App herunterladen

Kapitel 11: पैसे की पहली पोटली

Redakteur: Providentia Translations

"तीस हज़ार? क्या तुम मजाक कर रहे हो? मैं तुम्हें 50 हजार दूंगा, भाग्यशाली लड़की।"

"साठ हजार," एक और आदमी बोला।

"सत्तर हजार।"

"अस्सी हजार।"

... 

"एक सौ बीस हजार!"

सब लोग फिर से चौंक गए। मिंग और किंग राजवंश से एक नीले और सफेद चीनी मिट्टी के बर्तन के कंगन के लिए एक सौ बीस हजार वास्तव में बहुत ज्यादा थे।

गु निंग भी अच्छी तरह से हैरान थी। प्राचीन वस्तु बेचने का ये उसका पहला मौका था। वह जानती थी कि प्राचीन वस्तुएं महंगी होती थी, लेकिन ये कीमत अभी भी उसके लिए बहुत आश्चर्य की बात थी।

उसने सोचा कि चालीस हजार पर्याप्त होंगे, क्योंकि इस कंगन की शक्ति मजबूत नहीं थी। ये बहुत अधिक मूल्य का नहीं था क्योंकि इसका इतिहास भी ज्यादा पुराना नहीं था।

अपने पिछले जीवनकाल में गु निंग के लिए एक सौ बीस हजार का मतलब कुछ भी नहीं था, लेकिन फिलहाल ये बहुत बड़ी रकम थी।

अंततः गु निंग ने कंगन को 120 हजार युआन में बेच दिया।

हालांकि, उच्च कीमत से सभी को आश्चर्य हुआ, केवल विशेषज्ञों को पता था कि ये कंगन बाजार में इससे कहीं अधिक मूल्य का था।

मिंग और किंग राजवंश से नीले और सफेद चीनी मिट्टी के एक टूटे हुए बर्तन से बना एक कंगन भी इतना महंगा था।

आजकल मिंग और किंग राजवंश से एक नीले और सफेद चीनी मिट्टी के बर्तन की प्लेट की कीमत लाखों युआन थी। इस कंगन की कीमत बाजार में 200 हजार से कम नहीं होगी।

यद्यपि गु निंग को अनुभव नहीं था और ये पता नहीं था कि ये कंगन कितने मूल्य का था इसलिए उसे पछतावा नहीं होगा।

उसे अभी पैसे की जरूरत थी और अधिक पैसे देने वाले खरीददार की प्रतीक्षा करने का समय नहीं था।

इसके अलावा वह नहीं जानती थी कि इस कंगन को बाजार में कैसे बेचा जाए।

प्राचीन बाजार में एक निर्दिष्ट बैंक था। पैसों के लिए उस बैंक में जाने की जरूरत पड़ती थी।

गु निंग के पास बैंक का कार्ड नहीं था लेकिन उसका पहचान पत्र था, इसलिए उसने वही पर एक बैंक का कार्ड लिया था।

जब उसे पैसे मिल गए तो उसने खरीदार को कंगन दे दिया और बाद में सेवा शुल्क भी मूल्यांकनकर्ता को हस्तांतरित कर दिया गया।

सेवा शुल्क सैकड़ों से हजारों तक होता था। ये विक्रेता पर निर्भर करता था।

यहां गु निंग ने जो कमाई की थी वह प्राचीन सामान के उद्योग में ज्यादा नहीं थी, इसलिए उसे केवल दो हजार युआन का भुगतान करने की जरूरत थी।

लेकिन गु निंग उदार थी उसने सीधे तौर पर मूल्यांकनकर्ता को 10 हजार का भुगतान कर दिया था।

जब वह बैंक से निकली तो गु निंग को लगा कि उस पर नजर रखी जा रही है।

प्राचीन सड़क पर सभी प्रकार के लोग मौजूद होते थे इसलिए वह एक सुरक्षित जगह नहीं थी। ये बिल्कुल सामान्य था बड़ी राशि कमाने के साथ ही वह किसी का लक्ष्य बन गई थी।

