App herunterladen

Kapitel 9: समय से पहले डिलीवरी

Redakteur: Providentia Translations

छह महीने बाद।

युन शीशी सेक्रेटरी के साथ विश्वविद्यालय में अपनी पढ़ाई फिर से शुरू करने के लिए,अपने कागजात जमा करने के लिए गयी थी। रास्ते में,उसे अचानक पेट में तेज दर्द शुरू हो गया,जो कम नहीं हो रहा था।

पिछले कुछ महीने युन शीशी ने बेचैनी में गुज़ारे थे, और अब समय से पहले उसे दर्द शुरू हो गया था। वे समय पर म्यू परिवार के निजी अस्पताल में नहीं पहुंच पाते, इसलिए सेक्रेटरी जल्दी से उसे शहर के स्त्री रोग अस्पताल में ले गयी और शांतिपूर्वक उसका इलाज शुरू करवा दिया।

युन शीशी बिस्तर पर लेट गयी, उसका चेहरा पीला हो रहा था। जैसे ही उसने ऊपर देखा,एक गरमागरम बल्ब की रोशनी उसकी आंखों पर चमक रही थी। तेज़ दर्द के कारण,उसे ठंडे पसीने आने लगे। आठ महीने की गर्भावस्था के बाद, वो आखिरकार आज़ाद होने वाली थी। सेक्रेटरी उसके साथ डिलीवरी रूम की ओर गयी,वो लगातार उसे दिलासा दे रही थी।"मिस युन,डरिए मत! आप और बच्चे ठीक हो जाएंगे; मैं खुशखबरी के लिए बाहर इंतजार कर रही हूँ!"

"धन्यवाद…"

जब युन शीशी को डिलीवरी रूम में ले जाया गया,तो उसने अपनी आँखें बंद कर लीं,उसके पीछे के दरवाजे बंद हो गए।

अस्पताल का डायरेक्टर युन येचेंग से परिचित था। जैसे ही उसे पता चला कि जन्म देने वाली लड़की,युन शीशी थी, डॉक्टर ने तुरंत युन येचेंग को खबर कर दी। खबर मिलते ही युन येचेंग अस्पताल पहुंचे और डिलीवरी रूम के बाहर बेसब्री से इंतजार करने लगे।

चार घंटे बाद, कमरे से रोने की एक तेज़ आवाज़ सुनाई दी।

"एक स्वस्थ लड़का हुआ था!"

नर्स ने बच्चे को एक इनक्यूबेटर में रखा और उसे नवजात शिशुओं के नर्सरी रूम में भेज दिया। युन येचेंग को बच्चे की परवाह नहीं थी। वो डिलीवरी रूम के बाहर व्याकुलता से घूम रहे थे।

सेक्रेटरी नर्सरी रूम की ओर चली गयी। कांच की खिड़की की दूसरी तरफ से नवजात शिशु को देखते हुए,उसने पूछा,"दूसरे का क्या हुआ?"

नर्स ने माफी मांगते हुए कहा,"हमें बहुत खेद है! क्योंकि यह एक प्रिमेचयोर डिलीवरी है, छोटा वाला बहुत कमजोर है। जब वो बाहर आया, तो वो पहले से ही सांस नहीं ले रहा था...।"

सेक्रेटरी का चेहरा सदमे से कड़ा हो गया और उसने पूछा,"क्या कोई उम्मीद नहीं है?"

नर्स ने साफ़ साफ़ बोला,"...नहीं।"

वो निराश थी,लेकिन वो इस बारे में कुछ नहीं कर सकती थी।"ठीक है। प्लीज आप लोग उस बच्चे के साथ ठीक व्यवहार करें !"

जब वो नर्स से बात कर रही थी, तो उसने अपने कुछ बन्दों को फोन लगाया और एम्बुलेंस भेजने के लिए कहा; वो नवजात शिशु को मु परिवार के निजी अस्पताल में भेजना चाहती थी।

जाने से पहले, उसने एक चेक भरा और युन येचेंग को दे दिया। वो विनम्रता से बोली,"मिस्टर युन,आपकी बेटी ने पिछले कुछ महीनों से बहुत सहा है। यह बची हुई राशि है। कृपया इसे स्वीकार करें!"

