब तक खींचता रहा जब तक कि दर्द ना महसूस होनी शुरू हो जाए! और उसके बाद उसने एक दहाड़ के साथ घुसा मारा l

"का-चा!"

यी यून ने अपने सामने के एक छोटे से पेड़ को मुक्का मारा था और वह उसके पार चला गया था!

हालांकि यी यूं के लिए यह परिणाम संतोषजनक नहीं था। वह मुट्ठी की शक्ति से नहीं, बल्कि अपने पट्ठों को उनकी अधिकतम सीमा तक सक्षम करना था।

मॉर्टल ब्लड के पांच स्तरों में से पहले तीन स्तर, वैलिअंट, विगर और थंडरस केवल मार्शल कलाकार के शरीर की स्थितियों का एक मापदंड थे। मांस, अंगों और हड्डियों के निरंतर प्रशिक्षण के माध्यम से, शरीर की छिपी हुई क्षमता का पता चल जाता था, जिसका परिणाम वीगर और थंडरस का क्षेत्र होता था। यह सब एक प्राकृतिक प्रक्रिया थी और ऐसा कुछ नहीं था जिसके लिए कोई लक्ष्य बना सके।

यी यून समझ गया था कि 'ड्रैगन रिब टाइगर बोन फिस्ट' में महारत हासिल करने से उसे मॉर्टल ब्लड के पांचवें स्तर तक पहुँचने में कोई समस्या नहीं होगी। क्योंकि याओ युआन ने जो कहा था, उसके आधार पर, 'ड्रैगन रिब टाइगर बोन फिस्ट' एक बुनियादी तकनीक थी, जो पर्पल ब्लड के दायरे के व्यक्ति के लिए भी काफी लाभदायक हो सकती थी।

"का-चा!"

एक स्पष्ट तोड़। यी यून ने पूरी तरह से विकसित पैर की मोटाई के बराबर तने वाले एक पतले देओदार के पेड़ को तोड़ दिया था। उसकी मुट्ठी पर चोट आयी थी, लेकिन उसने उसकी परवाह नहीं की थी। पर्पल क्रिस्टल द्वारा सोखने वाला हर्बल सार यी यूं के शरीर में इकट्ठा हो रहा था और धीरे-धीरे फैलता हुआ, यी यून की ताकत का हिस्सा बनता जा रहा था।

यी यून ने अपनी मुट्ठी फिर से बंद करने से पहले अपनी मुट्ठी ढीली कर दी!

यूं यूं ने "द फिएर्स टाइगर डिसेन्डस द माउंटेन" मुद्रा का कई बार अभ्यास किया था। यी यूं की मांसपेशियां अंकुरित होने, उगने और संपन्न होने वाले युवा पेड़ की तरह थीं।

यी यून ने आधी रात से ले कर भोर तक प्रशिक्षण किया था!

गहन प्रशिक्षण के बावजूद, पर्पल क्रिस्टल जिसने बड़ी मात्रा में हर्बल सार को सोख लिया था, उसने बहुत मात्रा में यी यून को ऊर्जा प्रदान की जिसकी वजह से वह और भी चेतन हो गया और उसके चेहरे पर तेज आ गया था l 

यी यून ने 'फिएर्स टाइगर डेसेंड्स द माउंटेन' रुख के लिए अपना सब कुछ लगा दिया था।उसके पट्ठे हर बार उनकी चरम सीमा तक खींचे गए थे!

यी यून पर इस तरह के गहन प्रशिक्षण का भी असर पड़ रहा था।

उसका शरीर क्षत-विक्षत था। व्यथा के अलावा, उसके शरीर ने पहले से सोखी हुई सारी हर्बल सार का इस्तेमाल कर लिया था। सार यी यूं के मांस और रक्त में मिश्रित हो गया था। यी यून के पट्ठों को बार-बार खींचा गया था, इसलिए वे धीरे-धीरे अधिक लचीले हो गए थे।

"बूम, बूम, बूम!"

यी यून ने न जाने कितने घूंसे मारे थे। क्योंकि यह शारीरिक रूप से भी उस से मांग कर रहा था l यी यूं की दृष्टि धुंधली हो गई थी। उनकी बोध शक्ति बिगड़ गई थी, लेकिन उनके मुक्कों का दर्द और पट्ठों के खींचने से स्पंदन की भावना बेहद स्पष्ट थी!

