App herunterladen
3.33% वन बर्थ टू ट्रेश्ज़ॅ : द बिलियनेर'स स्वीट लव / Chapter 2: वो चुनी हुई उधार की माँ ..(सरोगेट मदर)

Kapitel 2: वो चुनी हुई उधार की माँ ..(सरोगेट मदर)

Redakteur: Providentia Translations

एक अस्पताल के गलियारे के एक सिरे पर, सेक्रेटरी ने एक हाथ में अपना फोन पकड़ा हुआ था,और दूसरे में एक रिपोर्ट।

"युन शीशी,18 साल की एक छात्रा। आपके पिता अपने व्यवसाय में लापरवाही कर रहे थे और दिवालिया हो गए हैं। जांच के अनुसार,सभी जानकारी सही है। मेडिकल टेस्ट्स के हिसाब से आपकी शारीरिक स्थिति बिलकुल फिट है,और आपकीअभिरक्षा के अधिकारों को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।"

यह लड़की आयी वी ऍफ़ तकनीक की शर्तों को पूरा करने में असमर्थ थी। फिर,उनके पास सिर्फ एक दूसरा उपाय था।

युन शीशी बेंच पर ही बैठी रही। वो खिड़की के बाहर के दृश्यों को देख रही थी। उसके चेहरे के भावअजीब ढंग से शांत थे, फिर भी उसकी गहरी आँखों में पानी भरा हुआ था।

भले ही उस युवती के नाजुक नैन नक्श के कारण वो बहुत छोटी लग रही थी, और उसका चेहरा कोमल था, लेकिन उसे देख कर ऐसा लग रहा था मानो, वो एक तजुर्बेदार महिला है जिसने जीवन में कई अन्याय सहे हों।

उसे इस काम के लिए चुना गया था - एक लाख में से एक को। उसकी सुंदरता के कारण, उसके मालिक ने उसे काफी बड़ी रकम देने का प्रस्ताव रखा था। पाँच मिलियन डॉलर की राशि पहले से ही उसके लिए बहुत ज़्यादा थी।

तीन दिन पहले, उसने चुपके से अपने पिता की जानकारी के बिना एक कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए, और फिर उसे इस स्थान पर लाया गया। उसे हर रोज़ इस कमरे के अंदर बंद कर दिया जाता था,और बाहर किसी से भी मतलब रखने से मना किया गया था, जैसे कि वो एक अलग रखी गई रोगी थी।

वो जानती थी कि, उसे गर्भावस्था के लिए तैयार करने के लिए, उन्हें उसके स्वास्थ्य का ध्यान रखना था, ताकि उसका शरीर बच्चा पैदा करने योग्य हो।

एक दिन में उसके लिए बनाए गए तीन तरह के भोजन बिलकुल उत्तम थे। हैम,बेकन,ब्रेड,बीफ - सभी लगभग असाधारण थे। वो जानती थी कि ये सभी चीज़ें गर्भावस्था की तैयारी कर रही औरतों के लिए फायदेमंद थीं, इसलिए भले ही वो उन्हें खाना पसंद नहीं करती थी,लेकिन उसे जबरदस्ती उन्हें निगलना था।

युन शीशी ने उनके हर आदेश का पालन किया, क्योंकि ईमानदारी से आज्ञा का पालन करना भी कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों में से एक था।

इसलिए उस दिन भी, उसने ईमानदारी से अपने मालिक की सेक्रेटरी की बात मानी और इस निजी संस्थान में अपनी जांच करवाने चली गयी।

उसका मालिक बहुत रहस्यमय था; उसने उसे एक बार भी नहीं देखा था। वो केवल कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जानती थी, जिस पर हस्ताक्षर करने से वो पांच मिलियन युआन की हकदार हो जाएगी। यह राशि उसके पिता को आर्थिक संकट से उबारने के लिए काफी थी!