गु निंग ने अपने आप को शांत किया और बिना किसी देरी के प्राचीन गली से निकल गई।

जैसे ही गु निंग ने गली छोड़ दी कई लोग जो उस पर नजर रखे हुए थे उसे रोकने के लिए आगे बढ़े।

20 साल के आसपास के चार गुंडों ने गु निंग को घेर लिया।

बाकि सभी लोग डर के मारे भाग गए और कोई भी मदद करने को तैयार नहीं था।

"हमें अपना सारा पैसा दे दो या मैं तुम्हें सबक सिखा दूं।" उन गुंडों के सरदार ने जिसके बाल पीले थे, ने गु निंग को धमकी दी।

"अच्छा कैसे?" गु निंग ने नजर तिरछी करी जैसे उसे कोई परवाह नहीं थी।

गु निंग के इतने शांति से डटे रहने पर दर्शकों को आश्चर्य हुआ।

क्या वह डर नहीं रही या क्या वह नाटक कर रही हे ? या फिर उसने सोचा कि कोई मदद करेगा?

वे इस क्षेत्र के कुख्यात गुंडे थे और किसी ने भी उसकी मदद करने की हिम्मत नहीं की।

"कोई भी उम्मीद न रखे कि यहां कोई आपकी मदद करेगा। मैं आपको बताऊं कि कोई हिम्मत भी नहीं करेगा। आप बस मुझे अपना पैसा दें दीजिए!" पीले बालों वाले व्यक्ति ने एक बार फिर धमकाते हुए कहा।

गु निंग जानती थी कि कोई भी उसकी मदद नहीं करेगा, क्योंकि हर कोई भाग गया था। हालांकि, वह खुद आश्वस्त थी कि वह उन गुंडों को आसानी से हरा सकती है।

"अगर तुम चाहो तो इसे खुद आकर ले लो।" गु निंग ने उसे चुनौती दी।

"तुम...." वह गुंडा चिढ़ गया था।

"अच्छा…। मारो उसे !" पीले बालों वाले गुंडे ने आदेश दिया।

फिर, दो गुंडे गु निंग के पास भागे और उसे पकड़ने की कोशिश करने लगे।

लेकिन इससे पहले कि वे पास आ पाते गु निंग ने एक आदमी को पेट में लात मार दी। वह आदमी दर्द से तुरंत जमीन पर गिर पड़ा।

फिर गु निंग दूसरे की तरफ मुड़ी और उसे सीधे मुक्का मारा। दूसरे को एक ही बार झेलना पड़ा।

बचे हुए अन्य दो गुंडे अब सदमे में थे। ये उनकी कल्पना से परे था कि एक किशोर लड़की इतनी हिंसक हो सकती है।

अचानक एक लड़का जो नजदीक से ही बाहर निकला था, उसने पीले बालों वाले गुंडे पर हमला कर दिया था। वह गुंडा तुरंत नीचे गिर पड़ा।

फिर सिर्फ एक जो अकेला बचा था वह एकदम से भाग निकला। दुर्भाग्य से वह इतनी तेजी से भागा कि उसे दिशा का बोध नहीं रहा और वह एक खम्बे से जा टकराया और फिर वापस जमीन पर उछाल कर गिर गया।

गु निंग इस मजाकिया दृश्य को देखकर जोर से हंसी।

ठीक उसी समय जिस लड़के ने पीले बालों वाले गुंडे पर हमला किया था वह भागकर गु निंग के पास गया। उसने उत्साहित होते हुए कहा "गु निंग, ये वास्तव में आप है! मुझे लगा कि मैं गलत था। बहुत खूब, आप बहुत अच्छी हैं और दो दो गुंडों को आसानी से हरा देती हैं।"