हैरान,युन येचेंग ने उससे चेक ले लिया। सेक्रेटरी वहां से हड़बड़ी में निकल गयी।

डिलीवरी रूम के अंदर,युन शीशी की सारी ताकत ख़त्म हो गयी थी और वो बेहोश पड़ी हुई थी।

नर्स उसके पास गई और वो मृत नवजात शिशु को ले जाने ही वाली थी। जैसे ही उसने उसे उठाया, उसने उसमें कुछ हलचल देखी। नर्स की आँखों की पुतलियां हिल गयीं और उसके चेहरे के भाव बदल गए। वो पागलों की तरह दौड़ी और उस बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची।

"डॉक्टर!"

...

छह साल बाद।

समय बीत गया। साल और महीने जल्दी से बीत गए।

डिपार्टमेंटल स्टोर में हलचल भरी भीड़ के भीतर, युन शीशी,जो एक कार्ट को धक्का दे रही थी, उत्सुकता से इधर-उधर झाँक रही थी। उसके कदम तेज़ थे।

वो कुछ लेने के लिए दैनिक आवश्यक संभाग में गई थी। हालांकि,जैसे ही उसने पीछे की ओर देखा, तो वो गायब हो गया और कहीं नहीं मिल रहा था।

खिलौने के सेक्शन से गुजरते हुए,युन शीशी धीरे हो गयी और पूरे क्षेत्र को छान डाला। अचानक,उसे एक खूबसूरत सी आकृति दिखाई दी। युन शीशी ने असहाय होकर एक गहरी सांस ली। उसके मुँह के कोने मुड़ गए और वो अपने आप में हंसने लगी। फिर उसने कार्ट को उस दिशा में धकेला और आकृति के पीछे झुक गयी।

एक छोटा सा लड़का एक रैक के सामने खड़ा था, उसकी आँखें एक सुंदर रिमोट-कण्ट्रोल रेसिंग कार पर टिकी हुई थीं। उसकी उम्र लगभग पांच या छह साल की लग रही थी। उसने एक साफ-सुथरी स्कूल यूनिफार्म पहनी हुई थी,जो उसके पतले से शरीर के लिए थोड़ी बड़ी थी।

चिकना,मखमल जैसा, जेट-काले बाल वाला, जेड जैसी त्वचा वाला,और रसीले गालों वाला एक प्यारा सा चेहरा- वो सचमुच बहुत सुन्दर लड़का था!

उसकी आँखें बड़ी,चमकदार और सुन्दर थीं, जो बार-बार झपकती थीं। उसकी गहरी-गहरी आँखों के आसपास मोटी,घुंघराली पलकें फैली हुई थीं जो कि थोड़ी ऊपर की तरफ मुड़ी हुई थीं। उसके आँखों के काले गोले स्पष्ट थे।

यह आकर्षक और प्यारा बच्चा परी जैसा लग रहा था। हालाँकि,अभी,उस नन्ही परी के चेहरे पर एक गंभीर भाव था, ऐसा लग रहा था जैसे वो कोई बड़ा समझदार आदमी था।


next chapter
Load failed, please RETRY

Geschenke

Geschenk -- Geschenk erhalten

    Wöchentlicher Energiestatus

    Rank -- Power- Rangliste
    Stone -- Power- Stein

    Stapelfreischaltung von Kapiteln

    Inhaltsverzeichnis

    Anzeigeoptionen

    Hintergrund

    Schriftart

    Größe

    Kapitel-Kommentare

    Schreiben Sie eine Rezension Lese-Status: C9
    Fehler beim Posten. Bitte versuchen Sie es erneut
    • Qualität der Übersetzung
    • Veröffentlichungsstabilität
    • Geschichtenentwicklung
    • Charakter-Design
    • Welthintergrund

    Die Gesamtpunktzahl 0.0

    Rezension erfolgreich gepostet! Lesen Sie mehr Rezensionen
    Stimmen Sie mit Powerstein ab
    Rank NR.-- Macht-Rangliste
    Stone -- Power-Stein
    Unangemessene Inhalte melden
    error Tipp

    Missbrauch melden

    Kommentare zu Absätzen

    Einloggen