यी यून ने एक अद्भुत स्थिति में प्रवेश किया था। यह बिना परेशान हुए, अर्धचेतना की स्थिति थी।

वह सब कुछ भूल चुका था। केवल एक चीज जो वह याद रख सकता था, वह था उसके शरीर की तरंगे। बिना जाहिर एहसास के यी यूं ने अपने मन में अपने पट्ठों और मांसपेशियों का एक नक्शा सा बना लिया था। यह एक जादुई एहसास था ।

निःस्वार्थ प्रशिक्षण की इस अवस्था में, यी यून अपने मध्याह्न को 'देख' सकता था।

पसीना बहता रहा और उसकी मुठ्ठियों से खून लिकलता रहा ।

उसने हवा के तेज झोंकों की आहट सूनी थी, क्योंकि पसीने ने उसकी आँखों को धूमिल कर दिया था l यी यून ने केवल अपने सामने एक तीव्र दबाव महसूस किया था।

उसी क्षण, यी यून ने अज्ञात रूप से उत्त्पन्न ताकत को इकठ्ठा किया। उसने अपने पट्ठों को उनकी चरम सीमा तक खींचा और एक दहाड़ के साथ उसने एक मुक्का मारा था!

"पेंग!"

यी यून ने अपने अभ्यास से देवदार के पेड़ को उखाड़ फेंका और उसके लकड़ी के टुकड़े सब ओर बिखर गए थे!

उड़ते हुए बुरादे के बीच, यी यून के शरीर से स्पष्ट रूप से 'पेंग' जैसी ध्वनि सुनाई दी थी।

हालांकि यह बहुत ज़ोर से नहीं थी, फिर भी ये बहुत साफ़ थी। ठीक वैसी जैसी धनुष की टंकार होती है, और खास तौर पर रात के खुले आकाश के नीचे एक दम साफ थी।

पट्ठों को धनुष की डोरी पसंद है। तो यह पट्ठों की धनुष की डोरी थी...

यी यून अपनी बाहों को खोल, जमीन पर लेट गया और आसमान की ओर निहारने लग गया।

उस आखिरी घुसे ने उसकी सारी ऊर्जा का उपयोग कर लिया था!

यी यून ने गहरी सांस ली। उसकी दाहिनी मुट्ठी खून से लथपथ हो गई थी, लेकिन दर्द ने उसे और भी उत्तेजित कर दिया था!

वह जानता था कि उसने 'फियरस टाइगर डेस्सेंड्स द माउंटेन' में सफलता पाने की दिशा में छोटी बढ़त की थी!

उस रात उसने अपने जीवन में पहली बार मार्शल आर्ट का अभ्यास किया था। वह ताई आह डिवाइन किंगडम की सबसे ऊंची तकनीक -'ड्रैगन रिब टाइगर बोन फिस्ट 'का अभ्यास कर रहा था।

जो ध्वनि उसने 'फीयरस टाइगर डिसेंड्स द माउंटेन' के दाव के लिए अपने पट्ठों का उपयोग करते हुए निकली थी, ऐसी ध्वनि केवल मॉर्टल ब्लड लेवल तीन, थंडरस, का व्यक्ति ही निकाल सकता था।

लेकिन यी यून इसे करने में कामयाब रहे थे। हालांकि यह थोड़ी धीमी थी, लेकिन वह भी तो अभी केवल वेलिअंट दायरे में ही था। और तो और वह अभी केवल बारह वर्ष का था, और उसकी हड्डियाँ और मांसपेशियाँ एक वयस्क के साथ कैसे आंकी जा सकतीं थीं।

परिणाम ऐसा था कि कोई भी योद्धा तैयारी शिविर का सदस्य इसका मुकाबला नहीं कर सकता था। और वह अतीत के लियान चेंगयु के वलिएंट स्तर को भी पार कर गया था।

...

यी यून को उस रात की नींद नहीं आ रही थी, और यही हालत लियान जनजाति के दवा के कमरे में जड़ी बूटियों को पकाने के लिए जिम्मेदार बूढ़े आदमी की भी थी!