गु निंग इस लड़के को जानती थी। वह उसके स्कूल में शीर्ष कक्षा से एक वरिष्ठ छात्र था। उसका नाम मू के था।

मू के करीब 5'11 'लंबा था। वह एक सुंदर और अच्छा दिखने वाला लड़का था।

गु निंग और मू के अलग-अलग कक्षा से थे। वह जानती थी कि मू के, किन झेंग का सहपाठी था और वे अच्छे दोस्त थे। मू के भी गु निंग और किन झेंग के रिश्ते के पीछे का सच जानता था।

लेकिन मू के अपने दोस्तों से अलग था। वह एक अच्छा चरित्रवान ईमानदार लड़का था, और यहां तक कि उसने गु निंग को चुपके से बताया भी था कि किन झेंग उसके लिए सही नहीं था।

लेकिन फिर भी गु निंग, किन झेंग से बहुत प्यार करती थी इसलिए वह किसी और की नहीं सुनती।

यह सब सोचते हुए, गु निंग ने वास्तव में मू के के बारे में एक अच्छी राय रखी।

"बहुत बहुत धन्यवाद मू के।" गु निंग, मूके की और देख कर मुस्कराई और उसे ईमानदारी से धन्यवाद दिया।

हालांकि, वह अपने दम पर ये सब निपटानें में सक्षम थी, मू के ने वास्तव में उसकी मदद की थी। वह इस बात के लिए धन्यवाद देना चाहती थी।

गु निंग एक खूबसूरत लड़की थी। वह साधारण लग रही थी क्योंकि वह तैयार होने में कम समय बिताती थी। गु निंग ने मू के चेहरे पर लालिमा ला दी थी।

"आपका स्वागत है और मुझे लगता है कि भले ही मैंने आपकी मदद नहीं की, लेकिन वे आपको नुकसान नहीं पहुंचा सके।" गु निंग के सामने मू के ने शरमाते हुए कहा।

"कोई बात नहीं, मेरी मदद करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" गु निंग ने कहा।

अचानक, मू के को कुछ महत्वपूर्ण याद आया। उन्होंने आश्चर्य से गु निंग को देखा, "ओह, मैंने सुना है कि किन झेंग ने शुक्रवार को आपसे रिश्ता तोड़ दिया है और फिर उसके बाद आप एक कार दुर्घटना से बच गईं। आप अभी कैसी हैं ?" 

गु निंग की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था। वह वास्तव में उसकी परवाह करता था।

लेकिन वह व्यक्तिगत रूप से वहां उपस्थित नहीं था, इसलिए उसने केवल इसके बारे में सुना था।

उनका मानना था कि ये किन झेंग की गलती थी, लेकिन उसे अपने दोस्त के निजी संबंधों में शामिल होने का कोई अधिकार नहीं था।


next chapter
Load failed, please RETRY

Geschenke

Geschenk -- Geschenk erhalten

    Wöchentlicher Energiestatus

    Rank -- Power- Rangliste
    Stone -- Power- Stein

    Stapelfreischaltung von Kapiteln

    Inhaltsverzeichnis

    Anzeigeoptionen

    Hintergrund

    Schriftart

    Größe

    Kapitel-Kommentare

    Schreiben Sie eine Rezension Lese-Status: C11
    Fehler beim Posten. Bitte versuchen Sie es erneut
    • Qualität der Übersetzung
    • Veröffentlichungsstabilität
    • Geschichtenentwicklung
    • Charakter-Design
    • Welthintergrund

    Die Gesamtpunktzahl 0.0

    Rezension erfolgreich gepostet! Lesen Sie mehr Rezensionen
    Stimmen Sie mit Powerstein ab
    Rank NR.-- Macht-Rangliste
    Stone -- Power-Stein
    Unangemessene Inhalte melden
    error Tipp

    Missbrauch melden

    Kommentare zu Absätzen

    Einloggen