उसने अपने पिता से इस बारे में बात करने की हिम्मत भी नहीं की। जब वो अपने घर से निकली, तो उसने अपने पीछे केवल एक नोट छोड़ा और अलविदा भी नहीं कहा। सरोगेसी के लंबे समय के कारण,वो शायद जल्दी घर भी वापस नहीं जा पाएगी। इसलिए,फ़िलहाल उसे अपने पिता के शक का सामना करने की चिंता नहीं थी।

कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों में से एक के अनुसार, उसे गर्भ धारण करने तक हर समय किसी की निगरानी में रहने की जरूरत थी। जब यह शर्त पूरी होगी, तो उसके अगले ही दिन, उसके पिता के बैंक खाते में एक मिलियन डॉलर एडवांस में जमा किए जाएंगे। सेक्रेटरी ने उसे यह भी बताया कि,यदि उसे लड़का होता है तो उसे और भी राशि का भुगतान किया जाएगा।

किराए की कोख(सरोगेसी)। हाहा....यह हँसने योग्य था। उसने पैसा कमाने के लिए सब कुछ सोचा था, लेकिन अपने शरीर को बेचने के बारे में कभी नहीं ! हालाँकि,चूंकि यह एक बड़ी राशि थी, इसलिए वो ना चाहते हुए भी इसके लिए मान गयी।

आर्थिक तंगी में, उसने इस रास्ते को चुना।

समुद्र के किनारे। एक बहुत से कमरों वाला विलासगृह ----(विला )..

इस क्षेत्र के आसपास के विला बहुत अच्छे थे,इसलिए,ज़मीन की कीमत भी बहुत ज़्यादा थी।

थोड़ी सी तैय्यारी के बाद, एक महंगी लिमोसिन उसे विला में ले आई। उसे कुछ निर्देश दिए गए और फिर वो गाड़ी तेज़ी से वहां से चली गयी।

सेक्रेटरी ने उससे कहा कि,आज रात, वो वहां आएगा।

युन शीशी ने गहरी सांस ली। वो उस सुंदर समुद्र के दृश्य को ज्यादा देर तकनिहारने के मूड में नहीं थी। उसने अपना सामान लिया और भारी मन से विला में प्रवेश किया।

रात को...एक शानदार बेडरूम में,पर्दे कसकर खींचे गए थे,और रोशनी को अंदर आने से रोक दिया गया था।

उस शांत कमरे में, उसने स्नान किया और चुपचाप उस बड़े से बिस्तर पर जाकर लेट गई। उसे आँखों पर पट्टी पहनने के लिए कहा गया था। उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा था,पर उसकी सुनने की शक्ति बहुत बढ़ गई थी। वो समुद्र की हवा और लहरों के टकराने की आवाज़ भी सुन सकती थी।

तेज़ रोशनी और शहर की हलचल के बिना,उस मौन से किसी के भी रौंगटे खड़े हो सकते हैं।


next chapter
Load failed, please RETRY

Geschenke

Geschenk -- Geschenk erhalten

    Wöchentlicher Energiestatus

    Rank -- Power- Rangliste
    Stone -- Power- Stein

    Stapelfreischaltung von Kapiteln

    Inhaltsverzeichnis

    Anzeigeoptionen

    Hintergrund

    Schriftart

    Größe

    Kapitel-Kommentare

    Schreiben Sie eine Rezension Lese-Status: C2
    Fehler beim Posten. Bitte versuchen Sie es erneut
    • Qualität der Übersetzung
    • Veröffentlichungsstabilität
    • Geschichtenentwicklung
    • Charakter-Design
    • Welthintergrund

    Die Gesamtpunktzahl 0.0

    Rezension erfolgreich gepostet! Lesen Sie mehr Rezensionen
    Stimmen Sie mit Powerstein ab
    Rank NR.-- Macht-Rangliste
    Stone -- Power-Stein
    Unangemessene Inhalte melden
    error Tipp

    Missbrauch melden

    Kommentare zu Absätzen

    Einloggen