जड़ी-बूटियों के बर्तन को पकाने में पूरी रात लग गई। यहां तक ​​कि बर्तन को रखने वाले पत्थर भी लाल गर्म थे।

सुबह के समय, कुछ ताकतवर लोग उस बर्तन से काला तरल बाहर निकालने के लिए आए।

यह पूरे बर्तन का सार था।

"हम्म ... ये जड़ी-बूटियाँ इस समय सबसे अच्छी हैं। हम अभी भी इन्हे दो या तीन बार और पका सकते हैं। हालांकि यह कम असरदार होंगी, फिर भी ये बहुत कीमती हैं। आप लोग इसे नहाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी गाद को आम आदमियों के लिए छोड़ दिया जा सकता है। जब ​​उजाड़ हड्डियों को रिफाईन किया जाएगा उस समय इसकी जरुरत होगी!"

लियान आदिवासी कबीले की अपरिपक्व तकनीक से पकाये जाने के कारण केवल 20% जड़ी-बूटियों का सार प्राप्त किया जा सकता था। यह उनकी सीमा थी।

और लियान चेंगयु जनजाति द्वारा प्राप्त हर्बल सार का आधा हिस्सा भिगोने के माध्यम से ही ग्रहण कर सकता था। यानि केवल 90% l

यह अनुपात वैसे तो कम लग सकता है, लेकिन यह समझ में आता था। एक सामान्य व्यक्ति अपने द्वारा खाए गए भोजन का एक बड़ा प्रतिशत सोखने में असमर्थ रहता हैl इसलिए उन जड़ी-बूटियों का उल्लेख नहीं करना चाहिए जो सोखने के लिए सौ गुना अधिक कठिन होतीं हैं ।

ब्लैक हर्बल तरल की बाल्टी को लियान चेंगयु के आइसोलेशन कमरे में भेजा गया था।

लियान चेंगयु ने पहले ही सुन लिया था कि डैन गुओ, जंगली जिनसेंग, ब्लैक फंगस और नद्यपान जैसी मूल्यवान जड़ी-बूटियां उस बर्तन में थीं!

लियान चेंगयु की प्रगति सफलता के मुकाम तक पहुंच गई थी। उसे खुद को समृद्ध बनाने के लिए जड़ी-बूटियों की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

"अच्छा! अच्छा! यह सही समय पर आ गया!"

लियान चेंगयु ने काले हर्बल तरल को उत्साह से भरे चेहरे के साथ देखा।

वह कपड़े उतार कर उस गर्म तरल में नग्न कूद गया।

तापमान नब्बे डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, और किसी भी मांस को पकाने के लिए पर्याप्त था। यहां तक ​​कि लियान चेंगयु को भी शरीर में दर्द महसूस हुआ था, जो कि मोर्टल ब्लड के पांचवें स्तर तक पहुँच गया था।

लेकिन यह तापमान हर्बल सार को सोखने के लिए सबसे अच्छा तापमान था। ऐसा गर्म तरल शरीर के छिद्रों को खोल सकता था और उन छिद्रों के माध्यम से योद्धा के शरीर में प्रवेश कर सकता था।


Load failed, please RETRY

Geschenke

Geschenk -- Geschenk erhalten

    Wöchentlicher Energiestatus

    Rank -- Power- Rangliste
    Stone -- Power- Stein

    Stapelfreischaltung von Kapiteln

    Inhaltsverzeichnis

    Anzeigeoptionen

    Hintergrund

    Schriftart

    Größe

    Kapitel-Kommentare

    Schreiben Sie eine Rezension Lese-Status: C17
    Fehler beim Posten. Bitte versuchen Sie es erneut
    • Qualität der Übersetzung
    • Veröffentlichungsstabilität
    • Geschichtenentwicklung
    • Charakter-Design
    • Welthintergrund

    Die Gesamtpunktzahl 0.0

    Rezension erfolgreich gepostet! Lesen Sie mehr Rezensionen
    Stimmen Sie mit Powerstein ab
    Rank NR.-- Macht-Rangliste
    Stone -- Power-Stein
    Unangemessene Inhalte melden
    error Tipp

    Missbrauch melden

    Kommentare zu Absätzen

    Einloggen